ब्रेकिंग न्यूज़

पत्नी पीटती, झाड़ू-पोछा लगवाती थी... कारोबारी ने किया सुसाइड

मरने से पहले बनाया वीडियो
फरीदाबाद/ हरियाणा के फरीदाबाद में एक कारोबारी पत्नी के टॉर्चर से इस कदर तंग आ गया कि उसने अपनी जिंदगी ख़त्म कर ली. गारमेंट्स कारोबारी ने अपनी दुकान के अंदर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. सुसाइड से पहले पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया. 
मामला जिले के सेक्टर-3 स्थित हाउसिंग बोर्ड परिसर का है. वारदात रविवार (28 जून) सुबह की है. मृतक की पहचान 28 साल के राहुल के रूप में हुई है. जो बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला था. उसने चार माह पहले सेक्टर-3 में किराये की दूकान पर गारमेंट बिजनेस शुरू किया था. 
कारोबारी ने किया सुसाइड 
दो साल राहुल की ज्योति (26) नाम की युवती से लव मैरिज हुई थी. शादी के बाद पत्नी राहुल को प्रताड़ित करती थी जिससे तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया. उसने अपने दूकान को अंदर से बंद कर फांसी लगा ली. सुसाइड से पहले राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की थी. जिसमे उसने पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया.
पत्नी और ससुराल पक्ष पर आरोप 
वीडियो में उसने बताया, उसकी मौत के लिए उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष जिम्मेदार हैं. उन्हें सजा मिलनी चाहिए. पत्नी ज्योति, सास वीना, ससुर बिट्टू और साली नीतू पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. शादी के बाद पत्नी चाहती थी कि माता पिता को छोड़ कर अकेले रहे. जिसके बाद सब छोड़कर अकेले रहा.
पत्नी पीटती थी और परेशान करती थी
पत्नी के कहने पर घर के सभी काम झाडू लगाना, बर्तन साफ करता था इसके बाद बावजूद वो पीटती थी और परेशान करती थी. ससुराल वाले भी मारपीट करते थे. जिस वजह से काफ़ी समय से मानसिक तनाव में था. वीडियो में आखरी में राहुल ने अपनी संपत्ति मां, बहन और भाइयों के नाम को करने को कही है. 
पत्नी और ससुराल पक्ष पर केस दर्ज  
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. साथ ही पत्नी और ससुराल पक्ष समेत सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english