ब्रेकिंग न्यूज़

नंदलाल यादव स्मृति ओपन शतरंज स्पर्धा 12 जनवरी से

रायपुर ।  राजधानी रायपुर मे चेस शाला और अग्रवाल सभा टाटीबंध मोहल्ला समिति के सयुक्त तत्वाधान मे स्व श्री नंदलाल यादव स्मृति ओपन शतरंज स्पर्धा का आयोजन दिनांक 12 जनवरी और 13 जनवरी को अग्रसेन भवन, टाटिबंध मे किया जा रहा है। , जिसमे नकद,ट्रॉफी, स्पेशल गिफ्ट,मोमेंटो, मेडल मिलाकर लगभग 1 लाख 20 हजार मूल्य के पुरस्कार वितरित किये जाएंगे, । 
 जिला शतरंज व राज्य शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता को इस वर्ष 3 कैटेगरी मे बांटा गया है -
ओपन वर्ग के लिए एक दिवसीय रैपिड स्पर्धा, 12 जनवरी को है, जिसमे टाइम फॉर्मेट दोनों खिलाड़ियों को 10-10 मिनट, साथ ही हर चाल पर 10 सेकेंड का इंक्रिमेंट रखा गया है, यह स्पर्धा खिलाड़ियों ki सन्ख्या के आधार पर 7 से 8 चक्रो मे स्विस लीग पद्धति से खेली जाएगी, 
 वही आयु वर्ग  10 व 13 के लिए 2 अलग स्पर्धायें रखी गयी है
जो की क्लासिकल फॉर्मेट मे 30-30 मिनट दोनों खिलाड़ियों के लिए व 30 सेकेंड इंक्रिमेंट के साथ होगा, इसमें खिलाड़ियो की संख्या के आधार पर स्विस लीग पद्धति से 5 से 6 चक्रो मे सम्पन्न की जाएगी। 
 प्रतियोगिता निर्देशक व चेस शाला के संचालक रोहित यादव ने  बताया की यह स्पर्धा शतरंज प्रशिक्षक श्री नंदलाल यादव जी की स्मृति मे आयोजित होती है जिसका मुख्य आकर्षण बच्चों को दी जाने वाली ट्रॉफिया है, इसमें नकद राशि,ट्रॉफिया, मोमेंटो,मेडल तथा गिफ्ट  मिलाकर कुल  1 लाख 20 हजार रुपए मूल्य के पुरस्कार दिये जाएंगे, 
ओपन वर्ग मे प्रथम पुरस्कार 
11111 रुपए व विजेता कों एक बड़ी ट्रॉफि देकर सम्मानित किया जाएगा
 उसी प्रकार दूसरे स्थान पर 7777 रुपए बड़ी ट्रॉफी
तीसरे स्थान पर 5555 रुपए ट्रॉफी
चौथे स्थान पर  3333 रुपए ट्रॉफी
पाचवे और छठे स्थान पर 2222 रुपए और ट्रॉफि 
सातवे व आठवे पर 1500
नववे स्थान से लेकर 15 वे स्थान तक 
प्रत्येक को 1111 रुपए व मेडल है
इसके साथ ही विशेष पुरस्कारों मे
 महिला वर्ग विजेता को 2100 मेगा ट्रॉफी 
उपविजेता को 1100 ट्रॉफी
तीसरे स्थान को 1100 ट्रॉफि
 
साथ ही अनरेटेड 1100 
वेटरन  1100
15 वर्ष आयु वर्ग  , 1100
15 वर्ष आयु बालिका 1100
1400-1499 बीच के रेटिंग पर विजेता को 1100
1500-1599 बीच के रेटिंग पर विजेता को 1100
सभी ज़ोन मे प्रथम आने वाले खिलाड़ियों को 800
नकद राशि के अलावा ट्रॉफी और मेडल भी, 
 
स्कूल के लिए 
3 विजेता पुरस्कार
 
अकेडमी के लिए 
3 विजेता पुरस्कार
 
 
यंगेस्ट 
2 पुरस्कार
दिये जाएंगे
 
 
इसके साथ ही 
आयु वर्ग 10 और 13 मे 
बच्चों को ध्यान मे रखते हुए
बड़ी ट्रॉफिया रखी गयी गई
 
जो दोनों वर्गो मे टॉप 5 है
 
इसके अलावा आयु वर्ग 7 के लिए 2 बेस्ट रायपुर, बेस्ट चेस शाला खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार है। 
सभी 7 वर्ष के बच्चों के लिए आकर्षक पुरस्कार,  व सभी प्रतिभागियों के लिए मेडल व सम्मान पत्र दिये जाएंगे! इस प्रतियोगिता के आयोजन पर रायपुर जिला शतरंज संघ के सचिव श्री नवीन शुक्ला जी ने बताया की उक्त प्रतियोगिता विशेषकर बच्चों को ध्यान मे रखकर कराई जाती है, जिससे उनको और अधिक प्रोत्साहन मिल सके, 
श्री शुक्ला जी ने बताया की प्रतियोगिता मे भाग लेने की अंतिम तिथि 7 जनवरी रखी गयी है, सभी प्रविष्ठिया आनलाइन स्वीकार की जाएगी, 
प्रवेश संबंधित जानकरी के लिए अनूप झा 9131463711 और रोहित यादव से संपर्क कर सकते है। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english