ब्रेकिंग न्यूज़

  पश्चिम बंगाल और असम विस चुनाव के प्रवासी कार्यकर्ताओं को बैठक में सम्मानित किया गया

-प्रवासी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल  और असम में पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुँचाया : अजय जम्वाल
-'बूथ जीता, चुनाव जीता' के मंत्र को प्रवासी कार्यकर्ताओं ने धरातल पर उतारा : पवन साय
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में रविवार को पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव 2026 में सहभागी रहे 'प्रवासी कार्यकर्ताओं' की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों राज्यों के चुनाव अभियानों में प्रवासी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए जमीनी कार्यों, बूथ प्रबंधन और जनसम्पर्क अभियानों की सफलता पर विस्तृत चर्चा हुई।
भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार के चुनावों में विभिन्न राज्यों से आए प्रवासी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के दुर्गम क्षेत्रों और असम के चाय बागानों से लेकर मैदानी इलाकों तक में पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुँचाया।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए धन्यवाद देते हुए कहा गया कि "बूथ जीता, चुनाव जीता" के मंत्र को प्रवासी कार्यकर्ताओं ने धरातल पर उतारा। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान आए जमीनी अनुभवों और मतदाताओं के फीडबैक को साझा किया, जिसे भविष्य के संगठनात्मक कार्यों के लिए संकलित किया जाएगा। प्रवासी कार्यकर्ताओं का यह अनुभव केवल चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका उपयोग आने वाले समय में संगठन के विस्तार और 'विकसित भारत' के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने में किया जाएगा।
​बैठक के अंत में चुनाव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रवासी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, यशवंत जैन, कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल सहित प्रदेश पदाधिकारी व विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english