- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर ।छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में आई क्रांति अब सुदूर अंचलों के गरीब और श्रमिक परिवारों के आंगन तक पहुँचकर बच्चों के सपनों को हकीकत में बदल रही है। राज्य शासन की अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के माध्यम से होनहार विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा दिलाने का संकल्प अब धरातल पर जीवंत हो उठा है।बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिलौरी के एक पंजीकृत श्रमिक, नंदकिशोर कश्यप की सुपुत्री डिंपल कश्यप ने अपनी मेधा और कड़ी मेहनत से सफलता का नया अध्याय लिखा है। डिंपल का चयन राज्य की प्रावीण्य सूची (मेरिट लिस्ट) के आधार पर राजनांदगांव के प्रतिष्ठित संस्कार सिटी स्कूल के लिए हुआ है। वर्तमान में डिंपल कक्षा छठवीं में अध्ययनरत है और उसे कक्षा बारहवीं तक की पूरी शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जाएगी। इस उपलब्धि की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल है। मंडल ने डिंपल की माध्यमिक शिक्षा से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है। डिंपल कश्यप के पिता नंदकिशोर कश्यप ने कहा कि एक श्रमिक के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है। हम दिन-रात मेहनत ही इसलिए करते हैं ताकि बच्चों का भविष्य हमारे संघर्षपूर्ण जीवन से बेहतर हो सके। सरकार की योजना ने हमारे धुंधले सपनों को हकीकत के पंख दे दिए हैं।ग्राम बिलौरी-2 की गलियों से निकलकर एक प्रतिष्ठित स्कूल तक का डिंपल का यह सफर उन सभी परिवारों के लिए मिसाल है, जो संसाधनों के अभाव में अपनी प्रतिभा को दबाए बैठे हैं। कश्यप दंपत्ति आज न केवल गौरवान्वित हैं, बल्कि उन्हें विश्वास है कि उनकी बेटी सफलता के उस आसमान को छुएगी जिसकी उन्होंने कभी कल्पना की थी। शासन की यह पहल स्पष्ट संदेश देती है कि यदि बच्चे में प्रतिभा और आगे बढ़ने की ललक हो, तो सरकारी योजनाएं एक मजबूत सेतु बनकर उन्हें सफलता के उच्चतम शिखर तक पहुँचाने में पूरी मदद करती हैं।
- -बलरामपुर में सुशासन तिहार की बैठक में मुख्यमंत्री ने जताई थी गहरी नाराजगी-राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता को मरम्मत होने तक कुनकुरी में मुख्यालय स्थापित करने के दिए निर्देश-बारिश से पहले यातायात सुगम बनाने पर जोररायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सख्त निर्देश के बाद पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच अपूर्ण सड़क भाग के मरम्मत कार्य में अब आई तेजी। विगत दिवस बलरामपुर में आयोजित सरगुजा संभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस सड़क की खराब स्थिति और मरम्मत में हो रही देरी पर नाराजगी जताई थी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा था कि अपूर्ण सड़क के कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए इस मार्ग का शीघ्र सुधार अत्यंत आवश्यक है। इसके बाद विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई शुरू करते हुए मरम्मत कार्य को प्राथमिकता में रखा गया है।शासन के प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी पत्र अनुसार पत्थलगांव–कुनकुरी मार्ग के अपूर्ण भाग के मरम्मत हेतु पूर्व में प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। मरम्मत कार्य को जोनल एजेंसी के माध्यम से शीघ्र शुरू किया जाएगा। यदि जोनल एजेंसी उपलब्ध नहीं होती है, तो संबंधित संभागों के प्रचलित अनुबंध के अंतर्गत भी कार्य संपादित किया जा सकेगा।इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता अंबिकापुर को निर्देशित किया गया है कि वे मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक अपना मुख्यालय कुनकुरी में स्थापित करें, ताकि कार्यों की सतत निगरानी और त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस कार्य को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि सड़क मरम्मत में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस पहल से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बरसात के दौरान संभावित बाधाओं से भी राहत मिलेगी।मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद तेज हुई यह कार्रवाई क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी और लंबे समय से लंबित इस सड़क सुधार कार्य को अब गति मिल रही है ।
- -कुकरेल शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब-314 में से 266 आवेदनों का 'ऑन द स्पॉट' फैसलारायपुर ।छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 'सुशासन तिहार' अब जन-जन की समस्याओं के समाधान का सबसे बड़ा जरिया बन गया है। 01 मई से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुँच रहा है। इसी कड़ी में धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के कुकरेल में आयोजित 'समाधान शिविर' में प्रशासन की संवेदनशीलता तब दिखी, जब प्राप्त 314 आवेदनों में से 250 से अधिक का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सुशासन तिहार को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि शिकायतों का निराकरण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर होना चाहिए। हर आवेदन का रिकॉर्ड ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से रखा जाए। ग्रामीणों को तहसील या जिला मुख्यालय जाने की जरूरत न पड़े, इसलिए अधिकारी खुद गाँव पहुँच रहे हैं।जो आवेदन मौके पर नहीं सुलझ पाए, उन्हें समय-सीमा (Time-limit) के भीतर निराकृत करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।कुकरेल सहित दरगहन, सलोनी, केरेगांव और भोथापारा जैसे 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में अपनी मांगें और समस्याएं लेकर पहुंचे। कुल 314 आवेदनों में से 306 आवेदन विकास कार्यों और व्यक्तिगत मांगों से संबंधित थे, जिनमें से 262 मांगों को तत्काल मंजूरी या प्रक्रिया में लिया गया। जल संसाधन, स्वास्थ्य,राजस्व, कृषि और महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टालों पर हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ सीधे लाभान्वित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य केवल शिकायतों का निपटारा करना ही नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना भी है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया अब पहले से कहीं अधिक सरल और सुलभ हो गई है। प्रशासन प्रत्येक आवेदन के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन तिहार के तहत जिले के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।सुशासन तिहार का यह अभियान 10 जून तक अनवरत जारी रहेगा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अगले शिविरों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है, ताकि 'साय सरकार' के सुशासन का लाभ हर घर तक पहुँच सके।
- रायपुर । कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो शारीरिक बाधाएं केवल एक पड़ाव मात्र रह जाती हैं, मंजिल नहीं। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव ब्लॉक के ग्राम 'हरदी' के रहने वाले भीमा मारकंडे की कहानी आज संघर्ष कर रहे हजारों युवाओं के लिए एक मिशाल बन गई है।भीमा की जिंदगी तब बदल गई जब हैदराबाद में निर्माण कार्य (मजदूरी) के दौरान वे ऊंचाई से गिर गए। कमर में आई गंभीर चोट ने उनके चलने-फिरने की शक्ति छीन ली। 80 प्रतिशत दिव्यांगता के साथ 9 वर्ष और 4 वर्ष दो छोटी बेटियों की जिम्मेदारी उठाना पहाड़ तोड़ने जैसा था। बैसाखी ही उनका एकमात्र सहारा थी, लेकिन मंजिल अभी दूर थी।भीमा ने हार मानने के बजाय स्वावलंबन का रास्ता चुना। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के माध्यम से 'बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल' के लिए आवेदन किया। राजनांदगांव के मोतीपुर में 4 मई 2026 को आयोजित सुशासन तिहार मे मिला यह आधुनिक उपकरण उनके लिए केवल एक वाहन नहीं, बल्कि उनकी आजादी साबित हुआ।विभाग द्वारा प्रदान की गई बैटरी चलित ट्राइसाइकिल और बैसाखी से भीमा के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव का रास्ता मजबूत होगा। भीमा अब रोजगार की तलाश में दूर-दराज के क्षेत्रों तक बिना किसी मदद के जा सकेंगे। दूसरों पर निर्भरता खत्म होने से भीमा अब समाज की मुख्यधारा में एक सक्रिय नागरिक की भूमिका निभा सकेगा। अपनी बेटियों के भविष्य को संवारने के लिए अब वे शारीरिक बाधाओं को पीछे छोड़ चुके हैं। भीमा शासन द्वारा दिए गए मदद की प्रशंसा करते हुए कहते है कि राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपने आमजनों की समस्याओं का निराकरण सुशासन तिहार के माध्यम से कर रहे है। मैं मुख्यमंत्री का दिल से धन्यवाद करता हूँ। समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक सुश्री वैशाली मरड़वार ने बताया कि जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग की विशेष योजना के तहत नवाचार करते हुए 40 से 79% तक के दिव्यांगता वाले व्यक्ति भी मोटराइज्ड साइकिल के पात्र होंगे। इसके लिए ऑलिम्को (ALIMCO) CSR मद से जिले के 109 पात्र दिव्यांगों को यह सुविधा प्रदान की जाएगी।भीमा मारकंडे के हस्ताक्षर आज उनके अटूट संकल्प की गवाही देते हैं। उनकी कहानी हमें सिखाती है कि सरकारी योजनाओं का सही लाभ और मन का दृढ़ निश्चय मिलकर किसी भी अंधेरी राह को रोशन कर सकता है। भीमा अब रुकने वाले नहीं हैं, वे उड़ान भरने के लिए तैयार हैं।
- -‘बकाया बिल से घबराने की जरूरत नहीं, समाधान योजना से मिलेगी राहत’ - मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर । प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय का 4 मई को सुदूर वनांचल ग्राम कमराखोल का दौरा आमजन के लिए राहत और विश्वास का संदेश लेकर आया। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम पेड़ के नीचे आयोजित चौपाल में मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को आत्मीयता से सुना और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह दृश्य शासन और जनता के बीच विश्वास के मजबूत रिश्ते का जीवंत उदाहरण बन गया।चौपाल के दौरान जब एक ग्रामीण ने बढ़ते बिजली बिल और बकाया राशि को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की, तो मुख्यमंत्री ने उसे बीच में ही आश्वस्त करते हुए कहा -“परेशान होने की जरूरत नहीं है, आपकी सरकार आपके साथ है।” उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से लागू की गई है, जिसके तहत पुराने बकाया बिलों में व्यापक छूट प्रदान की जा रही है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ कृषि पंप धारकों को भी योजना का लाभ मिल रहा है, जबकि बीपीएल परिवारों के लिए विशेष रियायतों का प्रावधान किया गया है।मुख्यमंत्री श्री साय की कार्यशैली केवल आश्वासन तक सीमित नहीं रही। उन्होंने तत्काल कलेक्टर को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि कमराखोल सहित आसपास के गांवों के लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और समस्याओं का समाधान उनके अपने गांव में ही हो सके।इस दौरान कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जानकारी दी कि जिले में अब तक 13 हजार से अधिक उपभोक्ता इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं और उन्हें कुल 11.75 करोड़ रुपये से अधिक की छूट प्रदान की जा चुकी है।कमराखोल की इस चौपाल ने यह स्पष्ट कर दिया कि जब शासन का नेतृत्व सीधे जनता से संवाद करता है, तो जटिल समस्याओं का समाधान भी सरल हो जाता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की यह पहल इस बात का प्रमाण है कि सुशासन केवल योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि उन्हें अंतिम व्यक्ति तक सहजता से पहुंचाने की प्रतिबद्धता का नाम है।
- -बलौदा बाजार में सुशासन सेल्फी बना आकर्षण का केन्द्ररायपुर । राज्य शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत बलौदा बाजार जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड भाटापारा के ग्राम मोपर,पलारी के ग्राम ससहा, कसडोल के ग्राम डेराडीह एवं नगर पंचायत पलारी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को विभिन्न योजना के तहत सामग्री, चेक और सम्मान पत्र दिया गया। इसमें खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड व चश्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा जॉब कार्ड, पीएम आवास योजना आवास क़ी चाबी, मछली पालन विभाग द्वारा 2 महाजाल व आइस बॉक्स, उद्यानिक़ी विभाग द्वारा फलदार पौधे,समाज कल्याण विभाग द्वारा भारत माता वाहिनी को सीटी व छड़ी टीबी मुक्त गांव के सरपंच को महात्मा गांधी क़ी प्रतिमा, ,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बच्चों को स्पोर्ट्स किट शामिल हैं।समाधान शिविरों के जरिए मौके पर ही फाइल तैयार हो रही है और वहीं तुरंत निपटारा भी किया जा रहा है, इसमें नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे राजस्व मामलों के साथ-साथ मनरेगा की लंबित मजदूरी, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, बिजली, ट्रांसफार्मर और पेयजल, आधार कार्ड, राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन, पेंशन, श्रम कार्ड, जैसी विभिन्न विभागों के योजनाओं से लाभ लेने विशेष रूप से शामिल किया गया है।इन शिविरों में केवल आवेदन स्वीकार करने तक सीमित नहीं रहा जाएगा, बल्कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया जाएगा और प्रत्येक आवेदन का अधिकतम एक महीने के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया गया है। शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभागों की जानकारी देते हुए योजनाओं के बारे में बताया और योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया।सुशासन सेल्फी बना आकर्षण का केंद्र - समाधान शिविर में आकर्षक सुशासन सेल्फी का निर्माण किया गया। शिविर में आने वाले ग्रामीण इसमें सेल्फी लेने उत्साहित नजर आये। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिशुवती महिलाओं को सुपोषण किट प्रदान किया गया स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैम्प भी लगाया गया। तेज गर्मी को देखते हुए इस कैम्प में ओआरएस घोल की भी व्यवस्था की गई थी।
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभाररायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनहित में आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में ब्लॉक आंरग अंतर्गत ग्राम छटेरा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ग्राम कोसमखुटा निवासी 18 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट श्री सूर्यकांत साहू का लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस मौके पर ही बनाकर प्रदान किया गया।श्री साहू ने बताया कि पूर्व में अधिक खर्च के कारण वे ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवा पा रहे थे, लेकिन सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में आवेदन करने के 10 मिनट के भीतर उनका लाइसेंस बन गया, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
- ₹5 लाख तक निःशुल्क इलाज की मिली गारंटीरायपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ‘प्रधानमंत्री वय वंदन योजना’ सुरक्षा कवच साबित हो रही है।आरंग विकासखण्ड के ग्राम पंचायत छटेरा में ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर ने ग्राम छटेरा निवासी श्री रुप राम चक्रधारी के लिए राहत की नई किरण जगाई।श्री चक्रधारी ने शिविर में प्रधानमंत्री वय वंदन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही उनका आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें सौंप दिया।हितग्राही श्री रुप राम चक्रधारी ने कहा कि अब बीमार होने पर मुझे इलाज के खर्च की चिंता नहीं रहेगी। सरकार के इस आयुष्मान कार्ड से मेरा इलाज निःशुल्क हो सकेगा। यह योजना हम जैसे गरीबों के लिए वरदान है। इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देती हूँ।प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस एवं निःशुल्क इलाज। परिवार के सदस्यों की संख्या पर कोई सीमा नहीं। सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस और पेपरलेस इलाज। कैंसर, हृदय रोग, गुर्दे की बीमारी सहित अनेक गंभीर बीमारियों का उपचार शामिल।आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं: PMJAY पोर्टल या 'Ayushman App' के माध्यम से। नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), अटल सेवा केंद्र या पैनलबद्ध सरकारी अस्पताल में जाकर। आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर। यह कार्ड पूरी तरह से निःशुल्क बनाया जाता है।‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत लग रहे समाधान शिविरों के माध्यम से राज्य शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी आर्थिक बोझ से मुक्ति मिल रही है।
- दसवीं की छात्रा प्राची साहू ने 93.50 फीसदी और बारहवीं की छात्रा गायत्री साहू ने 93.2 फीसदी अंक हासिल कियारायपुर। विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय आरंग के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकारी ( कुंडा ) स्थित उच्चतर एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र - छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम दे स्कूल को गौरवान्वित किया है । बारहवीं बोर्ड में जहां 74 परीक्षार्थियों में से 56 ने वहीं दसवीं बोर्ड में 46 में से 29 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है । दोनों बोर्ड परीक्षा में एक भी परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण नहीं हुआ है । बारहवीं बोर्ड में जहां कु. गायत्री साहू 93 .2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वहीं दसवीं बोर्ड में प्राची साहू 93 .50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान पर रहीं । प्राची साहू ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने पिता देवेंद्र साहू और माता श्रीमती टिकेश्वरी साहू को दिया है।बारहवीं की परीक्षा में दर्ज सभी 73 विद्यार्थी प्रविष्ट हुये जिसमें 26 बालक व 47 बालिकाये थी । इनमें से 56 ने प्रथम श्रेणी में व 14 ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की । 03 को पूरक मिला । 91 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले में एकमात्र प्राची साहू रही ।81 से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त करने वालों में 09 व 70 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों में 17 विद्यार्थी रहे । शेष 29 ने 60 से 70 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किया । कुल सफलता का प्रतिशत बालिकाओं में 97 . 87 व बालकों में 92 . 30 रहा । इसी तरह दसवीं बोर्ड परीक्षा में दर्ज सभी 46 विद्यार्थी शामिल हुये जिसमें 14 बालक व 32 बालिकाये थी । इनमें से 29 ने प्रथम श्रेणी में , 14 ने द्वितीय श्रेणी में व 01 ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की । 02 को पूरक मिला । इनमें से 91 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली एकमात्र प्राची साहू रही । 81 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों की संख्या 06 व 70 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों की संख्या अनुशासित 08 रही । शेष 14 ने 60 से 70 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किया । सभी बालकों ने जहां परीक्षा उत्तीर्ण कर शत - प्रतिशत परिणाम दिया वहीं छात्राओं का प्रतिशत 93 . 75 रहा । शाला विकास समिति , ग्राम पंचायत व ग्रामीण सभा ने जहां इस परिणाम का श्रेय जहां गुरुजनों के अनुशासित मार्गदर्शन व विद्यार्थियों के लगन व मेहनत को दिया वहीं गुरुजनों ने विद्यालय में अनुशासन बनाये रखने में ग्राम के जागरूक व प्रबुद्ध ग्रामीणों सहित शाला विकास समिति , ग्राम पंचायत व ग्रामीण सभा से मिले सहयोग को इसका श्रेय दिया ।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-1 नेहरू नगर अंतर्गत आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत जुनवानी में लगाए गए शिविर का माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिविर में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं, प्राप्त आवेदनों तथा उनके निराकरण की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया।इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंच सके। कलेक्टर ने शिविर में आए नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा आयोजित यह शिविर नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के समाधान के उद्देश्य से लगाया गया है, जिससे लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराई और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत वार्ड 23 घासीदास नगर, बौद्ध बिहार के पीछे स्थित हाउसिंग बोर्ड बस्ती में वर्षा ऋतु पूर्व नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत नाले में जमा कचरा एवं गंदगी को निकालकर व्यवस्थित रूप से हटाया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। सफाई कार्य से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था सुचारू होगी और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। निगम द्वारा मानसून से पहले इस प्रकार के सफाई कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे शहर में स्वच्छता बनी रहे और बीमारियों के फैलने की संभावना भी कम हो। साथ ही नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे नालियों में कचरा न डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
- भिलाईनगर। 'सुशासन तिहार' के अवसर पर आज नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत जोन-1 जुनवानी में एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर कार्यक्रम में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक रिकेश सेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।शिविर समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुशासन का अर्थ है शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरलता से पहुँचना। विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं के संबंध में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को कहा।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, निगम के अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। विधायक ने उपस्थित नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी माँगें सुनीं और क्षेत्र की बेहतरी के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।--
- 0- अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए मिला सहयोग0- दिव्यांग खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते हैं 1 स्वर्ण, 1 कांस्य सहित 6 राज्य स्तरीय स्वर्ण पदकरायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी श्री किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक प्रदान कर आर्थिक सहयोग दिया।श्री किशन लाल ने राष्ट्रीय स्तर पर आगरा में आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा फरीदाबाद में कांस्य पदक अर्जित किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने राज्य स्तर पर 6 स्वर्ण पदक जीता और प्रदेश का नाम रौशन किया है।वर्तमान में श्री किशन लाल आगामी अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए नियमित अभ्यास भी कर रहे हैं। किशन लाल ने बताया कि उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, संतुलित आहार, खेल उपकरण, यात्रा एवं पंजीयन शुल्क सहित विभिन्न आवश्यकताओं पर पर्याप्त व्यय की आवश्यकता होती है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ न होने के कारण वे इन सभी खर्चों को स्वयं वहन करने में असमर्थ हैं।इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा जिले के दिव्यांग साथियों को हम हर क्षेत्र में सशक्त बनाना चाहते हैं। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने श्री किशन लाल को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- 0- शिविर में कुल 463 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 114 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरणरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार रायपुर विकासखंड के नगर पंचायत माना कैंप के संस्कृतिक भवन माना कैंप प्रांगण में सुशासन तिहार 2026 के तहत जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागों को शिकायत एवं मांग से संबंधित कुल 463 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 114 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत माना कैंप के अध्यक्ष श्री संजय यादव ने पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों ने आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग द्वारा 11 प्रकरणों का निराकरण, परिवहन विभाग द्वारा 09 प्रकरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच प्रकरण, खाद्य विभाग द्वारा 11 प्रकरण, उज्ज्वला योजना 6 लोगों को गैस कनेक्शन वितरित किया गया, आयुष विभाग द्वारा 14 एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 लोगों का इलाज किया गया।इस अवसर पर पार्षदगण श्रीमती लोकमती ठाकुर, श्रीमती अंजना चौधरी, श्रीमती रीना शाह, श्रीमती काजल मंडल, श्रीमती उर्मिला चौहान, राखी मंडल, श्री गिरजाशंकर श्रीवास, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सौरभ बाजपेई सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- 0- शिविर में कुल 902 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 132 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरणरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत छटेरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण में सुशासन तिहार 2026 के तहत जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागों को शिकायत एवं मांग से संबंधित कुल 902 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 132 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में छटेरा, नरियरा, बरभट्टा, कोसमखुटा, राटाकाट, कुम्हारी, पांहदा, मोखला, भलेरा, पधीं, चरौदा, बनचरौदा, सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों ने आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान 2 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 3 लोगों का आयुष्मान वय वंदन कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 5 राशन कार्ड, राजस्व विभाग द्वारा चार लोगों का आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, चार लोगों को किस किताब एवं 5 लोगों का b1 का बनाया गया तथा मनरेगा विभाग द्वारा 14 नए जॉब कार्ड वितरित की।मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 1 हफ्ते के अंदर आज प्राप्त सभी आवेदनों का समुचित निराकरण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई आवेदनकर्ता किसी वजह से योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नही है तो उसे सूचित किया जाए और कारण उसके आवेदन के निराकरण में स्पष्ट रूप से लिखा जाए।अभनपुर विधायक श्री इन्द्रकुमार साहू ने कहा कि ऐसे शिविरों से लोगों को अपने क्षेत्र में ही समाधान मिल रहा है, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है। समाधान शिविरों के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस, जॉब कार्ड और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त सभी शिकायतों एवं आवेदनों का प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द निराकरण किया जाए, एवं शिविरों की गंभीरता को बनाए रखें एवं आवेदनों के निराकरण की गंभीरता को भी बनाए रखें ।कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की संकल्पना है कि शासन की सुविधाएं और योजनाओं का लाभ लोगों के घर तक पहुंचे। जनता की सभी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे और प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई हो।इस अवसर पर आरंग नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिस्वरंजन, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैंकरा, महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर, जिला खाद्य नियंत्रक श्री भूपेन्द्र मिश्रा, संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा डॉ. शंकरलाल उइके, तहसीलदार श्रीमती ज्योति मसियारे, सीईओ जनपद श्री अभिषेक बैनर्जी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।--
- 0- आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन, सिलेंडर और चूल्हा मिला0- ग्रामीण महिलाओं के रोजमर्रा की जिंदगी हुई आसानरायपुर. सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने की मजबूरी झेलती आ रही गांव की महिलाएं महिलाएं आज बेहद खुश है, क्योंकि जनसमस्या निवारण शिविर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उन्हें निःशुल्क गैस कनेक्शन, सिलेंडर और चूल्हा प्रदान किया गया है।गर्मी, धुआँ और हर दिन लकड़ी जुटाने की चिंता ग्राम पारागांव की श्रीमती पार्वती कुंभकार के लिए हमेशा से एक बड़ी परेशानी रही। बच्चों की देखभाल के बीच लकड़ी से चूल्हा जलाना उनके लिए थका देने वाला काम बन गया था। गैस कनेक्शन के लिए उन्होंने कई बार पैसे जोड़े, लेकिन पूरी राशि एक साथ जमा न कर पाने के कारण वह गैस कनेक्शन नहीं ले पाईं।पार्वती ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों से छटेरा गाँव में सुशासन तिहार के तहत शिविर लगने की बात पता चली। जिसमें ग्रामीण अपना आवेदन देकर शासन की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। आवेदन की जांच के उपरांत खाद्य विभाग द्वारा उनका चयन किया गया और उन्हें शिविर में गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए बुलाया गया।शिविर में कैबिनेट मंत्री गुरु श्री खुशवंत साहेब ने गैस कनेक्शन, सिलेंडर और चूल्हा प्रदान किया। गैस चूल्हा मिलने के बाद पार्वती ने बताया कि लकड़ी का चूल्हा जलाना उनके लिए बेहद कठिन था और अब गैस मिलने से खाना बनाना बहुत आसान हो गया है। उन्होंने कहा घरवालों के लिए कभी भी तुरंत चूल्हा जलाकर भोजन बनाना मुश्किल था, लेकिन अब केवल लाइटर ऑन करने भर से खाना-नाश्ता आसानी से तैयार हो जाएगा।पार्वती को यह गैस कनेक्शन पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किया गया है। ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में श्रीमती मैना पटेल, श्रीमती पुष्पा कुंभकार, श्रीमती जानकी निषाद, श्रीमती भगवती सतनामी तथा श्रीमती मोगरा सतनामी को भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन और चूल्हा प्रदान किया गया।महिलाओं ने गैस मिलने पर राहत व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजना से उन्हें असल लाभ प्राप्त हुआ है और सुशासन तिहार जैसे कार्यक्रम ग्रामीण हितग्राहियों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित हो रहे हैं।--
- 0- ग्राम छटेरा में लगे शिविर में श्रम विभाग ने किया त्वरित पंजीयन, श्रमिकों को मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ग्राम छटेरा निवासी श्री डेमन दास, जो पेशे से मजदूर हैं, को कैबिनेट मंत्री गुरु श्री खुशवंत साहेब द्वारा श्रम कारक प्रदान किया गया।श्री डेमन दास ने कहा मैं लंबे समय से अपना श्रम कार्ड बनवाना चाहता था, लेकिन जानकारी के अभाव में नहीं बनवा पा रहा था। आज शिविर में आते ही मेरा कार्ड बन गया। अब मैं शासन की योजनाओं का लाभ ले सकूंगा। इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद देता हूँ।पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज :- आयु 14 वर्ष से अधिक। मासिक आय शहरी क्षेत्र में 15,000 रुपये एवं ग्रामीण क्षेत्र में 10,000 रुपये से अधिक न हो। आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र (अंकसूची/मतदाता परिचय पत्र/जन्म प्रमाण-पत्र), स्व-घोषणा पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो। पंजीयन हेतु आवेदक की स्वयं उपस्थिति अनिवार्य है, लाइव फोटो मौके पर लिया जाता है।--
- रायपुर. मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत लाईवलीहुड कॉलेज जोरा, रायपुर में जिले के 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से कम समय (03 से 04 माह) के विभिन्न कोर्सों में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन एवं योगा इंस्ट्रक्टर जैसे कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेक्टर में हितग्राहियों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ट्रेनिंग पार्टनर Scirobnics Technology Private Limited, रायपुर द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर में EV स्किल ट्रेनिंग लैब स्थापित की गई है।इस लैब में इलेक्ट्रिक व्हीकल से संबंधित विभिन्न कोर्स जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल मेंटेनेंस टेक्नीशियन, इलेक्ट्रिक व्हीकल असेंबली टेक्नीशियन, बैटरी सिस्टम असेंबली ऑपरेटर एवं रिटेल आउटलेट पर EV चार्जिंग एवं बैटरी स्वैपिंग गतिविधियों से जुड़े प्रशिक्षण प्रदान किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण में युवाओं को तकनीकी कौशल के साथ-साथ कम्प्यूटर स्किल, कम्युनिकेशन स्किल एवं व्यक्तित्व विकास का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। इन कोर्सों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन नंबर 0771-244306 अथवा मोबाइल नंबर 9109321845, 9399791163 पर संपर्क कर सकते हैं।
- 0- जिला जनगणना अधिकारी ने पुलिस विभाग को लिखा पत्र0- गत दिनों घटना के आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्जरायपुर. जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों और सुपरवाईजर की सुरक्षा के लिए जिला जनगणना अधिकारी ने पुलिस कमिश्नर रायपुर और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में 01 से 30 मई, 2026 तक संपादित किया जा रहा है। प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा जनगणना कार्य तेज धूप एवं गर्मी जैसी विषम परिस्थितियों में संपादित किया जा रहा है, कुछ स्थानों पर प्रगणकों के साथ मारपीट की घटनाएँ संज्ञान में आ रही हैं। अतः फिल्ड में प्रगणकों व सुपरवाइजर के साथ किसी प्रकार का विवाद अथवा अप्रिय घटना न हो इस हेतु समस्त पुलिस थाना में पूर्व सावधानी बरतने एवं पुलिस सुरक्षा बल उपलब्ध कराने का कष्ट करेंगे।उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जनगणना कार्य में लगे कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद शिक्षकों के संगठन ने उक्त घटना की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित थानें में एफआईआर दर्ज की गई है।
- फाइल फोटो0- 9 लाख 27 हजार से अधिक की वसूलीबिलासपुर. कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में ईंट निर्माण हेतु अवैध मिट्टी उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 24 प्रकरण दर्ज किए हैं। इन मामलों में 9 लाख 27 हजार 663 रुपये की समझौता राशि वसूल कर खनिज मद में जमा कराई गई है।खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध उत्खनन के 8 प्रकरणों में 6 लाख 50 हजार 783 रुपये तथा अवैध परिवहन के 16 प्रकरणों में 2 लाख 76 हजार 880 रुपये की राशि वसूली गई। विभाग द्वारा जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित जांच एवं निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला बिलासपुर में गौण खनिज मिट्टी ईंट के कुल 29 उत्खनिपट्टा स्वीकृत हैं, जिनमें से 4 पट्टे वर्तमान में व्यपगत (लैप्स) हैं। शेष स्वीकृत इकाइयों में पर्यावरणीय स्वीकृति एवं नियमानुसार संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।खनिज विभाग के उप संचालक किशोर गोलघाटे ने बताया कि जिले में मिट्टी ईंट के स्वीकृत उत्खनी पट्टा के अतिरिक्त अन्य ईंट पंजा भट्टा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम तीन अनुसार छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आनुवांशिक कुम्हार या उनकी सहकारी समिति द्वारा परंपरागत संसाधनों से बर्तन कवेलू और ईंट बनाने के लिए छूट प्राप्त है। इसके अतिरिक्त किसी के द्वारा ईंट निर्माण के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जिले में मिट्टी ईंट निर्माण एवं उत्खनन गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। जांच के दौरान अवैध संचालन पाए जाने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाती है। विभागीय अमला लगातार क्षेत्रीय निरीक्षण कर शिकायतों का निराकरण भी कर रहा है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं राजस्व हानि रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था और अधिक मजबूत की जा रही है।
- 0- हितग्राहियों को मिली विभिन्न योजनाओं की सौगात0- बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लिया शिविर का लाभबिलासपुर. मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में से 66 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को समयसीमा निर्धारित की गई। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आमजनों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए चेक, स्वीकृति आदेश एवं आवश्यक दस्तावेज वितरित किए गए। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती सोनवानी, जनपद सदस्य श्रीमती लक्ष्मीन पोर्ते, सरपंच सोंठी श्रीमती नीमा वस्त्रकार, एसडीएम श्री शिवकुमार कंवर, सीईओ मस्तुरी श्री जे.आर. भगत भी शामिल हुए।शिविर में महिला बाल विकास विभाग द्वारा 5 छात्रों काव्या, इशिका, स्मृति, हितेश और अंश को 6 वर्ष पूर्ण कर शाला प्रवेश करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत तीन हितग्राहियों के खाते भी खोले गए। बैंक लिंकेज के माध्यम से ग्रामीण बैंक द्वारा गरिमा, रीता, जय मां लक्ष्मी, अराधना एवं जय मां मनका दाई महिला स्व सहायता समूह को 1.5 लाख से 4 लाख तक का सेंक्शन लेटर प्रदान किया गया। राजस्व विभाग द्वारा ग्राम जेवरा के विकेश कुमार को जाति प्रमाण पत्र, सोंठी के ललित सिंह नेटी एवं पायल नेटी, ग्राम पीपरानार के अरूण कुमार नेटी, पलक नेटी, पल्लवी नेटी एवं मड़ई के सौरभ कुमार टेंगवार को आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र दिये गये। साथ ही ग्राम मड़ई के किसान श्री रामनारायण टेंगवार को ऋण पुस्तिका की द्वितीय प्रति दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत ग्राम सोंठी के हितग्राही जीरा बाई, रामकली एवं संतोषी महंत को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र एवं 15 ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। शिविर में निरतू की रोशनी, खम्हरिया की उत्तरा कंवर एवं उनी की सुषमा और चन्द्रप्रकाश को जाति प्रमाण पत्र दिया गया। शिविर में मस्तुरी विकासखण्ड अंतर्गत सोंठी, जेवरा, खोंधरा, निरतु, बसहा, उडागीं, कुकदा, कुली, उनी, बिटकुला, मड़ई, खम्हरिया, जुहली और लुतरा के ग्रामीण शामिल हुए।इस दौरान श्री राज्यवर्धन कौशिक, श्रीमती नंदनी साहू, श्री दीपक शर्मा, श्री अभिलेष यादव, श्रीमती बबीता पाटनवार, श्री घनश्याम सिंह ठाकुर, श्री नागेश्वर सिंह ठाकुर, श्री रामफल धीवर, श्री मदन पाटनवार, श्री धनसाय जगत, श्री हथेश्वर सिंह ठाकुर, श्री नारायण साहू, श्री मूलचंद पटेल, श्री फिरत अनंत, श्री टीकाराम चंद्राकर, श्री कांशीराम जायसवाल, श्री बलराम पाटनवार, श्री कुलेश्वर पाटनवार एवं श्रीमती गीता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।--
- बिलासपुर. आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी के नवीन भवन में 11 मई को सवेरे 10.30 बजे से अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से विद्युतकार, फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, शीट मेटल वर्कर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, ट्रेक्टर मैकेनिक, प्लम्बर, कोपा एवं वेल्डर के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने सभी दस्तावेजों के साथ शामिल हो सकते है।
- 0- उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने विभाग की नई पहल - ईडी अम्बस्थबिलासपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी तरह से सुगम बना दिया हैै। अब घर बैठे ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा सकता है। इस पहल का उद्देश्य प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा सरलता लाना हैै।डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने उपभोक्ताओं की सेवा में विस्तार करते हुये दिनांक 1 अपै्रल 2026 से नवीन विद्युत कनेक्शनों के आवेदन प्रक्रिया को पूर्णतः ऑन लाइन करने की सुविधा प्रारंभ की है। अब लोगों को नवीन कनेक्शन हेतु विद्युत कार्यालय जाने की आवश्यकता नही होगी। नवीन कनेक्शनों के ऑन लाइन आवेदन मोर बिजली एप एवं सी.एस.सी.(कॉमन सर्विस सेंटर) में कंपनी वेबसाइट के माध्यम से भी कर सकता है। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की वेबसाइट पर पंजीकृत ऑन लाइन नवीन कनेक्शनों के आवेदनों पर विद्युत कंपनी द्वारा आगामी कार्यवाही संपादित की जावेगी।ऐसे आवेदक जो आवेदन ऑन लाइन नहीं कर भौतिक रूप से वितरण केन्द्र/जोन/उपसंभाग कार्यालय में प्रस्तुत करते हैं , उनके आवेदनों को ऑन लाइन कनेक्शन ‘‘ वितरण केन्द्र/उपसंभाग/जोन कार्यालयों के हेल्प डेस्क हेतु ‘‘ जिम्मेदार ऑफिस स्टॉफ/कनिष्ठ अभियंता/सहायक अभियंता द्वारा कार्यालय के कम्प्यूटर सिस्टम में ऑन लाइन पंजीबद्ध करना होगा। आवेदन आवेदक के मोबाइल नम्बर से ही ऑनलाइन पंजीकृत किया जावेगा।बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री ए.के.अम्बस्थ ने बताया कि 1 अपै्रल 2026 से सभी नवीन विद्युत कनेक्शनों के आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण रूपेण ऑनलाइन ही किये जाएगें। श्री अम्बस्थ ने लोगों से अपील किया है कि नवीन कनेक्शन हेतु विद्युत कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट में मोबाइल एप्लिकेशन मोर बिजली एप एवं सी.एस.सी.(कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से अपना पंजीयन करावें।
- 0- डोडपाल, फायदागुड़ा और भूसारास में मिशन के कार्यों को देखा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कलेक्टरों की बैठक लेकर छत्तीसगढ़ में मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा ली0- अधिकारियों से कहा - किसी भी परिवार को न हो जल संकट, कोई भी गांव योजना से वंचित न रहे, ग्रामीणों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना प्राथमिक लक्ष्यबिलासपुर. भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के मिशन संचालक श्री कमल किशोर सोन ने सुकमा और दंतेवाड़ा का दौरा कर जल जीवन मिशन के कार्यों को देखा। उन्होंने सुकमा जिले के डोडपाल और फायदागुड़ा, तथा दंतेवाड़ा जिले के भूसारास पहुंचकर हर घर नल से जल की आपूर्ति देखी। उन्होंने गांववालों से मिलकर और उनसे चर्चाकर पेयजल की गुणवत्ता की जानकारी भी ली।श्री सोन ने जिला मुख्यालय सुकमा में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के कलेक्टरों की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गर्मियों में पेयजल संकट की स्थिति और इससे निपटने के उपायों की भी समीक्षा की। उन्होंने बैठक में कलेक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रीष्म काल में किसी भी परिवार को पानी की दिक्कत नहीं होना चाहिए। जल जीवन मिशन के तहत नल से जल की आपूर्ति की योजना से कोई भी गांव वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि गांवों और दूरस्थ अंचलों में हर घर स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाना मिशन का प्राथमिक लक्ष्य है।डोडपाल में नल जल योजना के संचालन, जल वितरण प्रणाली तथा पानी की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया का किया अवलोकनकेंद्र सरकार के अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के संचालक श्री कमल किशोर सोन ने सुकमा जिले के ग्राम डोडपाल पहुंचकर जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पानी टंकी का निरीक्षण किया। उन्होंने सरपंच श्रीमती बिज्जो वेट्टी से मिलकर पेयजल व्यवस्था की स्थिति और जल की गुणवत्ता की जानकारी ली। सरपंच ने उन्हें बताया कि योजना शुरू होने के बाद अब ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंप पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। घर-घर स्वच्छ पानी की आपूर्ति हो रही है।निरीक्षण के दौरान श्री सोन ने योजना के संचालन, जल वितरण प्रणाली तथा पानी की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने बारिश के दिनों में नियमित रूप से अधिक जल परीक्षण कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को हर समय सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने ग्रामीणों को पानी की बचत और जल का अपव्यय रोकने के लिए जागरूक भी किया।फायदागुड़ा में सोलर पेयजल योजना का किया निरीक्षणराष्ट्रीय जल जीवन मिशन के संचालक श्री कमल किशोर सोन ने सुकमा जिले में दुब्बाटोटा ग्राम पंचायत के ग्राम फायदागुड़ा में सोलर पंप आधारित पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी टंकी एवं स्टैंड पोस्ट का अवलोकन कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सरपंच श्रीमती परसेक दुले से जल जीवन मिशन के कार्यों पर चर्चा कर गांव की जनसंख्या, पानी टंकी के संचालन की तिथि तथा पूर्व में ग्रामीणों के पेयजल स्रोतों के बारे में जानकारी ली।श्री सोन ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कहा कि कोई भी गांव जल जीवन मिशन की योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी ग्रामीणों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने जल संचय पर विशेष ध्यान देने की बात कही तथा सरपंच एवं सचिवों को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल में लॉग-इन कर समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने हर गांव में एक व्यक्ति को प्रशिक्षित कर मिशन के कार्यों में सक्रिय भूमिका देने और स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने नियमित अंतराल में पानी टंकी की सफाई व अन्य सुधार कार्य कराने के निर्देश भी दिए।श्री सोन ने ग्रामीणों को जल संचयन और जलस्रोतों की सस्टेनिबिलिटी (Sustainability) के बारे में जागरूक किया। दोनों गांवों में निरीक्षण के दौरान सुकमा के कलेक्टर श्री अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण, जल जीवन मिशन के अतिरिक्त मिशन संचालक श्री ओंकेश चंद्रवंशी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता श्री जी.एल. लखेरा और अधीक्षण अभियंता श्री कैलाश मढ़रिया भी मौजूद थे।भूसारास में घर-घर जाकर जल आपूर्ति देखी, अपने सामने जल की गुणवत्ता का कराया परीक्षण, ‘जल अर्पण’ कर ग्राम पंचायत को सौंपी योजना के संचालन की जिम्मेदारीदंतेवाड़ा के भूसारास में भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव श्री कमल किशोर सोन ने घर-घर जाकर 2 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से तैयार नल जल योजना द्वारा जल की आपूर्ति देखी। उन्होंने ग्रामीणों और जल बहिनियों से संवाद कर योजना के संचालन व पानी की गुणवत्ता को लेकर उनके अनुभव जाने। उन्होंने जल बहिनियों से अपने सामने पानी की गुणवत्ता का परीक्षण भी कराया जिस पर वे संतुष्ट दिखे।श्री सोन ने सरपंच को ‘जल अर्पण’ कर नल जल योजना के संचालन एवं संधारण की जिम्मेदारी औपचारिक रूप से ग्राम पंचायत को सौंपी। सरपंच श्री मंडावी ने इस दौरान कहा कि जल जीवन मिशन ने पूरे गांव को पेयजल की समस्या से मुक्ति दिला दी है। इससे गांववालों के जीवन स्तर में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव महसूस किया जा रहा है।श्री सोन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए इस बात पर विशेष जोर दिया कि भविष्य में भी योजना का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि हर घर तक शुद्ध जल की सतत उपलब्धता बनी रहे। दंतेवाड़ा के कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, जिला पंचायत के सीईओ श्री जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे, अतिरिक्त मिशन संचालक श्री ओंकेश चंद्रवंशी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री कैलाश मढ़रिया और कार्यपालन अभियंता श्री जगदीश कुमार भी इस दौरान उपस्थित थे।कलेक्टरों की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्यों के साथ गर्मियों में पेयजल संकट की स्थिति और इससे निपटने के उपायों की भी समीक्षा कीराष्ट्रीय जल जीवन मिशन के संचालक श्री कमल किशोर सोन ने जिला मुख्यालय सुकमा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गर्मियों में पेयजल संकट की स्थिति और इससे निपटने के उपायों की भी समीक्षा की। बैठक में राज्य में पेयजल की व्यवस्था तथा गर्मियों में उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जल जीवन मिशन के राज्य संचालक श्री जितेन्द्र शुक्ला और बस्तर संभाग के आयुक्त श्री डोमन सिंह भी बैठक में शामिल हुए।श्री सोन ने बैठक में सभी कलेक्टरों से जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की वर्तमान स्थिति, उनकी प्रगति, कार्य में आ रही समस्याओं तथा उनके निराकरण के लिए बनाई गई कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने पेयजल की समस्या वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित कर समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक गांव में कम से कम एक व्यक्ति को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए, जिससे जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्थापित बोर, सोलर पंप एवं पेयजल व्यवस्था में आने वाली छोटी तकनीकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान किया जा सके। उन्होंने जल सेवा आकलन के माध्यम से ऐसे परिवारों एवं क्षेत्रों को चिन्हांकित करने को कहा जो अब तक योजना के लाभ से वंचित हैं।श्री सोन ने आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में अध्ययनरत बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा वहां पानी की कमी न होने देने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टरों को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत जल संबंधी कार्यों की प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा।--
- 0-सुशासन तिहार: प्रधानमंत्री की गारंटी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही योजनाएं0- जोन क्रमांक 2 में आयोजित किया गया शिविर, समस्याओं के समाधान की दी गई जानकारीबिलासपुर. सुशासन तिहार केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ संवाद को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। राज्य में जनहित के कार्य और जन जन का सर्वांगीण विकास,हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। छ.ग.,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में संवर रहा है। उक्त बातें बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने जोन क्रमांक 2 में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित समाधान शिविर में कही।तिफरा के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि के आसंदी से विधायक श्री कौशिक ने कहा की प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय द्वारा लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से सुशासन तिहार आयोजित किया जा रहा है। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ मिले और समस्याओं का समाधान हो इसके लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में उपस्थित महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने भी सुशासन तिहार को जनता का तिहार बताते हुए कहा कि विष्णु सरकार में राज्य के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं,सभी वर्गों का निरंतर विकास हो रहा है। निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने जानकारी देते हुए बताया की जोन क्रमांक 2 के वार्ड 5,6,7,8,के लिए आयोजित इस शिविर में लगभग 125 आवेदन मिले है जिनमें से 94 नगर निगम से है शेष अन्य विभागों के है। अधिकतर आवेदन आवास, सड़क, नाली निर्माण, राशन कार्ड, स्वच्छता,महतारी वंदन योजना, उज्जवला योजना, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सी.एस.ई.बी. विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित है।आज जोन 3 के नर्मदा नगर सामुदायिक भवन में होगा शिविरसुशासन तिहार के तहत 5 मई को जोन क्रमांक 3 के वार्ड 15,16,17,के लिए नर्मदा नगर सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया है,सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।--


























.jpg)
