- Home
- देश
- नई दिल्ली। .केन्द्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर किसानों की च्ट्रैक्टर परेडज् के दौरान लाल किले में हुई घटना के आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने यह गिरफ्तारी की। पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में अभिनेता दीप सिद्धू तथा तीन अन्य की गिरफ्तारी में मददगार हो सकने वाली जानकारी देने पर एक लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा भी की थी।गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के समर्थन में 26 जनवरी को किसानों ने च्ट्रैक्टर परेडज् निकाली थी और इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़पें हुई थीं। इस दौरान बहुत से प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लाल किले तक पहुंच गए थे और उन्होंने वहां एक ध्वजस्तंभ में धार्मिक झंडा लगा दिया था।
- नई दिल्ली।. वैज्ञानिकों को असम और अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित हिमबस्ती गाँव में भूकंप का पहला भूगर्भीय साक्ष्य मिला है। इतिहासकारों ने इसे इस क्षेत्र में बड़े विनाश का कारण बने सदिया भूकंप के रुप में दर्ज किया है। ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार 1667 ईस्वी में आए इस भूकंप ने सदिया शहर को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया था।यह खोज पूर्वी हिमालय क्षेत्र में भूंकप की संभावना वाले क्षेत्रों की पहचान करने और उसके अनुरुप यहां निर्माण गतिविधियों की योजना बनाने में मददगार हो सकती है।ऐतिहासिक अभिलेखागारों में पूर्वी हिमालय क्षेत्र में अक्सर आने वाले ऐसे भूकंपों के बारे में भूवैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई है। ऐसे में ये सवाल उठना स्वाभिक था कि लाखों की आबादी वाले ऐसे क्षेत्र में आते रहे भूकंपों के बारे में कोई जानकारी अभी तक क्यों नहीं जुटाई जा सकी या इन्हें नजरअंदाज किया गया।भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी ) के तहत एक स्वायत्त अनुसंधान संस्थान वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान (डब्लूआईएचजी) के वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश के हिमबस्ती गाँव के उस क्षेत्र में उत्खनन किया जहाँ 1697 में सादिया भूकंप आने के ऐतिहासिक साक्ष्य मिले हैं। उत्खनन में प्राप्त इन साक्ष्यों का आधुनिक भूवैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से विश्लेषण किया गया।अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि इस क्षेत्र में जमीन के नीचे चट्टानें खिसकने से आए भूकंप के निशान नदियों और झरनों के पास सतह के उपर जमा भूगर्भीय पदार्थों के रूप में मौजूद हैं। इस बारे में और गहन अध्ययन के लिए वैज्ञानिकों ने यहां उत्खनन स्थल से इक्कीस रेडियोकार्बन नमूने इकठ्ठा किए।उन्होंने सुबनसिरी नदी के डेल्टा क्षेत्र में गादर वाले स्थान पर बड़े बड़े वृक्षों की टहनियां (सदिया सुबनसिरी नदी के दक्षिण-पूर्व में लगभग 145 किमी दूर स्थित है) गाद में दबी पाईं जो यह बताता है कि भूकंप के बाद भी छह महीने तक आते रहे इसके हल्के झटकों की वजह से नदी में इतनी मिट्टी और मलबा जमा हो गया था कि उसकी सतह उपर उठ गई। यह शोध हाल ही में 'साइंटिफिक रिपोर्ट' पत्रिका में प्रकाशित हुई है।लोहित नदी के दाहिने किनारे पर घने वनों से आच्छादित पूर्वी हिमालय क्षेत्र के घास से ढके मैदानी इलाके में मौजूद रहकर सादिया में सदियों पहले आए भूकंप का अध्ययन काफी मायने रखता है। इससे घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में भूकंप के खतरे वाले इलाकों को पहचानने तथा आगे यहां आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की योजनाएं बनाने में काफी मदद मिलेगी।
- जयपुर। राजस्थान विधानसभा का आगामी सत्र में भाजपा राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, सम्पूर्ण किसान कर्जामाफी सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरेंगी।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां बताया कि इस बारे में चर्चा करने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को होगी जिसमें सभी विधायक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।पूनियां ने संवाददाताओं से कहा कि इस सत्र में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, सम्पूर्ण किसान कर्ज माफी इस तरीके के तमाम मुद्दे रहेंगे, जिन पर हम सरकार को घेरेंगे, इन मुद्दों पर सदन में गंभीर चर्चा की आवश्यकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से लेकर कुछ राज्यव्यापी मुद्दों पर प्रश्न भी लगाये हैं और बाकि दूसरे अन्य उपायों के जरिए अपनी बात को उठाने की कोशिश करेंगे।
- यमुनानगर (हरियाणा)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के नेता दर्शन लाल जैन का सोमवार को निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।समाज सेवा के प्रति जीवन समर्पित करने वाले जैन पौराणिक सरस्वती नदी की तलाश के काम में भी शामिल थे। उनका निधन सोमवार को हरियाणा के यमुनानगर जिले में जगाधरी स्थित आवास में हुआ। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं।सामाजिक कार्य में उनके योगदान के लिए उन्हें 2019 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया और वह हरियाणा में कई शैक्षणिक सस्थानों की स्थापना में भी शामिल रहे हैं। वह जगाधरी में सरस्वती विद्या मंदिर के संस्थापक सदस्य थे। इसकी स्थापना 1954 में हुई। गरीब बच्चों और लड़कियों की शिक्षा समेत कई अन्य क्षेत्रों में वह लगातार काम करते रहे। वह यमुनानगर में लड़कियों के लिए डीएवी कॉलेज निर्माण के संस्थापक सचिव थे। यह 1957 में क्षेत्र का लड़कियों का पहला कॉलेज था। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यादें हमेशा दिलों में रहेंगी।
- - कोविड से स्वस्थ होने की दर 97.2 प्रतिशत हुईनई दिल्ली। देश में अब तक 58 लाख 12 हजार लोगों को कोविड के टीके लगा दिए गये हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 36 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। कल 12 राज्यों-असम, बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, ओडिशा, राजस्थान, त्रिपुरा और उत्तराखंड में टीकाकरण की खबरें हैं।इस बीच, देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर 97.20 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घटों के दौरान 11 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए। मंत्रालय ने कहा है कि अब तक एक करोड़ पांच लाख से अधिक रोगी इस संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल देश में सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 48 हजार 609 हैं जो कि संक्रमित मामलों का केवल 2.37 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11 हजार 831 कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। अब तक देश में एक करोड़ आठ लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 84 रोगियों की इस संक्रमण से मौत हुई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढकर एक लाख 55 हजार से अधिक हो गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न प्रयोगशालाओं में पांच लाख 32 हजार कोरोना वायरस के नमूनों की जांच की जा चुकी है। पूरे देश में 20 करोड़ 19 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।
- नई दिल्ली। इराक के एक नौ महीने के बच्चे को दिल्ली के एक अस्पताल में लीवर प्रत्यारोपण के बाद नया जीवन मिला। एक वर्ष से कम आयु के बच्चों में इस तरह के प्रत्यारोपण को जोखिम भरा माना जाता है। हालांकि, नयी दिल्ली के मणिपाल अस्पताल के डॉक्टरों ने चुनौती स्वीकारी और तीन जनवरी को अली हमाद की नौ घंटे लंबी सर्जरी की।अस्पताल ने कहा कि हमाद की मां ने अपने बेटे की जान बचाने के लिए अपने लीवर का एक हिस्सा दे दिया, जो तीन बच्चों के बाद पैदा हुआ था जिनकी शायद इसी तरह की बीमारी से मौत हो गई थी जिनका समय पर इलाज नहीं किया जा सका था। हमाद को 26 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लीवर प्रत्यारोपण और हेपटो-पैनक्रियाटिक-बिलियरी सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. शैलेन्द्र लालवानी के अनुसार, लीवर में रक्त की आपूर्ति नहीं होना किसी भी लीवर प्रत्यारोपण करने वाली टीम के लिए एक बड़ी चुनौती है क्योंकि प्रत्यारोपण वाले बाल रोगियों में नाड़ी संबंधी जटिलताएँ अधिक होती हैं। उन्होंने कहा, "तीन जनवरी को बच्चे का प्रत्यारोपण किया गया। यकृत धमनी में कोई प्रवाह नहीं था। हमने लीवर में रक्त का प्रवाह देने के लिए नस ग्राफ्ट लगाया। सर्जरी के बाद बच्चे को वेंटिलेटर पर आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया।"डॉक्टर ने कहा, ''हमाद को अगली सुबह वेंटिलेटर से हटा दिया गया और अगले कुछ दिनों में, धीरे-धीरे उसे मुँह में खिलाना भी शुरू कर दिया। अंतत: सर्जरी के 20 दिनों के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।'' अस्पताल में कंसल्टेंट पैडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. सुफला सक्सेना ने कहा, ''ऐसे मामलों में समय पर उपचार?? बहुत महत्वपूर्ण है और हमाद सही समय पर अस्पताल आ गया। यह मामला किसी वास्तविक चमत्कार से कम नहीं है।'
- रायबरेली। रायबरेली जिले में एक टेलर द्वारा कपड़े की सिलाई ठीक से न करने पर उसको अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ गया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।दरअसल, रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले में न्यू बॉम्बे टेलर नाम से मृतक अब्दुल मजीद खान अपनी दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि शर्ट की फिटिंग को लेकर मृतक टेलर और आरोपी ग्राहक सलीम के बीच कहासुनी होने लगी और फिर विवाद हाथापाई में तब्दील हो गया, जिसके बाद टेलर अचानक गश खाकर गिर गया, आनन-फानन में लोगों ने टेलर को जिला अस्पताल पहुंचाया मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक टेलर मजीद की मौत के बाद नाराज परिजनों ने आरोपी ग्राहक सलीम पर मारपीट व हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। टेलर की मौत मामले सीओ सिटी ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में टेलर की मौत का मामला सामने आया है, सभी पहलुओं पर जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौत के कारणों के सवाल पर सीओ सिटी ने कहा कि मृतक के परिजनो का आरोप है कि शर्ट की फिटिंग ठीक नहीं आई थी जिस पर आरोपी द्वारा मृतक से धक्कामुक्की व मारपीट की गई जिससे उसकी मौत हो गई।
- बेंगलुरू । प्यार में ब्रेकअप से नाराज एक सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका से बदला लेने के लिए उसकी स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। जब इतने पर भी उसका मन नहीं भरा तो उसने प्रेमिका को जान से मारने की धमकी भी दे डाली।यह मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू का है। यहां की एक छात्रा ने एक्स-बॉयफ्रेंड के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तब जाकर मामला सामने आया। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी संजय ने ब्रेकअप के बाद उसे देख लेने की धमकी देते हुए उसकी मां को भी मारने की धमकी दी है। लड़की ने बताया कि करीब साल भर पहले मां को उसकी दोस्ती की खबर लगी तो उन्होंने इस रिलेशनशिप पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद उसने बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ता तोड़ दिया था। ब्रेकअप के बाद आरोपी आशिक ने अजीबो-गरीब हरकतें शुरू कर दी थीं। पीडि़ता ने ये भी कहा, ' वो ब्रेकअप के बाद से ही उसे मेंटली टॉर्चर कर रहा था। पिछले महीने 12 जनवरी को वह उसके घर आया और जान से मारने की धमकी भी दी। 'लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि संजय ने बीती 2 फरवरी को उसकी स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। लड़की ने बताया कि उसकी स्कूटी घर के बाहर खड़ी थी। पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।---
- फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रसूलपुर क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे ने बताया कि रसूलपुर थाना क्षेत्र के गालिब नगर निवासी आरोपी जाबिर नाई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500 ग्राम से ज्यादा हेरोइन बरामद की। उन्होंने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बताई जाती है। उसके पास से करीब 50 हजार रुपये मूल्य का पांच किलोग्राम गांजा भी बरामद किया गया है। पांडे ने बताया कि पुलिस पकड़े गए आरोपी तस्कर से सख्ती से पूछताछ कर रही है।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश के जिन राज्यों में स्कूली शिक्षा का माध्यम क्षेत्रीय भाषाएं हैं, उनमें वे कम से कम एक-एक मेडिकल कॉलेज स्थापित होते देखना चाहते हैं।वे आज असम के सोनितपुर जिले में ढेकियाजुली में असम माला कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में सड़कों के बुनियादी ढांचे का विकास करके सड़क संपर्क बढ़ाना और राज्य की आर्थिक प्रगति सुनिश्चित करना है।असम में हाल में शुरू की गई अनेक विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि समूचा पूर्वोत्तर क्षेत्र, विकास के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है और इसमें असम की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि असम इस बात की मिसाल है कि किसी तरह सामूहिक प्रयासों से अच्छे नतीजे प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2016 तक असम में मेडिकल कॉलेजों की संख्या केवल छह थी। लेकिन पिछले पांच वर्षों में ही छह और मेडिकल कॉलेज वहां खोले गए हैं।श्री मोदी ने कहा कि असम के स्वाधीनता सेनानियों ने 1942 में हमारे तिरंगे झंडे के सम्मान की रक्षा और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन बलिदान किया। उन्होंने कहा कि आज भारत के बहादुर नौजवान जाग उठे हैं और अपने स्वाधीनता सेनानियों और उनके बलिदानों से प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं।----
-
झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में चिड़ावा के ओजटू बाईपास पर रविवार सुबह हरियाणा रोडवेज की बस और एक कार की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। कार सवार गुरुग्राम से गुढ़ागौडज़ी के मझाऊ में एक शोक सभा के लिए जा रहे थे। घटना के वक्त कार में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें से सुरेश और कर्मवीर की मौत हो गई। मुकेश, मूलचंद और भोमाराम हादसे में घायल हो गए। घायलों को चिड़ावा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उन्हें झुंझुनूं रैफर कर दिया गया है। कार सवार लोग गुरुग्राम की एक ही कंपनी में काम करते हैं। जो अपने साथी सत्यवीर के पिता के निधन पर शोक सभा में शामिल होने के लिए एक कार से मझाऊ के लिए निकले थे। सुबह कार चिड़ावा में सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रस्सों-लोहे के सरियों से गाड़ी के दरवाजे खोल कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने ओजटू में चिड़ावा-झुंझुनूं हाइवे तिराहे पर ब्रेकर नही होने से दुर्घटना बढऩे की बात कही। सरपंच संघ के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद डांगी ने सड़क के तीनों तरफ ब्रेकर बनवाने की मांग उठाई। हादसे के बाद मौके पर वाहनों का जाम लग गया। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने खुलवाया।
-
बेरी। हरियाणा के डीघल गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक आरोपी पिता ने अपनी दस साल की मासूम बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के पीछे नशे के लिए हैवान बने आरोपी पिता की कहानी है। आरोपी डीघल गांव का आनंद शराब पीने से रोकने पर अपने पूरे परिवार को खत्म करना चाहता था। सुबह 5 बजे ही आरोपी ने परिवार पर हमला किया। सबसे पहले आरोपी ने अपने 8 साल के बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला किया। लेकिन आरोपी की पत्नी की आंख खुल गई और उसने बेटे को बेड से खींच लिया।बेटे के कुल्हाड़ी कंधे के पास लगी। इसके बाद आरोपी की पत्नी बेटे को लेकर पास के कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। इसी बीच आरोपी ने बेड पर सो रही 10 साल की बेटी की गर्दन पर कुल्हाड़ी मार दी। मासूम की बेड पर ही मौत हो गई। शोर शराब सुन परिवार के अन्य लोग जब वहां पहुंचे आरोपी फरार हो गया। घायल बच्चे को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पुलिस ने डीघल निवासी व आरोपी की पत्नी ललिता के बयान पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को मासूम बच्ची दीपिका के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं सूचना ये भी है कि आधी रात के बाद पुलिस ने आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया।
डीघल में हुई वारदात को लेकर आरोपी की पत्नी ने पुलिस को बयान दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी मासूम बेटी ने अपने पापा को रात के समय इतना ही कहा था कि पापा शराब छोड़ दो ये बर्बाद करती है। मम्मी सही कह रही है। इसके बाद दीपिका सो गई थी। लेकिन आंख खुलने से पहले ही उसने दुनिया छोड़ दी।
डीघल चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि सुबह कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि डीघल गांव में आरोपी आनंद ने अपनी दस साल की बेटी की हत्या कर दी है। आरोपी ने अपने बेटे पर वार किया था जो घायल हो गया है। -
नवादा। बिहार के नवादा में यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना रजौली-पटना-रांची रोड पर कारखुट घाटी के पास रविवार सुबह हुई। शनिवार की देर शाम शिव शक्ति ट्रैवल्स की एक बस जमशेदपुर से बिहारशरीफ के लिए आ रही थी।
पुलिस के अनुसार रजौली के कारखुट घाटी स्थित पुरानी गांव के पास बस अनियंत्रित हो जाने के कारण पलट गई। घटना के इलाके के हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। रजौली थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि शिव शक्ति बस सड़क हादसे का शिकार हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है। दोनों महिलाओं की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बस में कुल कितने लोग सवार थे, इस बात की जांच चल रही है। मृतकों की पहचान नालंदा के नूरसराय निवासी वीरेंद्र शर्मा की पत्नी कुसुम देवी और बिहारशरीफ के मुगलकुंआ निवासी मो. खुर्शीद की पत्नी रुकसाना खातून के रूप में हुई है। वहीं घायलों में बिहारशरीफ निवासी महेश प्रसाद, रामेश्वर महतो, आयुष कुमार, उर्मिला देवी, मनीष कुमार, मोहम्मद हजरत उद्दीन, संतोष कुमार पांडे, गुड्डी कुमारी, मो. शुजा शामिल हैं।
-
शव छिपाने के बाद पति खुद गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा थाने, गिरफ्तार
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में आरोपी युवक ने अपनी सुसराल पहुंचकर पत्नी का गला घोंट दिया। रविवार सुबह शव बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने शनिवार को रुपए देने के बहाने अपनी पत्नी को खेत पर बुलाया। जहां किसी बात पर विवाद होने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव फेंक कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पड़ताल की है।
पुलिस के अनुसार सदर कोतवाली इलाके के पारा ओझी गांव निवासी श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने अपनी बेटी कंचन (21 साल) की शादी तीन साल पहले कानपुर देहात के थाना सिकंदरा के नसीरपुर गांव निवासी आरोपी अमित से की थी। दोनों से एक साल का पुत्र भी है। श्याम सुंदर ने बताया कि बेटी को उसके ससुराल के लोग परेशान करते थे। इसलिए वह मायके में ही ज्यादा रहती थी। इस बीच आरोपी दामाद अमित बेटी से मिलने आता जाता रहता था।
शनिवार को कंचन बिना कुछ बताए घर से बाहर निकल गई। लेकिन काफी देर तक जब वापस नहीं लौटी तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच आरोपी अमित ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। लेकिन कंचन के पिता ने आरोपी दामाद अमित पर ही उसे गायब करने का शक जताया। पुलिस ने आरोपी अमित को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी अमित ने बताया कि उसने विवाद के बाद कंचन का उसके दुपट्टे से गला घोंटकर अरहर के खेत में शव छिपा दिया था। रविवार सुबह मृतका का शव बरामद हुआ है। - आगरा। आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेव के सर्विस रोड की झाडिय़ों में एक महिला का शव मिला। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह खंदौली रोड स्थित टोल प्लाजा के नीचे झाडिय़ों में एक महिला का शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह और थाना खंदौली प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से इस बारे में जानकारी ली। सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह ने बताया कि महिला का शव जला हुआ और निर्वस्त्र अवस्था में मिला है। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने महिला की हत्या करके उसकी पहचान छिपाने की नीयत से शव को जलाया है। उन्होंने बताया कि महिला का शव आधा जल चुका है जिससे महिला की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पहचान कराये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं और इस संबंध में जांच जारी है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटनास्थल का एसएसपी बबलू कुमार ने भी निरीक्षण किया और घटना के खुलासे के निर्देश अधीनस्थों को दिये।
- भदोही (उप्र)। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत फत्तूपुर में शनिवार को दो बंदरों को मारने के आरोप में पुलिस ने दो कालीन निर्यातकों को गिरफ्तार कर लिया। इस सिलसिले में वन विभाग के रेंजर रिचेश कुमार मिश्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।मिश्रा ने कहा कि स्टेशन रोड के फत्तूपुर स्थित ईस्टर्न कार्पेट्स में शनिवार को दो बंदरों की गोली मारने की सूचना पर फर्म के मालिक बुलंद अंसारी और उसके सगे भाई मोहसिन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार देर शाम को एक बंदर की गोली मारी गई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। शनिवार को उसके अवशेष के पास आए दूसरे बंदर को भी कालीन निर्यातक ने कथित तौर पर गोली मार दी। मिश्रा ने बताया कि इस पूरे घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जिसके बाद शहर कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
- भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार दिनदहाड़े एक ज्वेलर कर्मी से अपराधियों ने करीब 90 लाख रुपये मूल्य का करीब एक किलोग्राम 850 ग्राम सोना लूट लिया ।वरीय आरक्षी अधीक्षक नताशा गुडिय़ा ने वारदात के बारे में बताया कि विशेष कार्यबाल (एसआईटी) का गठन किए जाने के साथ ही इस मामले में छानबीन जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गिरोह का पता लगा लिया जाएगा। इस मामले में एक आभूषण दुकान के कर्मचारी अभिषेक कुमार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस की शिकायत के अनुसार अभिषेक कोलकाता से उक्त सोना लेकर एक ट्रेन से भागलपुर स्टेशन पर उतरे और सोने को लेकर कचहरी चौक के समीप स्थित आभूषण व्यवसायी के घर जाने लगे। इसी बीच सूजागंज बाजार के डीएन सिंह रोड पर दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने उनकी स्कूटी रोकी तथा मिर्च का पाउडर उड़ेल दिया और सोने से भरा बैग छीनकर चंपत हो गये।
- बाराबंकी बाराबंकी जिले की एक अदालत ने थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के अतरौरा ग्राम में पत्नी की हत्या कर कटा सिर लेकर थाने पहुंचने वाले व्यक्ति को शनिवार को उम्र कैद की सजा सुनाई और 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है जबकि महिला के ससुर को दोषमुक्त करार दिया है। घटना 12 वर्ष पहले की है।अपर सत्र न्यायाधीश इरफ़ान अहमद ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद यह फ़ैसला सुनाया। शासकीय अधिवक्ता रमेश चन्द्र वर्मा ने रविवार को बताया कि थाना जहांगीराबाद में 10 जनवरी 2009 को उन्नाव जिले के ग्राम झलोतर थाना अजगैन निवासी शिवराज ने अपनी बहन 22 वर्षीय रजनी की हत्या का नामजद मामला उसके पति माता प्रसाद और ससुर ईश्वरदीन के खिलाफ दर्ज कराया था। माता प्रसाद ख़ुद ही पत्नी का कटा सिर लेकर थाने पहुंच गया था। जहांगीराबाद पुलिस ने जांच के दौरान मामले में गैंगेस्टर एक्ट की धारा भी लगाई थी।अदालत ने सुनवाई के बाद मृतका के ससुर ईश्वरदीन को हत्या व गैंगस्टर में दोषमुक्त कर दिया जबकि पति माता प्रसाद को उम्रकैद की सजा सुनाने के साथ ही उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना न अदा करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
-
मामला सुन भौंचक्के रह गए पुलिसकर्मी
मुंबई। 'संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे' ये कहावत तो आपने खूब सुनी ही होगा. तमाम लोग सेहत बनाने के लिए डेली रुटीन में अंडे का सेवन करना बेहतर मानते हैं. लेकिन क्या सोच सकते हैं अंडे पति-पत्नी की तकरार की वजह भी हो सकते हैं. विवाद भी छोटा-मोटा नहीं अंडों पर हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि आपस का मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया। ये घटना है कि महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के साखरखेरडा गांव की है. जहां पर पति-पत्नी अंडों के लिए ऐसा झगड़ा कर बैठे कि पुलिस को बीच-बचाव में आना पड़ा।
पुलिस के मुताबिक अंडों पर हुई लड़ाई के बाद पति-पत्नी खुद ही एक दूसरे की शिकायत करने थाने में आ गए. पहले तो पुलिस ने इस दंपत्ति विवाद पर खास ध्यान नहीं दिया लेकिन जब उन्हें इस बात का पता चला कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की जड़ मुर्गी के 3 अंडे हैं तो पुलिसकर्मी भौंचक्के रह गए. फिर थाने में दंपत्ति का पूरा मामला सुना गया. दोनों पति-पत्नी ने अंडों को लेकर हुई विवाद का मामला बताया और एक दूसरे के खिलाफ शिकायतें की।
थाने में पति ने पुलिस अधिकारी को बताया कि वह बाजार से 3 अंडे लाया था और पत्नी से कहा कि इसकी भुर्जी बना देना. पत्नी ने अंडे की सब्जी तो बनाई लेकिन वह सब्जी उसने अपनी बेटी को खिला दी. जब वह वापस आया तो उसने अपनी पत्नी से अंडे की भुर्जी लाने के लिए कहा. इस पर पत्नी ने बताया कि अंडे की भुर्जी तो बेटी ने खा ली है. इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा होना शुरू हो गया. दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया. जहां एक ओर पति-पत्नी एक दूसरे पर गुस्सा झाड़ रहे थे तो वहीं थाने के कर्मचारियों को इस मामले पर हंसी आ रही थी।
साखरखेरड़ा पुलिस अधिकारी ने भी बहुत ही अनोखे ढंग से पति-पत्नी बीच का विवाद सुलझाया. दोनों के विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस अधिकारी ने एक सिपाही को 3 अंडे लाने के लिए बाजार भेजा जो बाद में उस दंपत्ति को दे दिये गये. तब जाकर दोनों के बीच झगड़ा सुलझा और वो मुस्कुराते हुए अपने घर चले गए। - बदायूं (उप्र)। जिले के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के एक गांव के मंदिर पर लंबे समय से रह रहे महंत जयपाल सिंह उर्फ सखी बाबा की शनिवार सुबह धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। गांव के ही एक व्यक्ति पर महंत की हत्या का आरोप है। यह जानकारी पुलिस ने दी।पुलिस ने बताया कि ग्राम प्रधान मनीष कुमार द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि आरोपी युवक रामवीर सिंह नशे का आदी है और अपनी पत्नी के छोड़ कर चले जाने के पीछे महंत को वजह मानता था। पुलिस के अनुसार शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रंजिश के कारण उसने शनिवार सुबह लगभग सात बजे महंत की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक फरार है। पुलिस ने बताया कि महंत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।पुलिस के अनुसार मामला इस्लामनगर थाना इलाके के मोहद्दीनपुर ढक नगला का है जहां मंदिर पर रहने वाले जयलपाल सिंह उर्फ सखी बाबा (उम्र करीब 50 साल) की गांव के ही आरोपी रामवीर (उम्र करीब 26 साल) ने चाकू से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के अनुसार आरोपी ने घटना को उस वक़्त अंजाम दिया जब बाबा अपने कमरे में थे। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक नशे का आदी है और उसकी पत्नी उसको छोड़ कर चली गई है।
- जींद। हरियाणा के जींद जिले में शुक्रवार की शाम को नरवाना के आर्य नगर में बाईक पर सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर एक आढती से 8 लाख 85 हजार रुपये लूट लिए । वहीं आढती को बचाने के लिये आई महिलाओं की तरफ भी उन लोगों ने हवा में गोली चलायी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि आढ़ती की पहचान जयपाल बसंल के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि वह किशनचंद का रहने वाला था । पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को कस्बे के बैंक से रूपये निकलवाकर आर्य उप नगर के रास्ते अपने घर जा रहा था, लेकिन बैंक के बाहर से पीछा कर रहे बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उसकी स्कूटी को ओवरटेक करके उसका रास्ता रोका और पिस्तौल तान दी और रुपये लेकर फरार हो गये ।उन्होंने बताया कि इस दौरान बीच गली में बैठी कुछ महिलाएं भी उनकी ओर भागी तो एक नकाबपोश युवक ने उनकी तरफ पिस्तौल तान दी और हवा में गोली चलायी । पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रही है ।---
- जयपुर। राजस्थान के चुरू जिले के हमीरवार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गैंगवार के चलते दो पक्षों में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।चुरू के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि प्रदीप स्वामी और संपत नेहरा गिरोह के बीच आपसी रंजिश में यह गोली चली। उनके अनुसार संपत नेहरा गिरोह के लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में प्रदीप स्वामी और उसके पास बैठे दो ग्रामीणों की मौत हो गई जबकि नेहरा गिरोह के एक व्यक्ति की मौत भी इसमें हुई है हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी मौत किसकी गोली लगने से हुई। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। फिलहाल इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और आरोपियों की तलाश की लिये पुलिस की टीमें बनाकर भेजी गई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार संपत नेहरा पंजाब की जेल में बंद है। नेहरा और प्रदीप स्वामी दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामलेंदर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं राजस्थान के पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर के निर्देश पर उप महानिरीक्षक रणधीर सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह सहित चार अधिकारियों की टीम को घटनास्थल के लिये भेजा गया है।
- नई दिल्ली। देश भर में अब तक 49 लाख 59 हजार से अधिक लोगों को कोविड के टीके लगाये जा चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि गुरुवार को पांच लाख नौ हजार से अधिक लोगों को कोविड के टीके लगाये गये। मंत्रालय ने कहा है कि आठ राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के 61 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया गया है। उत्तरप्रदेश में देश के कुल लाभार्थियों का 11 प्रतिशत टीकाकरण किया गया है।इस बीच, कल 15 हजार से अधिक रोगियों के ठीक होने से देश में स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.16 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अब तक एक करोड चार लाख रोगी कोविड संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इस समय देश भर में एक लाख 51 हजार सात सौ सक्रिय मामले हैं, जो कुल संक्रमित लोगों के केवल चार प्रतिशत रह गये हैं।देश भर में कल 12 हजार 408 नये मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या एक करोड़ आठ लाख से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 120 रोगियों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कोविड से मरने वालों की संख्या एक लाख 54 हजार से अधिक हो गई है।भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कहा है कि गुरुवार को विभिन्न जांच केन्द्रों में सात लाख 15 हजार से अधिक लोगों की जांच की गई। अब तक देश में नौ करोड 99 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है।
- शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को इस साल की पहली बर्फबारी हुई। शिमला, कुफरी, केलोंग, कल्पा और राज्य के ऊंचाईं वाले कई इलाकों में बर्फबारी हुई।मौसम विभाग ने मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाते हुए चार फरवरी के लिए राज्य में आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका जताई थी और येलो अलर्ट जारी किया था। शिमला मौसम केंद्र ने मैदानी, निचले पहाड़ी इलाकों में चार फरवरी को और मध्यम तथा ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में चार और पांच फरवरी को आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका जताई थी। मौसम कार्यालय ने खराब मौसम के बारे में लोगों को सतर्क करने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम चेतावनी में येलो अलर्ट सबसे कम श्रेणी वाले खतरे में आता है और इससे कुछ दिनों के लिए खराब मौसम की आशंका के संकेत मिलते हैं।---
- इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम भदवां में गुरुवार की देर शाम सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार यादव उर्फ बबलू की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान बबलू को शाम को दो-तीन लोग घर से बुलाकर गांव के बाहर ले गये और बातचीत करते-करते गोली मार दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। तोमर ने बताया कि हत्यारों को पकडऩे के लिए पुलिस दलों को लगाया गया है। प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे का कारण आने वाले पंचायत चुनाव से संबंधित जान पड़ता है।राजकुमार यादव समाजवादी पार्टी की युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। सपा नेता की मौत की खबर मिलते ही सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, अंशुल यादव, रघुराज सिंह आदि अन्य नेता व कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे।





.jpg)
.jpg)















.jpg)




