- Home
- देश
- मुंबई । कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर महाशिवरात्रि के अवसर पर बृहस्पतिवार को किसी भी मंदिर में एक समय पर 50 से अधिक लोग नहीं होने चाहिए। महाराष्ट्र सरकार ने अपने दिशानिर्देशों में यह बात कही है। सरकार ने बुधवार को शिवरात्रि महोत्सव के लिए दिशानिर्देश जारी किये। इनमें कहा गया है कि लोगों को मंदिरों में भीड़ नहीं लगानी चाहिए और इसके बजाय घरों में पूजा-अर्चना करनी चाहिए। सरकार ने कहा कि मंदिर प्रबंधनों को सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके परिसर संक्रमणमुक्त हों और वहां सामाजिक दूरी तथा मास्क के इस्तेमाल समेत कोविड-19 के सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।
- बेंगलुरु। सर्च इंजन गूगल ने वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव की 89वीं जयंती पर डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डूडल में प्रसिद्ध भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक की एनिमेटेड तस्वीर दिख रही है और उनके पीछे पृथ्वी और सितारे नजर आ रहे हैं। वहीं, ‘गूगल डूडल वेबसाइट' पर लिखा है, ‘‘ प्रोफेसर राव जन्मदिन मुबारक। आपकी तारकीय प्रोद्योगिकी की उपलब्धियां आज भी आकाशगंगा में महसूस की जाती हैं।'' राव का जन्म 10 मार्च 1932 को कर्नाटक के एक दूरस्थ गांव में हुआ था। राव ने अपने करियर की शुरुआत कॉस्मिक-रे भौतिकशास्त्री के तौर की थी। वह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष भी रहे। राव का निधन 24 जुलाई 2017 को बेंगलुरु में हुआ था।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के सांसदों से 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे वर्ष भर चलने वाले आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लेने को कहा है।श्री मोदी बुधवार को संसद भवन परिसर में आयोजित भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। पार्टी सांसदों ने कोविड महामारी से निपटने और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। बैठक के दौरान भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हाल ही में हुए चुनाव में पार्टी की जीत श्री मोदी के नेतृत्व में लोगों के विश्वास को दर्शाती है।
- भिवानी । हरियाणा के चरखी-दादरी में कलियाणा रोड पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गांव कलियाणा निवासी सोमबीर (38) व अमन (16) मंगलवार देर शाम दादरी से बाइक पर घर जा रहे थे। जब वे कलियाणा रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर हादसे में सोमबीर व अमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। परिजनों ने बताया कि सोमबीर व अमन बढ़ई का काम करते थे। दोनों फिलहाल दादरी में काम कर रहे थे।
- नई दिल्ली। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने बुधवार को उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बधाइयां दी और उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में वह प्रदेश में विकास के नए मापदंड स्थापित करेंगे।भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ''देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर तीरथ सिंह रावत को शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन मे प्रदेश में विकास के नए मापदंड स्थापित करेंगे व केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।'' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रावत को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ''मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में प्रदेश के विकास को नई ऊर्जा मिलेगी व देवभूमि में प्रगति और जनकल्याण के नये मापदंड स्थापित होंगे।'' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रावत को नयी जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनका लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास एवं सुशासन के पथ पर अग्रसर रहे, यही मेरी शुभकामनाएं हैं। मैं उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।'' पौड़ी गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत ने आज देहरादून में राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इससे पहले उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की जगह ली। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के करीबी माने जाने वाले तीरथ सिंह रावत प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष तथा प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
- -कैबिनेट मंत्रियों के नामों की घोषणा जल्द- डॉ. रमन सिंहदेहरादून। उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत ने नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। आज देहरादून स्थित राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के साथ पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार उपस्थित थे। डॉक्टर रमन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि कैबिनेट मंत्रियों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने पर तीरथ सिंह रावत को बधाई दी है। श्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि श्री रावत को प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री रावत के नेतृत्व में राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूएगा।
- चित्रकूट/ लखनऊ । उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर लगने से टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं। पहाड़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार करीब दो बजे दंगल स्थल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद आगे जा रही टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे टेंपो सवार मुखिया यादव (50), टेंपो चालक विनोद कुमार (36), सेवानिवृत सिपाही जगदीश प्रसाद, रेनू (20), शिवदेवी (21) और संजना (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि टेंपो में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर शाम इलाज के दौरान मुखिया और विनोद की जिला अस्पताल में मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और उसका सहयोगी ट्रक छोड़कर भाग गए और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मंगलवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट के थाना पहाड़ी क्षेत्र के अन्तर्गत एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
-
प्रयागराज । कोरोना के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भीड़भाड़ कम करने के लिए कुछ रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य अस्थायी रूप से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । प्रयागराज के मंडल रेल प्रबंधक के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि प्रयागराज मंडल के सात प्रमुख स्टेशनों- प्रयागराज, कानपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज– छिवकी, इटावा, टूण्डला और अलीगढ़ स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्लेटफ़ॉर्म टिकट के मूल्य में वृद्धि एक अस्थायी उपाय है और यात्रियों की सुरक्षा तथा स्टेशनों पर भीड़-भाड़ को रोकने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा शुरू की गई एक स्थानीय गतिविधि है। प्लेटफार्म टिकट के मूल्य में यह वृद्धि 30 जून, 2021 तक लागू रहेगी। सिंह ने कहा कि आम तौर पर त्योहार के मौसम और मेला आदि के दौरान प्लेटफॉर्म टिकट के मूल्य में वृद्धि की जाती है और धीरे-धीरे इसे वापस ले लिया जाता है, इस बार कोविड का प्रसार रोकने और केवल जनता के हित में यह निर्णय लिया गया है। (File Photo)
- कोलकाता । पूर्व रेलवे की न्यू कोयलाघाट बिल्डिंग में यहां भीषण आग लगने की घटना में सात लोगों की मौत झुलसने से, जबकि दो अन्य की मौत दम घुटने से हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। इस इमारत की 13 वीं मंजिल पर सोमवार शाम भीषण आग लग गई थी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार दकमलकर्मी, एक पुलिसकर्मी, एक आरपीएफ कर्मी और दो अन्य व्यक्ति शामिल हैं। अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्हें दो अलग लिफ्ट में पाया गया।''इस बीच कोलकाता पुलिस की जासूसी शाखा ने मंगलवार को मामले की जांच शुरू कर दी और इस कार्य के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई है। अधिकारी ने बताया कि हादसे के सिलसिले में एक मामला हेयर स्ट्रीट पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।
-
नयी दिल्ली । चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर आवंटित प्रसारण समय कोविड-19 महामारी और गैर-संपर्क आधारित प्रचार अभियान की प्रासंगिकता बढ़ने के मद्देनजर मंगलवार को दोगुनी कर दी। आयोग ने पिछले साल के अंत में हुए बिहार विधानसभा चुनावों के लिए इसी तरह का निर्णय लिया था।
आयोग ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी और गैर-संपर्क आधारित प्रचार की बढ़ी प्रासंगिकता को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने प्रसार भारती निगम के साथ परामर्श से प्रत्येक राष्ट्रीय पार्टी तथा असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय पार्टी को "विधानसभा चुनाव के लिए'' दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर आवंटित प्रसारण समय को दोगुना करने का निर्णय लिया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के चुनावों के दौरान प्रत्येक राष्ट्रीय पार्टी और असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के मान्यताप्राप्त क्षेत्रीय दल को दूरदर्शन और आकाशवाणी नेटवर्क के क्षेत्रीय केंद्रों पर समान रूप से 90 मिनट का आधार समय दिया जाएगा। पार्टी को आवंटित किया जाने वाला अतिरिक्त समय इन राज्यों में हुए पिछले विधानसभा चुनावों और केंद्र शासित प्रदेश के 2016 में पिछले विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन के आधार पर तय किया गया है। वर्ष 1998 के लोकसभा चुनाव के समय सरकार के स्वामित्व वाले टेलीविजन और रेडियो के मुफ्त उपयोग के माध्यम से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के सरकारी वित्त पोषण की नई पहल शुरू की गई थी। इस योजना को बाद में 1998 के बाद सभी विधानसभा चुनावों और 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 में लोकसभा चुनावों में बाद में बढ़ाया गया था। - पुणे । पुणे के पास पिपरी चिंचवाड़ में निर्माण श्रमिकों के एक परिवार के कब्जे से 200 से अधिक मुगल काल के सोने के सिक्के जब्त किये गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि ये सिक्के 18 वीं शताब्दी के शुरुआती समय के हैं। पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने कहा कि एक निर्माण स्थल पर काम करते हुए परिवार के कुछ सदस्यों को सिक्के मिले थे। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर शैलेश गायकवाड़ और उनकी टीम को जानकारी मिली थी कि सद्दाम सालार के पास कुछ सोने के सिक्के हैं। इंस्पेक्टर गायकवाड़ ने कहा, ‘‘उनके घर की तलाशी के दौरान, 216 सोने के सिक्के और तांबे का एक फूलदान मिला।'' उन्होंने कहा, ‘‘पुरातत्व विभाग द्वारा प्रारंभिक आकलन के अनुसार ये मुगल-कालीन मुहर (सिक्के) हैं जो 1720 और 1748 के बीच के हैं और इन्हें सम्राट मुहम्मद शाह रंगीला द्वारा जारी किया गया था।'' शाह ने 1719 से 1748 तक शासन किया।(File Photo)
-
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के एनएच 75 स्थित गोंदा गांव के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में दो छात्रों की जान चली गई। दोनों ही छात्र लातदाग गांव स्थित लीला बचन डीएवी स्कूल में 8वीं के छात्र थे। दोनों छात्र बिना हेलमेट पहले बाइक चलाकर स्कूल से वापस मेराल आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक का टायर एक गड्ढे में चला गया, जिसके चलते बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों छात्र सड़क पर गिर गए। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण दोनों छात्रों की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मेराल निवासी राम प्रवेश साव के पुत्र 15 वर्षीय हिमांशु कुमार और बाना गांव के निवासी उमेश दास के बेटे प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। हिमांशु दो भाइयों में सबसे बड़ा था। जबकि प्रिंस तीन भाइयों में मंझला था। हिमांशु अपनी बाइक लेकर स्कूल गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
-
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा से बुरी खबर है। यहां के तीसा इलाके में आज एक प्राइवेट बस खाई में गिर गई, जिस वजह से आठ लोगों की मौत हो गई है। घायलों को जिला मुख्यालय चंबा में मेडिकल कॉलेज में घायलों को शिफ्ट किया गया है। पुलिस उपायुक्त डी. सी. राणा ने कहा हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़ सकती है। दुर्घटना की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। स्थानीय लोगों से मिला जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के चुराह विधानसभा में आने वाले बोंदेडी तीसा मार्ग पर प्राइवेट बस कॉलोनी मोड़ के नजदीक गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो लोगों की मौत अस्पताल में हुई। इस वक्त प्रशासन और बचाव की टीमें घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपेरशन में जुटी हुई हैं।
-
-
नई दिल्ली। शाहदरा के विवेक विहार में रविवार को अवैध संबंध के विरोध पर आरोपी पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल 30 वर्षीय मंजू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस उसके आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मंजू परिवार के साथ विवेक विहार के ज्वाला नगर में किराए पर रहती हैं। मंजू गृहणी हैं।
पुलिस ने बताया कि मंजू के अनुसार, पांच साल पहले उनकी शादी आरोपी नितिन के साथ हुई थी। मंजू का आरोप है कि शादी के पांच माह बाद उन्हें पता चला कि उनके आरोपी पति का एक युवती से अवैध संबंध है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी पति मारपीट करने लगा। अक्सर दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़े होते रहते थे। रविवार को भी दोनों के बीच इसी बात पर झगड़ा होने लगा। तभी आरोपी नितिन ने चाकू से मंजू पर हमला कर दिया। मंजू को कई जगह चाकू लगे। आरोपी नितिन ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मंजू को डॉ. हेडगवार अस्पताल में भर्ती कराया। मंजू के बयान पर पुलिस आरोपी नितिन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही भतीजी की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि शादी-शुदा भतीजी के साथ उसके अवैध संबंध थे। जब वह ससुराल चली गई तो वहां जाकर चाकुओं से गोद कर उसने हत्या कर दी, उसने कहा कि वह धोखा देने से नाराज था।
पुलिस के अनुसार भतीजी की उम्र करीब 26 साल थी। उसके दो बच्चे भी थे। 14 फरवरी को इसी साल वह अपने रिश्तेदारों के यहां आ गई थी और आरोपी के साथ रह रही थी। परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने उसे वापस भेजने के लिए काफी प्रयास किया। कई दौर की बातचीत परिजनों के बीच हुई।
इधर, ससुराल वाले भी उसे लगातार बुला रहे थे और इनके परिजनों पर दबाव डाल रहे थे कि वो उन्हें भेज दे। कई कोशिशों के बाद 7 मार्च को महिला को मना लिया गया कि वह अपने ससुराल जाएगी। इसके साथ ही यह भी फैसला हुआ कि दोनों अपना संबंध खत्म कर लेंगे। परिजनों को लगा कि अब मामला उन्होंने सुलझा लिया है। लेकिन, यह इस कहानी का नहीं बल्कि महिला के जीवन का ही अंत बन गया। किसी को उम्मीद नहीं थी कि जिस समस्या को वो खत्म मान कर चल रहे थे वह जानलेवा हो जाएगी। आरोपी व्यक्ति जैसे ही घर आया उसे इस बात की सूचना मिली की भतीजी को वापस ससुराल भेज दिया गया है। वह आग बबूला हो गया।
इस दौरान आरोपी को मेरठ भेज दिया गया था ताकि महिला को समझाने में आसानी हो और उसे अपने ससुराल भेजा जा सके। इस काम में तो परिजन सफल भी हो गए लेकिन आगे की घटना के बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था। खबर सुनने के बाद आरोपी सीधे महिला के घर पहुंच गया। वहां उसने महिला पर एक के बाद एक चाकू से कई वार कर डाले। वह उस पर धोखा देने का आरोप लगा रहा था। इसके बाद आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां उसका जीवन बच नहीं पाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।-file photo---
- पणजी/मुंबई। दक्षिण गोवा जिले के फतोर्दा इलाके में दो वरिष्ठ नागरिकों की हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को मंगलवार को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। गोवा पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी रविन कुमार सदा (18), आरोपी आकाश घोष (20) और आरोपी आदित्य कुमार खारवाल (18) को मुंबई के दादर के शिवाजी पार्क इलाके से पकड़ा गया, जब वे अपराध करने के बाद झारखंड भागने की कोशिश कर रहे थे। कैटरिन पिंटो (85) और उनके दामाद मिंगुएल मिरांडा (65) सोमवार को फतोर्दा के अंबाजी में स्थित अपने घर पर मृत पाए गए। अधिकारी ने बताया, जांच से पता चला है कि अपराध के बाद मृतकों के घर के पास रहने वाले तीन मजदूर लापता हो गए थे। बिहार के मूल निवासी आरोपी सदा और झारखंड निवासी आरोपी खारवाल (18) और आरोपी घोष (20) मिरांडा के साथ काम कर रहे थे, जो एक ठेकेदार था। तीनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिरांडा और उसकी सास को मार डाला, क्योंकि उन्होंने उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया था।
- भोपाल। चरित्र पर सवाल उठाते हुए एक शराबी आरोपी पति ने फरसे से पत्नी के बाएं हाथ की हथेली और बाएं पैर का पंजा काट दिया। पड़ोसियों ने जब चीख-पुकार सुनी तो पुलिस को सूचना दी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को हमीदिया में भर्ती कराया गया है।निशातपुरा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे निशातपुरा स्थित पारस कॉलोनी में हुई। यहां होशंगाबाद निवासी 32 वर्षीय आरोपी प्रीतम सिंह सिसोदिया पत्नी संगीता और एक सात साल के बेटे के साथ रहता है। आरोपी प्रीतम मेहनत-मजदूरी करता है, जबकि संगीता इंदौर की एक फैक्टरी में सुपरवाइजर है। वह 15-15 दिन में इंदौर से भोपाल आती है।संगीता घर आने पर वह अक्सर फोन पर बात करती थी। इस बात को लेकर आरोपी पति ऐतराज करता था। बेटा आरोपी पिता के पास ही रहता है। श्री चौहान ने बताया कि मंगलवार की रात आरोपी प्रीतम शराब के नशे में धुत था। उसने पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए तो विवाद बढ़ गया। आरोपी प्रीतम ने गुस्से में फरसा उठाया और पत्नी के बाएं पैर का पंजा और बाएं हाथ की हथेली काट कर शरीर से अलग कर दी। हमले के बाद संगीता बदहवास सी बैठी रह गई।वारदात के बाद आरोपी प्रीतम भी घर से नहीं भागा। पुलिस जब पहुंचीं, तब आरोपी प्रीतम कमरे में फरसा लिए खड़ा था। बोल रहा था कि पुलिस पकडऩे आई तो उन पर भी हमला करूंगा। चार्ली टीम के सिपाही शैलेंद्र ने आरोपी प्रीतम को बातों में उलझाया। सिपाही राहुल सिकरवार ने सीढिय़ों से कमरे में पहुंचकर उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी प्रीतम पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है, जबकि संगीता की कटी हुई हथेली और पंजे को हमीदिया ले जाकर डॉक्टरों को सौंपा। इन्हें 6 घंटे में जोड़ा जा सकता है, इसलिए देर रात डॉक्टरों ने ऑपरेशन शुरू कर दिया था।
- 4 दिनों से लापता युवक का शव तालाब से हुआ बरामद
औरंगाबाद। औरंगाबाद के रफीगंज में 4 दिन से लापता एक युवक का शव तालाब से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान शाह मोहम्मदपुर टोला के शेरा बिगहा गांव निवासी मो. फिरोज के पुत्र फैजल उर्फ राजू के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि चौबड़ा गांव के पास मंगलवार को शव मिला है। तालाब से युवक की बाइक भी बरामद की गई है। 5 मार्च से युवक लापता चल रहा था। इस बाबत परिजनों द्वारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। इधर, युवक के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशित लोगों ने रफीगंज-गोह पथ के आंती मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया।राजू अपनी नानी के घर गुलजार बाग गया था। 5 मार्च को वह अपने घर शेर बिगहा गांव वापस घर लौट आया। इसके बाद वह अपने आने की बात कहकर तुरंत घर से बाहर निकल गया। देर रात जब परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया। काफी खोजबीन के बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने 7 मार्च को गुमशुदगी का आवेदन थाना में दिया था।राजू के शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध में रफीगंज-गोह पथ को जाम कर दिया। लोग सड़कों पर उतर आए और हंगामा मचाने लगे। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मामले को बढ़ता देख स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने लगी। अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह द्वारा मुआवजा के आश्वासन दिलाने के बाद ही लोगों ने जाम हटाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रेनी डीएसपी सुनील कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - गाजियाबाद। गाजियाबाद के कविनगर थाने के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी लाइसेंसी गन से कंपनी में कार्यरत लोगों पर कमरे के अंदर सोते समय खिड़की से फायरिंग कर दी। इसमें एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को लाइसेंसी गन के साथ गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार बिहार के रहने वाले राजू पुत्र श्याम ने मंगलवार तड़के करीब 3.30 से चार बजे के सूचना दी कि औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में गार्ड आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह निवासी फर्रुखाबाद ने अपनी लाइसेंस गन से कंपनी में कार्यरत उन लोगों पर जो एक कमरे के अंदर सो रहे थे, अकारण ही उन पर सोते समय खिड़की से अंदर फायरिंग कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि फायरिंग में राजू, उमेश व विजय छर्रे लगने से घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही घायल राजू की मौत हो गई, जबकि इसके अन्य दो साथियों का अस्पताल में इलाज किया गया। जिसके बाद अब इनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं, इस घटना के बाद गार्ड को पकडऩे के लिए तुरंत पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने कंपनी के गार्ड को औद्योगिक क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से लाइसेंसी सीबीबीएल गन और 18 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी गार्ड ने अपनी लाइसेंसी गन का गलत इस्तेमाल किया। वहीं, पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। कविनगर थाना प्रभारी ने बताया कि जिस कमरे की खिड़की से गार्ड ने फायरिंग की थी, उस कमरे में करीब नौ कर्मचारी सो रहे थे। हालांकि, इस फायरिंग की रेंज में तीन लोग ही आ सके, जिसमें से एक की मौत हो गई।
- प्रयागराज । भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) और मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) ने पहली बार औपचारिक रूप से मिलकर शैक्षिक एवं शोध के क्षेत्र में आदान प्रदान करने के लिए मंगलवार को एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया। ट्रिपलआईटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ट्रिपलआईटी के निदेशक प्रोफेसर पी. नागभूषण ने इस समझौते को नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को पूरा करने की तरफ एक बड़ा कदम बताया। इस समझौते से दोनों संस्थान अपनी चाहरदीवारी से बाहर आकर संयुक्त रूप से किसी भी शोध या शैक्षणिक कार्यक्रम को राष्ट्र के नाम समर्पित कर सकेंगे। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी ने कहा कि दोनों संस्थान शैक्षणिक कार्यों के आदान प्रदान के अलावा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कुछ नए शोध कार्य करेंगे। इस समझौते से भविष्य की नई राहें खुलेंगी। इस मौके पर ट्रिपलआईटी की कुलसचिव डाक्टर विजयश्री तिवारी और एमएनआईटी के कुलसचिव डाक्टर सर्वेश तिवारी ने ट्रिपलआईटी के झलवा कैंपस में दोनों संस्थानों के निदेशक की उपस्थिति में समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- नयी दिल्ली । नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने अयोध्या में अत्याधुनिक हवाईअड्डे के लिए 242 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। पुरी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘रामजन्मस्थली अयोध्या के लिए नागर विमानन संपर्क के बारे में अच्छी खबर है। एएआई ने इस पावन नगरी में अत्याधुनिक हवाई अड्डे के लिए ₹242 करोड़ मंजूर किए हैं। इस हवाई अड्डे से तीर्थयात्रियों और आगंतुकों को बहुत लाभ होगा। मैं इस संबंध में सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूँ।'' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘उप्र सरकार द्वारा लगभग 270 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। पहले चरण में एटीआर 72 विमानों का परिचालन शुरू होगा। दूसरे चरण में बड़े विमानों के संचालन के लिए बेहतर हवाई अड्डों हेतु राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त भूमि (558 एकड़) का अधिग्रहण किया जा रहा है। '' गौरतलब है कि पिछले साल पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर निर्माण के लिए वहां भूमि पूजन किया था।
-
नयी दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने भूमि आधारित प्रोटोटाइप की प्रभावशीलता को सफलतापूर्वक साबित करके डीजल संचालित पनडुब्बियों के लिए एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (एआईपी) प्रणाली के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि उपयोगकर्ता की आवश्यकताओं के अनुसार आठ मार्च को एआईपी के प्रोटोटाइप को एंड्योरेंस मोड और अधिकतम पावर मोड में संचालित किया गया था। मंत्रालय ने कहा, ‘‘एआईपी प्रणाली डीजल-विद्युत चालित पनडुब्बी की घातकता को काफी बढ़ा देती है। एआईपी तकनीक समुद्र के अंदर पनडुब्बियों को ज्यादा देर तक रहने की इजाजत देता है। एनएमडीएल का ईंधन सेल आधारित है क्योंकि हाइड्रोजन जहाज पर उत्पन्न होता है।'' डीआरडीओ की नौसैन्य पदार्थ अनुसंधान प्रयोगशाला इस प्रणाली को विकसित कर रही है। रक्षा मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार इस तकनीक को उद्योग भागीदारों एलएंडटी और थर्मेक्स के सहयोग से सफलतापूर्वक विकसित किया गया है। यह अब पनडुब्बी में फिटमेंट के लिए पूरी तरह तैयार है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), भारतीय नौसेना और उद्योग जगत को बधाई दी । -फाइल फोटो
- नयी दिल्ली । माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों ने चार माह के दौरान कर चोरी रोकने के लिए जाली इन्वॉयस या बिल के खिलाफ अपने अभियान के तहत 357 लोगों को गिरफ्तार किया है। नवंबर के मध्य से अबतक जीएसटी आसूचना और केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों ने 3,500 मामले दायर किए हैं और 10,400 जाली जीएसटीआईएल इकाइयों का पता लगाया है। सूत्रों ने बताया कि अभी तक जिन 357 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें से कम से कम चार के खिलाफ विदेशी विनिमय संरक्षण और तस्करी गतिविधियां रोधक अधिनियम (सीओएफईपीओएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने इन लोगों से करीब 1,125 करोड़ रुपये भी जब्त किए हैं।
-
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना बाह के जरार कस्बे में मां और बेटी की नृशंस हत्या करने वाले आरोपी के साथ मंगलवार को पुलिस की बटेश्वर क्षेत्र में मुठभेड़ हो गयी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उसके पैर में गोली लगी है और उपचार के लिये उसे अस्पताला में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और बाइक बरामद की है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक वेकेंट अशोक ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर बटेश्वर मार्ग गोविंद नामक आरोपी को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उने पुलिस पर गोली चला दी । उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोविंद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अशोक ने बताया कि आरोपी गोविंद से एक तमंचा और बाइक बरामद की गयी है तथा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
- नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय-डीजीसीए ने कहा है कि कोविड से बचाव का टीका लगवाने के बाद 48 घंटे तक पायलट और चालक दल के सदस्य उड़ान नहीं भर सकेंगे। डीजीसीए ने इस संबंध में चालक दल के सदस्यों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। टीका लगवाने के बाद किसी भी तरह के दुष्प्रभाव का पता लगाने के लिए चालक दल की तीस मिनट तक निगरानी की जाएगी।टीका लगवाने के बाद यदि किसी भी दुष्प्रभाव का पता चलता है, तो तुरंत डॉक्टर उसकी जांच करेंगे। बिना किसी दवाई के ठीक होने पर ऐसे पायलटों को विमान उड़ाने के लिए फिट घोषित किया जा सकता है। इस संबंध में उनसे चिकित्सा देखभाल प्रमाणपत्र लिया जाएगा। यदि टीका लेने के बाद दुष्प्रभाव के कारण पायलट 14 दिन से अधिक समय तक अनफिट रहता है, तो उसे विमान उड़ाने के लिए विशेष चिकित्सा जांच की जरूरत होगी।---






.jpg)




















