- Home
- छत्तीसगढ़
- -रायपुर साहित्य उत्सव में श्री शुक्ल और उनके साहित्य का स्मरण-'स्मृति शेष स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल : साहित्य की खिड़कियां' विषय पर हुई परिचर्चा-छत्तीसगढ़ ने बीते 200 वर्षों में हिंदी साहित्य को बार-बार नई दिशा दी, इनमें श्री शुक्ल भी शामिल : डॉ. सुशील कुमार त्रिवेदीरायपुर । नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव के पहले दिन देश के शीर्षस्थ साहित्यकार स्वर्गीय श्री विनोद कुमार शुक्ल और उनके साहित्य का स्मरण किया गया। ‘स्मृति शेष स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल : साहित्य की खिड़कियां’ विषय पर आयोजित परिचर्चा में साहित्य, प्रशासन, पत्रकारिता और फिल्म से जुड़े वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर भावपूर्ण संवाद किया। वक्ताओं ने श्री शुक्ल और उनकी रचनाओं से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए उनके साहित्य को मानवीय संवेदना और मौलिक अभिव्यक्ति का अद्वितीय उदाहरण बताया।परिचर्चा के प्रथम वक्ता भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं साहित्यकार डॉ. सुशील कुमार त्रिवेदी ने कहा कि वे वर्ष 1973 से लगातार विनोद कुमार शुक्ल से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने पिछले 200 वर्षों में हिंदी साहित्य को बार-बार दिशा दी है। ठाकुर जगमोहन सिंह, माधवराव सप्रे, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, मुकुटधर पांडेय से लेकर विनोद कुमार शुक्ल तक की परंपरा ने हिंदी साहित्य को समृद्ध किया है। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि श्री शुक्ल ने किसी विचारधारा या कवि का अनुगमन नहीं किया, उनका संपूर्ण लेखन मौलिक है। उनकी रचनाओं में साधारण मनुष्य अपनी पूरी गरिमा और संवेदना के साथ उपस्थित होता है। शोषितों का जीवन, खुद के गढ़े हुए मुहावरे, सरल भाषा और गहरी अनुभूति उनके साहित्य की पहचान है। उनके उपन्यासों में ‘घर’ सबसे खूबसूरत और मानवीय प्रतीक के रूप में उभरता है।नई दिल्ली की युवा कथाकार एवं पत्रकार सुश्री आकांक्षा पारे ने कहा कि कई लोग विनोद कुमार शुक्ल की रचनाओं को दुरूह कहकर खारिज कर देते हैं, लेकिन बहुत से पाठकों को इन्हीं रचनाओं से गहरा और आत्मीय लगाव है। उन्होंने कहा कि श्री शुक्ल मनुष्यता के पुजारी थे, उनकी रचनाएं मनुष्य को मनुष्य से जोड़ती हैं।जनसंपर्क विभाग के उप संचालक एवं युवा साहित्यकार श्री सौरभ शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय श्री विनोद कुमार शुक्ल का साहित्य यह सिखाता है कि सामान्य जीवन जीते हुए भी मनुष्य कैसे खुश रह सकता है। वे बड़े कवि और लेखक तो थे ही, उससे भी बड़े इंसान थे। उन्होंने श्री शुक्ल के साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा कि उनके साथ बैठना सुकून से भर देता था, समय का पता ही नहीं चलता था। उन्होंने बताया कि ‘स्मृति’ का प्रयोग श्री शुक्ल के साहित्य में विपुलता से हुआ है। उनकी रचनाएं पाठकों में कौतुक और उत्सुकता जगाती हैं।राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं लेखक श्री अनुभव शर्मा ने कहा कि श्री विनोद कुमार शुक्ल को पढ़ने के बाद उन्होंने उनके साहित्य को जिया है। उनकी रचनाओं में आए प्रतीक और बिंब हमें अपने आसपास के जीवन में दिखाई देते हैं। उन्होंने बताया कि श्री शुक्ल ने उन्हें भी लिखने के लिए प्रेरित किया। ‘पेड़ों का हरहराना, चिड़ियों का चहचहाना’ जैसे छोटे-छोटे प्रतीक उनकी रचनाओं में हर जगह मिलते हैं। उनकी कथाएं हमारी मिट्टी से उपजे शब्दों में अपनी बात कहती हैं और प्याज की तरह परत-दर-परत खुलती जाती हैं।अभिनेत्री सुश्री टी.जे. भानु ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि साहित्य उन्हें बचपन से संबल देता रहा है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पहली बार श्री विनोद कुमार शुक्ल की कविता पढ़ी, तो लगा कि यही वे बातें हैं, जिन्हें वे स्वयं कहना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि वे हर वर्ष 1 जनवरी को श्री शुक्ल के जन्मदिन पर रायपुर आती थीं और उनसे मिलती थीं। उनकी किताबों में जनमानस की सच्ची और आत्मीय बातें हैं।परिचर्चा की सूत्रधार डॉ. नीलम वर्मा ने समापन करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री विनोद कुमार शुक्ल के साहित्य की एक नहीं, अनेक खिड़कियां हैं। उनके लेखन में गहरी मानवीय करुणा और संवेदना समाई हुई है। वे किसी एक राज्य या देश तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनकी रचनाएं पूरी दुनिया को जोड़ती हैं।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध फिल्म एवं टीवी अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री नीतीश भारद्वाज का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट से निर्मित महुआ वृक्ष की कलाकृति तथा बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट की।मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की विशिष्ट जनजातीय कला, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए इनके संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों की जानकारी भी साझा की। इस अवसर पर विधायक श्री अनुज शर्मा,मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
- -उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 1017 सीटर नए नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन-21 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा नया परिसररायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने शुक्रवार को बसंत पंचमी के दिन रायपुर में नए नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया। एनआईटी के सामने जीई रोड के किनारे 21 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से इस 1017 सीटर नालंदा परिसर फेज-2 का निर्माण किया जा रहा है। इससे शहर में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को तैयारी का अच्छा माहौल मिलेगा। उन्हें ऑनलाइन तथा ऑफलाइन लाइब्रेरी के साथ ही अच्छी गुणवत्ता की अध्ययन सामग्री भी मिल सकेगी। वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायकगण सर्वश्री राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा तथा रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे भी भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुईं।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बसंत पंचमी की बधाई दी। उन्होंने भारतमाता के वीर सपूत नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर फेज-2 में आने वाले विद्यार्थियो को माता सरस्वती की कृपा प्राप्त होगी। श्री साव ने कहा कि नालंदा परिसर फेज-2 इस बात का उदाहरण है कि श्री विष्णु देव साय की सरकार युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए सभी संसाधन मुहैया कराने के लिए तत्पर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्तमान में संचालित नालंदा परिसर की तरह ही यह नया परिसर भी युवाओं के लिए बहुत लाभप्रद होगा और यहां अध्ययन करने वाले युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का नया इतिहास गढ़ेंगे। श्री साव ने कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि के हितग्राहियों को चेक भी वितरित किए।वन एवं पर्यावरण तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि आज बसंत पंचमी के शुभ और पावन अवसर पर राज्य सरकार की ओर से राजधानीवासियों को शानदार सौगात मिल रही है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में तथा स्थानीय विधायक श्री राजेश मूणत की लगातार कोशिशों के परिणाम शहर को मिल रहे हैं। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राजेश मूणत ने नालंदा परिसर फेज-2 के निर्माण के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस एजुकेशन हब में हम शिक्षा का विकास करने का संकल्प पूरा करेंगे। यहां चारों ओर शिक्षण संस्थाएं हैं। पिछले दो सालों में रायपुर शहर सहित पूरे छत्तीसगढ़ का अच्छा विकास हुआ है। निर्माण और विकास के कार्यों में तेजी आई है।रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि यह जगह शहर का हृदय स्थल है और यहां चारों ओर बड़ी शिक्षण संस्थाएं हैं। इन संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को नए नालंदा परिसर का भरपूर लाभ मिलेगा। यह उनके कैरियर के निर्माण में बहुत उपयोगी साबित होगा।ऐसा होगा नया नालंदा परिसररायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप ने बताया कि 21 करोड 7 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 1017 सीटर नालंदा परिसर फेज-2 में 90 सीटों वाला व्याख्यान कक्ष भी रहेगा जो किराए पर उपलब्ध रहेगा। साथ ही 24 घंटे को-वर्किंग स्पेस, 950 से अधिक दोपहिया वाहनों तथा 75 से अधिक चार पहिया वाहनों की पार्किंग क्षमता, कैफेटेरिया, जिम, स्पोर्ट्स जोन, बच्चों का खेल क्षेत्र, इंडोर गेम्स इत्यादि की भी सुविधाएं मिलेंगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की कड़ी मॉनिटरिंग में पूर्ण गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में इसका निर्माण पूर्ण किया जाएगा।राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू, रायपुर नगर निगम लोककर्म विभाग के अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल और जोन-7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा सहित एमआईसी सदस्यगण, जोन अध्यक्षगण, पार्षदगण तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
- -प्रशस्ति पत्र और डेढ़-डेढ़ लाख की सम्मान राशि से 239 विद्यार्थी सम्मानितरायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ये 2024 एवं 2025 के टॉप 10 मेधावी और विशेष पिछडी जनजाति के टॉप 01 विद्यार्थी है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस प्रतिभा सम्मान समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।प्रशस्ति पत्र और डेढ़-डेढ़ लाख की सम्मान राशि से 239 विद्यार्थी सम्मानितइस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाएं हमारे जीवन के लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रथम सीढ़ी है। आपने एक पड़ाव पार किया है अब अगले पड़ाव की ओर जा रहे है। जहां एक ओर इस सफलता की प्रेरणा आपको नवीन ऊर्जा के साथ प्रगति का रास्ता प्रशस्त करती है और वहीं यह सम्मान अन्य विद्यार्थियों को मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपार संभावनाओं का प्रदेश है। ‘‘धान का कटोरा‘‘ कहा जाने वाला हमारा राज्य अब शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति बहुत उन्नत है। हमें अपने राज्य की सनातन संस्कृति पर गर्व का भाव होना चाहिए।श्री डेका ने कहा कि विद्यार्थी आईआईटी, नीट की परीक्षा देकर इंजीनियरिंग और मेडिकल मे जाना चाहते है लेकिन सभी को सफलता नहीं मिलती है। इसके लिए निराश होने की जरूरत नहीं हैं। नए-नए विषय है जहां आप कैरियर की ऊची उड़ान भर सकते है। धैर्य के साथ आगे बढ़े। गिरना बडी बात नहीं है गिर कर खड़े होना महत्वपूर्ण है। सपना बड़ा होना चाहिए। सपनें को पूरा करने के लिए साधना और अभ्यास करना होता है। उन्होंने मौलिकता और नवाचार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के बच्चें शिक्षा में आगे बढ़ रहे है, यह बहुत सराहनीय है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी हमारे देश एवं प्रदेश के भविष्य हो। आप लोगों के कंधे पर देश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। आज जो सफलता आप सभी छात्रों को मिली है निश्चित ही इस सफलता के पीछे आपके शिक्षक गुरुओं एवं माता पिता के आशीर्वाद है। उनके आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं है। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन और बसंत पंचमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा हम सब पर सदैव मां सरस्वती का आशीर्वाद बना रहें।स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने बताया कि सत्र 2024 एवं 2025 के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के 239 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप मेडल, प्रशस्ति पत्र और प्रत्येक विद्यार्थी को डेढ़-डेढ़ लाख की राशि सीधे उनके खाते में दी गई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को दिए इस प्रोत्साहन सेे शिक्षा के प्रति उनका रूझान बढ़ेगा और दूसरे विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।कार्यक्रम में वर्ष 2024 के 110 और वर्ष 2025 के 129 टापर विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति के विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।स्वागत उद्बोधन छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती रेणु जी. पिल्ले ने दिया एवं आभार प्रदर्शन सचिव श्रीमती पुष्पा साहू ने किया।इस अवसर पर विधायक श्री मोतीलाल साहू, श्री आशाराम नेताम, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
-
-पहले दिन चार सत्रों में 75 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
-देश के लब्ध प्रतिष्ठित कवि पद्मश्री स्वर्गीय सुरेन्द्र दुबे जी को समर्पित रहा ओपन माइक का मंच*रायपुर। रायपुर साहित्य उत्सव के अंतर्गत प्रदेश के लब्ध प्रतिष्ठित कवि पद्मश्री स्वर्गीय सुरेन्द्र दुबे जी को समर्पित ओपन माइक मंच पर पहले दिन चार सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें 75 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मक प्रस्तुतियाँ दीं। इस मंच पर कविता, कहानी, गायन, वादन, सामूहिक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य जैसी विविध विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।ओपन माइक सत्र में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से आए प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह विशेष मंच विभिन्न विधाओं के कलाकारों को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से सुसज्जित किया गया था, जहाँ बाँसुरी, गिटार और वायलिन वादन की प्रस्तुतियों ने वातावरण को संगीतमय बना दिया। नन्ही नृत्यांगनाओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया, वहीं सरगुजा से लेकर बस्तर तक के युवा कवियों और ग़ज़लकारों ने अपनी सशक्त रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, महंत कॉलेज के प्राचार्य श्री देवाशीष महंत तथा संयुक्त संचालक, जनसंपर्क श्रीमती इस्मत जहाँ दानी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। ओपन माइक सत्र ने न केवल नवोदित प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि साहित्य, कला और संस्कृति के प्रति युवाओं के उत्साह और रचनात्मक ऊर्जा को भी प्रभावी रूप से उजागर किया। -
- 90 से अधिक रचनाकारों की सहभागिता
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव 2026 पूरे उत्साह और साहित्यिक गरिमा के साथ जारी है। उत्सव के अंतर्गत सुरजीत नवदीप मंडप में महिला साहित्यकारों के विशेष काव्य-पाठ सहित काव्य एवं व्यंग्य के कई सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए 90 से अधिक नवोदित एवं समकालीन रचनाकारों ने सहभागिता की।रायपुर साहित्य महोत्सव के वृहद आयोजन के अंतर्गत जय जोहार साहित्य-संस्कृति संस्थान, छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान एवं छत्तीसगढ़ मित्र के संयुक्त तत्वावधान में महिला साहित्यकारों के विशेष काव्य-पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जय जोहार साहित्य-संस्कृति संस्थान की अध्यक्ष डॉ. सीमा निगम द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान की संरक्षक डॉ. रश्मिलता मिश्रा, श्रीमती शशि सुरेंद्र दुबे एवं छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला तरार विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहीं। मंच संचालन डॉ. सीमा अवस्थी एवं सुमन शर्मा बाजपेयी ने किया।महिला साहित्यकारों ने अपनी कविताओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति, नदियों की महिमा, सामाजिक सरोकार, नारी सशक्तिकरण एवं राष्ट्रभक्ति जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस सत्र में विमला माहेश्वरी, भारती यादव मेधा, पूर्वा श्रीवास्तव, पल्लवी झा, नंदिनी लहेज, दिलशाद सैफी, अनिता झा, अनामिका शर्मा ‘शशि’, प्रमदा ठाकुर, सुषमा प्रेम पटेल, पूर्णिमा तिवारी, शुभ्रा ठाकुर, धरा देवांगन, शकुंतला तिवारी, सीमा पांडेय, डॉ. ज्योति दीवान, डॉ. संध्या रानी शुक्ला, नलिनी बाजपेयी, अंजना भाके ‘कनुप्रिया’, शशि तिवारी, डॉ. तुलेश्वरी धुरंधर, प्रतिमा बनर्जी, दुर्गा पाठक, आभा श्रीवास्तव, मंजूषा अग्रवाल, कल्याणी तिवारी, प्रीति मिश्रा, चंद्र प्रभा दुबे, चंद्रकला त्रिपाठी, अर्चना जैन, खिलेश गौर सहित अनेक साहित्यकारों ने सहभागिता की। आभार प्रदर्शन डॉ. मृणालिका ओझा ने किया।उत्सव के अंतर्गत सुरजीत नवदीप मंडप में आयोजित अन्य साहित्यिक सत्रों में सामूहिक काव्य-पाठ एवं व्यंग्य प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। धमतरी से श्री डूमनलाल ध्रुव के नेतृत्व में 15 सदस्यीय दल ने ग्रामीण एवं लोक संवेदनाओं से जुड़ी कविताएं प्रस्तुत कीं।रायपुर से श्री राजशेखर चौबे के नेतृत्व में 9 रचनाकारों ने समकालीन विषयों पर व्यंग्यात्मक रचनाएं प्रस्तुत कीं, जबकि महासमुंद से श्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में 12 सदस्यीय समूह ने आंचलिक संस्कृति को स्वर दिया। वहीं रायपुर के श्री आशीष सिंघानिया के 7 सदस्यीय समूह ने युवा सोच और नवीन प्रयोगों से युक्त कविताओं का पाठ किया।दिनभर चले इन सत्रों में साहित्य प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। प्रत्येक प्रस्तुति पर श्रोताओं की करतल ध्वनि ने रचनाकारों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों के अनुसार रायपुर साहित्य उत्सव अब एक सांस्कृतिक आयोजन से आगे बढ़कर एक सशक्त बौद्धिक एवं साहित्यिक आंदोलन का रूप ले चुका है, जो छत्तीसगढ़ की साहित्यिक विरासत को निरंतर समृद्ध कर रहा है। - रायपुर ।रायपुर के नवनियुक्त प्रथम पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राजधानी रायपुर की कानून-व्यवस्था, शहरी सुरक्षा की चुनौतियों तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने नागरिक सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन एवं प्रशासनिक समन्वय को प्रभावी बनाने जैसे बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि राजधानी रायपुर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए अधिक अनुकूल बनाने हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। नवनियुक्त कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला ने राजधानी की सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की।
-
रायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्यसभा के उप सभापति श्री हरिवंश ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शॉल और प्रतीक चिन्ह नंदी भेंट कर श्री हरिवंश का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि श्री हरिवंश शुक्रवार को पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। -
*पॉश एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम*
बिलासपुर/ महिला एवं बाल विकास विभाग, द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 (POSH Act) के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न शासकीय परिसरों, चौक चौराहों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया और पॉश एक्ट सहित विभिन्न कानूनी अधिकार और विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई।नुक्कड़ नाटक का आयोजन कलेक्टर कार्यालय परिसर, जिला पंचायत परिसर स्थित न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग, पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर किया गया। गुरुघासीदास विश्व विद्यालय के आर्चिस ग्रुप द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कार्यस्थल पर महिलाओं को होने वाली समस्याओं, पॉश एक्ट के तहत शिकायत की प्रक्रिया, आंतरिक समिति एवं स्थानीय समिति के गठन तथा संबंधित पोर्टल के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान , सखी वन स्टाप सेंटर, बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान, लैंगिक समानता, राष्ट्रीय बालिका दिवस सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों की सहायता हेतु उपलब्ध 112 पुलिस हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन एवं 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। -
*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 1017 सीटर नए नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन*
*21 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा नया परिसर*बिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज बसंत पंचमी के दिन रायपुर में नए नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया। एनआईटी के सामने जीई रोड के किनारे 21 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से इस 1017 सीटर नालंदा परिसर फेज-2 का निर्माण किया जा रहा है। इससे शहर में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को तैयारी का अच्छा माहौल मिलेगा। उन्हें ऑनलाइन तथा ऑफलाइन लाइब्रेरी के साथ ही अच्छी गुणवत्ता की अध्ययन सामग्री भी मिल सकेगी। वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायकगण सर्वश्री राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा तथा रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे भी भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुईं।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बसंत पंचमी की बधाई दी। उन्होंने भारतमाता के वीर सपूत नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर फेज-2 में आने वाले विद्यार्थियो को माता सरस्वती की कृपा प्राप्त होगी। श्री साव ने कहा कि नालंदा परिसर फेज-2 इस बात का उदाहरण है कि श्री विष्णु देव साय की सरकार युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए सभी संसाधन मुहैया कराने के लिए तत्पर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्तमान में संचालित नालंदा परिसर की तरह ही यह नया परिसर भी युवाओं के लिए बहुत लाभप्रद होगा और यहां अध्ययन करने वाले युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का नया इतिहास गढ़ेंगे। श्री साव ने कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि के हितग्राहियों को चेक भी वितरित किए।वन एवं पर्यावरण तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि आज बसंत पंचमी के शुभ और पावन अवसर पर राज्य सरकार की ओर से राजधानीवासियों को शानदार सौगात मिल रही है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में तथा स्थानीय विधायक श्री राजेश मूणत की लगातार कोशिशों के परिणाम शहर को मिल रहे हैं। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राजेश मूणत ने नालंदा परिसर फेज-2 के निर्माण के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस एजुकेशन हब में हम शिक्षा का विकास करने का संकल्प पूरा करेंगे। यहां चारों ओर शिक्षण संस्थाएं हैं। पिछले दो सालों में रायपुर शहर सहित पूरे छत्तीसगढ़ का अच्छा विकास हुआ है। निर्माण और विकास के कार्यों में तेजी आई है।रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि यह जगह शहर का हृदय स्थल है और यहां चारों ओर बड़ी शिक्षण संस्थाएं हैं। इन संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को नए नालंदा परिसर का भरपूर लाभ मिलेगा। यह उनके कैरियर के निर्माण में बहुत उपयोगी साबित होगा।*ऐसा होगा नया नालंदा परिसर*रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप ने बताया कि 21 करोड 7 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 1017 सीटर नालंदा परिसर फेज-2 में 90 सीटों वाला व्याख्यान कक्ष भी रहेगा जो किराए पर उपलब्ध रहेगा। साथ ही 24 घंटे को-वर्किंग स्पेस, 950 से अधिक दोपहिया वाहनों तथा 75 से अधिक चार पहिया वाहनों की पार्किंग क्षमता, कैफेटेरिया, जिम, स्पोर्ट्स जोन, बच्चों का खेल क्षेत्र, इंडोर गेम्स इत्यादि की भी सुविधाएं मिलेंगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की कड़ी मॉनिटरिंग में पूर्ण गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में इसका निर्माण पूर्ण किया जाएगा।राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू, रायपुर नगर निगम लोककर्म विभाग के अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल और जोन-7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा सहित एमआईसी सदस्यगण, जोन अध्यक्षगण, पार्षदगण तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे। - रायपुर।कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर स्थित नेहरू पुस्तकालय में आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती पूजन का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति, डॉ. गिरिश चंदेल, कुलसचिव डॉ. कपिल देव दीपक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, निदेशक विस्तार सेवा डॉ. एस. एस. टुटेजा सहित महाविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, रायपुर, डॉ. आरती गुहे के मार्गदर्शन में नेहरू पुस्तकालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से संपन्न हुआ। पूजन एवं हवन के उपरांत नेहरू पुस्तकालय परिसर में ग्रीन लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। ग्रीन लाइब्रेरी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शांत, स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अध्ययन स्थल उपलब्ध कराना है।इसके पश्चात माननीय कुलपति द्वारा बीएससी तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा आयोजित फ्लावर एक्जीबिशन का अवलोकन किया गया, जिसमें छात्रों की रचनात्मकता एवं नवाचार की सराहना की गई।कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण, प्रेरणादायी एवं सकारात्मक वातावरण में हुआ।
- –यातायात व्यवस्था सुधार एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठकदुर्ग/जिले में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल भी शामिल हुए।बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी उपाय अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर एवं स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि हाईवा वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। साथ ही सिविक क्षेत्रों में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध हेतु यूनिपोल लगाने के निर्देश भी दिए गए।लोक निर्माण विभाग (एनएच) के अधिकारी ने बताया कि सिरसा एवं खुर्सीपार में दो फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है, जिसके निर्माण से इन क्षेत्रों में यातायात जाम की समस्या से राहत मिलेगी। फ्लाईओवर बनने के बाद वाहनों का सुचारू आवागमन सुनिश्चित होगा, सड़क दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी तथा आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। इसके अलावा सुपेला मार्केट क्षेत्र में सड़क पर अवैध पार्किंग कराने वाले पार्किंग ठेकेदारों के विरुद्ध वाहन जब्ती की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सड़क किनारे किए गए सभी प्रकार के अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।बैठक में पूर्व बैठक की पालन प्रतिवेदन की विभागवार समीक्षा की गई, जिसमें अधिकारियों ने पूर्ण कार्य, अद्यतन प्रगति एवं की गई विभागीय कार्यवाही की जानकारी दी। साथ ही जिले की सड़कों में यातायात सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में एएसपी यातायात सुश्री ऋचा मिश्रा, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री सुमीत अग्रवाल, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, नगर निगम रिसाली आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम पाटन श्री लवकेश ध्रुव, एसडीएम भिलाई-03 श्री महेश राजपूत, एसडीएम धमधा श्री सोनल डेविड, आरटीओ श्री एस.एल. लकड़ा, एनएचएआई के परियोजना निदेशक श्री दिग्विजय सिंह, एनएचआई के कार्यपालन अभियंता श्री गोविंद अहिवार, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आशीष भट्टाचार्य, सहित अन्य पुलिस अधिकारी और बीएसपी के अधिकारी उपस्थित थे।
- दुर्ग/जिले में आवास निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और ग्रामीण हितग्राहियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत मजदूरों को राजमिस्त्री कार्य का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। मनरेगा के तहत संचालित प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।यह 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद पंचायत धमधा की ग्राम पंचायत नंदवाय में स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण से पूर्व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से हितग्राहियों की काउंसलिंग कर उनकी रुचि के अनुसार चयन किया गया। सहायक परियोजना अधिकारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप संपादित करने संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण में सभी 35 पुरुष हितग्राही सक्रिय रूप से भाग लिए। प्रशिक्षण अवधि के दौरान हितग्राहियों को मनरेगा अंतर्गत 261 रूपए प्रतिदिन की दर से मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर श्री ओमप्रकाश निर्मकर द्वारा आवास निर्माण में मजबूती हेतु निर्माण सामग्री के उचित अनुपात, कार्य की समय-सीमा, आवश्यक सावधानियों एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ग्रामीण हितग्राहियों ने बताया कि वे न केवल अपने आवासों का निर्माण बेहतर गुणवत्ता के साथ कर सकेंगे, बल्कि अन्य ग्रामीणों को भी गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे।
- - घटना के बाद करीब 11 कि.मी.तक मोटरसाइकिल घसीटता रही हाइवा-चंदखुरी फार्म मुख्य मार्ग की घटना, मृतक टेकारी ग्राम का निवासीरायपुर। चंदखुरी फार्म मुख्य मार्ग पर हाइवा की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार टेकारी (कुंडा) निवासी अनिकेत उर्फ मंगल पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में टेकारी का ही एक अन्य युवक तोरन साहू घायल हो गया है।घटना में बाल - बाल बचे मृतक के साथी तोरन साहू द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार घटना गुरुवार- शुक्रवार की दरम्यानी रात की है। दोनों युवक रात टेकारी से मंदिरहसौद की ओर जा रहे थे। तभी सामने से अनियंत्रित गति से आ रहे एक हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना घटित करने के बाद भी हाइवा चालक रुका नहीं वरन् हाइवा में फंसी हुई मोटरसाइकिल को लगभग 11 किलोमीटर तक घसीटता रहा और मृतक अनिकेत पटेल के ही ग्राम टेकारी तक पहुंच गया। उसी दौरान सडक़ पर बने स्पीड ब्रेकर में उछलने से मोटरसाइकिल हाइवा से अलग हो गई। उसके बाद हाइवा चालक वाहन को लेकर खम्हरिया - नारा की ओर भाग निकला ।
- रायपुर । ग्राम टेकारी ( कुंडा ) निवासी 21 वर्षीय श्री अनिकेत उर्फ मंगल पटेल का गुरुवार - शुक्रवार की दरम्यानी रात एक सड़क दुघर्टना में आकस्मिक निधन हो गया ।वे श्री धर्मेंद्र पटेल के पुत्र व डाक्टर गोर्वधन पटेल के नाती थे । अंतिम संस्कार शुक्रवार को अपराह्न बाद टेकारी स्थित मुक्तिधाम में किया गया।
-
*असंगठित श्रमिकों व छोटे व्यापारियों के अधिकतम पंजीकरण के दिए निर्देश*
रायपुर/ केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना एवं राष्ट्रीय पेंशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक सीईओ, जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई।बैठक में योजनाओं के लाभ, पात्रता, पंजीकरण प्रक्रिया एवं प्रचार-प्रसार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अधिकारियों, श्रम निरीक्षकों एवं ग्राम स्तरीय उद्यमियों (Village Level Entrepreneur) को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक असंगठित श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा ग्राम एवं नगरीय स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से योजनाओं की सफलता के लिए सक्रिय सहयोग करने के निर्देश भी दिए।योजना के लाभ एवं पात्रताप्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच हो तथा मासिक आय 15,000 रुपये या उससे कम हो, पात्र हैं। योजना के तहत 60 वर्ष की आयु के बाद 3,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन तथा लाभार्थी की मृत्यु होने पर जीवनसाथी को 50 प्रतिशत पारिवारिक पेंशन का प्रावधान है।इसी प्रकार छोटे व्यापारियों के लिए योजना में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग तथा 1.5 करोड़ रुपये से कम वार्षिक कारोबार वाले व्यापारी पात्र हैं। लाभार्थी द्वारा 55 से 200 रुपये प्रतिमाह अंशदान किया जाएगा, जिसके बराबर अंशदान सरकार द्वारा किया जाएगा। 60 वर्ष की आयु के बाद 3,000 रुपये मासिक पेंशन एवं मृत्यु की स्थिति में जीवनसाथी को पेंशन का लाभ मिलेगा।पंजीकरण प्रक्रियाइच्छुक लाभार्थी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) अथवा ग्राम स्तरीय उद्यमी के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नॉमिनी का आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर (ओटीपी हेतु) आवश्यक है।उल्लेखनीय है कि ये योजनाएं असंगठित श्रमिकों, रेहड़ी-पटरी वालों, घरेलू कामगारों, दुकानदारों एवं छोटे व्यापारियों को वृद्धावस्था में आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। -
*जन्मदिन पर बच्चों संग खुशियां साझा कर रहे शासकीय कर्मचारी*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना एवं न्योता भोज के अंतर्गत संचालित अभिनव पहल “प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां” के माध्यम से शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी अपने जन्मदिवस को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए नन्हें बच्चों के साथ खुशियां साझा कर रहे हैं।इसी क्रम में जल संसाधन विभाग डिवीजन-एक में पदस्थ फील्ड असिस्टेंट श्री नीरज साहू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर धरसीवां विकासखंड अंतर्गत अपने ग्राम कुरां स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ विशेष समय बिताया। इस अवसर पर श्री साहू ने बच्चों के साथ केक काटा तथा उन्हें फल एवं मिठाइयों का वितरण किया।बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर उत्साहित श्री साहू ने कहा कि यह उनके जीवन का एक यादगार अनुभव रहा। पहली बार बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर उन्हें आत्मिक संतोष मिला। उन्होंने इस प्रेरणादायी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। -
*एक कॉल में रितिका की समस्या का जल्द हुआ समाधान, कॉलेज एडमिशन फीस वापसी में मिली त्वरित राहत*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर कलेक्टोरेट स्थित जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर आमजन के लिए एक भरोसेमंद माध्यम के रूप में उभरकर सामने आया है।रायपुर निवासी सुश्री रीतिका नेताम ने बताया कि उन्होंने नया रायपुर स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में कॉलेज की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया था, लेकिन व्यक्तिगत कारणों से उन्हें एडमिशन निरस्त कराना पड़ा। इसके बावजूद यूनिवर्सिटी द्वारा एडमिशन फीस वापस नहीं की जा रही थी, जिससे वे परेशान थीं।समस्या से व्यथित होकर सुश्री नेताम ने जिला जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और शीघ्र ही उन्हें एडमिशन फीस वापस मिल गई। समस्या के समाधान से सुश्री नेताम ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कॉल सेंटर की पहल से उन्हें परेशानी से राहत मिली। समस्या के शीघ्र समाधान पर सुश्री रीतिका नेताम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।उल्लेखनीय है कि आम नागरिकों की समस्याओं केसमाधान हेतु कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है। आप भी मोबाइल नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584 एवं 9977222594 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। -
*अभनपुर के पशुपालक श्री रजनीश कोसले ने मुर्गी पालन से पाई आर्थिक मजबूती, रोज़ाना हो रही है नियमित आय*
रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित बैकयार्ड कुक्कुट ईकाई वितरण योजना छोटे एवं गरीब पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना का मुख्य उद्देश्य कम लागत में उन्नत तकनीक से कुक्कुट पालन को बढ़ावा देना, अंडा व मांस उत्पादन में वृद्धि करना तथा हितग्राहियों के परिवारों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।योजना का लाभ लेकर अभनपुर विकासखंड के ग्राम छछानपैरी निवासी पशुपालक श्री रजनीश कोसले ने अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाया है। जिला प्रशासन द्वारा प्रदाय 90 चूज़ों एवं दाना से उन्होंने मुर्गी पालन प्रारंभ किया। अब तक वे 50 मुर्गियों के विक्रय से लगभग 20 हजार रुपए की आमदनी प्राप्त कर चुके हैं। साथ ही वे प्रतिदिन 30 अंडे 10 रुपए प्रति नग की दर से बेचकर 300 रुपए की नियमित आय अर्जित कर रहे हैं।लगातार हो रही आमदनी से श्री कोसले के जीवन स्तर में सुधार आया है और वे आत्मविश्वास के साथ मुर्गी पालन को अपना मुख्य व्यवसाय बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। उन्होंने इस सफलता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह योजना ग्रामीण युवाओं और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।उल्लेखनीय है कि बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना के तहत 28 दिवसीय उन्नत नस्ल के मुर्गी/बतख चूजे अथवा बटेर चूजे, दाना एवं परिवहन सहित 3000 रुपए की इकाई उपलब्ध कराई जाती है। इसमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग को 90 प्रतिशत तथा सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग को 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। -
रायपुर/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।
इसी क्रम में आज फील्ड अस्सिटेंट श्री लेखराम यादव ने शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम भलेसूर में एवं सहायक ग्रेड 3 कुमारी नीति सोनी ने आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 304 शीतलापारा पंडरी में जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया। -
*अभ्यर्थी आधी बांह वाले हल्के रंग के कपड़े पहने, कान में किसी प्रकार का आभूषण है वर्जित*
*शिक्षा पात्रता परीक्षा (TET26) परीक्षा 01 फरवरी 2026 को*रायपुर/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, व्यापम रायपुर द्वारा आयोजित शिक्षा पात्रता परीक्षा (TET26) की तैयारियों हेतु आज रेडक्रॉस सभाकक्ष, कलेक्ट्रट में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर श्री उपेंद्र किण्डो ने सभी केंद्रों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सभी केंद्रों में दीवार घड़ी, पेयजल, पार्किंग, एवं इमरजेंसी लाइट लगाने संबंधित निर्देश दिए गए ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।जिले में व्यापम रायपुर द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET26) 01 फरवरी 2026, रविवार को प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक 43 परीक्षा केंद्रों में एवं दूसरी पाली में दोपहर 3:00 से शाम 5:45 तक 84 परीक्षा केंद्रो में आयोजित की जाएगी । दोनों पाली मिलाकर 45,919 अभ्यर्थी शामिल होंगे।अभ्यार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश :- हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने जाए एवं काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित होगा । परीक्षार्थी बिना पॉकेट वाला साधारण स्वेटर पहन सकते हैं, स्वेटर हेतु रंग और आधे बांह का बंधन नहीं है लेकिन सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतार कर चेक कराना होगाl परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग (Frisking) एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। चूंकि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से प्रारंभ हो रही है अतः मुख्य द्वार प्रातः 9:00 बजे बंद कर दिया जाएगा। द्वितीय पाली की परीक्षा में मुख्य द्वार 2.30 बजे बंद किया जाएगा l धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। परीक्षा में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।इस बैठक में सहायक नोडल अधिकारी एवं जिला रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल ने सभी केंद्राध्यक्ष, परिवहन अधिकारी, उड़नदस्ता दल के अधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया । -
- 30 जनवरी से 6 फरवरी तक हर वितरण केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025–26 के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ व्दारा ऊर्जा संरक्षण एवं विद्युत सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्यभर में विविध आयोजन होंगे। 30 जनवरी से 6 फरवरी तक राज्यभर के 660 विद्युत कार्यालयों में विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम होंगे। साथ ही हर क्षेत्रीय कार्यालय स्कूल-कालेजों में भी निबंध, चित्रकला, नारा लेखन, क्विज, नाटक जैसे आयोजन कराएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने इसमें आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रदेश के 8 क्षेत्रीय मुख्यालयों को इस आयोजन की जिम्मेदारी प्रदान की गई है, जिसमें वे अपने वृत्त एवं उपसंभागीय कार्यालयों तथा वितरण केंद्रों में विविध आयोजन करेंगे। इसमें विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी के साथ लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। 612 स्थानों पर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का प्रचार रथ जाएगा। वहां उपभोक्ताओँ को इस योजना का लाभ लेने पंजीयन के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा 48 स्कूल कालेजों में निबंध, भाषण, चित्रकला, क्विज, नाट व नारा लेखन जैसे आयोजन होंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य रचनात्मक माध्यम से नागरिकों को ऊर्जा बचत, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग तथा विद्युत सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना है।प्रतिभागी अपनी चित्रकला में ऊर्जा संरक्षण (एनर्जी कंजर्वेशन), नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत (रिन्यूएबल एनर्जी) अथवा विद्युत सुरक्षा (इलेक्ट्रिकल सेफ्टी) में से किसी एक विषय को चयनित कर अपनी रचना तैयार कर सकते हैं। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी व्दारा देशवासियों से अपील की गई है कि वे इस रचनात्मक पहल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर ऊर्जा संरक्षण और विद्युत सुरक्षा का संदेश पूरे राज्य में प्रसारित करने में सहयोग करें। -
रायुपर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में शुक्रवार, 23 जनवरी को वसंत पंचमी के साथ पराक्रम दिवस भी मनाया गया। प्रति वर्षानुसार विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर हवन- पूजन किया। वहीं स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई।
प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि सरस्वती पूजा में मुख्य यजमान शिक्षक रोशन सिंह राजपूत रहे। वहीं प्री प्राइमरी के बच्चों ने भी वसंत उत्सव धूमधाम से मनाया। मार्निंग असेंबली इंचार्ज रेणुका शुक्ला ने आज बच्चों को वसंत पंचमी उत्सव का महत्व बताया। छात्र लव पाठक ने असेंबली कंडक्ट किया। लावण्या गिरीभट्ट ने सुविचार प्रस्तुत किया। सोनल कस्तूरिया मां सरस्वती की वेशभूषा में पहुंचीं थीं। -
- चौबे कालोनी केंद्र के कार्यक्रम में अष्ट विनायक गणपति की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों में इन दिनों हल्दी-कुंकू के साथ विविध आयोजनों और स्पर्धाओं की होड़ मची हुई है। मंडल परिसर में चौबे कालोनी और डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने उत्साह के साथ हल्दी-कुंकू का आयोजन किया। तिल गुड़ के लड्डुओं की मिठास के साथ मनमोहक गेम्स और आकर्षक वाण मिलने पर महिलाओं के चेहरे खिल आए।सखी निवास की प्रभारी नमिता शेष ने बताया कि डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने मंडल भवन में हल्दी-कुंकू का आयोजन किया। केंद्र की सदस्य रंजना राजिमवाले और सृष्टि दंडवते ने अन्य सदस्यों को संक्रांति से संबंधित गेम खिलाए। इसमें शैला गायधनी विजेता व दिव्या पात्रीकर उप विजेता रहीं। सभी ने एक-दूसरे को हल्दी-कुंकू लगाकर वाण भेंट किया।इस अवसर पर अनुभा जाउलकर, अंजलि काले, नमिता शेष, विजया भाले, अनामिका महाजन, संध्या अनिल, मीनाक्षी तारे, सीमा देव, अनुजा महाड़िक, दीपांजली भालेराव, अर्चना कुलकर्णी, जया भावे, प्रियंका राजपूत, प्रीति रणदिवे, रश्मि डांगे, माधवी गिरहे, श्रद्धा मरघड़े, सरोजनी पराड़, शिल्पा पराड़, प्रणिता इंचुलकर, माधुरी इंचुलकर, शुभांगी रुद्रजवार और अर्चना टेंबे उपस्थित रहीं।चौबे कालोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि गुरुवार 22 जनवरी को गणेश जयंती और श्रीराम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर केंद्र के हल्दी-कुंकू का आयोजन इसी थीम पर था। कार्यक्रम स्थल पर अष्ट विनायक श्री गणेश और रामसेतु शीला की आकर्षक झांकी बनाई गई थी। केंद्र के सदस्यों को तिल गुड और पतंग पर आधारित गेम खिलाया गया। इसमें शालिनी शर्मा विजेता, देशपांडे उप विजेता रहीं। मनीषा वरवंडकर को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।इस अवसर पर संगीता निमोणकर, अपर्णा कालेले, चारुशीला देव, अंजली वैद्य, अलका मराठे, सुनीता कुलकर्णी, उज्ज्वला पुराणिक, अनुपमा बोधनकर, अवंती अग्निहोत्री, सेजल शाह, सोनाली बेंद्रे, संध्या पांडे, रोहिणी नेने, रंजना चोपकर, अक्षता पंडित, स्वाति डबली, प्राची डोनगांवकर, स्वाति डोनगांवकर, नीलिमा डोनगांवकर, मनीषा मुकादम सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में उनके नवनियुक्त सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री दास को नवीन नियुक्ति पर बधाई देते हुए उन्हें पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ पत्रकार श्री आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वे अपने दायित्वों के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी को मीडिया से संबंधित विषयों सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर परामर्श प्रदान करेंगे।




















.jpeg)





.jpg)
