- Home
- छत्तीसगढ़
- -सोशल मीडिया में आकर लोगों ने खोली पोल कई वीडियो जारी कियारायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कांग्रेस की ओछी राजनीति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि धूमिल करने के प्रयासों पर तीखा हमला बोला है। श्री ठोकने ने हालिया एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अमर्यादित प्रदर्शन को देशद्रोही श्रेणी का कृत्य बताते हुए कहा कि विश्व बिरादरी के सामने भारत को शर्मसार करने के इस निन्दनीय कृत्य के लिए कांग्रेस नेता पूरे देश से बिना शर्त माफी मांगें।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने ने कहा कि युवा कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के राजनीतिक स्वार्थ को साधने के लिए एआई समिट में आए विदेशी मेहमानों के सामने नग्न प्रदर्शन किया जाना कोई आकस्मिक घटना नहीं थी, बल्कि कांग्रेस नेतृत्व की सोची-समझी साजिश थी, जिसकी पुष्टि घटना के बाद शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी से हो रही है। सोशल मीडिया पर देश को बदनाम करने की साजिश करने का गम्भीर आरोप लगाते हुए श्री ठोकने ने कहा कि डिजिटल पब्लिक रिलेशन कंपनी ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को इस साजिश को अंजाम देने के लिए भारी रकम का लालच दिया। इसका एकमात्र उद्देश्य एआई समिट को फ्लॉप बताना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारत सरकार की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब करना था। श्री ठोकने ने कहा कि सत्ता की लालसा में देश को बदनाम करना सीधे तौर पर देशद्रोह की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल सत्ता पाने ऐसे षड़यंत्र रच सकती है तो सत्ता में रहते क्या-क्या पाप कर चुकी होगी सहज समझा जा सकता है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कॉमनवेल्थ गेम्स का उदाहरण देकर भाजपा को घेरने की कोशिशों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि बघेल तथ्य और सत्य को लहूलुहान करने की अपनी आदत से बाज आएँ। श्री ठोकने ने बघेल को याद दिलाया कि भाजपा ने कॉमनवेल्थ गेम्स के समय उस आयोजन का नहीं, बल्कि कांग्रेस पोषित भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन का विरोध किया था, जहाँ महज 30 रुपए के टॉयलेट पेपर को 3 हजार रुपए में खरीदा गया था। उसी कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान कई देशों ने इसमें भाग लेने से साफ मना कर दिया था। इसी दौरान दिल्ली में बना पुल ढह गया था। श्री ठोकने ने कहा कि भूपेश बघेल जैसे नेता कांग्रेस के भ्रष्टाचार के इतिहास को और पाप को जितना ढकने का प्रयास करेंगे कांग्रेस का पाप गंध की तरह उतना उजागर होता जाएगा। कांग्रेस का यह कृत्य अक्षम्य है देश की जनता कांग्रेस और गांधी परिवार को कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने ने दो टूक कहा कि राहुल गांधी, मणिशंकर अय्यर, दिग्विजय सिंह और भूपेश बघेल जैसे 'ओवर स्मार्ट' नेता आज देश के विकास के लिए अभिशाप बन चुके हैं। राम द्रोही होने का प्रमाण पहले ही दे चुकी कांग्रेस अब भाजपा का विरोध करते-करते देशद्रोही होने का सबूत दे रही है। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की चाह में कांग्रेस पतन की किसी भी सीमा को लांघने को तैयार है।
- दुर्ग। 24 मार्च को विधानसभा में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत “छत्तीसगढ़ संकल्प” बजट में दुर्ग शहर के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं। यह उपलब्धियाँ दुर्ग शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के सतत प्रयासों का परिणाम हैं।प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। दुर्ग के नागरिकों ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, उसी का परिणाम है कि शहर में विकास कार्यों की रफ्तार अब और तेज होगी।मंत्री गजेन्द्र यादव लगातार जनसंपर्क के माध्यम से जनता की समस्याएँ सुनते रहे हैं और उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।महाराजा चौक और पोटिया चौक पर नए फ्लाईओवर का निर्माण से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और आवागमन सुगम होगा। विजय नगर से उरला मार्ग पर अंडरब्रिज निर्माण से रेल फाटक की समस्या से राहत मिलेगी और समय की बचत होगी। दुर्ग से पोटियाकला होते हुए हनोदा तक फोरलेन सड़क से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का बेहतर संपर्क होगा।नेशनल हाईवे तक एप्रोच रोड निर्माण से बाहरी क्षेत्रों से आने-जाने में सुविधा बढ़ेगी। शहर में नई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से सुरक्षा और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा। संगीत महाविद्यालय की स्थापना कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं को शिक्षा का नया अवसर मिलेगा। नए सर्किट हाउस का निर्माण से शहर में आने वाले अतिथियों और अधिकारियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त व्यवस्था तैयार होगी।इन सभी विकास कार्यों से दुर्ग शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। आने वाले समय में दुर्ग विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश के अग्रणी शहरों में अपनी पहचान और मजबूत करेगा।बजट में शामिल किये गए कार्य0 दुर्ग विधानसभा अंतर्गत 7वीं बटालियन के आंतरिक सड़क निर्माण 6.50 किमी ।0 दुर्ग नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत महत्वपूर्ण सड़क चौड़ीकरण, उन्नयन एवं सौन्दर्यीकरण तथा चौक चौराहो का उन्नयन कार्य 10 किमी।0 दुर्ग के परेतिन चौक से उरला फाटक तक सड़क निर्माण।0 दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के धमधा बेमेतरा मुख्य मार्ग से करहीडीह पहुंच मार्ग 1.50 किमी।0 रायपुर नाका से सिंधी कॉलोनी होते हुए ठगड़ा बांध पहुंच मार्ग निर्माण 3 किमी तथा मोहन ओम परिसर से उरला मेन रोड तक पहुंच मार्ग।0 दुर्ग कर्मचारी नगर के आंतरिक सड़क का डामरीकरण 1.50 किमी।0 दुर्ग जयंती नगर से नेशनल हाईवे तक सड़क एवं नाली निर्माण 1.50 किमी तथा बेलौदी एनिकट से प्रेमनगर होते हुए धमधा बेमेतरा मुख्य मार्ग तक पहुंच मार्ग 3 किमी।0 दुर्ग साइंस कॉलेज से रेलवे स्टेशन केनाल रोड तक चौड़ीकरण0 दुर्ग के पुलगाँव नाला का डायवर्सन एवं सुदृढ़ीकरण कार्य।0 दुर्ग विकासखंड के तिरगा जलाशय का जीर्णाेधार एवं लाईनिंग कार्य।0 दुर्ग जिले के गनियारी जलाशय का जीर्णाेधार एवं लाईनिंग कार्य।0 दुर्ग विधानसभा अंतर्गत गाँधी चौक से हेमचंद विश्वविद्यालय पोटियाकला तक फोरलेन सड़क, सड़क निर्माण 03 किमी एवं हेमचंद वि.वि.से बोरसी हनोदा मार्ग तक 02 किमी तक।0 दुर्ग के अंतर्गत नवीन सर्किट हाउस भवन का निर्माण कार्य।0 दुर्ग में शासकीय संगीत महाविद्यालय निर्माण।0 साइंस कॉलेज दुर्ग में अतिरिक्त कक्ष निर्माण ।0 दुर्ग विधानसभा अंतर्गत महाराजा चौक से ईरानी डेरा चौक तक 1.80 किमी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य।0 दुर्ग विधानसभा के विजय नगर से उरला मार्ग पर अंडरब्रिज निर्माण।
- भिलाईनगर। केंद्र सरकार की RAMP योजना के अन्तर्गत CSIDC छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में चाॅइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, उन्हें बाजार से जोड़ने, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बाजार विस्तार के अवसर प्रदान करने के उददेश्य से आज नगर पालिक निगम भिलाई में मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला का उददेश्य महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों एवं महिला संचालित MSMEs बाजार विकास सहायता प्रदान करना है। मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता, प्रदर्शनी एवं मेलों में भागीदारी, ब्रांड प्रमोशन और निर्यात के अवसरों की विस्तृत जानकारी दिया गया। महिला उद्यमिता न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम है, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस जैसे हस्तक्षेप महिला उद्यमियों को बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने में सहायता प्रदान करते है।कार्यशाला के दौरान महिला उद्यमियों हेतु उपलब्ध मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस योजनाएं, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय मेलों/प्रदर्शनी में भागीदारी की प्रक्रिया, उत्पाद ब्राडिंग, पैकेजिंग एवं लेबलिंग सुधार, गुणवत्ता प्रमाणन एवं मानकीकरण का महत्व, B2B एवं B2C मार्केट लिंकज के अवसर, ई-काॅमर्स एवं डिजिटल प्लेटफाॅर्म के माध्यम से बिक्री विस्तार, सरकारी सहायता एवं अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया शामिल है। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, प्रेरक एवं मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर रोहित शर्मा, वासुदेव वर्मा एवं जिला कांडिनेटर शशांक सोनी सहित मिशन मैनेजर एकता शर्मा उपस्थित रहे।
- बिलासपुर /कोटा ब्लॉक में बाल संरक्षण एवं अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।यूनिसेफ के युवोदय वॉलंटियर्स द्वारा संचालित अभियान के तहत कोटा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में “कोमल” वीडियो फिल्म का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जा रही है।कार्यक्रम का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला कटेलीपारा (संकुल बिटकुली), शासकीय माध्यमिक शाला पिपरतराी, ग्लोबल पब्लिक स्कूल कोटा, गोल्डन वैली स्कूल कोटा तथा शासकीय माध्यमिक शाला गोबरीपाट सहित अन्य विद्यालयों में किया गया। अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना एवं किसी भी तरह के शोषण व असुरक्षा की स्थिति में उचित सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना था। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता, गुड टच एवं बैड टच की पहचान, बाल अधिकारों की मूल अवधारणा तथा पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। बच्चों को समझाया गया कि किसी भी प्रकार की असहज या अनुचित स्थिति में वे निःसंकोच 1098 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। वीडियो प्रदर्शन के बाद प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन भी किया गया,जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाएं भी व्यक्त की। शिक्षकों ने इस पहल को आवश्यक बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में आत्मविश्वास और सजगता का विकास होता और वे किसी भी असुरक्षा की स्थिति में सजग रहकर अपना बचाव कर सकेंगे। जिला समन्वयक एनीरोज टोडर ने ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध रूप से जिले के अन्य विद्यालयों में भी संचालित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक बाल सुरक्षा से संबंधित संदेश पहुंचाया जा सके।
- -ग्रामीणों के घरों में पहुँचकर जल संरक्षण के कार्यों का किया अवलोकनबालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम कमकापार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होने के पूर्व ग्राम कमकापार के प्रारंभ में स्थित मंगतुबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर साफ-सफाई के कार्य की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने मंगतुबाबा से कमकापार सहित संपूर्ण बालोद जिले के सुख, समृद्धि के लिए आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस अवसर पर बस में सवार होकर एक साथ अपने गांव की सीमा में अधिकारियों की दल के पहुँचने पर ग्रामीणों एवं स्वच्छता दीदियों के द्वारा कलेक्टर श्रीमती मिश्रा एवं अधिकारियों का आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं महिलाओं के द्वारा ’जल है तो कल है’ तथा पौधरोपण एवं पानी के संरक्षण के संबंध में गगनस्पर्शी नारे भी लगाए। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने ग्रामीणों के मांग पर मंगतुबाबा मंदिर परिसर में हाईमास्ट लाईट लगाने का आश्वासन भी दिया।कलेक्टर श्रीमती मिश्रा एवं अधिकारियों ने ग्राम कमकापार पहुँचकर सर्वप्रथम ग्रामीणों द्वारा नीर चेतना अभियान के अंतर्गत अपने घरों में निर्मित की जा रहे सोख्ता गड्ढे का अवलोकन भी किया। उन्होंने ग्राम कमकापार में जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत किए जा रहे बेहतरीन कार्यों की भी भूरी-भूरी सराहना की। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल सहित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
-
रायपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा भविष्य निधि से जुड़े अंशधारकों, नियोक्ताओं और पेंशनरों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा अभियान चलाया जा रहा है। संगठन आगामी 27 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ प्रदेश के 20 जिलों में 'निधि आपके निकट 2.0' कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष शिविरों का आयोजन करने जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ईपीएफ (EPF) से संबंधित शिकायतों और समस्याओं का जिला स्तर पर ही त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। ईपीएफओ ने सभी हितधारकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन निर्धारित स्थलों पर उपस्थित होकर जिला नोडल अधिकारियों से संपर्क करें और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।
इस अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण केंद्रों पर शिविर लगाए जाएंगे। रायपुर में इसका आयोजन सुयश हॉस्पिटल, कोटा में होगा, जबकि दुर्ग जिले के लिए भिलाई स्टील प्लांट को केंद्र बनाया गया है। बिलासपुर और मुंगेली के लिए ईएसआईसी ब्रांच ऑफिस, विद्यानगर में शिविर लगेगा, वहीं कोरबा के लिए ईपीएफओ फैसिलिटेशन सेंटर, बालको में व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त जगदलपुर, बलोदा बाज़ार, बलरामपुर, कांकेर, जांजगीर-चाम्पा, जशपुर, बेमेतरा, कोरिया, गरियाबंद, मनेन्द्रगढ़, रायगढ़, राजनांदगांव, सारंगढ़ और सूरजपुर जैसे जिलों में भी स्थानीय जिला पंचायत, जनपद पंचायत या कलेक्टोरेट कार्यालयों में ये कैंप आयोजित किए जाएंगे ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सुविधा मिल सके।'निधि आपके निकट 2.0' कार्यक्रम ईपीएफओ की एक व्यापक आउटरीच पहल है, जिसे पुराने 'निधि आपके निकट' कार्यक्रम को अपग्रेड करके शुरू किया गया है। जहाँ पहले यह कार्यक्रम केवल क्षेत्रीय कार्यालयों तक सीमित था, वहीं 2.0 संस्करण के तहत अब हर महीने की 27 तारीख को देश के लगभग हर जिले में शिविर लगाए जाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य संगठन और उसके हितधारकों के बीच की दूरी को कम करना, डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और एक ही छत के नीचे नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना है। -
रायपुर ।कभी घरेलू कार्यों तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलाएं अब स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम बढ़ा रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित ‘बिहान’ योजना ने महिलाओं को संगठित कर उनके आर्थिक विकास की मजबूत नींव रखी है। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में बिहान से जुड़ी महिलाओं को पारंपरिक कार्यों से आगे बढ़ाकर नए व्यवसायों से जोड़ा जा रहा है। इसी पहल का प्रेरक उदाहरण है ग्राम पंचायत रटगा की गीता दीदी, जो अब ई-रिक्शा से बच्चों को विद्यालय पहुंचाकर स्वावलंबन की राह पर अग्रसर हैं।बैकुंठपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रटगा की 14 महिलाओं ने वर्ष 2018 में ‘जय मां लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह’ का गठन किया। समूह की अध्यक्ष चुनी गईं गीता दीदी ने वर्ष 2020 में पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री-गार्ड निर्माण कार्य शुरू किया। लगभग 50 हजार रुपये की सामूहिक लागत से शुरू हुए इस कार्य से समूह ने तीन लाख रुपये की आय अर्जित की, जिससे आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।वर्ष 2021 में गीता दीदी ने समूह के माध्यम से बैंक से व्यक्तिगत ऋण प्राप्त कर 70 हजार रुपये की लागत से किराना दुकान शुरू की। इससे उनके परिवार की दैनिक आय सुनिश्चित हुई और आर्थिक स्थिति में सुधार आया।गत वर्ष कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी द्वारा बिहान से जुड़ी महिलाओं को नए व्यवसायों से जोड़ने की पहल की गई। ई-रिक्शा संचालन के विकल्प को गीता दीदी ने उत्साहपूर्वक स्वीकार किया।गत 17 फरवरी को कोरिया महोत्सव के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों गीता दीदी को ई-रिक्शा की चाबी प्रदान की गई। इसके पश्चात उन्होंने अपने गांव में अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को विद्यालय पहुंचाने की सेवा प्रारंभ की। शुरुआत में ही उन्हें 5600 रुपये की अग्रिम राशि प्राप्त हुई और अब वे नियमित रूप से ग्राम पंचायत रटगा एवं आश्रित ग्राम दुधनियां के बच्चों को विद्यालय पहुंचा रही हैं।
- रायपुर। रंगों के त्योहार होली को स्वसहायता समूह की महिलाएं इस बार और खास बना रही है। होली के त्योहार को प्राकृतिक रंगों से मनाने के लिए महिलाएं हर्बल गुलाल बना रही है। गरियाबंद जिले के ग्राम सढ़ौली की राखी महिला ग्राम संगठन की 10 सक्रिय महिलाएँ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत हर्बल गुलाल का निर्माण कर आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की मिसाल पेश कर रही हैं। समूह की महिलाएं पलाश से पीला, चुंकदर से लाल और पालक के पत्तों से हरा रंग निकालकर मक्के की सूखी डंठल से प्राप्त अरारोट पाउडर में मिलाकर प्राकृतिक गुलाल का निर्माण कर रही है। इसमें हानिकारक रसायनिक तत्वों का बिल्कुल भी उपयोग नहीं किया जाता।जिससे हर्बल गुलाल त्वचा एवं सेहत के लिए सुरक्षित रहता है। राखी महिला ग्राम संगठन की ये महिलाएँ न केवल होली के त्योहार को प्राकृतिक और सुरक्षित बना रही हैं, बल्कि अपनी आजीविका को भी मजबूत कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएँ आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की नई कहानी लिख रही हैं। यह पहल प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रही है। कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने इन महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं स्वरोजगार सृजित कर आत्मनिर्भर बन रही है और समाज में अपनी अलग पहचान बना रही है। पीआरपी मीना साहू ने बताया कि पिछले वर्ष भी बिहान समुह के दीदियों द्वारा कुल 30 हजार रूपये से अधिक की बिक्री कर लगभग 10 हजार रूपये से अधिक की शुद्ध मुनाफा अर्जित की थी। समूह की महिलाओं से चर्चा के फलस्वरूप पारंपरिक तरीकों से बनाए गए प्राकृतिक गुलाल से न केवल सेहत स्वस्थ रहेगा, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी अनुकूल रहेगा। साथ ही महिलाओं के लिए आमदनी का नया स्रोत भी बन रहा है। पिछले वर्ष हर्बल गुलाल की मांग अधिक रही, जिसे देखते हुए इस बार महिलाओं ने रंग बनाना शुरू कर दिया है। महिलाओं ने बताया कि गुलाल बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह प्राकृतिक है। इसे तैयार करने में फूलों और पत्तियों का उपयोग किया जाता है, जिससे यह त्वचा के लिए सुरक्षित होता है। विभिन्न रंग बनाने के लिए प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया जाता है गुलाबी रंग के लिए चुकंदर और गुलाब की पंखुड़ियां, पीला रंग के लिए हल्दी और गेंदे के फूल, हरा रंग के लिए पालक व मेंहदी के पत्ते, नीला रंग के लिए अपराजिता के फूल और लाल रंग के लिए टेसू के फूलों का इस्तेमाल कर रही है।
- रायपुर ।प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प के साथ प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचे और उनके जीवन में वास्तविक परिवर्तन आए। इसी उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। इस योजना से महिलाओं को रसोई में धुएँ से मुक्ति मिल रही है तथा उनका जीवन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बन रहा है।जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा में हाल ही में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पात्र महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस अवसर पर लाभार्थियों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। विकासखंड बगीचा निवासी श्रीमती क्रांति यादव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों गैस सिलेंडर प्राप्त कर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि अब उन्हें पारंपरिक चूल्हे के धुएँ से छुटकारा मिलेगा। पहले रसोई में धुएँ के कारण आँखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होती थी, लेकिन अब गैस कनेक्शन मिलने से वे स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में आसानी से भोजन बना सकेंगी।इसी प्रकार ग्राम मड़िया निवासी श्रीमती फूलमती नगेसिया ने बताया कि वे अब तक लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाती थीं। धुएँ के कारण घर का वातावरण खराब हो जाता था और उन्हें काफी असुविधा होती थी। निःशुल्क गैस कनेक्शन मिलने से अब खाना जल्दी और साफ-सुथरे तरीके से बन सकेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना उनके लिए बहुत राहत लेकर आई है।प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, बल्कि समय और श्रम की भी बचत हो रही है। इससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। राज्य सरकार द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले की महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
- -उज्ज्वला योजना से आसान हुआ रसोई का काम, मिला सुरक्षित भविष्यरायपुर। स्वच्छ रसोई केवल सुविधा नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन और सम्मानजनक जीवनशैली की पहचान है। पारंपरिक चूल्हों के धुएँ से जूझ रही महिलाओं को राहत देने के लिए संचालित उज्ज्वला योजना 3.0 आज गरीब और ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएँ से मुक्ति, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित रसोई का लाभ मिल रहा है।कबीरधाम जिला में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत 1339 नए गैस कनेक्शन पात्र हितग्राहियों को प्रदान किए गए हैं। इन कनेक्शनों से उन परिवारों को सबसे अधिक राहत मिली है, जो अब तक लकड़ी, उपले या कोयले से खाना बनाने को मजबूर थे। गैस कनेक्शन मिलने से महिलाओं को धुएँ से मुक्ति मिली है और रसोई का काम भी पहले से आसान व सुरक्षित हो गया है। यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। योजना के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य की रक्षा हो रही है, बल्कि महिलाओं का समय भी बच रहा है, जिसे वे अब बच्चों की पढ़ाई, स्वरोजगार या अन्य उपयोगी कार्यों में लगा पा रही हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में उज्ज्वला योजना ने सामाजिक बदलाव भी लाया है। पहले जहां महिलाओं को ईंधन के लिए जंगलों में घंटों भटकना पड़ता था, वहीं अब घर बैठे सुरक्षित और स्वच्छ ईंधन उपलब्ध है। इससे महिलाओं की सुरक्षा भी बढ़ी है और जीवन स्तर में सुधार आया है। उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत दिए गए ये नए कनेक्शन केवल गैस सिलेंडर नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य, सम्मान और सुविधाजनक जीवन की ओर बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम हैं। यह योजना वास्तव में महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।उज्जवला योजना 3.0 के संबंध में ऐसे सभी व्यक्ति पात्रता होंगे जो 10 हजार रूपये प्रति माह से कम आय अर्जित करते हो, व्यावसायिक कर का भुगतान ना करते हो, आयकर का भुगतान ना करते हो, परिवार का कोई सदस्य शासकीय सेवा में ना हो, पंजीकृत गैर कृषि उद्यम वाला परिवार ना हो, 50,000 रूपये से अधिक की क्रेडिट सीमा वाला किसान क्रेडिट कार्ड धारित ना हो, एक सिंचाई उपकरण के साथ 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि का स्वामी ना हो, दो या अधिक फसल मौसमों के लिए 5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमिस्वामी धारक ना हो, कम से कम एक सिंचाई उपकरण के साथ कम से कम 7.5 एकड़ या इससे अधिक भूमि का स्वमी ना हो, 30 वर्ग मीटर से अधिक कारपेट एरिया (चटाई क्षेत्रफल) वाले घर का स्वामी ना हो (किसी भी सरकारी योजना से प्राप्त घर को छोड़कर), मोटर चालित 3/4 पहिया वाहन, मछली पकड़ने वाली नाव का स्वामी ना हो, यंत्रीकृत 3/4 पहिया कृषि उपकरण का स्वामी ना हो, पूर्व से एल.पी.जी. कनेक्शनधारी ना हो।
- -रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रितरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी, महासचिव श्री गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष श्री दिलीप साहू सहित पत्रकार श्री सौरभ सिंह परिहार शामिल थे।प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस क्लब द्वारा आयोजित किए जाने वाले रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को औपचारिक आमंत्रण दिया। साथ ही पत्रकार हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए सकारात्मक पहल की अपेक्षा व्यक्त की।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा सभी विषयों पर समुचित पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास तथा मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
- रायपुर। संजय नगर रायपुर निवासी श्री सुशील भोले का आज आकस्मिक निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 27 फरवरी को मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया जाएगा।
-
- जिले में 77 हजार 757 पंजीकृत राशन कार्ड, 2 लाख 96 हजार 785 सदस्यों को मिल रहा सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत खाद्यान्न वितरण योजना का लाभ
मोहला । जिले की सभी 197 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राहियों द्वारा “चावल उत्सव” हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है तथा पात्र परिवारों को खाद्यान्न का वितरण निरंतर जारी है।जिले में कुल 77,757 राशन कार्ड पंजीकृत हैं, जिनके माध्यम से 2,96,785 सदस्यों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। खाद्य विभाग के अनुसार शासन की मंशा के अनुरूप जिले के अंतिम व्यक्ति तक खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। विशेष रूप से मानपुर विकासखंड के औंधी जैसे सुदूर वनांचल क्षेत्रों में राशन कार्डधारियों को फोर्टिफाइड चावल, शक्कर, नमक एवं चना का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि दूरस्थ अंचलों के हितग्राहियों को भी समय पर आवश्यक खाद्यान्न उपलब्ध हो सके।जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि माह फरवरी का खाद्यान्न केवल फरवरी माह में ही प्राप्त किया जा सकेगा। अतः सभी हितग्राही निर्धारित अवधि में अपने निकटतम उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर लें। हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी पीडीएस दुकान संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे दुकानों को निर्धारित समय से अधिक समय तक खुला रखें, जिससे अधिक से अधिक हितग्राही लाभान्वित हो सकें।खाद्य विभाग द्वारा यह भी अपील की गई है कि जिन राशन कार्ड सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण नहीं हुआ है, वे शीघ्र ही अपनी नजदीकी उचित मूल्य दुकान में जाकर आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से ई-केवाईसी पूर्ण कराएं अथवा ‘मेरा-KYC’ मोबाइल ऐप के जरिए स्वयं फेस केवाईसी कर लें। इससे राशन कार्ड में दर्ज सभी पात्र सदस्यों को नियमित रूप से खाद्यान्न प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। - -दो फिल्टर प्लांट के माध्यम से 32.5 एमएलडी शुद्ध पेयजल की आपूर्तिरायपुर ।अंबिकापुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-40, मोमिनपुरा में 47 व्यक्तियों की जांच में केवल एक व्यक्ति के सैंपल में पीलिया के लक्षण मिले हैं। वार्ड से संकलित पानी के 35 सैंपलों की जांच में सिर्फ एक सैंपल में बैक्टीरिया एक्सेप्टेबल रेंज से ऊपर मिला है। शहर में दो फिल्टर प्लांट्स के माध्यम से 32.5 एमएलडी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।अंबिकापुर नगर निगम के आयुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 106 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से मिशन अमृत-1 के अन्तर्गत पेयजल आपूर्ति योजना लागू की गई है। इसका कार्य पूर्ण हो गया है एवं संचालन-संधारण का कार्य प्रगतिरत् है। योजना के तहत ग्राम सोहगा में इंटेकवेल का निर्माण कर कतकालो में 15 एमएलडी का जल शोधन संयंत्र बनाया गया है। मिशन अमृत-1 के अंतर्गत 10 लाख लीटर क्षमता का ग्राउण्ड लेवल स्टोरेज रिजर्वायर (जीएलएसआर) बनाया गया है। 4 नवीन पानी टंकियों का निर्माण कर तथा विभिन्न साइजों के लगभग 241 कि.मी. पाइपलाइन बिछाकर जल प्रदाय किया जा रहा है। शहर के सभी 48 वार्डों में आवश्यकतानुसार पाइपलाइन का विस्तार किया गया है।आयुक्त ने बताया कि निगम क्षेत्रान्तर्गत कुल 32.5 एमएलडी जल प्रदाय किया जाता है। इसमें तकिया आधारित पुरानी जल प्रदाय व्यवस्था अन्तर्गत पीवीसी एवं एसीपी पाइपलाइन को बदला गया है। पुराने डीआई पाइप को परिवर्तित नहीं किया गया था। जिस स्थान पर डीआई पाइप खराब हो गया था, वहां पर इन्हें बदला गया है। निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य पूर्ण कर दिया गया है।निगम आयुक्त ने बताया कि मोमिनपुरा में 40-45 पीलिया के मरीज होने की सूचना के तत्काल बाद अंबिकापुर नगर निगम द्वारा स्वास्थ्य विभाग से जानकारी प्राप्त की गई एवं तुरंत प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण व संदिग्ध घरों का चिन्हांकन करते हुए 23 फरवरी और 24 फरवरी को कुल 35 पानी के सैंपल एकत्रित कर अंबिकापुर शासकीय मेडिकल कॉलेज में ई-कोलाई बैक्टीरिया की जांच के लिए भेजा गया। इसमें केवल एक सैंपल में बैक्टीरिया की मात्रा एक्सप्टेबल रेंज से ऊपर पायी गयी। शेष 34 निर्धारित रेंज के भीतर एवं सुरक्षित पायी गयी। निगम द्वारा प्रभावित इलाकों से सैंपल जांच के लिए पीएचई के एनएबीएल लैब सूरजपुर और राज्य स्तरीय लैब रायपुर में परीक्षण के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी अप्राप्त है।आयुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से 23 फरवरी को प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 47 संदिग्ध पुरूषों एवं महिलाओं के ब्लड सैंपल लेकर पीलिया की जांच की गई। जांच के बाद केवल एक व्यक्ति में पीलिया के लक्षण पाये गये। अगले दिन 24 फरवरी को भी प्रभावित क्षेत्रों से 32 ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त होने पर कि खटिकपारा में 13 वर्षीय बालक एवं जनपदपारा में 40 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु पीलिया के कारण हुयी है, इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग से सम्पर्क किया गया, जिसमें यह जानकारी प्राप्त हुयी कि इन दोनों की मृत्यु अन्य बीमारियों के कारण हुई है। अंबिकापुर नगर निगम के आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा दो फिल्टर प्लांट्स के माध्यम से पूरे शहर में 32.5 एमएलडी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति निरंतर की जा रही है। इसका परीक्षण फिल्टर प्लांट एवं अलग-अलग वार्डों में निरंतर रूप से किया जाता है। निगम द्वारा प्रभावित क्षेत्र में लगातार गंदगी एवं नाली सफाई, जल प्रदाय नेटवर्क में लीकेज का पता कर सुधार कार्य किया जा रहा है। शहर के अन्य स्थानों से भी पानी का सैंपल लेकर जांच करायी जा रही है। वर्तमान में अंबिकापुर शहर में कहीं भी व्यापक संक्रमण या महामारी की स्थिति नहीं है।
- - गत वर्ष 1 लाख 20 हजार रुपए से अधिक का बेचे थे गुलाल , इस वर्ष 300 किलो गुलाल बेचने का लक्ष्यमोहला । रंगों का पर्व होली उल्लास, उमंग और भाईचारे का प्रतीक है, लेकिन बदलते समय के साथ लोग अब सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों की ओर भी आगे बढ़ रहे हैं। रासायनिक रंगों से त्वचा और पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति बढ़ती जागरूकता के बीच मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला ब्लॉक की महिलाएं हर्बल गुलाल के साथ एक अच्छी पहल कर रही हैं। रोशनी महिला ग्राम संगठन की महिलाएं पलाश, गुलाब, गेंदा, हल्दी, चुकंदर और पालक जैसी प्राकृतिक सामग्री से रसायन मुक्त और पर्यावरण अनुकूल गुलाल का तैयार कर रही हैं। उनकी यह पहल न केवल स्वास्थ्य के प्रति सजगता का संदेश दे रही है, बल्कि महिला सशक्तिकरण, स्थानीय रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त मिसाल भी बन रही है।जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर के मार्गदर्शन में महिला ग्राम संगठन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में हर्बल गुलाल बनाने का कार्य कर रही हैं। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति सुरक्षित होली के साथ ही समूह की आय में वृद्धि है। रोशनी महिला ग्राम संगठन की 30 महिलाएं मिलकर पलाश, चुकंदर,हल्दी,गुलाब, गेंदा, पालक की हरी पत्तियां जैसे रंग-बिरंगे प्राकृतिक फूलों और पत्तियों का उपयोग करती हैं। इन फूलों को सुखाकर और फिर उनकी प्रोसेसिंग करके गुलाल बनाया जाता है। यह पहल स्थानीय स्तर पर महिलाओं को रोजगार प्रदान कर रही है। इसके साथ ही, वनोपज और कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन हो रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। वही प्राकृतिक और सुरक्षित रंगों के उपयोग को भी बढ़ावा मिल रहा है।रोशनी महिला ग्राम संगठन की सदस्य श्रीमती सबाना खान ने बताया कि मोहला में तैयार किया जा रहा हर्बल गुलाल जिले में अपनी गुणवत्ता और प्राकृतिक रंगों के कारण लोकप्रिय हो रहा है।उन्होंने बताया की यह कार्य विगत तीन वर्षों से करते आ रहे हैं। यही कारण है कि उन्हें विभिन्न जिलों से इसकी मांग प्राप्त हो रही है, जिससे संगठन की महिलाओं की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। उन्होंने नें बताया कि पिछले वर्ष उनके संगठन द्वारा 200 किलो हर्बल ग़ुलाल बनाया गया था। जिसका विक्रय कर संगठन को एक लाख बीस हजार का मुनाफा प्राप्त हुआ था, यही कारण है इस वर्ष 300 किलो हर्बल गुलाल बना कर विक्रय करने का लक्ष्य रखा गया हैं।प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर तैयार किया जा रहा हर्बल गुलाल न केवल स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है, बल्कि महिलाओं की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम भी बना है।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के निर्देशानुसार श्रमिक सम्मेलन-2026 का आयोजन उत्तर बस्तर कांकेर जिले के सामुदायिक भवन अंतागढ़ में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद श्री भोजराज नाग उपस्थित थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अंतागढ़ के अध्यक्ष श्री राधेलाल नाग द्वारा की गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अन्तर्गत विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से जिले के श्रमिक व उनके परिवार के सदस्यों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी.बी.टी.) के माध्यम से राशि हस्तांतरित कर लाभान्वित किया गया।श्रमिक सम्मेलन में उपस्थित सांसद श्री नाग ने सभी उपस्थित श्रमिकों और उनके परिजनों को विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। साथ ही योजनाओं के संबंध में जागरूक होने की बात कही। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नाग ने भी श्रमिकों को संबोधित करते हुए शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के द्वारा लाभार्थी श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत चेक वितरित किए गए।श्रम पदाधिकारी ने जानकारी दी है कि श्रमिक सम्मेलन में जिले के कुल 7930 श्रमिकों को कुल 02 करोड़ 29 लाख 17 हजार 100 रूपये से लाभान्वित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 101 हितग्राहियों को 20 लाख 20 हजार रूपए, मिनीमाता महतारी जतन योजनांतर्गत 89 महिला हितग्राहियों को 17 लाख 80 हजार रूपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना में 50 हितग्राहियों को 02 लाख 59 हजार 100 रूपये, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजनांतर्गत 28 हितग्राहियों को 05 लाख 60 हजार रूपये, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 19 श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को 01 करोड़ 90 लाख रूपये एवं मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजनांतर्गत 04 श्रमिकों को 04 लाख रूपए, दीदी ई-रिक्शा सहायता योजनांतर्गत 01 महिला हितग्राही को 01 लाख रूपये डायरेक्ट बेनीफिट ट्रान्सफर (डी.बी.टी.) के माध्यम से प्रदाय किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं अतिथिगण तथा श्रम पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रमिकगण मौजूद थे।
- रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज महान सेनानी, विचारक और क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर “वीर सावरकर” जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वीर सावरकर भारत माता के उन वीर सपूतों में से एक हैं जिनकी बौद्धिक क्षमता, क्रांतिकारी उत्साह और भारत के भविष्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता अतुलनीय रही। वीर सावरकर जी महज एक क्रांतिकारी से कहीं अधिक थे, वे एक गहन विचारक थे जिनके बौद्धिक योगदान को देश भूल नहीं सकता। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव सुश्री निधि साहू एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी सावरकर जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर सावरकर केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी विचारक, समाज सुधारक, ओजस्वी लेखक-कवि और प्रखर इतिहासकार भी थे। उन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम को नई वैचारिक ऊर्जा प्रदान की तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए सावरकर जी का त्याग, संघर्ष और अदम्य साहस भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। कालापानी की अमानवीय यातनाओं के बावजूद उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण अडिग रहा। उनका संपूर्ण जीवन देशसेवा, आत्मबल और राष्ट्र गौरव का प्रेरणास्रोत है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर सावरकर के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह, श्री राम गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
- - नागरिकों का बीपी, शुगर जांच, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग एवं महिलाओं का ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों का किया जाएगा नि:शुल्क स्क्रीनिंग- जिले के सभी आरोग्य मंदिरों में प्रति बुधवार चलेगा विशेष अभियानराजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले को निरोग बनाने की दिशा में प्रत्येक बुधवार को स्वस्थ जीवनशैली के लिए जिले के सभी 118 उप स्वास्थ्य केन्द्रों और 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नियमित योगा क्लास के साथ बीपी, शुगर और कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनावमुक्त जीवन के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि वे ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियों से बच सकें।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि एनसीडी (गैर-संचारी रोग) कार्यक्रम के तहत 30 अधिक आयु के सभी पुरूषों एवं महिलाओं का बीपी, शुगर जांच, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग एवं महिलाओं का ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की जा रही है। जांच के दौरान जिन व्यक्तियों में लक्षण पाये जाएगें उन्हें योग, जीवन शैली में बदलाव, खानपान में सुधार के साथ निरोग रहने के लिए आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है। जिले के सभी अधिकारी एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सलाहकार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जाकर निरीक्षण एवं योग भी कर रहे है। इस पहल के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योग एवं परामर्श लेने वाले व्यक्तियों की प्रत्येक माह पुन: बीपी, शुगर एवं कैंसर स्क्रीनिंग की जाएगी। जिन लोगों में बीपी एवं शुगर नियंत्रण में पाया जाएगा उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की है कि प्रति बुधवार निकटतम आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जाकर योग करें तथा नि:शुल्क बीपी, शुगर एवं कैंसर स्क्रीनिंग करा सकते हैं।
- -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने की सौजन्य मुलाकात, खेल विकास पर हुई सार्थक चर्चारायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्री कपिल देव को बेल मेटल से बनी प्रतिकृति, पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार द्वारा खेलों के प्रोत्साहन और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना, प्रशिक्षण और अवसरों का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।पूर्व कप्तान कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा, विश्वास और विकास के इस माहौल में प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट मंच प्राप्त होगा तथा छत्तीसगढ़ सुरक्षित, समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ेगा।
- खिलाडियों का किया उत्साहवर्धन...नगर निगम मेयर कप क्रिकेट का ग्रेंड फिनाले 1 मार्च को होगाआयुक्त विश्वदीप ने किया बल्लेबाजी का प्रदर्शनजोन 7 के गोपाल 22:गेंदों में 68 रन बनाकर बने मैन ऑफ द मैच, आयुक्त ने ट्राफी देकर किया सम्मानितरायपुर/ विगत दिवस संध्या रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री बिवदीप रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम पहुँचे. आयुक्त ने शुभारम्भ मैच खेल रहे नगर निगम जोन 7 औऱ जोन 10 की टीमों के खिलाड़ियों का औपचारिक परिचय प्राप्त कर स्टेडियम में उनका उत्साहवर्धन किया.आयुक्त श्री विश्वदीप ने रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा में अच्छा प्रबंधन करने नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव सहित उनकी टीम के नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों के कार्य को सराहा.आयुक्त श्री विश्वदीप ने रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के मैच को रोमांचक औऱ स्वस्थ मनोरंजन देने वाला बताया.यहाँ यह उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा नगर निगम के नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम में रायपुर नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से आयोजित की जा रही है.इस अवसर पर रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने स्टेडियम में अपनी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया.रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा किये गए नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम के शुभारम्भ मैच के दौरान किये गए मैच के निरीक्षण के दौरान नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू, वित्त विभाग अध्यक्ष श्री महेन्द्र खोडियार, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल, जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी,पार्षद सर्वश्री आनंद अग्रवाल, राजेश गुप्ता, प्रमोद कुमार साहू, कैलाश बेहरा, राजेश देवांगन, अजय साहू, कृष्णा सोनकर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधिगण , नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर सहित नगर निगम रायपुर के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण, क्रिकेटप्रेमी आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा में प्रत्येक टीम में 2 महिला खिलाड़ी और 2 प्लेसमेंट खिलाड़ी खेलेंगे. क्रिकेट खेलने वाले नियमित अधिकारी और कर्मचारी सहित वार्ड पार्षद जनप्रतिनिधि टीम में सम्मिलित होंगे. यह नियमावली मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के प्रत्येक मैच में लागू रहेगी.विगत दिवस पहला उद्घाटन मैच नगर निगम जोन 7 और जोन 10 की टीमों के मध्य खेला गया. पहला मैच जोन 7 ने जोन 10 की टीम को हराकर जीता.जोन 7 के खिलाडी गोपाल ने 22 गेंदों पर 68 रन बनाये. वे पहले मैच में मैन ऑफ द मैच रहे.आयुक्त श्री विश्वदीप ने उन्हें मैन ऑफ द मैच ट्राफी प्रदत्त कर सम्मानित किया.नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा में पहला मैच संध्या 6 बजे और दूसरा मैच रात्रि 8 बजे से खेला जायेगा. स्पर्धा में सभी मैच 10 सीमित ओवरों के होंगे . स्पर्धा में 26 और 27 फरवरी को दो - दो कवार्टर फाइनल मैच और 28 फरवरी को दो सेमीफाइनल मैच खेले जायेंगे. स्पर्धा का ग्रेंड फिनाले 1 मार्च को खेला जायेगा.
- कलेक्टर-एसएसपी ने किया स्थल निरीक्षणबिलासपुर/ बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी में 28 फरवरी को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रहंगी के खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को धान खरीदी के अंतर की प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। साथ ही विभिन्न विभागों के करोड़ों रुपए के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन भी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुख्य सभामंच, सांस्कृतिक मंच, विभागीय स्टॉल, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, पार्किंग, हेलीपैड एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थल चिन्हांकित करते हुए सभी तैयारियां समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। खेल मैदान के समीप ही हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों ने प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का भी अवलोकन कर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने की रूपरेखा तय की। एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संभावित जनसमूह को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण एवं प्रवेश-निकास व्यवस्था की विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल सहित लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।
- रायपुर/मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक पण्डित श्यामाचरण शुक्ल की जयन्ती दिनांक 27 फरवरी 2026 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में राजधानी शहर रायपुर के जी ई मार्ग में गौरवपथ फेस -1 में स्वर्ण जयन्ती तिराहा औऱ गाँधी उद्यान के सामने स्थित पण्डित श्यामा चरण शुक्ल के प्रतिमा स्थल के समक्ष उन्हें सादर नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक पण्डित श्यामाचरण शुक्ल से सम्बंधित उनके प्रतिमा स्थल में नियत दिवस को प्रतिमा स्थल के प्रांगण का संधारण और प्रतिमा स्थल प्रांगण सहित उसके आसपास के क्षेत्र की विशेष सफाई, प्रतिमा स्थल की पुष्पसज्जा सहित आवश्यकतानुसार पेयजल की व्यवस्था रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित जोन क्रमांक 3 के सहयोग से की जायेगी।
- -रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा-राकेश बेहरा 3 विकेट लेकर, 3 छक्के, 3 चौक्के लगाकर शानदार आलराउंड प्रदर्शन कर बने मैन ऑफ द मैच, नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू ने ट्राफी देकर किया सम्मानित-26 फरवरी को संध्या 6 बजे से जोन 1 औऱ जोन 7 के मध्य औऱ जोन 2 औऱ जोन 4 के मध्य रात्रि 8 बजे से क्वार्टर फाइनल मैच नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम मेंरायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत दिनांक 26 फरवरी 2026 को संध्या 6 बजे से नगर निगम जोन 1 औऱ जोन 7 की टीमों के मध्य क्वार्टर फाइनल मैच नेताजी सुभाश्चन्द्र बोस स्टेडियम में होगा, वहीं रात्रि 8 बजे नगर निगम जोन 2 की टीम जोन 4 की टीम से क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी.विगत दिवस रात्रि 8 बजे से हुए मैच में नगर निगम जोन 6 की टीम ने जोन 9 की टीम को 8 विकेट से हराकर स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. जोन 9 की टीम ने पहले बल्लेबाजी की औऱ निर्धारित 10 सीमित ओवर मैच में पूरी टीम 8.2 ओवर में आल आउट हो गयी. निगम जोन 6 की टीम ने मात्र 2.4 ओवर में 2 विकेट पर 44 रन बना लिए औऱ शानदार विजय प्राप्त कर ली. निगम जोन 6 की विजय में मात्र 11 गेंदों में 3 छक्कों औऱ 3 चौक्कों की सहायता से 30 रन की विस्फोटक नाबाद पारी खेलने औऱ 1.2 ओवर में मात्र 3 रन देकर 3 विकेट हासिल करने वाले राकेश बेहरा की प्रमुख भूमिका रही. रराकेश बेहरा शानदार आलराउंड प्रदर्शन कर मैन ऑफ द मैच घोषित किये गए. उन्हें नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू ने एमआईसी सदस्य श्री मनोज वर्मा, श्री दीपक जायसवाल, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 9 जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, पार्षद श्री देवदत्त द्विवेदी, श्री प्रमोद कुमार साहू, श्री मोहन कुमार साहू,श्री कृष्णा सोनकर, नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर सहित मिलकर सम्मानित किया.
- -कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुनर्वास केंद्र में वितरित किए 5जी स्मार्टफोन एवं मेसन किट-70 आत्मसमर्पित युवाओं को स्मार्टफोन, 31 को रोजगारोन्मुख मेसन किट प्रदानरायपुर।छत्तीसगढ़ शासन की मानवीय, संवेदनशील एवं दूरदर्शी पुनर्वास नीति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन की नई इबारत लिख रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशा अनुरूप जिला प्रशासन सुकमा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत पहल की जा रही है।जिला मुख्यालय सुकमा स्थित नक्सल पुनर्वास केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में 70 आत्मसमर्पित युवाओं को अत्याधुनिक 5जी स्मार्टफोन तथा 31 युवाओं को रोजगारोन्मुख मेसन (राजमिस्त्री) किट वितरित की गई। कार्यक्रम कलेक्टर श्री अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अधिकारियों ने पुनर्वासित युवाओं से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनका उत्साहवर्धन किया।जिला प्रशासन का कहना है कि पुनर्वास केवल आत्मसमर्पण तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मानजनक जीवन और स्थायी आजीविका से जुड़ा समग्र प्रयास है। इसी सोच के अनुरूप 70 युवाओं को सैमसंग गैलेक्सी 5जी स्मार्टफोन प्रदान किए गए। 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा एवं 5000 मेगाहर्ज फास्ट चार्जिंग बैटरी जैसी आधुनिक सुविधाओं से युक्त ये स्मार्टफोन युवाओं को डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन प्रशिक्षण, कौशल विकास कार्यक्रमों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी से सीधे जोड़ने में सहायक होंगे। साथ ही 31 युवाओं को मेसन किट उपलब्ध कराकर उन्हें निर्माण कार्यों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया गया है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल आत्मसमर्पण सुनिश्चित करना नहीं, बल्कि इन युवाओं को सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन उपलब्ध कराना है। पुनर्वास केंद्र के माध्यम से उन्हें कौशल प्रशिक्षण, शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा रहा है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में सशक्त रूप से आगे बढ़ सकें।प्रतापगिरी, तोंगपाल निवासी श्री भीमा ने बताया कि लगभग 15 वर्षों तक नक्सल संगठन से जुड़े रहने के बाद पुनर्वास का निर्णय उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सिद्ध हुआ है। पुनर्वास केंद्र में उन्हें आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण की समुचित सुविधा मिल रही है तथा वे राजमिस्त्री का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। स्मार्टफोन मिलने से वे डिजिटल माध्यम से नई जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।सिंघनपारा, बड़े सेटी निवासी श्री बुधरा ने भी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यहां का जीवन सुरक्षित एवं सम्मानजनक है। प्रशासन द्वारा उन्हें मोबाइल, मेसन किट के साथ-साथ आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड एवं जॉब कार्ड भी प्रदान किया गया है। किसी भी तरह कि समस्या आने पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित समाधान किया जाता है। छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति केवल एक प्रशासनिक पहल नहीं, बल्कि विश्वास, विकास एवं सामाजिक समरसता की सशक्त मिसाल बनी है।














.jpg)











.jpg)
