- Home
- छत्तीसगढ़
- -केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रमकोण्डागांव । जिले के केशकाल विकासखण्ड अंतर्गत स्थित प्राचीन गोबरहीन शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सोमनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी उपस्थित जनप्रतिनिधि जनसमुदाय द्वारा देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत विधायक श्री टेकाम द्वारा गोबरहीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना के साथ हुई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का शुभारंभ अभिषेक कार्यक्रम के माध्यम से किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार पूरे जिले में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर हमारी सांस्कृतिक विरासत और इतिहास को स्मरण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि गढ़धनोरा स्थित गोबरहीन मंदिर छठवीं शताब्दी की अत्यंत प्राचीन धरोहर है, जहां प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन होता है। इस आयोजन से मंदिर को नई पहचान और व्यापक ख्याति मिलेगी। विधायक ने बताया कि इस क्षेत्र को संरक्षित करने एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु कार्ययोजना तैयार कर कार्य किया जा रहा है। सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए विधायक श्री टेकाम ने कहा कि मंदिर पर कई बार आक्रमण हुए, लेकिन इसकी आस्था और परंपरा को कभी समाप्त नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह पर्व स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया जा रहा है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से पूरे देश को सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विधायक के मार्गदर्शन में गढ़धनोरा क्षेत्र के संरक्षण एवं सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही जिले में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल जिले को सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक दृष्टि से नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री बिहारी लाल शोरी, श्री संतोष कटारिया, श्री राजकिशोर राठी, श्री वीरेंद्र बघेल, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम केशकाल सुश्री आकांक्षा नायक, तहसीलदार श्री गणेश सिदार, जनपद पंचायत सीईओ श्री अनुराग सिन्हा, सरपंच गढ़धनोरा, सरपंच बटराली सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
-
- सुशासन तिहार, खुशियों का द्वार
महासमुन्द / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतार रही है। जहाँ एक ओर विकास की नई इबारत लिखी जा रही है, वहीं दूसरी ओर सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर आम जनता के लिए खुशियों का जरिया बन रहे हैं। इसी कड़ी में महासमुंद विकासखंड के ग्राम अछोला में आयोजित शिविर से एक बेहद सुखद तस्वीर सामने आई है।अछोला निवासी श्री देवव्रत गोलदार और उनकी पत्नी श्रीमती गायत्री गोलदार अपने 2 साल के मासूम बेटे अरनव के साथ पहुंचे थे। माता-पिता की इच्छा थी कि उनके लाडले की अपनी एक डिजिटल पहचान हो। उन्होंने समाधान शिविर में इसके लिए आवेदन किया और इसके तुरंत बाद ही पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की गई और नन्हे अरनव को उसकी नई डिजिटल पहचान मिल गई। अपने बच्चे का पहचान पत्र इतनी सहजता और शीघ्रता से बनते देख माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भावुक और प्रसन्न मन से श्री देवव्रत और श्रीमती गायत्री ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि यह शिविर वास्तव में समाधान का सच्चा केंद्र साबित हो रहे हैं। - -छत्तीसगढ़ की बौद्धिक विरासत सहेजने वाले पाण्डुलिपि संरक्षकों का किया गया सम्मानरायपुर। शिव मंदिर देवगढ़ में आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ श्रद्धा, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव का भव्य संगम बन गया। उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत देवटिकरा स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आत्मगौरव का उत्सव है। उन्होंने कहा कि जनवरी 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के 1000 वर्ष तथा वर्ष 1951 में इसके पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होना हमारी सांस्कृतिक शक्ति, आस्था और पुनर्जागरण की अमर गाथा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ने अनेक चुनौतियों के बावजूद अपनी पहचान और अस्तित्व को अक्षुण्ण बनाए रखा है, जो पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है।कार्यक्रम के दौरान गुजरात में आयोजित मुख्य समारोह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव प्रसारण का सामूहिक अवलोकन किया गया। प्रधानमंत्री के संदेश को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीणजन और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और राष्ट्रभावना का अनूठा वातावरण दिखाई दिया। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को नई ऊर्जा प्रदान की, बल्कि लोगों में अपनी सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं के प्रति गर्व और जागरूकता का संदेश भी दिया है। विशिष्ट अतिथि प्रबोध मिंज ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की गौरवशाली सभ्यता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी प्राचीन परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह और कलेक्टर अजीत वसंत ने इस अवसर पर संबोधित किया।कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण आकर्षण छत्तीसगढ़ की बौद्धिक और सांस्कृतिक धरोहर स्वरूप प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण में योगदान देने वाले संरक्षकों और सर्वेयरों का सम्मान रहा। इस अवसर पर पांडुलिपि संरक्षण एवं सर्वे कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले संरक्षक श्रीमती रश्मि मिश्रा, श्री शैलेष मिश्रा, श्री दिवाकर शर्मा, श्री रासबिहारी मिश्र, श्री महेश्वर शाह एवं श्री साहू शाह को सम्मानित किया गया। वहीं सर्वेयर के रूप में कार्य कर रहे श्री श्रीश मिश्र, श्री अनूप किण्डो, श्री गौरव पाठक, श्री दामोदर सिंह तथा श्री अजीत सिंह कंवर को भी सम्मान प्रदान किया गया। अतिथियों ने कहा कि पांडुलिपियां हमारी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा रवि, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, कमिश्नर श्री नरेन्द्र दुग्गा, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शारदा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
- महासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 3 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सोनापुटी के मृतक श्री नीलू सिंग दीवान की पत्नी श्रीमती देवन्तीन बाई दीवान के लिए, बिजली गिरने से मृत्यु होने पर सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम रिमजी के मृतक श्री नरोत्तम पटेल की पत्नी श्रीमती संजू पटेल एवं सांप के काटने से मृत्यु होने पर बसना विकासखण्ड के मृतक श्री ईश्वर साहू की पत्नी श्रीमती रामबाई के लिए चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
-
कोरबा। गलत सीमांकन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों आरआई-पटवारी को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। मामले में पटवारी की शिकायत पर बंधक बनाने वाले चार ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है.। घटना करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा गांव की है, जहां पहले तो जमीन सीमांकन के दौरान जमकर बवाल हुआ.। इसके बाद पैसा लेकर गलत सीमांकन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने आरआई और हलका पटवारी को करीबन दो घंटे तक कार में बंधक बनाकर रखा। इसके पहले विवाद के दौरान एक ग्रामीण ने तो रस्सी लेकर खुदकुशी करने की धमकी तक दे डाली थी.।
मामले में प्रार्थी हलका नोनबिर्रा पटवारी भरत चौहान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. । पटवारी ने बताया कि न्यायालय नायब तहसीलदार करतला के आदेश पर राजस्व निरीक्षक जयपाल सिंह के साथ 8 मई को ग्राम नोनबिर्रा के बनियापारा में आवेदक संतराम की भूमि खसरा नंबर 643/1 रकबा 0.085 हेक्टेयर का सीमांकन करने पहुंचे थे.।विधिवत सूचना के बाद मौके पर खसरा नंबर 643 के सभी बटांकन की नाप कर आवेदक को जानकारी दी गई. लेकिन इसके बाद एक ही परिवार के सदस्य विवाद करने लगे।. मामले में चार आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज किया गया है। - -36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगमरायपुर। धमतरी जिले के बच्चों और युवाओं की खेल प्रतिभा को तराशने तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश को रचनात्मक बनाने के उद्देश्य से धमतरी में “समर कैम्प 2026” की शुरुआत हो गई है। जिला प्रशासन और खेल विभाग के समन्वय से आयोजित यह 30 दिवसीय शिविर 9 मई से 8 जून तक चलेगा, जिसमें खेल तकनीक के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।समर कैम्प का उद्देश्य केवल खेल प्रशिक्षण देना नहीं है, बल्कि बच्चों को एक सकारात्मक वातावरण प्रदान कर उन्हें नशामुक्ति, स्वास्थ्य और अनुशासित जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है।इस वर्ष समर कैम्प का दायरा बढ़ाते हुए जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 36 केंद्र बनाए गए हैं। फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग सहित विभिन्न खेल संघों और क्लबों के माध्यम से बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार खेलों का चयन करने का विकल्प मिल रहा है। शिविर में मैदानी खेल में फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, रग्बी को शामिल किया गया है। मार्शल आर्ट्स में कराटे, जूडो, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, कुडो के साथ-साथपारंपरिक एवं अन्य में योग, शतरंज, कुश्ती, तीरंदाजी, स्केटिंग, वेटलिफ्टिंग को शामिल किया गया है ।शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ के अनुभवी प्रशिक्षक हैं, जो न केवल खेल की बारीकियां सिखा रहे हैं, बल्कि बच्चों में फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता (Leadership) जैसे गुणों का संचार कर रहे हैं। इन शिविरों का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ऐसी प्रतिभाओं की पहचान करना है, जिन्हें भविष्य में खेल अकादमियों और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सके।बदलते दौर की चुनौतियों को देखते हुए शिविर में योग और मार्शल आर्ट्स को प्राथमिकता दी गई है। इसके माध्यम से बच्चों को आत्मरक्षा (Self-defense) के गुर सिखाने के साथ-साथ उनकी मानसिक एकाग्रता और स्वास्थ्य जागरूकता पर बल दिया जा रहा है। इस वृहद आयोजन में जिले की प्रतिष्ठित संस्थाएं अपनी सहभागिता दे रही हैं, जिनमें मुख्य रूप से सेजेस (SAGES) चर्रा और शौर्य क्रीड़ा क्लब कुण्डेल,कला केन्द्र इतवारी बाजार और नगर निगम स्पोर्ट्स एकेडमी,जिला वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, कुडो और कराटे संघ शामिल है। धमतरी जिले में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शुरू हुए इस "समर कैम्प" के लिए जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों पर खेल सामग्री और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
- -’चेम्प्स पोर्टल के माध्यम से किसान कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण’रायपुर। अनुदान पर कृषि यंत्रों एवं सिंचाई पंपों (जैसे- डीजल/विद्युत पंप, ड्रिप सिस्टम) के लिए किसान चेम्प्स (CHAMPS) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र और भूमि दस्तावेज़ (खसरा/बी-1) आवश्यक हैं।छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चेम्प्स (CHAMPS) प्रणाली के अंतर्गत कृषि यंत्रों और सिंचाई उपकरणों पर अनुदान देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत किसानों को ड्रिप-स्प्रिंकलर, शक्ति चलित कृषि यंत्र और सिंचाई पंप रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन की तिथियां निम्नानुसार निर्धारित की गई हैं- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पर ड्रॉप मोर क्रॉप) के अंतर्गत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर हेतु के लिए 7 मई 2026 से आवेदन स्वीकार किए जा रहे है। इसी प्रकार शाकम्भरी योजना के अंतर्गत सिंचाई पंपों हेतु 11 मई 2026, कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन के तहत ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर एवं अन्य शक्ति चलित कृषि यंत्रों के लिए 15 मई 2026 से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक कृषक निर्धारित तिथियों पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे के बीच अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए किसानों को (CHAMPS) की आधिकारिक वेबसाइटhttp://champs.cgstate.gov.in/ का उपयोग करना होगा।
- -’राजधानी रायपुर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री’-’75 वर्ष पूर्व आज ही के दिन सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण का कार्य हुआ था पूरा’रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं के साथ गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर से वर्चुअली जुड़े प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई पूजा - अर्चना का अवलोकन कर उनका संबोधन सुना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान सोमनाथ मंदिर के स्वर्णिम इतिहास, विदेशी आक्रांताओं द्वारा किए गए हमलों, मंदिर के पुनरनिर्माण यात्रा, वर्तमान सरकार द्वारा किये जा रहे आस्था के केंद्रों का संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प सहित विभिन्न विषयों पर अपनी बातें देशवासियों से साझा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 75 वर्ष पूर्व आज ही के दिन सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण का कार्य पूर्ण हुआ था और इसी ऐतिहासिक अवसर को देशभर में स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर पर अनेक बार बाहरी आक्रांताओं द्वारा हमले किए गए, लेकिन मंदिर की आस्था और परंपरा को समाप्त नहीं किया जा सका। श्री साय ने कहा कि पहली बार आक्रमण के दौरान मंदिर के पुजारियों और श्रद्धालुओं ने मंदिर नहीं छोड़ा तथा अपने प्राणों का बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका त्याग आज भी इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।श्री साय ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद तत्कालीन गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि उस समय देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने तमाम विरोधों के बावजूद सोमनाथ मंदिर पहुंचकर पुनर्निर्मित मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लिया था। श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को नया गौरव मिला है। उन्होंने कहा कि आज देशभर के प्रमुख तीर्थ स्थलों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों का विकास तेजी से हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बनारस के काशी विश्वनाथ, उज्जैन स्थित महाकाल से लेकर सोमनाथ मंदिर तक व्यापक विकास कार्य किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेश के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में देवी माताओं के मंदिरों को शक्तिपीठ योजना के माध्यम से विकसित किया जा रहा है। इसी तरह कबीरधाम जिले में स्थित भोरमदेव महादेव मंदिर को स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत 148 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है और यहां पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की जन्मभूमि और भगवान श्रीराम का ननिहाल है। सनातनियों के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या के मंदिर में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से अब तक 40 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं और यह योजना लगातार जारी है।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में सभी लोगों से भाईचारे, सामाजिक समरसता और राष्ट्र की एकता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सनातन संस्कृति और आस्था केंद्रों के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य लगातार हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे मुखिया भी प्रदेश में धार्मिक स्थलों के संरक्षण के साथ ही विभिन्न योजनों के माध्यम से लोगों को आस्था से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सोमनाथ मंदिर देश की संस्कृति, वैभव और स्वाभिमान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत को पुनर्स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नक्सल उन्मूलन के बाद पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास को नई गति मिली है। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि सोमनाथ मंदिर सनातनियों के आस्था का बड़ा केंद्र है। उन्होंने कहा कि हजार वर्षों के इतिहास में अनेक आक्रमणों के बावजूद सनातन संस्कृति की आस्था को कोई डिगा नहीं पाया है और न कभी ऐसा होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर पहुँचे। उन्होंने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- -’भोरमदेव मंदिर परिसर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा’-’सोमनाथ से भोरमदेव तक गूंजा सांस्कृतिक स्वाभिमान का स्वर’रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज भोरमदेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं के साथ गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर से वर्चुअली जुड़े और मंदिर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई पूजा - अर्चना के साक्षी बने और उनका संबोधन सुना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान सोमनाथ मंदिर के स्वर्णिम इतिहास, विदेशी आक्रांताओं द्वारा किए गए हमलों, मंदिर के पुनर्निर्माण यात्रा, वर्तमान सरकार द्वारा किये जा रहे आस्था के केंद्रों का संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प सहित विभिन्न विषयों पर अपनी बातें देशवासियों से साझा की।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन भारत की पुरातन संस्कृति और सभ्यता के गौरवपूर्ण स्मरण का अवसर है। उन्होंने कहा कि इतिहास के कई महत्वपूर्ण प्रसंग समय के साथ लोगों की स्मृतियों से ओझल हो जाते हैं, जबकि इन्हीं घटनाओं ने देश की सांस्कृतिक चेतना को आकार दिया है। उन्होंने कहा कि लगभग एक हजार वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांताओं ने भारत पर आक्रमण कर सोमनाथ मंदिर के वैभव को ध्वस्त किया और इसकी संपदा को लूटने का प्रयास किया। यह क्रम कई बार चला, लेकिन आज उन आक्रांताओं का नामोनिशान नहीं है, जबकि सोमनाथ मंदिर वैभवशाली स्वरूप में देश के सामने खड़ा है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ हमारी संस्कृति और आत्मसम्मान का मानबिंदु है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य हो रहा है। सोमनाथ का पुनर्स्थापित स्वरूप भारत की सांस्कृतिक चेतना और पुनर्जागरण का प्रतीक बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि यह हमें सिखाता है कि भविष्य की ओर बढ़ते हुए इतिहास को स्मृतियों में बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन देशभर के शिवालयों में किया जा रहा है। भारत जब अपने अतीत की चर्चा करता है तो वह केवल इतिहास नहीं दोहराता, बल्कि आने वाले भविष्य को संवारने का संकल्प भी लेता है। उन्होंने कहा कि इतिहास से सीखकर ही मजबूत भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में निर्मित श्रीराम मंदिर केवल पूजा का स्थल नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है।उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान भोरमदेव मंदिर पर्यटन कॉरिडोर विकास कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि 146 करोड़ रुपये की लागत से भोरमदेव मंदिर कॉरिडोर परियोजना का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके तहत मंदिर परिसर, म्यूजियम, मेला स्थल, गार्डन, कांवड़ियों के विश्राम स्थल, मड़वा महल, छेरकी महल और सरोदा डैम के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार को अधिकारियों, इंजीनियरों, कंसल्टेंट और ठेकेदारों के साथ परियोजना कार्यों की समीक्षा की जाती है ताकि विकास कार्य तय समय पर पूरे हो सकें। इसके साथ ही बूढ़ा महादेव परिसर के सौंदर्यीकरण पर भी काम किया जा रहा है, जहां कांवड़ियों की सुविधा के लिए एक विशाल डोम का निर्माण किया जा रहा हैं।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य श्री भगत पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री वीरेंद्र साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, जनपद उपाध्यक्ष बोड़ला श्री नंद श्रीवास, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी ओर ग्रामवासी उपस्थित रहे।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने महादेव से राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय आज हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर महादेव घाट में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने पहुंचे थे।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा परीक्षा प्रबंधन प्रक्रिया की जाएगी। परीक्षा के लिए नियम, शर्ते एवं प्रक्रिया निर्धारित की जा रही है। मुख्य सचिव श्री विकासशील ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया के लिए नियम शर्ते पूरी संवेदनशीलता से निर्धारित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शी एवं उत्तरदायी हो, इस पर विशेष ध्यान देने कहा है। आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कर्मचारी चयन मंडल के क्रियान्वयन हेतु सॉफ्टवेयर तैयार करने एवं एजेंसी निर्धारण करने अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा है कि भर्ती प्रक्रिया के संबंध नियम शर्ते तय करने में लोक सेवा आयोग से सहयोग लिया जाए। इसी तरह से एस.एस.सी. एवं यूपीएससी के नियम प्रक्रियाओं का अध्ययन अवश्य किया जाए। बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार सहित सूचना प्रौद्योगिकी, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, चिप्स एवं सामान्य-प्रशासन विभाग के अन्य अधिकारी शामिल हुए।
- रायपुर।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपने प्रभारियों की सूची जारी की |जारी सूची के मुताबिक छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव नगर पंचायत बम्हनीडीह जिला सक्ती के चुनाव प्रभारी होंगे | सूरजपुर जिला के नगर पंचायत शिवनंदनपुर के लिए जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह व नगर पंचायत पलारी जिला बालोद के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा व नगर पंचायत सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम के लिए अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता प्रभारी नियुक्त किया गया है।
- -प्रवासी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुँचाया : अजय जम्वाल-'बूथ जीता, चुनाव जीता' के मंत्र को प्रवासी कार्यकर्ताओं ने धरातल पर उतारा : पवन सायरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में रविवार को पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव 2026 में सहभागी रहे 'प्रवासी कार्यकर्ताओं' की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों राज्यों के चुनाव अभियानों में प्रवासी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए जमीनी कार्यों, बूथ प्रबंधन और जनसम्पर्क अभियानों की सफलता पर विस्तृत चर्चा हुई।भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार के चुनावों में विभिन्न राज्यों से आए प्रवासी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के दुर्गम क्षेत्रों और असम के चाय बागानों से लेकर मैदानी इलाकों तक में पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुँचाया।भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए धन्यवाद देते हुए कहा गया कि "बूथ जीता, चुनाव जीता" के मंत्र को प्रवासी कार्यकर्ताओं ने धरातल पर उतारा। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की।बैठक में कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान आए जमीनी अनुभवों और मतदाताओं के फीडबैक को साझा किया, जिसे भविष्य के संगठनात्मक कार्यों के लिए संकलित किया जाएगा। प्रवासी कार्यकर्ताओं का यह अनुभव केवल चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका उपयोग आने वाले समय में संगठन के विस्तार और 'विकसित भारत' के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने में किया जाएगा।बैठक के अंत में चुनाव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रवासी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, यशवंत जैन, कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल सहित प्रदेश पदाधिकारी व विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने श्री हिमंता बिस्वा सरमा को असम भाजपा एवं एनडीए विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। श्री देव ने अपने संदेश में कहा कि श्री सरमा का पुनः नेतृत्व के रूप में चयन न केवल असम, बल्कि संपूर्ण पूर्वोत्तर भारत में विकास और सुशासन की जीत है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने विश्वास व्यक्त किया कि हिमंता बिस्वा सरमा के ऊर्जावान और कुशल मार्गदर्शन में असम 'डबल इंजन' की सरकार के साथ प्रगति के नए सोपान तय करेगा। श्री सरमा का राजनीतिक अनुभव और उनकी कार्यक्षमता असम को निरंतर समृद्ध बनाने में सहायक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प को वे असम की पावन धरा पर और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। उनके नेतृत्व में असम की संस्कृति, विरासत और विकास को एक नई ऊँचाई मिलेगी।
- बिलासपुर. । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 11 मई को लोरमी में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे 11 मई को सवेरे साढ़े सात बजे नवा रायपुर से सड़क मार्ग से लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे दस बजे लोरमी के कबीर भवन में आयोजित मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर साढ़े 12 बजे लोरमी से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर तीन बजे वापस नवा रायपुर पहुंचेंगे।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कोंडागांव जिले में सुशासन और जनकल्याण की योजनाओं का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है। जिले के ग्राम बहीगांव निवासी श्री मगनलाल गौर का परिवार भी इस योजना से लाभान्वित होकर आज सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है।मगनलाल गौर पहले अपने परिवार के साथ एक कच्चे मकान में निवास करते थे। हर वर्ष बरसात के मौसम में उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मकान की खपरैल बार-बार खराब हो जाती थी, जिससे बारिश का पानी घर के अंदर टपकता था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई।वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उनके आवास को स्वीकृति मिली। योजना के तहत उन्हें मकान निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। शासन से मिली इस सहायता राशि के साथ इसमें थोड़ा और राशि मिलाकर उन्होंने अपना पक्का मकान तैयार किया। मगनलाल गौर ने बताया कि पहले जहां बरसात के दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ता था, वहीं अब पक्के मकान में उनका परिवार निश्चिंत होकर जीवन व्यतीत कर रहा है। नए घर ने उनके जीवन में स्थिरता, आत्मविश्वास और सम्मान की भावना को बढ़ाया है। साथ ही मगन लाल के परिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, उज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और घर में बिजली कनेक्शन भी दिया गया है।उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए एक वरदान है और शासन की इस जनकल्याणकारी पहल से आज कई परिवारों का सुरक्षित आवास का सपना साकार हो रहा है।
- -प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के घर का सपना हुआ पूरारायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से अनेक परिवारों का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना साकार हो रहा है।इसी क्रम में गत दिवस कोंडागांव जिले के विकासखंड केशकाल अंतर्गत ग्राम बदवर में जिला स्तरीय सुशासन तिहार शिविर एवं बस्तर मुन्ने अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया गया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण हो चुके आवासों के हितग्राहियों को पक्के मकान की चाबी सौंपी गई। कुल पांच हितग्राहियों को उनके नए आवास की सौगात मिली। वर्षों से कच्चे और झोपड़ीनुमा मकानों में जीवन व्यतीत कर रहे परिवारों के लिए यह अवसर खुशी से भरा रहा।श्री सोमारू नेताम ने पक्का आवास मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं शासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, जहां बरसात के मौसम में काफी परेशानी होती थी। छत से पानी टपकने और घर की दीवारें कमजोर होने के कारण परिवार हमेशा चिंता में रहता था। अब पक्का घर मिलने से उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकेगा।इसी प्रकार हितग्राही श्री जयसिंह नेताम ने बताया कि पहले उनका परिवार झोपड़ीनुमा आश्रय में निवास करता था। बारिश के दिनों में घर के भीतर पानी भर जाता था और परिवार को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने से अब उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। नया घर मिलने से उनके जीवन में सुरक्षा, आत्मविश्वास और सम्मान की भावना बढ़ी है।
- -बंदिनियों को मिली अपनों से जुड़ने की राहरायपुर ।आज मदर्स डे के ममतामयी अवसर पर रायपुर की महिला जेल में बंदिनियों के लिए खुशियों की एक नई किरण जगी है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की घोषणा के अनुरूप, जेल प्रशासन ने महिला बंदिनियों को प्रिजन इनमेट वीडियो कॉलिंग सिस्टम का बहुप्रतीक्षित तोहफा दिया है।वीडियो कॉलिंग की सुविधा से जेल विभाग और बीएसएनएल के बीच हुए अनुबंध के तहत इस सिस्टम को स्थापित किया गया है। अब महिला बंदी अपने परिजनों और अधिवक्ताओं से सीधे वीडियो कॉल के जरिए संवाद कर सकेंगी, जिससे उनके मानसिक संबल और कानूनी विमर्श में मदद मिलेगी। निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत कौशल विकास का प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली 38 महिला बंदिनियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह उनके पुनर्वास और भविष्य में स्वावलंबन की दिशा में एक बड़ा कदम है।जेल में अपनी माताओं के साथ रह रहे 14 मासूम बच्चों को विभाग की ओर से विशेष उपहार वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान खिल गया और जेल परिसर का माहौल उत्सवमय हो गया। इस संवेनदनशील पहल के शुभारंभ अवसर पर जेल और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से श्री हिमांशु गुप्ता (डीजी, जेल), श्री योगेश सिंह क्षत्री (जेल अधीक्षक), श्री विजय छबलानी (प्रतिनिधि, ठैछस्), सुश्री गरिमा पांडेय (प्रभारी, महिला जेल) एवं समस्त जेल स्टाफ, संबंधित महिला बंदिनी उपस्थित रहे। यह पहल न केवल बंदिनियों को उनके मानवाधिकारों और परिवार से जोड़ने का माध्यम बनेगी, बल्कि जेल सुधार की दिशा में तकनीकी समावेश का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी पेश करेगी।
- -श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामनारायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने हरिनाम संकीर्तन की परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी देते हैं। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
-
बिलासपुर/आरसेटी बिलासपुर में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक नई और प्रेरणादायी पहल सामने आई है। अब ग्रामीण महिलाएं केवल सिलाई, बुनाई या पारंपरिक रोजगार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे उन क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना रही हैं जिन्हें वर्षों से पुरुष प्रधान माना जाता रहा है। इसी बदलाव की मिसाल पेश कर रही हैं बिहान से जुड़ी महिलाएं, जो अब इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रही हैं।
कोनी स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में इस वर्ष पहली बार महिलाओं के लिए इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आई 20 से अधिक महिलाओं ने भागीदारी की। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को तकनीकी कौशल प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना था। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली रतनपुर की बिहान दीदी आमना बताती हैं कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि बिजली का कार्य केवल पुरुष ही कर सकते हैं, लेकिन प्रशिक्षण के दौरान उनकी यह सोच पूरी तरह बदल गई। कुशल प्रशिक्षकों ने उन्हें वायरिंग, स्विच बोर्ड सुधार, घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत, सुरक्षा उपाय और तकनीकी जानकारी सरल तरीके से सिखाई। आमना कहती हैं कि अब वे आत्मविश्वास के साथ घर के बिजली संबंधी कार्य स्वयं कर लेती हैं और भविष्य में इसी कौशल के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने की योजना बना रही हैं। वे बताती हैं कि पहले छोटी-छोटी बिजली खराबियों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब वे न केवल अपने घर की समस्याएं हल कर पा रही हैं, बल्कि आसपास के लोगों की मदद भी करने लगी हैं। आमना का मानना है कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रहा है।इसी तरह मस्तूरी के डोमगांव की तिगमती डहरिया ने बताया कि उन्हें पहले से ही बिजली के कार्यों में रुचि थी और वे एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्य कर रही थीं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उनके तकनीकी ज्ञान और आत्मविश्वास में और अधिक वृद्धि हुई है। तिगमती डहरिया बताती हैं कि इस प्रशिक्षण ने उन्हें आधुनिक तकनीकों और सुरक्षा मानकों की बेहतर समझ दी है। जब उनसे जोखिम भरे कार्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने आत्मविश्वास से कहा कि “यदि सावधानी, सही तकनीक और सुरक्षा नियमों का पालन किया जाए तो यह कार्य महिलाओं के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है।” विमला का कहना है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, आवश्यकता केवल अवसर और सही प्रशिक्षण की होती है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं ने सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण योजनाओं की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने बताया कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान उनके रहने और भोजन की बेहतर व्यवस्था की गई थी। साथ ही अनुभवी एवं कुशल प्रशिक्षकों द्वारा व्यवहारिक प्रशिक्षण देकर उन्हें कार्य के हर पहलू की जानकारी दी गई। महिलाओं ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें केवल तकनीकी जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि आत्मविश्वास, कार्य अनुशासन और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इससे उनमें आत्मनिर्भर बनने की नई ऊर्जा और विश्वास पैदा हुआ है।उल्लेखनीय है कि ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वरा एसबीआई के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। हर वर्ष सिलाई, ब्यूटी पार्लर, कम्प्यूटर, अगरबत्ती निर्माण जैसे पारंपरिक कोर्स चलाए जाते रहे हैं, लेकिन इस वर्ष पहली बार महिलाओं के लिए इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण शुरू किया गया, जिसने ग्रामीण क्षेत्रों में नई सोच और सकारात्मक बदलाव की शुरुआत की है। यह पहल केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज में उनकी भागीदारी और सम्मान बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। - -कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपा गया दायित्वबालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ’अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ को 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक एक राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 11 मई 2026 को बालोद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक प्राचीन कपिलेश्वर शिव मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय बालोद के कपिलेश्वर मंदिर में आयोजित राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक को आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी को शिव तांडव पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच संचालन व्यवस्था, दीप प्रज्वलन एवं महाआरती हेतु शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यक्रम स्थल में चिकित्सक एवं चिकित्सा व्यवस्था, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग को श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने, डीआईओ को एलईडी स्क्रीन पर गाइडलाइन अनुसार ऑनलाइन प्रसारण कराने, लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग, लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंताओं एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद को पेयजल तथा वीआईपी गैलरी में पेयजल एवं भृत्य की व्यवस्था, सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने, तहसीलदारों को तहसील एवं ब्लॉक स्तर कार्यक्रम की मुनादी कराकर कार्यक्रम के प्रति जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार कराने, मुख्य कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिक विभाग को टेंट व्यवस्था एवं प्रशस्ति पत्र, लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिक अभियंता एवं लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी को बैठक व्यवस्था एवं साउंड सिस्टम व्यवस्था, वन विभाग को आवश्यक बांस बल्ली की व्यवस्था, सहायक संचालक उद्यानिकी को मंदिर प्रांगण में फूल सज्जा तथा गुलदस्ता की व्यवस्था, जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर सोमनाथ थीम में रंगोली आदि की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है।उल्लेखनीय है कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ’अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ अंतर्गत बालोद जिले में ऐतिहासिक, पुरातात्विक धार्मिक आयोजन हेतु कपिलेश्वर महादेव मंदिर में 11 मई 2026 को राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव प्रस्तावित है। कार्यक्रम के आयोजन हेतु जारी किए गए समय-सारणी के अनुसार 11 मई को सुबह 09 बजे अतिथियों का मंदिर परिसर में आगमन, 9.30 बजे शिव स्तुति, दीप प्रज्वलन एवं महारती, 10 बजे से 10.15 तक उद्बोधन, 10.15 से 10.20 बजे तक शिव तांडव नृत्य प्रस्तुति, 10.20 से 10.30 तक सोमनाथ संवाद, 10.30 से 11 बजे भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण, 11 बजे से 11.15 तक सोमनाथ थीम पर रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का सम्मान एवं 11.15 बजे महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।
- बालोद ।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार बालोद जिले के सभी न्यायालयों में 09 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिनमें राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किये गये है। प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से उनकी उपस्थिति में निराकृत किये जाने के अतिरिक्त मोटयान अधिनियम से संबंधित प्रकरणों को निराकृत किया गया। इस सिलसिले में माननीय न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर ने इस संपूर्ण लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु निरंतर प्रयास करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी लगातार अधिक से अधिक मामलों को निराकृत किये जाने हेतु प्रेरित किया। जिला व सत्र न्यायालय बालोद एवं व्यवहार न्यायालय स्तर पर डौण्डीलोहारा, दल्लीराजहरा, गुण्डरदेही में तथा बालोद जिले के राजस्व न्यायालयों में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्याम लाल नवरत्न बालोद के निर्देशानुसार इस लोक अदालत के लिए बालोद जिले में कुल 23 खण्डपीठ का गठन किया गया। इस लोक अदालत में लंबित सिविल एवं वांडिक प्रकरण, प्री-लिटिगेशन बैंक, विद्युत, जलकर, बीएसएनएल के प्रकरण तथा राजस्व न्यायालयों की खंडपीठ के समक्ष कुल 71435 प्रकरण निराकरण हेतु रखे गये थे, जिसमें 69424 प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इस लोक अदालत में कुल 4,93,78,696/- रूपये राशि का अवार्ड पारित किया गया है।
- - जोन कमिश्नर ने पीडब्ल्यूडी को तत्काल अनुरोध पत्र लिखकर जलभराव का त्वरित निदान करवाने कहारायपुर -आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल सहित कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में जोन 8 अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 अंतर्गत उदया सोसायटी क्षेत्र में बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या के शीघ्र निदान हेतु सम्बंधित उदया सोसायटी क्षेत्र के रहवासियों की उपस्थिति में प्रत्यक्ष निरीक्षण किया.स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने उदया सोसायटी के रहवासियों को सुना और उनका त्वरित निदान करवाने कहा.नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा सहित उदया सोसायटी क्षेत्र का निरीक्षण करने के दौरान वहाँ निकास की सुगम प्रबंधन शीघ्र देने तकनीकी सर्वे शीघ्र करवाकर नई नालियाँ बनाने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए. जोन 8 जोन कमिश्नर ने तत्काल कार्यपालन अभियंता को तत्काल राज्य लोक निर्माण विभाग को अनुरोध पत्र भेजकर जलभराव की समस्या का त्वरित निराकरण करने कहा.
- रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार शनिवार को रायपुर नगर पालिक निगम जोन 1 कार्यालय में जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने बारिश में जलभराव की समस्या दूर करने योजना शीघ्र तैयार करने हेतु जोन अधिकारियों के साथ मंथन किया.जोन 1 जोन कमिश्नर ने जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्डों में नालियों को नालों में जोड़ने की कार्ययोजना शीघ्र बनने को लेकर गहन चर्चा और विचार - विमर्श जोन कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, उपअभियंता श्री गोपाल प्रधान एवं अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों से किया. जोन कमिश्नर ने अधिकारियों को शीघ्र जोन में वार्ड की नालियों को नालों में जोड़ने कार्ययोजना को तैयार कर इसमें प्रस्ताव बनाकर सक्षम स्वीकृति हेतु भेजने के निर्देश दिए, ताकि बारिश में जलभराव की समस्या का शीघ्र निदान करने कार्य किया जा सके.
- -वार्ड पार्षदों से पूर्ण समन्वय रखकर बारिश पूर्व जोन 8 क्षेत्र के सभी नालों की सफाई करवाने के दिए निर्देशरायपुर -नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार शनिवार को रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जोन कार्यालय में जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, पार्षद श्री भगतराम हरबंश, श्री अर्जुन यादव कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता श्री अनुराग पाटकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 के 7 वार्डों में बारिश पूर्व नालों की सफाई पर वार्ड पार्षदों से चर्चा और विचार - विमर्श करते हुए उनसे बारिश पूर्व सभी नालों की अच्छी सफाई करने सुझाव मांगे.नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन को बारिश पूर्व सभी वार्डों में नालो की अच्छी तरह से सफाई करवाकर बारिश पूर्व गन्दे पानी का सुगम निकास कायम करने का कार्य वार्ड पार्षदों से पूर्ण समन्वय बनाकर प्राथमिकता से सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया.




.jpg)









.jpg)
.jpg)





.jpg)





