- Home
- छत्तीसगढ़
- - बिलासपुर जिले में अब तक 2000 से अधिक वय वंदन कार्ड बनाए गएरायपुर ।देश में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत विशेष स्वास्थ्य सहायता प्रदान की जा रही है। आयुष्मान वय वंदन कार्ड के माध्यम से बुजुर्गाे को यह स्वास्थ्य सेवा दी जा रही है जिसके तहत उन्हें 5 लाख रूपए की चिकित्सा सहायता प्राप्त होगी। बुजुर्गाे ने इस योजना को वरदान बताया है और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार जताया है।बुजुर्ग श्री झाडूराम कश्यप ने बताया कि उनकी उम्र 77 वर्ष हो गई है और यह योजना हम जैसे बुजुर्गाे के लिए वरदान है। उम्र के इस पड़ाव पर हमें अनेक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ता है। सरकार की इस संवेदनशील पहल से उन जैसे लाखों बुजुर्गाे को राहत मिल रही है। 5 लाख की स्वास्थ्य सहायता मिलने से अब उनकी अस्पताल के खर्चाे की चिंता समाप्त हो गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया।बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी ने बताया कि इस नई योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक के सभी नागरिकों का वय वंदन कार्ड बनाया जा रहा है जिससे उन्हें 5 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा मिलेगी। जिन वरिष्ठ नागरिकों का नाम पहले से आयुष्मान कार्ड में दर्ज है उन्हें इस योजना के तहत दोबारा पंजीकरण कराना होगा। पंजीयन के लिए नागरिकों को अपना आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा जिससे उनकी आयु का सत्यापन किया जा सके। पंजीयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड जारी किया जाएगा जिससे पंजीकृत स्वास्थ्य केन्द्रों में उन्हें 5 लाख रूपए तक की स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिले में वय वंदन कार्ड बनाने का कार्य तेजी से जारी है। सामुदायिक केन्द्रों, च्वाईस सेंटर और विशेष शिविर के साथ ही स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर वय वंदन कार्ड बना रहे हैं। जिले में अब तक 2000 से अधिक कार्ड बनाए जा चुके हैं।डॉ. तिवारी ने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए वरिष्ठ नागरिक अपना आधार कार्ड लेकर नजदीकी लोक सेवा केन्द्र (च्वाईस सेंटर), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र या प्राथमिक केन्द्र में जाकर भी निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। योजना के विषय में अधिक जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है।
- -कृषि मंत्री ने कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि दर्शिका 2025 का किया विमोचनरायपुर, ।कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज यहां नया रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि दर्शिका 2025 का विमोचन किया। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि दर्शिका में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे अनुसंधान एवं विस्तार कार्यों के साथ ही नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी तथा किसानों के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारियों को शामिल किया गया है। यह कृषि दर्शिका किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कृषि विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में इसी प्रकार निरंतर प्रयासरत रहे। मंत्री श्री नेताम ने कृषि दर्शिका के प्रकाशन हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं उनके सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कृषि मंत्री को विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि दर्शिका 2025 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि दर्शिका में छत्तीसगढ़ राज्य की सामान्य जानकारी, कृषि क्षेत्रफल, प्रमुख कृषि फसलों, उनकी उत्पादन तकनीक, कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे अनुसंधान एवं विस्तार कार्य योजनाओं, गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी शामिल किया गया है। दर्शिका में विभिन्न खरीफ एवं रबी फसलों जिनमें अनाज, दलहन, तिलहन, लघु धान्य फसलें, चारा फसलें, औषधीय एवं सुगंधित फसलें तथा फल, फूल एवं सब्जी वाली फसलों की उन्नत कृषि कार्यमाला प्रकाशित की जाती है। इसके साथ ही कृषि विश्वविद्यालय की विगत वर्ष की गतिविधियों एवं उपलब्धियों, विश्वविद्यालय द्वारा विकसित विभिन्न फसलों की उन्नत किस्मों तथा विश्वविद्यालय द्वारा विकसित एवं प्रसारित कृषक उपयोगी प्रौद्योगिकी की जानकारी भी प्रकाशित की जाती है। विभिन्न फसलों के प्रमुख कीट एवं प्रमुख रोग तथा उनका प्रबंधन भी शामिल किया जाता है। इसके साथ ही केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित विकास एवं कल्याण योजनाओं, उनके तहत दी जाने वाली सुविधाओं एवं अनुदान के संबंध में जानकारी दी जाती है। कृषि दर्शिका में कृषि विश्वविद्यालय, कृषि तथा संबंधित विभागों एवं किसानों के लिए उपयोगी अन्य संपर्क सूत्रों की जानकारी भी प्रकाशित की गई है। विमोचन समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के निदेश विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा, डॉ. नीता खरे, डॉ. ज्योति भट्ट, डॉ. दीप्ति झा एवं संजय नैयर उपस्थित थे।
- -साढ़े पांच करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन नगर पालिका भवन का हुआ भूमिपूजन-उप मुख्यमंत्री श्री साव ने 25 करोड़ रुपए के नए कार्यों की भी घोषणा कीरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली में 36 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने जिला मुख्यालय मुंगेली के आगर खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पांच करोड़ 43 लाख रुपए से अधिक के कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें 17 लाख 56 हजार रुपए की लागत से गुरु घासीदास, महाराणा प्रताप एवं महावीर चौक का सौंदर्यीकरण, एक करोड़ 79 लाख 34 हजार रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक-1 से वार्ड क्रमांक-22 में 37 स्थानों पर सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य, 25 लाख छह हजार रुपए की लागत से पौनी-पसारी परिसर का निर्माण कार्य, एक करोड़ 44 लाख 46 हजार रुपए की लागत से आठ स्थानों पर ट्यूबलर पोल स्थापना कार्य और 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत एक करोड़ 76 लाख 79 हजार रुपए की लागत से विभिन्न वाहनों के क्रय शामिल हैं।विधायक श्री पुन्नू लाल मोहले भी कार्यक्रम में शामिल हुएउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में मुंगेली शहर के लिए 25 करोड़ रुपए से अधिक के नए विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज गौरवशाली और ऐतिहासिक पल है। मुंगेली शहरवासियों के लिए 36 करोड़ रुपए से अधिक के लागत के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है। श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में तेज गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं। मुंगेली की जनता को मांगने की जरूरत नहीं है। वे मुंगेली की आवश्यकताओं को भली-भांति जानते हैं। मुंगेली का बहुत पुराना व गौरवशाली इतिहास रहा है। उसके गौरव के अनुरूप मुंगेली की तरक्की हो, उसके लिए हरसंभव कार्य करेंगे।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आज मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र के लिए 31 करोड़ 35 लाख रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें पांच करोड़ 50 लाख रुपए की लागत का नवीन नगर पालिका भवन एवं पार्किंग निर्माण कार्य, चार करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से गौरव पथ उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण कार्य, 45 लाख रुपए की लागत से विवेकानंद की मूर्ति का सौंदर्यीकरण कार्य, तीन करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से स्वीमिंग पुल निर्माण कार्य, तीन करोड़ रुपए की लागत से पांच स्थानों पर स्वागत द्वार निर्माण कार्य, एक करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बुधवारी बाजार उन्नयन कार्य, दो करोड़ रुपए की लागत से पुष्प वाटिका उन्नयन कार्य, छह लाख 24 हजार रुपए की लागत से परशुराम चौक का सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य, 48 लाख 13 हजार रुपए की लागत से चौपाटी निर्माण कार्य, आठ लाख 15 हजार रुपए की लागत से वार्ड-11 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, आठ लाख 15 हजार रुपए की लागत से वार्ड नंबर-20 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, आठ लाख 15 हजार रुपए की लागत से वार्ड नंबर-22 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 29 लाख 84 हजार रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक-11 में मुक्तिधाम उन्नयन कार्य, 48 लाख 32 हजार रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक-8 में देवांगन समाज मुक्तिधाम निर्माण कार्य, 53 लाख 19 हजार रुपए की लागत से परमहंस वार्ड क्रमांक-6 में डंपिंग यार्ड के समीप बाउंड्रीवाल एवं शेड निर्माण कार्य, 21 लाख 53 हजार रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक-8 में मुक्तिधाम उन्नयन कार्य, 35 लाख 10 हजार रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक-12 में मुक्तिधाम में कंपाउंड वाल निर्माण कार्य, 35 लाख 15 हजार रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक-20 महाराणा प्रताप वार्ड पेंडाराकापा में मुक्तिधाम उन्नयन कार्य, 14वें वित्त आयोग एवं अधोसंरचना मद के अंतर्गत आठ करोड़ आठ लाख 50 हजार रुपए की लागत से मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड-1 से वार्ड-22 में 107 स्थानों पर सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य शामिल हैं।मुंगेली में हाइटेक बस स्टैण्ड और नालंदा परिसर बनेगाउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली में लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में 25 करोड़ रुपए से अधिक के नए कार्यों की घोषणा की। उन्होंने मुंगेली में हाइटेक बस स्टैंड के लिए छह करोड़ 20 लाख रुपए और नालंदा परिसर के लिए चार करोड़ 41 लाख रुपए की घोषणा की। श्री साव ने आगर खेल मैदान के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ 10 लाख रुपए, अधिकारी-कर्मचारी आवास निर्माण एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए 80 लाख रुपए, भक्त माता कर्मा चौक के निर्माण एवं मूर्ति की स्थापना के लिए 30 लाख रुपए, निरंजन प्रसाद केशरवानी बाल वाटिका मलाई घाट के मुक्तिधाम के लिए 30 लाख रुपए, साहू पारा में सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रुपए, मां परमेश्वरी चौक, परशुराम चौक, गुरू घासीदास चौक जैसे पांच चौकों के सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपए, मां परमेश्वरी चौक देवांगन मुक्तिधाम में हाई मास्क लाइट के लिए 12 लाख रुपए, हीरालाल वार्ड में आगर नदी तट पर शेड निर्माण और मृतक संस्कार हेतु चबूतरा निर्माण के लिए 10 लाख रुपए तथा महाराणा प्रताप पेंडाराकापा में पचरी निर्माण के लिए सात लाख रुपए देने की भी घोषणा की। कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमण्डलाधिकारी श्री संजय यादव, जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, मुंगेली नगर पालिका के सीएमओ श्री आशीष तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री संतूलाल सोनकर, उपाध्यक्ष श्री मोहन मल्लाह, पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू और जिला पंचायत की सदस्या श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
- -रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने शिविर आयोजित-स्वास्थ्य विभाग के कुल 47 अधिकारी /कर्मचारियों ने किया रक्तदानरायपुर । नया रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर के माध्यम से आमजन के बीच रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के साथ रक्तदान के प्रति समझ को विकसित करने का प्रयास किया गया ।एक दिवसीय रक्तदान शिविर में आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला, मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री विजय दयाराम के., संचालक महामारी नियंत्रण डॉ सुरेन्द्र पामभोई, राज्य नोडल अधिकारी ब्लड सेल डॉ निधि गवालरे व समस्त विभागों के नोडल, उप संचालक व समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं के स्वैच्छिक रक्तदाता के रूप में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया व कुल 47 यूनिट रक्त संग्रहित किये गए ।रक्तदान शिविर के आयोजन पर आयुक्त डॉ. प्रियंका शुक्ला ने स्वयं भी रक्तदान किया और रक्तदान के संबंध में जानकारी दी कि एक यूनिट रक्त से तीन व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है। कई बार ऐसी स्थिति देखने में आती है, जिसमें खासतौर पर गर्भवती महिलाएं शामिल होती है, जिनके अंदर रक्त की कमी पाई जाती है तथा डिलीवरी के समय उन्हें रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे समय में आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से लोगों के शरीर में एक नई उर्जा का संचार होता है। रक्तदान के पश्चात 90 दिन के बाद लोगों के शरीर में फिर नया रक्त संग्रह हो जाता है। इसलिए लोगों को रक्तदान करने से कभी घबराना नहीं चाहिये और रक्तदान कर लोगों को जीवन दान देना चाहिए। रक्तदान किसी एक व्यक्ति की जान को तो बचाता ही है बल्कि साथ-साथ में कुछ व्यक्ति के जीवन से जुड़े अन्य परिवारजनों की आशाओं को भी जीवित रखता है, क्योंकि यह किसी भी रक्तदाता को पता नहीं होता कि उसके द्वारा दान किया गया रक्त कितने जरूरतमंद व्यक्ति को मिल रहा है। रक्तदान करने के कई स्वास्थ्यगत लाभ भी हैं। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी आपात स्थिति में रक्त की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आकर जरूरतमंदों की मदद की जानी चाहिए।
-
*-आगामी 3 वर्षों में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने हेतु अभियान चलाकर किया जाएगा कार्य*
*-बाल विवाह की रोकथाम हेतु प्रशासन जन सामान्य से समन्वय बनाकर करे कार्य -संभाग आयुक्त
*-कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने महिलाओं को शिक्षित एवं सक्षम बनाने की अपील की*
दुर्ग/ मिशन वातसल्य योजना अंतर्गत ’’बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के सेमीनार कक्ष में एक दिवसीय संभाग स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में दुर्ग संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक श्री नंदलाल चौधरी उपस्थित थे।
संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है। बाल विवाह का दुष्प्रभाव स्वयं के जीवन के साथ-साथ समाज को भी दूषित करता है। संभाग आयुक्त ने अवगत कराया वर्तमान में राज्य में बाल विवाह की दर 12 प्रतिशत है। इस आंकड़े को कम करने के लिए संभाग में हम सबको प्रयास करना है। प्रशासन के समस्त विभाग जैसे स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग एवं जन सामान्य को भी समन्वय बनाकर बाल विवाह की रोकथाम हेतु निरंतर प्रयास करना है।
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा बाल विवाह अर्थात कम उम्र में शादी समाज की प्रगति में बाधा डालती है। बाल विवाह प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से देश की अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करती है। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए विशेषरूप से महिलाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा बालिकाएं जल्द विवाह न करे। सबसे पहले सक्षम बनना आवश्यक है। बेटियां पहले सक्षम बने फिर विवाह करे। अभिभावक बेटियों, बहनों एवं महिलाओं को पढ़ाएं, उन्हे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करे और समाज की प्रगति में सहयोग करे।
कार्याशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक श्री नंदलाल चौधरी ने प्रमुख रूप से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा शासन प्रशासन बाल विवाह रोकथाम के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। इसके तहत चरणबद्ध रूप से संभाग स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। जिसकी शुरुआत दुर्ग संभाग से की गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए शासन प्रशासन समाज की सहभागिता से अभियान चला कर कार्य कर रही है। हमें लोगों को बाल विवाह एवं उससे होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जागरूक करना है। समाज के प्रमुख अपने अपने सामाजिक संगठनों में चर्चा कर जागरूकता लाने का कार्य करे। स्थानीय निकाय विशेष कर ग्राम पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने का प्रयास करे। कार्याशाला में बाल विवाह से संबंधित अनेक पहलुओं पर चर्चा की गई। युवोदय दुर्ग के दूत स्वयं सेवी टीम द्वारा बाल विवाह जागरूकता के लिए किए गए प्रयासों के बारे में बताया गया।*बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ अभियान-*
प्रदेश में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की अवधारणा को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन दृढ़ संकल्पित है। इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देते हुए बाल विवाह से प्रदेश को मुक्त करने हेतु पंचायत राज संस्थाओं व नगरीय निकाय के जन प्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला समूहों, युवा संगठनों, शासकीय विभागों, गैर-शासकीय संस्थानों एवं आमजनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। शासन और समाज की सहभागिता से बाल विवाह के विरुद्ध व्यापक जन समर्थन से आगामी 3 वर्षों में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने हेतु इस अभियान को संचालित किया जाना है। सामाजिक जागरूकता एवं गतिशीलता (सोशल मोबीलाइज़ेशन), किशोर सशक्तिकरण (एडोलोसेंट इम्पावरमेंट), मीडिया संवेदीकरण (मीडिया सेंसिटाइज़ेशन), बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के विषय में जागरूकता बढ़ाने जैसी रणनीतियों के अनुसार राज्य, जिला, विकासखंड एवं ग्राम स्तर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर व्यापक जन जागरूकता लाने के प्रयास किए जाएंगे। इस़ अभियान के माध्यम से व्यापक जन सहयोग से बच्चों में व्याप्त कुपोषण, शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर को शून्य स्तर तक लाकर कुपोषण के चक्र को तोड़ा जा सकता है। बाल विवाह की सूचना अनुविभागीय दंडाधिकारी, पुलिस थाने में, महिला एवं बाल विकास विभाग के क्षेलीय अधिकारी/कर्मचारी/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच, कोटवार, चाइल्ड हेल्पलाईन 1098 एवं महिला हेल्पलाईन 181 आदि को दी जा सकती है।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह रोकथाम अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अनुरूप बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को प्रभावी बनाना है। बाल विवाह के कुप्रभावों जैसे शिक्षा में बाधा, मानसिक एवं शारीरिक विकास में रुकावट, समयपूर्व गर्भावस्था, शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में वृद्धि एवं कुपोषण जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई। अंत में बाल विवाह रोकथाम संकल्प की शपथ दिलायी गई। शपथ में कहा गया ’’मैं ..संकल्प लेता/लेती हूँ, कि मैं अपने परिवार में कभी भी बाल विवाह नहीं कराऊंगा/कराऊंगी। समाज में बाल विवाह के रूप में व्याप्त बुराई का सदैव विरोध करूँगा करूँगी। मैं बाल विवाह रोकने के लिए आमजनों को जागरूक करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा/रहूंगी।’’ प्रशासन का यह प्रयास बाल विवाह रोकने और एक स्वस्थ एवं शिक्षित समाज के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग से सहयोग की अपील की गई है। कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आर.के. जाम्बुलकर के नेतृत्व में किया गया। संभाग स्तरीय कार्यशाला में दुर्ग संभाग अंतर्गत सभी जिलों के पुलिस विभाग, जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, श्रम और समस्त परियोजना अधिकारी तथा युवोदय-दुर्ग के दूत स्वयं सेवक भी सम्मिलित हुए।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद की बैठक गुरूवार को एमआईसी कक्ष में आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता महापौर नीरज पाल, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय एवं महापौर परिषद के सदस्यो की उपस्थिति में की गई। बैठक में प्रमुख रूप से 14 एजेण्डा पर विस्तृत चर्चा की गई। 1 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 5 सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु महापौर परिषद से अनुमोदन किया गया। निगम के वाहन शाखा हेतु उच्च कुशल, कुशल, अद्र्वकुशल वाहन चालक एवं हेल्फर उपलब्ध कराने का कार्य चर्चा के बाद पारित किया गया। राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत वर्ष 2020-21 से 2021-22 तक निविदा उपरांत एसओआर से कम के कारण बचत राशि से कार्य कराये जाने की अनुसंशा प्रदान की गई है। इस कार्य हेतु संबंधित अभियंता की तारिफ की गई।
इसी तारतम्य में तुम्हर शहर तुम्हर जिम्मेदारी के तहत नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत स्थित रामनगर मुक्तिधाम का उन्नयन विकास कार्य एवं रखरखाव कार्य को सलाहकार समिति की बैठक की अनुसंशा के पश्चात पुनः महापौर परिषद में रखे जाने की सहमति बनाई गई है। मिशन अमृत 2.0 अंतर्गत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य में चर्चा कर पारित किया गया। तालाब की जलकुम्भी सफाई हेतु वीड हारवेस्टर मशीन क्रय किये जाने की आवश्यकता को देखते हुए सर्व सम्मति से पारित किया गया है। नगर पालिक निगम भिलाई जोन कार्यालय जोन क्रं. 03 एवं शिवनाथ विस्तार योजना के मध्य स्थित भूमि के आबंटन कार्य को सलाहकार समिति की बैठक में चर्चा के उपरांत आगामी महापौर परिषद की बैठक में पुनः प्रस्तुत करने को कहा।महापौर नगर पालिक निगम भिलाई एवं आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई हेतु आवास की आवश्यकता को देखते हुए सर्व सम्मति से पारित किया गया। साथ में यह भी चर्चा की गई एक विश्रामगृह निर्माण की भी आवश्यकता है। नगर पालिक निगम भिलाई के संपत्ति की सुरक्षा हेतु सुरक्षागार्ड की सेवांए जारी करने के लिए प्रस्तुत संक्षेपिका के अनुसार सहमति प्रदान की गई। नगर पालिक निगम कार्यालय के स्थान पर चन्द्रा मौर्या अण्डर ब्रिज के पास आंन ग्रिड सोलर प्लांट स्थापना से स्थल पर लगे हुए मोटर में विद्युत प्रवाह की निरंतरता बनी रहे इस हेतु सहमति प्रदान की गई। इससे निगम का विद्युत व्यय का भी बचत होगा। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में शहीद स्व. संजय गुप्ता के नाम पर सड़क एवन्यू ए सेक्टर 7 का नामकरण करने हेतु वार्ड पार्षद से प्राप्त जानकारी एवं स्थल निरीक्षण उपरांत नामकरण किये जाने की सहमति प्रदान की गई। साथ में 3 और सड़को का नामकरण हेतु सामान्य सभा के माध्यम से अनुमोदन पश्चात प्रस्तावित किया गया। निगम क्षेत्र में स्थित उच्चस्तरीय जलागार में डबल वैल्यू सिस्टम लगाने हेतु आवश्यकता को देखते हुए सहमति प्रदान की गई। इससे यह सुविधा मिलेगी की एक वाल खराब होने के कारण दुसरे वाल का उपयोग किया जा सकता है जिससे नगर वासियो को शुद्व पेयजल प्रदाय की निरंतरता बनी रहे। चर्चा के दौरान यह भी आया कि महापौर निधि के माध्यम से नगर पालिक निगम भिलाई के सभी 70 वार्ड में बैडमिंटन ग्राउण्ड निर्माण कराने की सर्व सम्मति से पारित हुआ था। कुछ वार्ड ऐसे है जहां पर पहले से ही बैडमिंटन ग्राउण्ड है या कुछ वार्ड में उपयुक्त स्थल नहीं होने के कारण बैडमिंटन ग्राउण्ड नहीं बन पाया। बैडमिंटन कोर्ट नहीं बनने से जो बचत राशि है उस राशि से जोन स्तर पर बेहतर रूप से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जाये।बैठक में महापौर परिषद के सदस्य सीजू एन्थोनी, साकेत चंद्रकार, आदित्य सिंह, मन्नान गफ्फार खान, चंद्रशेखर गंवई, एकांश बंछोर, संदीप निरंकारी, केशव चैबे, मालती ठाकुर, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू सहित निगम के उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे, जोन आयुक्त येशा लहरे, अजय सिंह राजपूत, सतीश कुमार यादव, कुलदीप गुप्ता, लेखाधिकारी चंद्रकांत साहू, अभियंतागण, एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। - भिलाईनगर। जे.पी.सीमेंट लिमिटेड सेक्टर 04 द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि 7 करोड़ 82 लाख नहीं जमा करने के कारण नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 174 की उपधारा 1 के अधीन मांग पत्र जारी किया गया था। जिसमें 30 दिनो के भीतर संपत्तिकर जमा करना था। संबंधित संस्था द्वारा समय अवधि में संपत्तिकर नहीं जमा करने के कारण अधिनियम की धारा 175 के अंतर्गत पुनः नोटिस दिया गया। प्रबंधक जे.पी.सीमेट लिमिटेड सेक्टर 04 भिलाई के चल संपत्ति को अधिग्रहण करते हुए कुर्की वारंट धारा 178 के अधीन जारी किया गया।उक्त अधिनियम की धारा 177 के अधीन रहते हुए वारंट में निर्दिष्ट अधिग्रहण करने की दृष्टि से सूर्यादय एवं सूर्यास्त के बीच किसी भी समय भवन के बाहरी या भीतरी दरवाजे या खिड़खी को तोड़कर जोन के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम को अधिकृत किया गया। अंतिम चेतावनी जे.पी.सीमेंट को दिया गया है कि 14.01.2025 के पूर्व निगम की संपत्तिकर की बकाया राशि जमा कर देवंे। अन्यथा नियमानुसार कुर्की की कार्यवाही की जावेगी। कुर्की वारंट के लिए प्रहलाद लहरे, दुर्योधन साहू, गणित बद्येल, भूषण सागर आदि पहुंचकर तामिल करवाने का कार्य किये।सनद रहे कि नगर निगम भिलाई क्षेत्र में जो भी व्यक्ति संपत्तिकर एवं अन्य कर नियमानुसार जमा नहीं कर रहे है। उन्हे नोटिस दी जा रही है, जिससे समय अवधि में अपना संपत्तिकर या अन्य कर जमा कर दें। निर्धारित समय देने के पश्चात देय राशि नहीं जमा करने वालो पर कुर्की की कार्यवाही की जावेगी। जिसकी पूरा जिम्मेदारी संबंधित करदाता की होगी। आयुक्त द्वारा सभी को समय अवधि में निगम की देय राशि जमा करने का अनुरोध किया गया है।
-
*अब तक 93.44 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीदी*
*18.69 लाख किसानों को धान खरीदी के एवज में 21 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान*
*पंजीकृत किसानों के धान विक्रय हेतु 25 जनवरी तक के लिए ऑनलाईन एवं ऑफलाईन टोकन उपलब्ध*
*किसान सुविधानुसार तिथि का चयन कर धान विक्रय कर सकते है*
*धान खरीदी के साथ-साथ तेजी से हो रहा धान का उठाव*
*अब तक 62.72 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी*
*36.38 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 93.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 18.69 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 21 हजार 040 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।
प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथी का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।
धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। धान उठाव के लिए लगभग 62.72 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 36.38 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 02 जनवरी 2025 को 62494 किसानों से 2.90 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 81 हजार 926 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 83 हजार 303 टोकन जारी किए गए हैं।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि पंचांग 2025 का विमोचन किया। श्री डेका ने कृषि पंचांग के प्रकाशन हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं उनके सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि पंचांग में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे अनुसंधान एवं विस्तार कार्यां के साथ ही नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी तथा किसानों के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारियों का समावेश किया गया है, जो किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। डॉ. चंदेल ने राज्यपाल श्री डेका को कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित अकादमिक, अनुसंधान तथा विस्तार कार्यां, विकास गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने राज्यपाल श्री डेका को विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि पंचांग 2025 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विगत 20 वर्षों से कृषि पंचांग का प्रकाशन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न किसानोपयोगी जानकारियों का समावेश होता है। उन्होंने बताया कि कृषि पंचांग में वर्ष के 12 महीनों के कैलेन्डर एवं पंचांग के साथ-साथ किसानों के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे अनुसंधान, विकास तथा विस्तार कार्यों, विभिन्न फसलों की नवीन उन्नत किस्मों, प्रमुख अनाज, दलहन, तिलहन, फल, फूल, सब्जी, मसाला आदि फसलों की कृषि कार्यमाला एवं उत्पादन तकनीक, नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी, कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि महाविद्यालयों तथा कृषि विज्ञान केन्द्रों की प्रमुख गतिविधियों को शामिल किया जाता है। विमोचन समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के निदेश विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा, डॉ. नीता खरे, डॉ. ज्योति भट्ट एवं डॉ. दीप्ति झा उपस्थित थे। -
रायपुर / राज्य शासन ने दल्लीराजहरा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री भूपेन्द्र वार्डेकर को निलंबित कर दिया है। कोंडागांव नगर पालिका में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदस्थापना के दौरान अध्यक्ष कक्ष के रिनोवेशन कार्य एवं फर्नीचर खरीदी में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर गंभीर कदाचार मानते हुए राज्य शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
निलंबन अवधि में श्री वार्डेकर का मुख्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, जगदलपुर नियत किया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी निलंबन आदेश की प्रति नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक को प्रेषित करते हुए राज्य शासन ने श्री भूपेन्द्र वार्डेकर के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए समय-सीमा में आरोप पत्रादि का प्रारूप विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं। -
रायपुर /राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी और राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। श्री डेका ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
- -मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर जिला पत्रकार संघ के शपथ ग्रहण समारोह को किया संबोधितरायपुर / इस वर्ष जब मैं नये साल में अखबार पढ़ रहा था तो समाचारपत्रों के मुख्य पृष्ठ में बस्तर सुर्खियों में था। यह सुर्खियां किसी माओवादी हिंसा को लेकर नहीं थी, यह सुर्खियां बस्तर में पहुंचे विकास के उजाले को लेकर थी। बस्तर से माओवादी आतंक अब सिमट गया है। बस्तर की पहचान अब बदल गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिला पत्रकार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बस्तर की अपनी चुनौतियां है और इस चुनौती भरे माहौल में पत्रकारिता करना भी चुनौतीपूर्ण कार्य है। बस्तर में आम जनता के उम्मीदों, विचारों और समस्याओं का आइना बनकर शासन-प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने के आप सभी के प्रयासों को नमन है।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता के उच्च आदर्शों का पालन कर सरकार के अच्छे काम की जानकारी जनता को दें तथा कमियों को भी बताएं। वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करने में बस्तर के पत्रकारों कीे महत्वपूर्ण भूमिका रही है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर जिला पत्रकार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और पदाधिकारियों को नये दायित्व के निर्वहन के साथ ही नववर्ष के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे।
- -अब तक 93.44 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीदी-18.69 लाख किसानों को धान खरीदी के एवज में 21 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान-पंजीकृत किसानों के धान विक्रय हेतु 25 जनवरी तक के लिए ऑनलाईन एवं ऑफलाईन टोकन उपलब्ध-किसान सुविधानुसार तिथि का चयन कर धान विक्रय कर सकते है-धान खरीदी के साथ-साथ तेजी से हो रहा धान का उठाव-अब तक 62.72 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी-36.38 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठावरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 93.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 18.69 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 21 हजार 040 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथी का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। धान उठाव के लिए लगभग 62.72 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 36.38 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 02 जनवरी 2025 को 62494 किसानों से 2.90 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 81 हजार 926 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 83 हजार 303 टोकन जारी किए गए हैं।
- रायपुर । राजधानी रायपुर मे चेस शाला और अग्रवाल सभा टाटीबंध मोहल्ला समिति के सयुक्त तत्वाधान मे स्व श्री नंदलाल यादव स्मृति ओपन शतरंज स्पर्धा का आयोजन दिनांक 12 जनवरी और 13 जनवरी को अग्रसेन भवन, टाटिबंध मे किया जा रहा है। , जिसमे नकद,ट्रॉफी, स्पेशल गिफ्ट,मोमेंटो, मेडल मिलाकर लगभग 1 लाख 20 हजार मूल्य के पुरस्कार वितरित किये जाएंगे, ।जिला शतरंज व राज्य शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता को इस वर्ष 3 कैटेगरी मे बांटा गया है -ओपन वर्ग के लिए एक दिवसीय रैपिड स्पर्धा, 12 जनवरी को है, जिसमे टाइम फॉर्मेट दोनों खिलाड़ियों को 10-10 मिनट, साथ ही हर चाल पर 10 सेकेंड का इंक्रिमेंट रखा गया है, यह स्पर्धा खिलाड़ियों ki सन्ख्या के आधार पर 7 से 8 चक्रो मे स्विस लीग पद्धति से खेली जाएगी,वही आयु वर्ग 10 व 13 के लिए 2 अलग स्पर्धायें रखी गयी हैजो की क्लासिकल फॉर्मेट मे 30-30 मिनट दोनों खिलाड़ियों के लिए व 30 सेकेंड इंक्रिमेंट के साथ होगा, इसमें खिलाड़ियो की संख्या के आधार पर स्विस लीग पद्धति से 5 से 6 चक्रो मे सम्पन्न की जाएगी।प्रतियोगिता निर्देशक व चेस शाला के संचालक रोहित यादव ने बताया की यह स्पर्धा शतरंज प्रशिक्षक श्री नंदलाल यादव जी की स्मृति मे आयोजित होती है जिसका मुख्य आकर्षण बच्चों को दी जाने वाली ट्रॉफिया है, इसमें नकद राशि,ट्रॉफिया, मोमेंटो,मेडल तथा गिफ्ट मिलाकर कुल 1 लाख 20 हजार रुपए मूल्य के पुरस्कार दिये जाएंगे,ओपन वर्ग मे प्रथम पुरस्कार11111 रुपए व विजेता कों एक बड़ी ट्रॉफि देकर सम्मानित किया जाएगाउसी प्रकार दूसरे स्थान पर 7777 रुपए बड़ी ट्रॉफीतीसरे स्थान पर 5555 रुपए ट्रॉफीचौथे स्थान पर 3333 रुपए ट्रॉफीपाचवे और छठे स्थान पर 2222 रुपए और ट्रॉफिसातवे व आठवे पर 1500नववे स्थान से लेकर 15 वे स्थान तकप्रत्येक को 1111 रुपए व मेडल हैइसके साथ ही विशेष पुरस्कारों मेमहिला वर्ग विजेता को 2100 मेगा ट्रॉफीउपविजेता को 1100 ट्रॉफीतीसरे स्थान को 1100 ट्रॉफिसाथ ही अनरेटेड 1100वेटरन 110015 वर्ष आयु वर्ग , 110015 वर्ष आयु बालिका 11001400-1499 बीच के रेटिंग पर विजेता को 11001500-1599 बीच के रेटिंग पर विजेता को 1100सभी ज़ोन मे प्रथम आने वाले खिलाड़ियों को 800नकद राशि के अलावा ट्रॉफी और मेडल भी,स्कूल के लिए3 विजेता पुरस्कारअकेडमी के लिए3 विजेता पुरस्कारयंगेस्ट2 पुरस्कारदिये जाएंगेइसके साथ हीआयु वर्ग 10 और 13 मेबच्चों को ध्यान मे रखते हुएबड़ी ट्रॉफिया रखी गयी गईजो दोनों वर्गो मे टॉप 5 हैइसके अलावा आयु वर्ग 7 के लिए 2 बेस्ट रायपुर, बेस्ट चेस शाला खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार है।सभी 7 वर्ष के बच्चों के लिए आकर्षक पुरस्कार, व सभी प्रतिभागियों के लिए मेडल व सम्मान पत्र दिये जाएंगे! इस प्रतियोगिता के आयोजन पर रायपुर जिला शतरंज संघ के सचिव श्री नवीन शुक्ला जी ने बताया की उक्त प्रतियोगिता विशेषकर बच्चों को ध्यान मे रखकर कराई जाती है, जिससे उनको और अधिक प्रोत्साहन मिल सके,श्री शुक्ला जी ने बताया की प्रतियोगिता मे भाग लेने की अंतिम तिथि 7 जनवरी रखी गयी है, सभी प्रविष्ठिया आनलाइन स्वीकार की जाएगी,प्रवेश संबंधित जानकरी के लिए अनूप झा 9131463711 और रोहित यादव से संपर्क कर सकते है।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र से निगम भिलाई एवं रिसाली क्षेत्र में जलप्रदाय किया जाता है। 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र के नगर निगम भिलाई क्षेत्र में स्थित उच्चस्तरीय जलागार को भरने वाली राईजिंग पाईप लाईन यातायात पुलिस थाना नेहरू नगर के परिसर में लिकेज हो गया है। जिसके कारण 24 घंटे पानी का बहाव हो रहा है। पाईप लाईन 800 एम.एम. डाया का होने के कारण संधारण में लगभग 24 घंटे लगने की संभावना है। पाईप लाईन संधारण हेतु आवश्यक सामग्री संग्रहित कर ली गई है। पाईप लाईन संधारण दिनांक 03.01.2025 को किया जायेगा। जिससे दिनांक 04.01.2025 एवं 05.01.2025 को नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर, स्मृति नगर, फरीद नगर, स्लाटर हाउस, खहरिया एवं नगर निगम रिसाली के रूआबांधा, नेवई, मरोदा, रिसाली उच्चस्तरीय जलागारों में जलप्रदाय पूर्णतः बाधित रहेगी। संधारण कार्य पूर्ण होने पश्चात पूर्व की भांति जल प्रदाय किया जायेगा।
- -उपार्जन केन्द्र खरकेना में अब तक 41 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदीबिलासपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जिले में धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए समुचित इंतजाम किये गये हैं। शीघ्र टोकन कटने, माईक्रो एटीएम की सुविधा से किसान खुश हैं। ग्राम सकर्रा सेवा सहकारी समिति के उपार्जन केन्द्र खरकेना में धान बेचने पहुंचे किसानों ने खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था, समय पर भुगतान और किसान हितैषी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।तखतपुर ब्लॉक के ग्राम सकर्रा सेवा सहकारी समिति के उपार्जन केन्द्र खरकेना पहुंचे ग्राम मुरू के किसान श्री हरिदास मानिकपुरी ने बताया कि वे 40 क्विंटल धान बेचने आए हैं और केन्द्र में उन्हें किसी भी तरह की असुविधा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने से किसानों को लाभ मिल रहा है। ग्राम मेड़पार छोटा के किसान श्री राजकुमार कौशिक ने बताया कि वे 97 क्विंटल धान बेचने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संवदेनशील पहल करते हुए किसानों को समय से पहले भुगतान किया जा रहा है जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल रही है और किसान आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।समिति के प्रबंधक श्री कृष्ण गोपाल कौशिक ने बताया कि केन्द्र में अब तक 41 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है जिसमें 34 हजार क्विंटल धान का परिदान किया जा चुका है। धान का शीघ्र उठाव कर संग्रहण केन्द्रों में पहुँचाने की भी त्वरित व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि केन्द्र में तीन किस्म के धान की खरीदी की जा रही है और तीन दिनों के भीतर किसानों को भुगतान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले में धान खरीदी के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं साथ ही धान के अवैध संग्रहण के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
- दुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अरसनारा के धान संग्रहण केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अरसनारा में स्थित सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक एवं किसानों से चर्चा की। संग्रहक केंद्र में अब तक 6887 मेट्रिक टन भण्डारण हुआ है। बेेमेतरा, कवर्धा, खैरागढ़ जिलों की समितियों से भी धान लाया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने स्टेकों को ढ़ककर रखने, पानी निकासी हेतु नाली की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने हमालों की टोली को 5 से बढ़ाकर 7 करने कहा। प्रतिदिन आ रही गाड़ियों को तुरंत खाली करने की व्यवस्था करने व स्टेक प्लान के अनुसार ही भण्डारण करने के निर्देश दिए।धान उपार्जन केंद्र ननकट्ठी का भी लिया जायजा:कलेक्टर सुश्री चौधरी नेे धान उपार्जन केन्द्र ननकट्ठी का भी अवलोकन किया। केंद्र के प्रबंधक ने बताया कि अब तक लगभग 800 किसान 40164 क्वि. धान बेच चुके है। कुल 25930 किलो धान का उठाव हो चुका है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने ननकट्टी केंद्र में नये स्टाक का चुनाव करके केन्द्र बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने समय समय पर धान की आद्रता एवं गुणवत्ता का जांच कर खरीदी करने को कहा। ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी एवं प्रभारी को रोज की धान आवक की स्टेकिंग करने एवं गुणवता की जांच करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी खाद्य नियंत्रक श्री टी.एस. अत्री, डी.एम.ओ. श्री भौमिक बघेल व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
- बिलासपुर, /लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सत्र 2025-26 के लिए प्राईवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश के लिए आरटीई डॉट सीजी डॉट इन (RTE.cg.nic.in) पोर्टल में ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।विद्यार्थियों के लिए प्रथम चरण में स्कूल प्रोफाईल अपडेट 10 जनवरी से 30 जनवरी, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रोफाईल का सत्यापन 15 जनवरी से 31 जनवरी, हैबिटेशन की मैपिंग एवं दर्ज संख्या की प्रविष्टि 1 फरवरी से 28 फरवरी, विद्यार्थियों का पंजीयन 1 मार्च से 31 मार्च, नोडल अधिकारियों के द्वारा दस्तावेजों की जांच 17 मार्च से 25 अप्रैल, लॉटरी का आबंटन 1 मई से 2 मई तक एवं स्कूल दाखिला 5 मई से 30 मई तक किया जाएगा। द्वितीय चरण में नवीन स्कूल पंजीयन, दर्ज संख्या प्रविष्ट एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन 2 जून से 16 जून, विद्यार्थियों का पंजीयन 20 जून से 30 जून, नोडल अधिकारियों के द्वारा दस्तावेजों की जांच 1 जुलाई से 8 जुलाई, लॉटरी का आबंटन 14 जुलाई से 15 जुलाई तक एवं स्कूल दाखिला 18 जुलाई से 31 जुलाई तक किया जाएगा। वर्ष 2024-25 हेतु ऑनलाईन दावा प्रक्रिया 1 अगस्त से 30 अगस्त तक की जाएगी।प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज विद्यार्थी का जन्म प्रमाण पत्र, अभिभावक का पता और पहचान पत्र, बी.पी.एल. सर्वे सूची वर्ष 2002-03 या वर्ष 2007-08 या सामाजिक एवं आर्थिक जातिगत जनगणना सर्वेसूची 2011 में नाम हो, जाति प्रमाण पत्र, अगर मानसिक रूप से विकलांग है तो सरकारी अस्पताल से 40 प्रतिशत तक का प्रमाण पत्र आवश्यक हैं।
- - एक वर्ष की अवधि तक जिले की सीमावर्ती जिलों की सीमाओं से बाहर रहने के दिए आदेशदुर्ग / जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) (ख) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अजय दुबे आ. स्व. लवकुश दुबे पचरी पारा दुर्ग, तहसील व जिला दुर्ग और इन्द्रजीत उर्फ नेपाली पिता महेश सिंह संधू निवासी कान्ट्रेक्टर कालोनी सुपेला तहसील व जिला दुर्ग को एक वर्ष की अवधि तक जिले की सीमावर्ती जिलों की सीमाओं से बाहर रहने आदेशित किया है। जिला दण्डाधिकारी सुश्री चौधरी ने पुलिस अधीक्षक दुर्ग के प्रतिवेदन पर अजय दुबे और इन्द्रजीत उर्फ नेपाली के अपराधिक आचरण एवं प्रवृत्ति पर नियंत्रण किए जाने तथा आम जनता में अमन-चैन और कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनहित में अजय दुबे आ. स्व. लवकुश दुबे पचरी पारा दुर्ग, तहसील व जिला दुर्ग और इन्द्रजीत उर्फ नेपाली पिता महेश सिंह संधू निवासी कान्ट्रेक्टर कालोनी सुपेला तहसील व जिला दुर्ग को राजस्व जिला दुर्ग एवं उसके सीमावर्ती जिले रायपुर, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं धमतरी जिले की सीमाओं से आदेश तिथि 31 दिसंबर 2024 से एक सप्ताह के भीतर बाहर चले जाने कहा है। जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार आदेश तिथि से एक वर्ष की अवधि तक उक्त जिलों की सीमाओं में जिला दण्डाधिकारी के आदेश के बिना अजय दुबे एवं इन्द्रजीत उर्फ नेपाली प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार आरोपी अजय दुबे पिता स्व. लवकुश दुबे थाना दुर्ग क्षेत्र का आदतन अपराधी है। इनके विरूद्ध थाना दुर्ग में अपराधिक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न धाराओं में 16 प्रकरण दर्ज है। इसी प्रकार इन्द्रजीत उर्फ नेपाली पिता महेश सिंह संधू भी थाना सुपेला क्षेत्र का आदतन अपराधी है। इनके विरूद्ध थाना सुपेला में विभिन्न अपराधिक गतिविधियों से संबंधित 15 प्रकरण दर्ज है। ये दोनों अत्यंत क्रूर प्रवृत्ति के है एवं इनके आतंक से लोग भयभीत होकर दहशत में है। इनके विरूद्ध लोगों के द्वारा गवाही देने में जान का खतरा बना रहता है। इनके द्वारा लोगों को मारना, पीटना, जान से मारने की धमकी, लूट, हत्या का प्रयास, चोरी, डकैती, अवैध शराब बिक्री, हथियार रखकर धमकाना तथा हत्या जैसे जघन्य अपराध कृत्य करने के थानों में अपराध पंजीबद्ध है। ये लोेग थाना क्षेत्र में संभ्रांत लोगों को आतंकित कर परेशान करते है। इनके कृत्यों में आस-पास के अपराधिक प्रवृति के लोग भी सहयोग देते हैं। इनके विरूद्ध अभी तक की गई समस्त वैधानिक कार्यवाही से अपराधिक गतिविधियों में किसी प्रकार का अंकुश या नियंत्रण नहीं लगाया जा सका। इनके अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण एवं अंकुश लगाना जरूरी हो गया है। जिला दण्डाधिकारी द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए न्यायालयीन आदेश पारित कर आपराधिक प्रवृत्ति में संलिप्त अजय दुबे और इन्द्रजीत उर्फ नेपाली को 01 वर्ष के लिए जिला बदर किया गया हैं।
- दुर्ग / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का संचालन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 10 मार्च 2024 को किया गया है। उक्त अनुक्रम में संभाग स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन 3 जनवरी 2025 को सुबह 10.30 बजे से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के सेमीनार कक्ष (बस स्टैण्ड के बाजू में) में किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आर.के. जाम्बुलकर के अनुसार संभाग स्तरीय कार्यशाला में पुलिस विभाग, जिला पंचायत, आयुक्त सभी नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, शिक्षा, श्रम और समस्त परियोजना अधिकारी सम्मिलित होंगे।
- दुर्ग / रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूल अम्बिकापुर, मेण्ड्राकलां, जिला सरगुजा में सत्र 2025-26 में कक्षा 6वीं से 9वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा की तिथि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अधिकारिक वेबसाईट पर बाद में घोषित की जाएगी। इच्छुक आवेदक सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अधिकारिक वेबसाईट https://exams.nta.ac.in//AISSEE/ पर 13 जनवरी 2025 शाम 05 बजे तक आवेदन कर सकते है।
- दुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 82586 किसानों से 3,93,239.16 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। धान उठाव के लिए 3,33,315.65 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया। अब तक 1,71,762.65 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।
- दुर्ग / शासन द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा के वार्ड नंबर 40 गनियारी पटेल पारा की महिलाओं ने जय माँ शाकाम्भरी स्व सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की राह पकड़ ली। समूह में पन्द्रह महिला सदस्य है। महिला समूह के सदस्यों ने शुरूआत से ही स्वंय की सहायता हेतु बचत कर अपने समूह को सशक्त बनाने का प्रण लिया था। महिलाएं अपनी मेहनत और लगन से आत्मनिर्भर बन चुकी है। प्रारंभ में महिलाओं ने प्रति सदस्य 100 रूपए के आधार पर 1500 रूपए हर महीने बैंक में जमा करना प्रारंभ किया, जिसके उपरांत समूह को केन्द्र शासन की महत्वपूर्ण योजना दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत 10 हजार रूपए आवर्ति निधि प्रदान की गई। समूह की महिलाओं ने संकलित जमा राशि से और बैंक लिंकेज के माध्यम से एच.डी.एफ.सी. बैंक भिलाई-3 से 50 हजार रूपए ऋण प्राप्त करके 40 डिसमिल जमीन में सब्जी उत्पादन का कार्य प्रारंभ किये। समूह की महिलाएं उत्पादित सब्जी को गांव के सप्ताहिकी और आस-पास के बाजारों में बेचकर 15 से 18 हजार रूपए तक की आदमनी अर्जित करने लगे हैं। सब्जी की खेती से समूह की महिलाओं को रोजगार मिला है। साथ ही बैंक ऋण चुकाते हुए उनकी इस उपलब्धि से समूह आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो गया है।
- रायपुर /राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। श्री डेका ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्यपाल को जशपुर जिले के स्थानीय उत्पाद भेंट किए। राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय ने एक दूसरे को राजकीय गमछा पहनाकर स्वागत किया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह भी उपस्थित थे।
-
- नीरा ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
राजनांदगांव । शासन की महतारी वंदन योजना बदलाव की एक बयार है। इस योजना से महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आ रहे हैं। ऐसी मेहनतकश महिलाएं जिनका जीवन चुनौतीपूर्ण है, उनके लिए शासन की योजनाएं उम्मीदों की तरह है। राजनांदगांव शहर के मोतीपुर वार्ड क्रमांक 3 की निवासी श्रीमती नीरा देवांगन ने बताया कि वे अपने परिवार में अकेले कमाने वाली है। वे घरों में साफ-सफाई एवं अन्य घरेलू काम करती है। जिससे उन्हें मासिक आय लगभग 7 हजार रूपए प्राप्त हो जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतिमाह जब महतारी वंदन योजना के तहत जब 1000 रूपए की राशि प्राप्त होती है, तो बहुत खुशी महसूस होती है। वे प्राप्त राशि का उपयोग घरेलू कार्य में करती हैं तथा कुछ राशि भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेती हैं। उन्होंने बताया कि उनको प्रतिमाह राशन कार्ड से 35 किलो चावल मिल रहा है। उन्होंने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।






.jpg)
.jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)

.jpg)
.jpg)



.jpg)
