- Home
- देश
- शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) । शाहजहांपुर जिले में होली पर निकलने वाले परंपरागत जुलूस के मुख्य केंद्र यानी ‘लाट साहब' इस बार त्वरित कार्य बल (आरएएफ) और प्रादेशिक सशस्त्र बल (पीएसी) के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। एक बार फिर कोविड-19 के साए में निकाले जा रहे इस जुलूस के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और इसमें भाग लेने वालों को हर हाल में कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने रविवार को बताया कि कोतवाली तथा सदर बाजार क्षेत्र में जहां से भी ‘लाट साहब' का जुलूस निकलेगा, वहां के मुख्य मार्ग से जुड़ने वाले लगभग 40 छोटे मार्गों को अवरोधक लगाकर बंद कर दिया गया है तथा कुछ मार्गों पर यातायात का रास्ता भी बदला गया है। उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर में निकलने वाले ‘लाट साहब' के जुलूस में ‘लाट साहब' बनाए जाने वाले व्यक्ति को होरियारे (होली खेलने वाले लोग) परंपरागत रूप से जूते मारते हैं। इस बार सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा और खुफिया तंत्र भी हर गतिविधि पर नजर रखेगा। आनंद ने बताया कि इस बार ‘लाट साहब' को आरएएफ तथा पीएसी के जवानों के सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। उनके साथ दो अपर पुलिस अधीक्षक समेत 1,500 पुलिस जवान भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा चार ड्रोन कैमरों तथा रास्ते में जगह-जगह लगे खंभों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे जुलूस की निगरानी की जाएगी। इस बीच, आयोजन समिति के एक सदस्य ने रविवार को बताया कि इस बार दिल्ली के बजाए मुरादाबाद से ‘लाट साहब' को बुलाया गया है। ‘लाट साहब' बनाए जाने वाले व्यक्ति को एक निश्चित धनराशि तो दी ही जाती है, साथ ही उस व्यक्ति को आयोजन समिति के सदस्य भी इनाम के तौर पर हजारों रुपए देते हैं। उन्होंने बताया कि यह ‘लाट साहब' सोमवार को होली के दिन सुबह आठ बजे बैलगाड़ी रूपी 'सिंहासन' पर बैठ जाएंगे। उनकी पहचान छिपाने के लिए उनके चेहरे एवं हाथ पर कालिख लगाई जाती है तथा हेलमेट पहनाया जाता है। जुलूस के पूरे मार्ग पर होरियारे ‘लाट साहब' की जय', ‘होलिका माता की जय' बोलते हुए ‘लाट साहब' को जूते मारते हैं। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर विकास खुराना ने ‘लाट साहब' के जुलूस की परंपरा के बारे में बताया कि शाहजहांपुर शहर की स्थापना करने वाले नवाब बहादुर खान के वंश के आखिरी शासक नवाब अब्दुल्ला खान पारिवारिक लड़ाई के चलते फर्रुखाबाद चले गए और वर्ष 1729 में 21 वर्ष की आयु में वापस शाहजहांपुर आए। उन्होंने बताया कि नवाब हिंदू मुसलमानों के बड़े प्रिय थे। एक बार होली का त्यौहार हुआ, तब दोनों समुदायों के लोग उनसे मिलने के लिए घर के बाहर खड़े हो गए और जब नवाब साहब बाहर आए तब लोगों ने होली खेली। बाद में नवाब को ऊंट पर बैठाकर शहर का एक चक्कर लगाया गया। इसके बाद से यह परंपरा बन गई। खुराना ने बताया कि शुरुआत में सद्भावनापूर्ण रूप से मनाई जाती रही इस परंपरा का स्वरूप बाद में बिगड़ता चला गया और ‘लाट साहब' को जूते मारने का रिवाज शुरू कर दिया गया। इस पर आपत्ति भी दर्ज कराई गई और मामला अदालत में भी पहुंचा लेकिन अदालत ने इसे पुरानी परंपरा बताते हुए इस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।-File photo
- नई दिल्ली। भारत में बने कोविड के टीकों की पहली खेप आज डेनमार्क पहुंच गई। दो लाख खुराकों की ये खेप कल भारत से रवाना की गई थी। संयुक्त राष्ट्र शांति कार्यों के उप-महासचिव जीन-पियरे लैक्रोइक्स ने इसके लिए भारत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उदार सहायता शांति सेना के कर्मियों के लिए भेजी गई है जिससे वे लोगों की जान बचाने का काम और सुरक्षित ढंग से कर सकेंगे।संयुक्त राष्ट्र संचालन समर्थन विभाग के उप-महासचिव अतुल खरे ने कहा कि इस महत्वपूर्ण सहायता से संयुक्त राष्ट्र सैनिकों को कठिन परिस्थितियों से निपटने में मदद मिलेगी।
- -छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय औसत से अधिक संक्रमण की दर 6.79 प्रतिशतनई दिल्ली। आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमण की साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत 5.04 प्रतिशत से अधिक है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक संक्रमण दर 22.78 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।महाराष्ट्र के अलावा, जिन अन्य सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत से अधिक संक्रमण दर हैं, वे हैं- चंडीगढ़ (11.85 प्रतिशत), पंजाब (8.45 प्रतिशत), गोवा (7.03 प्रतिशत), पुदुचेरी (6.85 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (6.79 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (6.65 प्रतिशत) और हरियाणा (5.41 प्रतिशत)। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जांच के मामले में, 15 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी पर जांच की संख्या राष्ट्रीय औसत (1,74,602) की तुलना में कम है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत भर में अब तक की गई कोविड-19 जांच की कुल संख्या बढ़कर 24 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि कुल संक्रमण दर पांच प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। देश का कुल टीकाकरण रविवार को छह करोड़ को पार कर गया है।आज सुबह सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, 9 लाख 85 हजार18 सत्रों के माध्यम से 62 लाख 69 हजार 782 टीके लगाए जा चुके हैं। मंत्रालय ने कहा, ''सात राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में कोविड के अधिक दैनिक नए मामले आए हैं। देश में पिछले 24 घंटों में आए कुल दैनिक नए मामलों का 81.46 प्रतिशत मामले इन राज्यों में आए हैं। देश में एक दिन में 62 हजार 714 दैनिक नए मामले सामने आए।'' पिछले 24 घंटों में आए कुल नए मामलों में से 84.74 प्रतिशत मामले आठ राज्यों से सामने आए हैं।महाराष्ट्र में सबसे अधिक 35 हजार 726 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 3,162 मामले आए हैं जबकि कर्नाटक में 2 हजार 886 नए मामले आए हैं। चौदह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड -19 से कोई भी मौत नहीं हुई है। ये हैं राजस्थान, आंध्र प्रदेश, असम, लक्षद्वीप, लद्दाख, दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश।
- नयी दिल्ली। पोत, पत्तन मंत्रालय प्रकाश स्तंभों को पर्यटन स्थल के रूप में तब्दील करने पर काम कर रहा है और कभी जहाजों को दिशा दिखाने वाले ये संकेत स्थल अब उस इलाके का इतिहास बताएंगे। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमारे नौवहन प्रकाश स्तंभ (लाइट हाउस) देश की विरासत हैं। हर लाइट हाउस का अपना एक इतिहास है। ऐसे में पर्यटन स्थल के रूप में इनका विकास करने का प्रस्ताव किया गया है।'' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी रविवार को ‘मन की बात' कार्यक्रम में इस बारे में उल्लेख किया।पोत, पत्तन मंत्री मनसुख मांडविया ने मंत्रालय को इस प्रस्ताव पर विचार करने को कहा था कि क्या ‘लाइट हाउस' को धरोहर स्थल और पर्यटन के उद्देश्य से विकसित किया जा सकता है। अधिकारी ने बताया कि इस प्रस्ताव को कार्यरूप देते हुए देश के प्रमुख ‘लाइट हाउसों' का सर्वेक्षण कराया गया और इस बात पर ध्यान दिया गया कि इनमें से कहां पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘‘ पूरे देश में 195 लाइट हाउस का सर्वेक्षण कराया गया और इनमें से 71 को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए चिह्नित किया गया है।'' मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात' में कहा कि लाइट हाउस पर्यटन के लिहाज से विशिष्ट होते हैं और अपनी भव्य संरचनाओं के कारण ये हमेशा से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत में भी 71 लाइट हाउस चिह्नित किए गए हैं जिन्हें उनकी क्षमताओं के मुताबिक संग्रहालय और थिएटर सहित विभिन्न सुविधाओं से लैस किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि पोत, पत्तन मंत्री ने इस उद्देश्य के लिए ‘रुचि पत्र' (ईओआई) तैयार करने को कहा है। दरअसल, लोकसभा ने हाल ही में ‘नौचालन के लिए सामुद्रिक सहायता विधेयक 2021' को मंजूरी दी है। इसके माध्यम से प्रकाश स्तंभ अधिनियम 1927 से संबंधित कानून को समेकित और संशोधित किया जा रहा है। इस विधेयक के कानून का स्वरूप लेने के बाद प्रकाश स्तंभों के स्थान पर कानूनी रूप से नौचालन के संबंध में समुद्री सहायता के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का और बेहतर ढंग से उपयोग किया जा सकेगा। पोत, पत्तन मंत्रालय का मानना है कि आधुनिक प्रौद्योगिकी आने से इन ‘लाइट हाउस' के प्रयोग में नहीं आने के कारण इनका पर्यटन के दृष्टिकोण से विकास किया जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण बेहतर स्थानों पर स्थित हैं। इनके अगल-बगल हरियाली और समुद्र तट हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘इन स्थानों के नौवहन इतिहास की भी जानकारी दी जाएगी।''मसलन, महाराष्ट्र में कान्होजी द्वीप पर 125 साल पुराना लाइट हाउस है। यहां पर किला भी है और शिवाजी महाराज के समय की तोप भी लगी हुई है। देश के कुछ प्रमुख लाइट हाउसों में तमिलनाडु स्थित ‘मनपैड' शामिल है जो तुतीकोरिन से 60 किलोमीटर दूर है। इसी प्रकार से, केरल स्थित कोवलम का ‘लाइट हाउस' भी है जो तिरुवनंतपुरम से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह सबसे प्राचीन ‘लाइट हाउसों' मे से एक है। पुडुचेरी में भी ऐतिहासिक ‘लाइट हाउस' है जो काफी पुराना है।कर्नाटक के उडुपी शहर से 12 किलोमीटर दूर मुलूर नामक एक छोटे से गांव में भी एक ‘लाइट हाउस' स्थित है। गुजरात के शहर द्वारका के ‘रुपेन क्रीक' में लाइट हाउस का निर्माण 19 वीं शताब्दी में हुआ था।
-
अहमदाबाद। अहमदाबाद में एक परिवार के सात सदस्यों को आनुवांशिक रोग के चलते सर्जरी करानी पड़ी। इस मामले में हैरानी की बात यह रही कि सभी सात लोगों की सर्जरी एक ही दिन, एक साथ की गई। बताया जा रहा है कि भावनगर के एक परिवार में मोटापे की आनुवांशिक बीमारी थी, जिसके चलते उन्हें काफी समस्याएं झेलनी पड़ रही थी। ऐसे में बैरियाट्रिक सर्जरी का सहारा लेना पड़ा। ऐसे में एक काबिल डॉक्टर ने उन सबकी जिन्दगी को एक और मौका दिया है।
डॉ. महेंद्र नरवारिया ने बताया कि भावनगर के रहने वाले मुख्तार भाई अपने परिवार के सात अन्य सदस्यों में मोटापे की बीमारी को लेकर परेशान रहते थे। जिसकी वजह से वे सभी डायबिटीज व लीवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों से घिर गए। ऐसे में उन्होंने सर्जरी कराने की ठानी। उन्होंने शहर के नामी डॉ. महेंद्र नरवारिया से मुलाक़ात की, तो उन्होंने बताया कि इसके लिए बैरियाट्रिक सर्जरी करानी होगी। इसके बाद नामी बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. महेंद्र एक ही दिन में नयी तकनीकी के दम पर सात लोगों की सर्जरी कर दी।
माना जा रहा है कि यह शायद देश का ऐसा पहले मामला है जहां एक ही अस्पताल में एक ही परिवार के सात सदस्यों की बैरियाट्रिक सर्जरी 24 घंटे के भीतर की गई हो। यह सर्जरी 19 मार्च को अहमदाबाद में स्थित एशियन बैरियाट्रिक्स अस्पताल में की गई थी। बताया जा रहा है कि सभी लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और अब वे सब स्वस्थ हैं।
डॉ. महेंद्र नरवारिया ने इस केस पर बात करते हुए कहा कि एक ही परिवार के सात सदस्यों की बैरियाट्रिक सर्जरी अभूतपूर्व घटना है और यह संभवत: इस तरह अपने आप में एक अनूठा मामला है। उन्होंने कहा कि पहले इस प्रक्रिया में दो से ढाई घंटे लगते थे पर अब यह सर्जरी 30 से 40 मिनट में पूरी हो जाती है। साथ ही मरीज अपनी क्षमता के अनुसार, तीन से चार दिन में स्वस्थ हो जाता है। -
नई दिल्ली। गुजरात के सूरत से एक प्रताडऩा का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति की आदतों से तंग आकर फिनाइल पी लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने घटना से पहले अपनी पत्नी को वीडियो कॉल कर बताया था कि वह अपनी प्रेमिका के साथ है। साथ ही उसने अपनी प्रेमिका के साथ की अंतरंग तस्वीरें व वीडियो भी भेजी थी। अब पत्नी ने आरोपी पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला सूरत के अडाजण के रेवानगर का है। यहाँ पर पीडि़ता अपने आरोपी पति मनोज के साथ रहती है। पीडि़ता ने करीब 11 साल पहले मनोज से लव मैरिज की थी। वह पेशे से केबल का छोटा कारोबारी है। पीडि़ता मायका में है। साथ ही उन दोनों के एक बेटा व बेटी भी है। पिछले दिनों ही उसे पता चला कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ भी संबंध हैं। जिसको लेकर उनके बीच विवाद भी हुआ था और आरोपी मनोज ने उसके साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद आरोपी मनोज व उसकी प्रेमिका उसे हर तरह से परेशान करने लगे। ऐसे में वह तंग आकर अपने मायके चली गई। इसी बीच आरोपी मनोज ने अपनी पत्नी के मोबाइल वीडियो कॉल की और उसे बताया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ है। साथ ही उसने अपनी पत्नी को प्रेमिका के साथ की कुछ अंतरंग फोटो व वीडियो भेजे। जिसे देखकर पत्नी परेशान हो गई और उसने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन हालत खऱाब होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी जान बच गई।
इस प्रकरण में स्थानीय पुलिस ने बताया है कि अब इस मामले में पीडि़ता ने आरोपी पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले में जांच कराई जा रही है।-File photo
-
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में होली के दिन यातायात नियम तोड़ने वालों और सड़क पर हुडदंग करने वालों से ट्रैफिक पुलिस सख्ती से निपटेगी। ऐसे लोगों को रोकने के लिए प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की टीम तैनात की जाएंगी। स्थानीय पुलिस के साथ वाहन जब्त करने और जुर्माने की कार्रवाई होगी।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त आयुक्त (ऑपरेशन) मीनू चौधरी ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण को लेकर दिल्ली सरकार के निर्देशों का पालन करें। सार्वजनिक जगहों पर भीड़ एकत्रित न करें। मास्क पहनें और संक्रमण से बचाव के उपाए अपनाएं। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, शराब पीकर, तेज गति में, लापरवाही से वाहन चलाने, लालबत्ती तोड़ने, ट्रिपल राइडिंग, नाबालिग के वाहन चलाने, हेलमेट नहीं पहनने और वाहन पर स्टंट करने वालों पर विशेष नजर रहेगी। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
होली के दिन दोपहर दो बजे से चलेंगी बसें
होली वाले दिन सुबह के समय डीटीसी बसों की सेवा निलंबित रहेगी। दोपहर दो बजे से जरूरत के हिसाब से डीटीसी बसों का दिल्ली-एनसीआर में चुनिंदा रूट पर परिचालन किया जाएगा। डीटीसी के अनुसार उस दिन यात्रियों का आवागमन काफी कम रहता है। इसी के मद्देनजर 898 बसों को दोपहर बाद सड़कों पर उतारा जाएगा। बस संबंधी जानकारी के लिए यात्री डीटीसी के हेल्पलाइन नंबर 1800118181 और 41400400 पर सूचना प्राप्त कर सकते हैं। डीटीसी की बेड़े में 3760 बसें बताई जाती हैं। -
32 साल की दूसरी बेटी ने हाथ की नस काटी, हालत गंभीर
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर के धोबी तलाई क्षेत्र में रविवार की सुबह काफी भयावह रही। यहां एक पिता ने अपनी शादीशुदा एक बेटी के साथ जहर खाकर जान दे दी। वहीं, 32 साल की दूसरी बेटी ने भी हाथ की नसें काटकर सुसाइड की कोशिश की। उसकी हालत गंभीर है। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। परिवार ने ऐसा क्यों किया? यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस कारणों का पता लगा रही है।
पुलिस ने बताया कि धोबी तलाई में रहने वाले शौकत ने अपनी बेटी जोनिया (35) के साथ जहर खा लिया था। इससे दोनों की मौत हो गई। वहीं दूसरी बेटी बबली (32) ने अपने हाथ की नसें काट ली थी। उसे गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया कि रविवार की सुबह जब शौकत का घर नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट खुलवाया। अंदर शौकत और उसकी बेटी जोनिया का शव था, जबकि एक अन्य बेटी के हाथ से खून बह रहा था। उसने अपने हाथ की नसें काट ली थीं। उसे गंभीर अवस्था में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। बाप-बेटी का शव मोर्चरी में रखा गया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जायेगा।
पुलिस ने बताया कि दोनों बेटियां विवाहित थीं। जोनिया का ससुराल सीकर था जबकि बबली का डीडवाना। बताया जा रहा है कि दोनों बेटियां शादी के बाद से ही ससुराल नहीं गई थीं। दोनों अपने पीहर में ही पिता के साथ रह रही थीं। धोबीधोरा क्षेत्र में इस घटना के बाद से लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि अचानक इस तरह शौकत कैसे आत्महत्या कर सकता है। -
सवाई माधोपुर। राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर मे रविवार तड़के सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जिन्हें तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी पिकअप चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग निकला। जिसकी तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी करवाई गई है। वहीं, दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना लालसोट कोटा हाइवे पर रसूलपुरा गांव के पास की है। जहां प्रेमराज गुर्जर और गंगासहाय बाइक पर सवार होकर अपने गांव तितलाई जा रहे थे। इस दौरान लालसोट कोटा मेगा हाइवे पर सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने दोनों को टक्कर मार दी। जिससे एककी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों के शव फिलहाल सवाई माधोपुर की मोर्चरी में रखे गए हैं। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही परिजनों की भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मौके से भाग पिकअप चालक की तलाश में जुटी है।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसका रिम, टायर और शॉकर्स अलग हो गए। जिसके हिस्से सड़क पर अलग-अलग जगह बिखर गए। -
कोटा। कोटा-झालावाड़ नेशनल हाइवे पर होली के दिन दोपहर को भीषण सड़क हादसा घटित हुआ। कल्याखेड़ी गांव के पास हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना पर मंडाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर 12 बजे के आसपास घटित हुआ। बाइक पर सवार होकर 3 युवक कोटा से झालावाड़ की तरफ जा रहे थे। सम्भवतया ट्रक ने बाइक के टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गए। उनकी मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक तीनों ही मृतक बूंदी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने भाग रहे ट्रक चालक को दबोचकर ट्रक को जब्त कर लिया है। मंडाना थाना एसएचओ महेश कारवाल ने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे है। मृतकों की शिनाख्तगी के प्रयास किये जा रहे है। बाइक सवार युवक कोटा से झालावाड़ की तरफ जा रहे थे। -
ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के अम्बरनाथ शहर में बंद पड़ी एक रसायन फैक्टरी में अपशिष्ट ऑयल के भंडारण में इस्तेमाल किये जाने वाले भूमिगत टैंक की सफाई करने के दौरान शनिवार को तीन श्रमिकों की मौत हो गयी। अम्बरनाथ निगम परिषद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी यशवंत नलवाडे ने बताया कि तीनों ने कुछ अपशिष्ट हटाने के बाद दम घुटने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि आज सुबह टैंक के अंदर बेहोश होने से पहले श्रमिकों ने मिचली और चक्कर आने की शिकायत की थी। उनके अनुसार तीनों की पहचान बिदरेश साहनी (35), दिनेश साहनी (35) और इरशाद (30) के रूप में हुई है और वे मुम्बई के उपनगरीय क्षेत्र गोवंडी के रहने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को इन श्रमिकों को इस रासायनिक इकाई में सफाई के काम पर लगाया गया था और नियमों के विपरीत बिना किसी निगरानी के यह काम कराया जा रहा था। पुलिस ने इस घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।
-File photo
-
भुवनेश्वर । ओडिशा बिजली नियामक आयोग (ओईआरसी) ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए राज्य में बिजली की दरों में 30 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की घोषणा की है। ओईआरसी के सचिव प्रियव्रत पटनायक ने कहा कि खुदरा बिजली दरों में वृद्धि करीब 5.6 प्रतिशत होगी। उन्होंने कहा कि बीपीएल तथा सिंचाई उपभोक्ताओं के लिए दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पटनायक ने बताया कि नयी दरें चार अप्रैल से लागू होंगी। पटनायक ने कहा कि मासिक न्यूनतम निश्चित शुल्क, मांग बदलाव और मीटर के किराये में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। सचिव ने कहा कि राज्य के बिजली उपभोक्ताओं के लिए विभिन्न श्रेणियों में बिजली की दर में 30 पैसे प्रति यूनिट या 5.6 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
-
मुंबई ।कोरोना वायरस के मामलों में हाल में हुई बढ़ोतरी पर काबू करने के लिए जूझ रही महाराष्ट्र सरकार ने राजनीतिक और धार्मिक सहित सभी प्रकार की सभाओं के आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंध की शनिवार को घोषणा की। एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि रेस्तरां, उद्यान और मॉल रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि लोगों को रात 8 बजे से सुबह 7 बजे के दौरान समुद्र तटों पर जाने की अनुमति नहीं होगी, ड्रामा थिएटर भी शनिवार रात से बंद रहेंगे। ये आदेश शनिवार की मध्यरात्रि से लागू होंगे। हालांकि, सरकार ने अपने नए दिशानिर्देशों में रात के समय खाने की डिलीवरी में छूट दी है।
आदेश में कहा गया है, ‘‘रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। यह आदेश 27 मार्च की मध्यरात्रि से लागू होगा। उल्लंघन करने पर प्रति व्यक्ति 1,000 रुपये का जुर्माना लगेगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘बगीचों और समुद्र तटों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों को इसी अवधि के दौरान बंद रखा जाएगा और उल्लंघनकर्ताओं पर प्रति व्यक्ति 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। मास्क न पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा जबकि सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।'' इसमें कहा गया है कि राज्य में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक समारोहों के आयोजन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जा रहा है। आदेश में कहा गया है कि प्रेक्षागृह या ड्रामा थिएटर को इस तरह के आयोजनों के लिए अपनी संपत्ति का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।
-
भोपाल । भोपाल के पास शनिवार को एक छोटा विमान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इसमें सवार पायलट एवं सह पायलट समेत तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंचे गांधीनगर पुलिस थाना प्रभारी अरूण शर्मा ने बताया कि यह विमान भोपाल से गुना जाने के दौरान शनिवार दोपहर को गांधीनगर के पास बड़वाई गांव के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं, राजाभोज हवाईअड्डे के निदेशक अनिल विक्रम ने बताया, ‘‘हादसे के वक्त इसमें तीन लोग सवार थे, जिनमें पायलट, सह पायलट एवं एक अन्य व्यक्ति शामिल है।'' उन्होंने कहा कि तीनों को मामूली चोटें आईं हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विक्रम ने बताया कि यह विमान एक सर्वे में शामिल था और तकनीकी खराबी के चलते दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
शर्मा ने बताया कि इस हादसे में घायल हुआ तीसरा व्यक्ति उस निजी कंपनी का कर्मचारी था, जिसके सर्वे में यह विमान शामिल था।
- जयपुर। राजस्थान सरकार राज्य के हर परिवार को स्वास्थ्य बीमे के दायरे में लाने के लिए अपनी महत्वाकांक्षी 'यूनिर्वसल हेल्थ स्कीम' एक मई से शुरू करेगी, जिसके लिए पंजीकरण एक अप्रैल से शुरू होगा।मुख्यमंत्री गहलोत ने यहां विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं के ऑनलाइन लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने राज्य के विभिन्न स्थानों पर चिकित्सालयों व चिकित्सा संस्थानों में 55 करोड़ रूपये से अधिक लागत के 16 कार्यों का लोकार्पण और दो कार्यों का शिलान्यास किया। .उन्होंने कहा कि राज्य में हर परिवार को स्वास्थ्य बीमा के दायरे में लाने के लिए एक अप्रैल से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी और एक मई को मजदूर दिवस के मौके पर बीमा सुविधा की योजना शुरू हो जाएगी। इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) व सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना (एसईसीसी) के दायरे में आने वाले परिवारों के साथ संविदाकर्मियों, लघु व सीमान्त किसानों को नि:शुल्क तथा अन्य परिवारों को बीमा प्रीमियम की 50 प्रतिशत राशि (लगभग 850 रूपये वार्षिक खर्च) पर सरकारी तथा निजी चिकित्सा संस्थानों में कैशलेस इलाज के लिए प्रतिवर्ष पांच लाख रूपये तक की चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
- सहारनपुर। उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शक्तिपीठ शाकुम्भरी देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक टैक्ट्रर ट्रॉली के पलट जाने से उसमे सवार 20 लोग घायल हो गये, इनमें से चार की हालत गंभीर है। पुलिस अधीक्षक(देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि उतराखंड के थाना झबरेडा के अन्तर्गत ग्राम इकबालपुर खाताखेडी से लगभग 25 श्रद्धालु मां शाकुम्भरी देवी के दर्शन के लिये टैक्ट्र्रर ट्रॉली मे सवार होकर आये थे। दर्शन करने के बाद जब यह टैक्ट्रर ट्रॉली माडूवाला गांव के पास पहुंची तभी टैक्ट्रर का टायर फट जाने से यह खाई में गिर पड़ी। शर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंची थाना फतेहपुर की पुलिस ने राहगीरों की मदद से 20 घायलों को प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र फतेहपुर पहुचाया जहां से चार घायलों को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
- बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में 15 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब जब्त कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डा. प्रवीण रंजन ने शनिवार को बताया कि थाना नूरपुर पुलिस ने 26 मार्च को ताजपुर के निकट रवाना मार्ग पर बंद पड़े भट्टे से 3 आरोपियों पुखराज, सुधीर और अमित को 45 पेटी देसी फाइटर मार्का शराब, 24 पेटी अंग्रेजी शराब, 19 लीटर अपमिश्रित देसी शराब, आठ किलो यूरिया, दो सौ खाली शराब के पव्वे और एक कार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बरामद शराब की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि पंचायत चुनाव में मतदाताओं को कथित तौर पर शराब पिलाने के लिए प्रत्याशी शराब की मांग कर रहे हैं इसलिए या तो हरियाणा से शराब मंगवाकर बेची जा रही है या फिर नकली शराब बनाई जा रही है। पुलिस के अनुसार बरामद कार का इस्तेमाल गांव-गांव अवैध शराब बेचने में हो रहा था। (फाइल फोटो)
- जम्मू। दक्षिण कश्मीर में हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा तीर्थस्थल के लिए वार्षिक तीर्थयात्रा के वास्ते पंजीकरण एक अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह गुफा मंदिर 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जिसके लिए 56 दिवसीय यात्रा पहलगाम और बालटाल मार्गों से 28 जून को शुरू होगी और 22 अगस्त को समाप्त होगी। इस महीने की शुरुआत में आयोजित एक बैठक में अधिकारियों ने कहा था कि सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल लागू हैं और सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नीतीश्वर कुमार ने कहा, ‘‘दोनों मार्गों के लिए पंजीकरण पूरे देश में 446 निर्दिष्ट बैंक शाखाओं के माध्यम से 1 अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक (316), जम्मू कश्मीर बैंक (90) और यस बैंक (40) की शाखा शामिल हैं।'' उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए प्रक्रिया के बारे में विवरण, आवेदन पत्र और बैंक की शाखाओं की राज्यवार सूची पूरे पते के साथ बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सीईओ ने कहा कि राज्य सरकारों या केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों द्वारा अधिकृत डॉक्टरों या चिकित्सा संस्थानों द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र ही पंजीकृत बैंक शाखाओं में स्वीकार किए जाएंगे। प्रमाणपत्र अनिवार्य हैं क्योंकि गुफा बहुत ऊंचाई पर स्थित है और यात्रा कठिन है। कुमार ने कहा, ‘‘यात्रा-2021 के लिए 15 मार्च के बाद जारी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र ही वैध होंगे। पंजीकरण करने के लिए जिन कदमों का पालन करना होगा, उनके बारे में जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दी गई है।'' उन्होंने कहा कि इसमें आधार शिविरों तक पहुंचने की प्रासंगिक जानकारी, पंजीकरण के लिए शुल्क, टट्टू, पालकी और पोर्टर्स के लिए शुल्क भी शामिल हैं। कुमार ने कहा कि 13 वर्ष से कम या 75 वर्ष से अधिक आयु के लोग और छह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाओं को इस वर्ष की यात्रा के लिए कोविड-19 मानदंडों के अनुसार पंजीकृत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए सप्ताह के प्रत्येक दिन और मार्गों के लिए परमिट अलग-अलग होंगे।कुमार ने कहा कि जो तीर्थयात्री हेलीकॉप्टर से यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें अग्रिम पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि इसके लिए उनका टिकट पर्याप्त होगा। कुमार ने कहा कि हालांकि, उन्हें एक अधिकृत चिकित्सक द्वारा जारी अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्राप्त करना जरूरी होगा। इस बीच, जम्मू में अधिकारियों ने इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए शनिवार को भगवती नगर आधार शिविर में व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवास क्षमता 2,000 से बढ़ाकर 5,000 करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पर जोर देते हुए जम्मू के उपायुक्त अंशुल गर्ग ने अधिकारियों को 'यात्री निवास' और यात्रियों के ठहरने के लिए आसपास पहचान किये गए स्थानों को स्वच्छ और हरित बनाये रखने का निर्देश दिया। गर्ग ने यहां एक बैठक में बिजली, पेयजल, परिवहन, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, मोबाइल टॉयलेट, क्लॉक रूम और सामुदायिक रसोईघर जैसी सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इस शिविर की आवास क्षमता को मौजूदा 2,000 से बढ़ाकर 5,000 करने का निर्देश दिया।
- आगरा । उत्तर प्रदेश में आगरा-मथुरा हाइवे पर शनिवार को एक कार चालक को नींद की झपकी आने की वजह से सिकंदरा क्षेत्र अंतर्गत भीषण हादसा हो गया। हादसे के दौरान बेकाबू स्विफ्ट कार रोड किनारे खड़ी अन्य कार से टकरा गई और पलटते हुए पेड़ से जा टकराई। पुलिस ने बताया कि हादसे में कार सवार युवक और सड़क किनारे खड़े दो लोगों की मौत हो गयी। घायल हुए चार लोगों को उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, कानपुर के घाटमपुर उमरी निवासी शानू स्विफ्ट कार लेकर घर से वृंदावन जा रहे थे। कार में आमोर निवासी अनिल सिंह, उनके दोस्त रवि और भतीजे गगन व अक्षय सवार थे। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब सात बजे आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित फौजी ढाबा के सामने स्विफ्ट कार के चालक को नींद आ गयी। इसके बाद बेकाबू कार रोड किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गयी। हादसे में कार में सवार 20 वर्षीय अक्षय और सड़क किनारे खड़े कौशांबी के देवीगंज निवासी अशोक, फतेहपुर के खागा क्षेत्र में कुरैन निवासी अमन की मौत हो गयी। पुलिस ने घायल अनिल सिंह, रवि, शानू, गगन और संदीप पाल को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना सिकंदरा के निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार जारी है।
- चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र में बरगदी पुरवा गांव के पास शुक्रवार रात खराब ट्रक की मरम्मत कर रहे तीन लोगों को एक ट्रक ने कुचल दिया। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। राजापुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयशंकर सिंह ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के बरगदी पुरवा गांव के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे खराब ट्रक की मरम्मत कर रहे चार लोगों को बांदा जिले के कमासिन से राजापुर आ रहे एक अन्य ट्रक ने कुचल दिया, जिससे बरगदी पुरवा के रहने वाले रणविजय सिंह (30) और कौशांबी जिले के मिस्त्री शंकर सुमन व एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, उसे इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए आज सरकारी अस्पताल भेजा गया। हादसे के जिम्मेदार ट्रक को कब्जे में ले लिया गया और फरार चालक और सहयोगी की तलाश की जा रही है।
- हमीरपुर । उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में अलग-अलग स्थानों में एक महिला और उसके भतीजे का शव पाया गया। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जरिया थाने के खेड़ा शिलाजीत गांव में शनिवार सुबह करीब सात बजे बृजेन्द्र राजपूत की पत्नी सन्तोषी (35) का शव गांव के ही एक खाली पड़े मकान में पाया गया और उसके भतीजे सत्यवेद (25) का शव एक पशु बाड़े में पाया गया। उन्होंने बताया कि महिला के गले में साड़ी से फंदा कसा हुआ था जबकि सत्यवेद के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं दिखे हैं। एसपी ने बताया कि स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक दल और खोजी कुत्ते की मदद से साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
- नयी दिल्ली । सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने शनिवार को कहा कि भारत में कोविड-19 टीके कोवोवैक्स का नैदानिक परीक्षण शुरू हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस टीके को इस साल सितंबर तक उतारा जा सकता ह। अगस्त, 2020 में अमेरिका की वैक्सीन कंपनी नोवावैक्स इंक ने एसआईआई के साथ लाइसेंस करार की घोषणा की थी। नोवावैक्स ने यह करार अपने कोविड-19 वैक्सीन ‘कैंडिडेट' एनवीएक्स-सीओ2373 के विकास और वाणिज्यिकरण के लिए किया है। यह टीका भारत और निचले तथा मध्यम आय वर्ग के देशों को उपलब्ध कराया जाएगा। पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘‘कोवोवैक्स का भारत में परीक्षण शुरू हो गया है। इस वैक्सीन का विकास नोवावैक्स और सीरम इंस्टिट्यूट द्वारा भागीदारी में किया जा रहा है। इस टीके का अफ्रीकी और ब्रिटेन में कोविड-19 के प्रकार के खिलाफ परीक्षण किया गया है। इसकी कुल दक्षता 89 प्रतिशत पाई गई है। हमें उम्मीद है कि इस टीके को सितंबर, 2021 तक पेश किया जा सकेगा।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 75वीं कड़ी होगी।आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर इसका प्रसारण होगा। यह आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट www.newsonair.com तथा news on air मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध रहेगा।आकाशवाणी, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण होगा। क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रम रात आठ बजे फिर सुना जा सकेगा।
- नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने कोविड के बढ़ते मामलों वाले छत्तीसगढ़ सहित बारह राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के साथ आज उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बैठक की अध्यक्षता की।इसमें राज्यों के अपर स्वास्थ्य सचिव, प्रधान सचिव तथा स्वास्थ्य सचिव और म्युनिसिपल कमिश्नर तथा संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित 46 जिलों के जिला कलेक्टर शामिल थे। ये राज्य हैं - महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब और बिहार। बैठक में राज्यों को सुझाव दिया गया कि वे सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों और कटेंनमेंट का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।इन राज्यों को बताया गया कि पिछले वर्ष मई के बाद देश में कोविड मामलों की साप्ताहिक संख्या और मृत्युदर में तेजी से वृद्धि हुई। बैठक में विशेष रूप से उन 46 जिलों पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया जहां इस महीने संक्रमण के बढ़ते मामलों का 71 प्रतिशत मामले सामने आए और इससे जान गंवाने वालों की संख्या 69 प्रतिशत रही है। सर्वाधिक संक्रमण वाले महाराष्ट्र में कुल 36 जिलों में से 25 सबसे अधिक प्रभावित हैं।ये, पिछले एक सप्ताह के दौरान देश में दर्ज कुल मामलों का 59 दशमलव आठ प्रतिशत हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान लोगों में कोविड आचरण, कंटेनमेंट और प्रबंधन कार्यनीति के बारे में काफी ढिलाई देखी जा रही है। हालांकि संक्रमण के प्रसार की चेन को तोडऩे के लिए इन 46 जिलों में प्रभावी कंटेनमेंट और कम से कम 14 दिन तक संक्रमितों के संक्रमण में आने वालों का पता लगाने का परामर्श किया गया था।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि प्रभावी कंटेनमेंट और प्रबंधन के लिए इन राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों को नीतिगत उपायों में पांच गुना वृद्धि करने को कहा गया है। इनमें नमूनों की जांच में वृद्धि, प्रभावी आइसोलेशन, संक्रमितों के संपर्क में आने वालों का पता लगाने, सार्वजनिक तथा निजी स्वास्थ्य संसाधनों में वृद्धि और टीकाकरण के लिए लक्षित दृष्टिकोण अपनाना शामिल है। राज्यों को यह भी सुझाव दिया गया है कि अधिक जुर्माना लगाने जैसे उपायों से कोविड प्रतिबंधों को लागू किया जाए। होली, शबे बारात और ईस्टर जैसे त्योहार अपने घरों में ही मनाने की भी सलाह दी गई है।
- नई दिल्ली। देश में अब तक पांच करोड 81 लाख से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि कल 26 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया।इस बीच, पिछले 24 घंटों के दौरान 30 हजार से अधिक रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने की दर 94.84 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अब तक एक करोड़ 12 लाख से अधिक रोगी ठीक हो चुके हैं। हालांकि कई राज्यों में कोविड-19 के मामले अचानक बढने से देश में संक्रमित लोगों की संख्या निरन्तर बढ़ रही है। इस समय चार लाख 52 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं, जो कुल संक्रमित मामलों का 3.8 प्रतिशत है।---


.jpg)
.jpg)











.jpg)











