- Home
- देश
-
चंडीगढ़। पंजाब में जालंधर जिले के कानपुर गांव में तीन बहनें अपने घर में एक संदूक के अंदर मृत पाई गईं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मकसूदन थाने में रविवार रात को तीन लड़कियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लड़कियों के माता पिता ने काम से लौटकर जब उनकी तलाश की तो उन्हें वे घर में नहीं मिली थीं। पुलिस ने बताया कि प्रवासी मजदूर के परिवार में पांच बच्चे थे।
उन्होंने बताया कि बहनों की पहचान कंचन (चार), शक्ति (सात) और अमृता (नौ) के रूप में हुई। अधिकारी ने बताया कि मृत्यु के कारण का पता लगाने के लिए तीनों शवों को पोस्टमार्टम के वास्ते भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि मामला तब प्रकाश में आया जब लड़कियों का पिता सोमवार को घर का सामान हटा रहा था और तभी उसे संदूक असामान्य रूप से ज्यादा भारी लगा। पुलिस ने बताया कि जब उसने संदूक खोला तो उसके अंदर उसने तीनों बेटियों को पाया। पुलिस के अनुसार लड़कियों के पिता को हाल में उसकी शराब पीने की आदत के कारण मकान मालिक ने घर खाली करने के लिए कहा था ।(सांकेतिक फोटो) - नयी दिल्ली। सितंबर महीने में अधिक उमस रहने से एयरकंडीशर और कूलर की जरूरत बढ़ने से देश में बिजली की खपत सालाना आधार पर 10.7 प्रतिशत बढ़कर 140.49 अरब यूनिट हो गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एक साल पहले की समान अवधि में बिजली की खपत 126.91 अरब यूनिट थी, जबकि सितंबर, 2021 में यह 112.43 अरब यूनिट थी। सितंबर महीने में एक दिन की सर्वाधिक बिजली मांग की आपूर्ति बढ़कर 239.97 गीगावॉट हो गई। सितंबर, 2022 में एक दिन की अधिकतम बिजली आपूर्ति 199.50 गीगावॉट जबकि सितंबर, 2021 में 180.73 गीगावॉट थी। बिजली मंत्रालय ने पहले अनुमान जताया था कि गर्मियों के दौरान बिजली की मांग 229 गीगावॉट तक पहुंच जाएगी। लेकिन बेमौसम बारिश के कारण अप्रैल-जुलाई में मांग अनुमानित स्तर तक नहीं पहुंची थी। हालांकि, जून में अधिकतम आपूर्ति बढ़कर 224.1 गीगावॉट के नए शिखर पर पहुंच गई जबकि जुलाई में यह 209.03 गीगावॉट रही। अगस्त में अधिकतम मांग फिर से बढ़कर 238.19 गीगावॉट तक पहुंच गई। दिल्ली की 70 लाख आबादी को बिजली की आपूर्ति करने वाली टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि इस साल असामान्य रूप से ऊंचा तापमान होने से मांग अधिक बनी हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में भी त्योहारों के कारण मांग अधिक रहने की उम्मीद है।उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि अगस्त और सितंबर में बिजली की खपत बढ़ने का मुख्य कारण उमस भरा मौसम और त्योहारी सीजन से पहले औद्योगिक गतिविधियों का बढ़ना भी है।
- नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को गांधी जयंती के मौके पर खादी को भारतीय धरोहर और विरासत का प्रतीक बताया और लोगों से खादी उत्पाद खरीदने की अपील की। नड्डा ने इस अवसर पर राजधानी के कनॉट प्लेस स्थित खादी स्टोर का दौरा किया और वहां से कुछ वस्त्र भी खरीदे। उन्होंने ‘एक्स' पर किए एक पोस्ट में कहा, ‘‘खादी हमारी धरोहर और विरासत का प्रतीक है। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नई दिल्ली स्थित 'खादी स्टोर' से खादी के वस्त्र खरीदे।'' नड्डा ने कहा कि खादी को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ‘सफलतम प्रयासों' से खादी उद्योग नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी देशवासियों से कम से कम एक खादी उत्पाद खरीदने और उत्सव समारोहों के दौरान ‘वोकल फॉर लोकल' मंत्र को अपनाने का आग्रह करता हूं।'' इससे पहले नड्डा ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, पूज्य बापू हमारे पथ-प्रदर्शक हैं। स्वदेशी, स्वराज व स्वभाषा के लिए आपके आग्रह सदैव हमारी प्रेरणा हैं। आज हमारी सरकार जन-जन के लिए आपके दिखाए समावेशी, सर्वस्पर्शी व सर्वागींण विकास के पथ को अपना ध्येय बनाकर राष्ट्रसेवा हेतु समर्पित है।'' भाजपा अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री का संपूर्ण जीवन हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत है। 'जय जवान- जय किसान' का उनका उद्घोष आज भी देश के जन-जन में जीवंत व प्रवाहमान है। आपका दृढ़संकल्प, सेवाभाव व राष्ट्र के लिए समर्पण हमारा मार्गदर्शन करते हैं। आज उनकी पावन जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करता हूं।'
- अमृतसर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अरदास के लिए पहुंचे। अपने सिर को नीले रंग कपड़े से ढककर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने स्वर्ण मंदिर के गर्भगृह में मत्था टेका। प्रार्थना के बाद वह सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त गए और श्रद्धालुओं द्वारा उपयोग किये गये पानी के बर्तनों को साफ करके ‘सेवा’ (स्वैच्छिक सेवा) भी की।राहुल गांधी के मंगलवार को सुबह धार्मिक क्रिया ‘पालकी सेवा’ में भी शामिल होने की संभावना है।पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बताया कि राहुल गांधी शहर के निजी दौरे पर हैं।वडिंग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राहुल गांधी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने के लिए अमृतसर साहिब आए हुए हैं। यह उनकी निजी, आध्यात्मिक यात्रा है। हमें उनकी निजता का सम्मान करना चाहिए। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे इस यात्रा के लिए न आएं। आप सभी अपने उत्साहपूर्वक समर्थन के साथ अगली बार उनसे मिल सकते हैं। ’’राहुल का पंजाब दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब 2015 के मादक पदार्थ मामले में पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच विवाद छिड़ा हुआ है।पार्टी के कुछ नेता 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में आप के साथ गठबंधन का भी विरोध कर रहे हैं।
- जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को स्पष्ट संकेत दिया कि पार्टी राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश नहीं करेगी। मोदी ने ‘कमल’ के निशान को ही पार्टी की उम्मीद व उम्मीदवार बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने चित्तौड़गढ़ में पार्टी की एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। मोदी की ओर से यह टिप्पणी ऐसे समय में की गई है, जब पार्टी राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित तमाम नेताओं को एकसाथ लाने में जुटी है। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।मोदी ने अपने संबोधन के आखिर में कहा, ‘‘इस चुनाव में हमारा एक ही चेहरा है और वो चेहरा है कमल। इस कमल को ही भारी बहुमत से जिताना है। और हम इस कमल के नेतृत्व में, कमल के निशान से राजस्थान का भाग्य भी तेज गति से आगे बढ़ाएंगे।’उन्होंने कहा, ‘‘हमारी उम्मीद कमल है, हमारा उम्मीदवार कमल है। हम कमल खिलाएंगे, भाजपा को जिताएंगे, इसी लक्ष्य के साथ हम सबको एकजुटता के साथ आगे निकलना है।’’मोदी के साथ मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित अन्य नेता मौजूद थे। मोदी ने अपने संबोधन में किसी नेता का नाम नहीं लिया, हालांकि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी के बारे में कहा कि वह मेवाड़ के, राजस्थान के विकास से जुड़े हर मुद्दे को दिल्ली में जोर-शोर से उठाते हैं।आगामी चुनाव में पार्टी की जीत का विश्वास जताते हुए मोदी ने कहा, ‘‘राजस्थान ने आह्वान कर दिया है- राजस्थान को बचाएंगे, भाजपा सरकार को लाएंगे।’’मोदी जनसभा से पहले सांवलिया सेठ मंदिर गए और पूजा अर्चना की। वह सभा में खुली जीप में सवार होकर पहुंचे, जहां लोगों ने जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया।
- नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में जाति आधारित गणना के आंकड़े सामने आने के बाद सोमवार को कहा कि देश के जातिगत आंकड़े जानना जरूरी है और जिनकी जितनी आबादी है, उन्हें उनका उतना हक मिलना चाहिए। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बिहार की जातिगत जनगणना से पता चला है कि वहां ओबीसी, एससी और एसटी 84 प्रतिशत हैं। केंद्र सरकार के 90 सचिवों में से सिर्फ़ 3 ओबीसी हैं, जो भारत का मात्र 5 प्रतिशत बजट संभालते हैं!’’राहुल गांधी ने कहा, ‘‘इसलिए, भारत के जातिगत आंकड़े जानना ज़रूरी है। जितनी आबादी, उतना हक़ – ये हमारा प्रण है।’’ बिहार सरकार ने सोमवार को बहुप्रतीक्षित जाति आधारित गणना के निष्कर्ष जारी किए, जिसमें खुलासा हुआ कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) राज्य की कुल आबादी का 63 प्रतिशत हैं।बिहार के विकास आयुक्त विवेक सिंह द्वारा यहां जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य की कुल जनसंख्या 13.07 करोड़ से कुछ अधिक है, जिसमें से 36 प्रतिशत के साथ ईबीसी सबसे बड़ा सामाजिक वर्ग है। इसके बाद ओबीसी 27.13 प्रतिशत हैं।
- शिमला। हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करंसी के माध्यम से हजारों निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।प्रदेश के एक निर्दलीय विधायक ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था और आरोप लगाया था कि जालसाजों ने पिछले पांच साल की अवधि में हजारों निवेशकों के साथ 200 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की।साल 2018 से यह धोखाधड़ी शुरू हुई थी जिसमें क्रिप्टो सिक्कों की शृंखला तैयार करने का दावा किया गया है।धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का हिस्सा रहे लोगों ने निवेशकों को केआरओ और डीजीटी सिक्कों में निवेश करके कम समय में उच्च रिटर्न का वादा किया था।शुरुआती निवेशकों को पोंजी-शैली योजना में अन्य लोगों को शामिल करने के लिए प्रलोभन दिया गया।यह मामला विधानसभा में निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने उठाया था, जिन्होंने सिर्फ कांगड़ा और हमीरपुर में ही लोगों से ठगी की राशि 200 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान जताया था।इसके बाद मामले में जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया।एसआईटी की अगुवाई कर रहे उत्तरी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक धुल्लर ने सोमवार को कहा कि वास्तव में कितनी राशि की धोखाधड़ी हुई, उसका पता लगाया जाना है।पुलिस ने कहा कि धोखाधड़ी के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि सरगना अभी फरार है।उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी करने वालों ने अपनी योजना के लिए गलत सूचना, धोखे और धमकियों का मिलाकर इस्तेमाल किया और अपने सिक्कों की कीमतों में हेरफेर करके निवेशकों से पैसा वसूलना जारी रखा।अधिकारी के अनुसार, उन्होंने पहला सिक्का जो निकाला था, वह ‘कोरविको कॉइन’ या केआरओ सिक्का था।क्रिप्टो करंसी डिजिटल मुद्रा है जिसे ब्लॉकचेन-आधारित कंप्यूटर नेटवर्क से विनिमय के माध्यम के रूप में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह नेटवर्क सरकार या बैंक जैसे किसी केंद्रीय प्राधिकरण पर निर्भर नहीं होता।
- नयी दिल्ली. राकेश मेहरा को भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ (सिटी) के चेयरमैन के तौर पर चुना गया है। शुक्रवार को सिटी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 65वीं वार्षिक बैठक (एजीएम) में नई समिति को चुना गया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, चेयरमैन पद के अलावा अश्विनी चंद्रन को डिप्टी चेयरमैन और दिनेश नोलखा को वाइस चेयरमैन पद के लिए चुना गया। सभी नियुक्तियां दो साल (2023-2025) के लिए प्रभावी होंगी। चार्टर्ड अकाउंटेंड राकेश मेहरा बांसवाड़ा सिंटेक्स लिमिटेड (बीएसएल) के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि कपड़ा उद्योग की वृद्धि के लिए वह सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे। सिटी के डिप्टी चेयरमैन अश्विनी चंद्रन कोयंबटूर के मैसर्स प्रेकॉट लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं। वहीं, सिटी के वाइस चेयरमैन दिनेश नोलखा भीलवाड़ा स्थित नितिन स्पिनर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी हैं। उन्हें भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) द्वारा ‘सीए बिजनेस लीडर अवार्ड' से भी सम्मानित किया गया है।
-
पटना. बिहार में डेंगू के मामलों में चिंताजनक वृद्धि देखी जा रही है, इस साल सितंबर में इस बीमारी के 6,146 मामले सामने आए, यह आंकड़ा पिछले पांच वर्षों में इस महीने में सबसे अधिक है। बिहार के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में इस साल डेंगू के 6,421 मामले सामने आये, इनमें से 6,146 केवल सितंबर में सामने आये हैं । इसमें कहा गया है कि पिछले साल सितंबर में डेंगू के 1,896 मामले सामने आये थे । पिछले साल सितंबर की अपेक्षा इस साल सितंबर में यह आंकड़ा तीनगुना अधिक है । शुक्रवार को राज्य में डेंगू के 416 मामले सामने आए, जिनमें सबसे अधिक मामले पटना में 177, मुंगेर में 33, सारण में 28, भागलपुर में 27 और बेगुसराय में 17 सामने आये । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल के अनुसार, इस साल 17 सितंबर तक बिहार में डेंगू से सात मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल कुल 13,972 मामले सामने आए थे। 30 सितंबर तक 12 सरकारी अस्पतालों में 295 लोगों का इलाज चल रहा था ।
-
दमन. दमन, दीव, दादरा और नगर हवेली के एक होटल के कमरे में गुजरात से आए दो पर्यटकों की कथित तौर पर बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। नगर थाना प्रभारी विशाल पटेल ने बताया कि नडियाद के रहने वाले श्रीकांत वाघेला (35) और उनके छह साल के बेटे शीनोन की शनिवार को यहां एक स्थानीय होटल के बाथरूम में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जांच के तहत होटल को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया, ‘‘ कमरा संख्या 301 में शनिवार अपराह्न चार से साढ़े चार बजे के बीच व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनके बेटे को करंट लगने की घटना हुई।'' पुलिस के मुताबिक, चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में ठहरे लोगों ने तुरंत बिजली आपूर्ति को काट दी लेकिन तब तक व्यक्ति और बच्चे की मौत हो चुकी थी। पुलिस के बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 285 (लापरवाही) और 304 (ए) (लापवाही से मृत्यु) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गई है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जिलाधिकारी सौरभा मिश्रा ने दमन स्थित होटलों व अतिथि-गृहों को सात दिनों के भीतर बिजली सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्देश दिया है।
-
नयी दिल्ली. इस साल सरकारी हेल्पलाइन ‘एल्डरलाइन' पर वरिष्ठ नागरिकों द्वारा उठाए गए शीर्ष प्रश्नों में पेंशन से संबंधित चिंताएं, सामाजिक कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी और देखभाल केंद्र तथा चिकित्सकों को खोजने में सहायता शामिल थी। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के मुताबिक, हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 14567 पर 87,218 कॉल आईं। ‘एल्डरलाइन' गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) भागीदारों के सहयोग से देश भर में परेशानियों का सामना कर रहे वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की एक पहल है। आंकड़ों के अनुसार, हेल्पलाइन वर्तमान में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संचालित की जा रही है। हेल्पलाइन पर पेंशन संबंधी समस्याओं से जुड़ी सूचना और सामाजिक कल्याण योजनाओं, देखभाल केंद्रों, अस्पतालों और चिकित्सकों के बारे में जानकारी समेत कई मुद्दों के बारे में जानकारी ली। ‘हेल्पएज इंडिया', उन गैर-सरकारी संगठनों में से एक है, जिसने मंत्रालय को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों दिल्ली, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, पंजाब, आंध्र प्रदेश, गुजरात जम्मू कश्मीर और लद्दाख में जनवरी 2023 से सितंबर 2023 तक हेल्पलाइन संचालित करने में मदद की। उसे हेल्पलाइन पर कुल 13,086 कॉल प्राप्त हुईं, जो राष्ट्रीय हेल्पलाइन पर प्राप्त कुल कॉल का लगभग 25 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 21 प्रतिशत कॉल में वरिष्ठ नागरिकों ने वृद्धाश्रम, देखभाल केंद्रों, अस्पतालों, चिकित्सकों और देखभाल सुविधा देने वालों के बारे में जानकारी मांगी। वहीं, 33 प्रतिशत कॉल में कानूनी मुद्दों, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन और भरण-पोषण अधिनियम के संबंध में मार्गदर्शन मांगा गया। ‘हेल्पएज इंडिया' के मिशन प्रमुख-एजकेयर डॉ. इम्तियाज अहमद ने कहा कि अन्य के तहत वर्गीकृत 41 प्रतिशत से अधिक कॉल में सहायक उपकरणों, दवा और छोटे घरेलू कामों के लिए सहायता मांगी गई और पड़ोसियों के साथ विवादों के समाधान के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि लगभग चार प्रतिशत कॉल बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार से जुड़े मुद्दों से संबंधित थीं। उन्होंने कहा कि 73 प्रतिशत कॉल करने वाले पुरुष थे, जबकि 27 प्रतिशत महिलाएं थीं। अहमद ने कहा, ‘‘यदि हम उन सेवाओं को और विभाजित करें जिनके लिए इस वर्ष की शुरुआत से कॉल प्राप्त हुई हैं, तो 23 प्रतिशत पेंशन के बारे में थीं, 14 प्रतिशत ने वृद्धाश्रम और चिकित्सकों के बारे में पूछताछ की, तथा 41 प्रतिशत में स्वैच्छिक सेवाओं के बारे में जानकारी मांगी गई, जैसे- क्या कोई उन्हें घर के छोटे-मोटे काम, बाजार से दवाइयां और अन्य सामान खरीदने में मदद कर सकता है।'' अहमद ने कहा कि इससे पता चलता है कि अधिकांश वरिष्ठ नागरिक, या एक बड़ा हिस्सा, एकाकी जीवन जी रहे हैं और उनके पास अपने बच्चों या रिश्तेदारों का कोई सहयोग नहीं है, जो उन्हें छोटे मोटे कार्यों में मदद कर सकें। अहमद ने कहा कि बुजुर्गों के लिए घर-आसपड़ोस से मिलने वाला सामाजिक सहयोग खत्म हो गया है और उन्हें हेल्पलाइन से मदद लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘हैरानी की बात है कि जनवरी 2022 से दिसंबर 2022 तक, हमें पेंशन मुद्दों से संबंधित 42.5 प्रतिशत कॉल प्राप्त हुईं।'' एनजीओ ने कहा, ‘‘अधिकांश कॉल दिल्ली से थीं, जिनमें वरिष्ठ नागरिकों ने भुगतान न होने, पेंशन प्रदान करने वाले अधिकारियों तक पहुंचने में असमर्थता या प्रक्रियात्मक देरी के कारण कई महीने की पेंशन लंबित होने के बारे में शिकायत की थी। इस साल पेंशन से जुड़ी कॉल में भारी कमी आई है और यह 23 प्रतिशत रह गई है।'' बुजुर्गों के लिए 1999 से संचालित एनजीओ ‘एजवेल' की हेल्पलाइन ने भी स्वास्थ्य देखभाल को बुजुर्गों की शीर्ष चिंताओं में से एक के रूप में प्रस्तुत किया। एजवेल फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष हिमांशु रथ ने कहा कि एजवेल हेल्पलाइन नंबर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग है तथा करीब 71 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिक गठिया, कमजोर दृष्टि, मधुमेह और हड्डी फ्रैक्चर जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित होने के मुद्दे उठाते हैं। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में बुजुर्गों की आबादी अभूतपूर्व दर से बढ़ रही है और सदी के मध्य तक यह बच्चों की आबादी को पार कर सकती है। यूएनएफपीए की ‘इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023' के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर बुजुर्गों (60 साल से ज्यादा उम्र) की आबादी का हिस्सा 2021 में 10.1 प्रतिशत से बढ़कर 2036 में 15 प्रतिशत और 2050 में 20.8 प्रतिशत होने का अनुमान है।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशभर में चलाए गए स्वच्छता ही सेवा महाभियान का नेतृत्व किया। वे फिटनेस प्रशिक्षक अंकित बैयानपुरिया के साथ सफाई अभियान में शामिल हुए। श्री मोदी ने अंकित बैयानपुरिया से बातचीत की और शारीरिक सौष्ठव बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने सफाई अभियान के दौरान श्री बैयानपुरिया के साथ हुई बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है।
स्वच्छता के लिए एक तारीख एक घंटा एक साथ के प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर आज देशभर में लोगों ने भागीदारी की। श्री मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आज सुबह 10 बजे स्वच्छता अभियान के लिए नागरिकों से एक घंटे के श्रमदान की अपील की थी। पिछले मन की बात कार्यक्रम में भी, प्रधानमंत्री ने आज के स्वच्छता अभियान में भागीदारी के लिए लोगों से समय निकालने की अपील की थी। इस अवसर पर सभी वर्गों के लोगों ने बाजार परिसरों, रेल-पटरियों, जलाशयों, पर्यटन और पूजा-स्थलों सहित सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कार्य में हिस्सा लिया। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री भूपेन्दर यादव, धर्मेंद्र प्रधान, डॉ. जीतेंद्र सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मीनाक्षी लेखी और राजीव चंद्रशेखर और अन्य नेताओं ने भी इसमें भागीदारी की।इस अभियान में देश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के छह लाख 40 हजार से अधिक स्थलों पर श्रमदान हुआ। लगभग एक लाख आवासीय इलाकों में आवासीय कल्याण समितियों ने श्रमदान में भागीदारी की। लगभग एक लाख आवासीय क्षेत्रों में श्रमदान के लिए संघ भी आगे आए। इसमें थल सेना, नौसेना और वायु सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, केंद्रीय जांच ब्यूरो और अन्य विभागों के कर्मियों ने भी आम लोगों के साथ स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। -
नयी दिल्ली.उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर पर प्रेम प्रसंग के संदेह में हमला करने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 15 अप्रैल को हमले की घटना में महिला को 850 से अधिक टांके लगे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी रिंकू के रूप में हुई है।
कमला नगर के जवाहर नगर निवासी भरत ने अप्रैल में बताया था कि उसकी बहन की 2011 में शादी हुई थी, लेकिन पति-पत्नी कुछ विवादों की वजह से अलग रहने लगे। अधिकारियों के अनुसार महिला ने जवाहर नगर में रहना शुरू कर दिया। उनके मुताबिक छह-सात साल पहले भरत की बहन को आरोपी रिंकू नामक युवक से प्यार हो गया जो कमला नगर में जूते की एक दुकान पर काम करता था। इसके बाद दोनों लिव-इन रिश्ते में साथ रहने लगे। अधिकारी के अनुसार बाद में दोनों में तकरार हो गई और भरत की बहन कमला नगर में एक पीजी में रहने लगी।
अधिकारी ने बताया कि भरत को 15 अप्रैल को सुबह करीब 9.15 बजे पीजी से फोन आया कि किसी ने उसकी बहन पर हमला किया है और जब वह मौके पर पहुंचा तो लड़की खून से लथपथ पड़ी थी और उसकी गर्दन और पूरे शरीर पर गहरी चोट थीं। पुलिस के मुताबिक उसे हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया जहां उसे 850 से ज्यादा टांके लगे।
विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि आरोपी फरार था और अपने करीबी रिश्तेदारों से नंबर बदल-बदलकर बात करता था। उन्होंने कहा कि आरोपी की लोकेशन गुजरात के शेपर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में मिली और छापा मारकर उसे पकड़ लिया गया। यादव के मुताबिक आरोपी रिंकू ने मामले में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है। -
नयी दिल्ली. भारतीय रेलवे एक अक्टूबर से ट्रेन की तेज गति से सफाई के लिए ‘ चमत्कारिक 14 मिनट' की अवधारणा अपना रहा है और इसकी शुरुआत 29 वंदे भारत ट्रेन से देशभर में स्थित उनसे संबंधित गंतव्य स्टेशनों से होगी। इसकी औपचारिक शुरुआत रेल मंत्री अश्विनी वैष्वण दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से करेंगे। वैष्णव ने संवाददाताओं से कहा कि समय पालन में सुधार की पहल के तहत वंदेभारत ट्रेन की सफाई 14 मिनट में की जाएगी। मंत्री ने कहा, ‘‘यह अनोखी अवधारणा है और जिसे पहली बार भारतीय रेलवे में अपनाया गया है।''
यह पहल जापान के ओसाका, टोक्यो आदि जैसे विभिन्न स्टेशनों पर 'चमत्कारिक 7 मिनट' की अवधारणा पर आधारित है, जहां सभी बुलेट ट्रेन को सात मिनट के भीतर साफ करके दूसरी यात्रा के लिए तैयार किया जाता है। मंत्री ने कहा कि इस गतिविधि में पहले से लगे अग्रिम पंक्ति के कार्यबल की संख्या में वृद्धि किए बिना सफाई कर्मियों की दक्षता, कौशल और कामकाजी रवैये को बढ़ाकर यह सेवा संभव बनाई गई है। दिल्ली कैंट के अलावा जिन अन्य रेलवे स्टेशन पर इसे शुरू किया जाएगा उनमें वाराणसी, गांधीनगर, मैसुरु और नागपुर शामिल हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘इस अवधारणा की शुरुआत करने से पहले रेलवे ने कुछ अभ्यास (ड्राई रन) किए जिसके तहत परिचारकों ने पहले ट्रेन को लगभग 28 मिनट में साफ किया और फिर सुधार करके इस समय को कम करके 18 मिनट किया। अब बिना किसी नई तकनीक को शामिल किए ट्रेन की सफाई में केवल 14 मिनट लगेंगे।'' मंत्री ने कहा कि बाद में धीरे-धीरे इस अवधराणा को अन्य ट्रेन में भी शामिल किया जाएगा।
भारतीय रेलवे ने सितंबर में एक पखवाड़े तक चलने वाला ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू किया है, जिसके तहत रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने नयी दिल्ली स्थित रेल भवन से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रेलवे अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
- -
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर से पूरे माह लखनऊ और वाराणसी में "हर घर सोलर अभियान" आयोजित करने जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, इस अभियान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) द्वारा सौर ऊर्जा नीति-2022 के अन्तर्गत निर्धारित 6000 मेगावाट सोलर रूफटॉप संयंत्र के (आवासीय / व्यावसायिक) लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में प्रयास करना है। यूपीनेडा के निदेशक अनुपम शुक्ला ने बताया कि 'हर घर सोलर अभियान' के अंतर्गत पहला कैम्प लखनऊ के विकास भवन में और वाराणसी में नगर निगम कार्यालय के निकट आयोजित किया जाएगा।
-
नयी दिल्ली. पश्चिमी दिल्ली के टैगोर गार्डन एक्सटेंशन स्थित एक क्लीनिक में शनिवार को एक व्यक्ति द्वारा महिला डॉक्टर पर चाकू से कथित हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि दोपहर को व्यक्ति डॉ.सांगय भूटिया की क्लीनिक पर आया और इमारत की सीढ़ियों पर उनपर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि डॉ.भूटिया इमारत के भूतल पर क्लीनिक चलाती हैं जबकि ऊपरी मंजिल पर रहती हैं।
पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। पीड़िता को चाकू से कई स्थानों पर चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम बनाई गई है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि प्रथम दृष्टया लूटपाट का कोण सामने नहीं आया है और प्रतीत होता है कि हमलावर जानकार था। उन्होंने कहा, हालांकि अभी इसकी पुष्टि की जानी बाकी है। -
नयी दिल्ली. प्रतिष्ठित कथाकार मधु कांकरिया को इस वर्ष का ‘श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान' शनिवार को प्रदान किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी एवं उपन्यासकार मृदुला गर्ग ने राष्ट्रीय राजधानी के भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) सभागार में आयोजित एक समारोह में कांकरिया को उर्वरक क्षेत्र की प्रमुख संस्था इफको का यह साहित्य सम्मान प्रदान किया गया। मानवीय त्रासदी के विविध पहलुओं की बारीक अभिव्यक्ति मधु कांकरिया के रचनाकर्म की विशिष्ट पहचान है। मानव कल्याण की भावना के साथ पिछले दो दशकों से वे लगातार लिख रही हैं। अनेक साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. असग़र वजाहत की अध्यक्षता वाली निर्णायक समिति ने इस सम्मान के लिए कांकरिया का चयन ‘हाशिये का समाज, भारत के बदलते यथार्थ' पर केन्द्रित उनके व्यापक साहित्यिक अवदान को ध्यान में रखकर किया। निर्णायक मंडल में मुरली मनोहर प्रसाद सिंह, डॉ. अनामिका, प्रियदर्शन, रवींद्र त्रिपाठी एवं उत्कर्ष शुक्ल शामिल थे। कांकरिया को पुरस्कार के तौर पर एक प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र तथा 11 लाख रुपये की सम्मान निधि प्रदान की गयी। सुपरिचित कथाकार कांकरिया का जन्म कलकत्ता में 23 मार्च, 1957 को हुआ। उनके सात उपन्यास और बारह कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। उनके चर्चित उपन्यासों में ‘पत्ताखोर', ‘सेज पर संस्कृत', ‘सूखते चिनार', ‘ढलती सांझ का सूरज' शामिल हैं। ‘बीतते हुए', ‘...और अन्त में ईशु', ‘चिड़िया ऐसे मरती है', ‘भरी दोपहरी के अंधेरे', ‘युद्ध और बुद्ध', ‘जलकुम्भी', ‘नंदीग्राम के चूहे' आदि उनके प्रमुख कहानी संग्रह हैं। ‘बादलों में बारूद' नाम से उन्होंने यात्रा वृत्तांत भी लिखा है। तेलुगु, मराठी सहित कई भाषाओं में उनकी रचनाओं के अनुवाद हुए हैं। मूर्धन्य कथाशिल्पी श्रीलाल शुक्ल की स्मृति में वर्ष 2011 में शुरू किया गया यह सम्मान प्रतिवर्ष किसी ऐसे रचनाकार को दिया जाता है, जिसकी रचनाओं में ग्रामीण और कृषि जीवन से जुड़ी समस्याओं, आकांक्षाओं और संघर्षों को मुखरित किया गया हो। इस मौके पर इफको के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय शंकर अवस्थी ने कांकरिया को बधाई देते हुए कहा कि वह (कांकरिया) गहरे सामाजिक सरोकारों की रचनाकार हैं। उन्होंने कांकरिया की रचनाधर्मिता का जिक्र किया और कहा कि अपने कथा संसार में कथाकार (कांकरिया) ने समय के क्रूर यथार्थ को पकड़ने की कोशिश की है।
- नीलगिरि (तमिलनाडु) । तमिलनाडु के पहाड़ी जिले नीलगिरि में शनिवार को एक पर्यटक बस के खाई में गिरने से कम से आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। मृतक तेनकासी जिले के काडयम के रहने वाले थे। वे लोग घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि चालक के नियंत्रण खोने के बाद बस खाई में गिर गई, जिसके बाद पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। ज्यादातर घायलों को इलाज के लिए पास स्थित कोयंबटूर भेजा गया है।
- नयी दिल्ली।भारत में अफगानिस्तान के दूतावास ने मेजबान देश से सहयोग नहीं मिलने का दावा करते हुए शनिवार रात को घोषणा की कि वह एक अक्टूबर से यहां अपना कामकाज बंद कर रहा है।अफगान दूतावास ने एक बयान में कहा कि उसे इस फैसले की घोषणा करते हुए अफसोस हो रहा है।बयान के अनुसार, ‘‘बड़े दुख और निराशा के साथ नयी दिल्ली स्थित अफगानिस्तान दूतावास अपना कामकाज बंद करने के इस फैसले की घोषणा कर रहा है।’’दूतावास ने अपने बयान में मिशन को प्रभावी तरीके से नहीं चला पाने के कुछ कारक गिनाये हैं और कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय के ये ही प्रमुख कारण हैं।उसने आरोप लगाया कि उसे मेजबान देश से अहम सहयोग की कमी महसूस हो रही है जिसकी वजह से वह प्रभावी तरीके से अपना काम नहीं कर पा रहा। दूतावास ने अफगानिस्तान के हितों को पूरा करने में अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने की भी बात कही है।
- चेन्नई ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के नीलगिरि में बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर रविवार को दुख जताया और मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।तमिलनाडु के पहाड़ी जिले नीलगिरि में शनिवार को एक पर्यटक बस के खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘तमिलनाडु के नीलगिरि जिले के कुन्नूर के पास बस दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’शनिवार को तेनकासी जाने वाली एक पर्यटक बस खाई में गिर गई थी, जिससे उसमें सवार आठ यात्रियों की की मौत हो गई थी। बस के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद बस खाई में जा गिरी थी।रविवार को एक और महिला की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई। पीड़ित इस पर्वतीय जिले में घूमने आए थे और जब वे घर लौट रहे थे, तब यह हादसा हो गया।
-
नयी दिल्ली. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि भारतीय रेलवे ‘व्हीलचेयर' उपयोगकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए ट्रेनों में रैंप का निर्माण शुरू करने जा रहा है। वैष्णव ने नए रैंप के डिजाइन की तस्वीरें जारी करते हुए पत्रकारों से कहा कि इनका उपयोग चेन्नई रेलवे स्टेशन पर किया गया है और यह उन यात्रियों के लिए मददगार साबित हुआ है, जिन्हें रैंप की आवश्यकता होती है। मंत्री ने कहा, ''हम जल्द ही वंदे भारत ट्रेनों में और बाद में अन्य सभी ट्रेनों में इसका उपयोग शुरू करेंगे।'' उन्होंने कहा कि टिकट बुक कराते समय यात्रियों की ‘व्हीलचेयर' की आवश्यकता पूरी करने के लिए एक प्रणाली पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “ऐसे यात्रियों के लिए रैंप तैयार रखने को लेकर एक ‘अलर्ट' तैयार किया जा सकता है और संबंधित रेलवे स्टेशनों को भेजा जा सकता है।” मंत्री ने कहा कि रैंप को ट्रेन के दरवाजों पर आसानी से लगाया जा सकता है और इसकी चौड़ाई व कम ढाल के कारण व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के लिए इसका इस्तेमाल आसान होगा। वैष्णव ने यह भी कहा कि इसके परीक्षण के दौरान यात्रियों से मिली प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक और उत्साहवर्धक थी।
-
बेंगलुरु. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा कि ‘आदित्य-एल1' अंतरिक्ष यान पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव क्षेत्र से सफलतापूर्वक बाहर निकलकर धरती से 9.2 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने ‘एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि अब यह सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु 1 (एल1) की ओर अपना मार्ग तय कर रहा है। इसरो ने देश के पहले सूर्य मिशन के तहत ‘आदित्य एल1' यान को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी)-सी57 के जरिये दो सितंबर को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था। ‘आदित्य एल1' सात पेलोड लेकर गया है, जिनमें से चार सूर्य के प्रकाश का निरीक्षण करेंगे और शेष तीन प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र के इन-सीटू मापदंडों को मापेंगे। ‘आदित्य एल1' के लगभग 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर लैग्रेंजियन बिंदु ‘एल1' के आसपास ‘हेलो' कक्षा में स्थापित होने की उम्मीद है, जिसे सूर्य के सबसे करीब माना जाता है। यह सूर्य के चारों ओर उसी सापेक्ष स्थिति में चक्कर लगाएगा और इसलिए यह लगातार सूर्य को देख सकता है।
-
मुंबई. मुंबई के गिरगांव चौपाटी में भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान लापता हुए 22 बच्चों को ढूंढ कर उनके परिवारों के पास पहुंचा दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। शहर में 10 दिवसीय गणेश उत्सव के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए लाखों लोग समुद्र तटों और झीलों के आसपास उमड़ पड़े थे। एक अधिकारी ने कहा कि सात से 14 वर्ष आयु समूह के लापता बच्चों के परिवारों ने डी बी मार्ग पुलिस थाने में शिकायतें दी थीं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने बच्चों को ढूंढने के लिए कई दलों का गठन किया था। बृहस्पतिवार रात इन बच्चों की तलाश जारी रही और आखिरकार 22 बच्चों का पता लगा लिया। अधिकारी ने बताया कि कुछ बच्चों ने अपने परिवार के सदस्यों का फोन नंबर बताया, जबकि कुछ ने अपने घर का पता पुलिस कर्मियों को बताया, और उन्हें उनके परिजनों के पास पहुंचा दिया गया।
-
बिलासपुर। बिलासपुर पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी हैलीपैड से साइंस कॉलेज मैदान तक रैली की । उनके साथ नेताओं का काफिला और बड़ा जनसैलाब मौजूद रहा । तीन महीने में वे तीसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। साइंस कॉलेज मैदान के मंच पर भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूदथे । विधानसभा चुनाव के लिहाज से संभाग की 25 सीटों पर उनकी सभा को अहम माना जा रहा है।
-
-प्रधानमंत्री तेलंगाना में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे
-प्रधानमंत्री नागपुर-विजयवाड़ा आर्थिक गलियारे से संबंधित महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे-प्रधानमंत्री भारतमाला परियोजना के तहत विकसित हैदराबाद-विशाखापत्तनम गलियारे से संबंधित सड़क परियोजना का लोकार्पण करेंगे-प्रधानमंत्री प्रमुख तेल और गैस पाइपलाइन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगेनई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पहली अक्टूबर को तेलंगाना जाएंगे। दोपहर लगभग 2:15 बजे, प्रधानमंत्री महबूबनगर जिले में पहुंचेंगे, जहां वे सड़क, रेल, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस और उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण सेक्टरों में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप देशभर में आधुनिक सड़क अवसंरचना के विकास को गति देने के संबंध में यह एक अहम कदम है। इस सिलसिले में कई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। प्रधानमंत्री प्रमुख सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जो नागपुर-विजयवाड़ा आर्थिक गलियारे का हिस्सा हैं। परियोजनाओं में 108 किलोमीटर लंबा 'वारंगल से राष्ट्रीय राजमार्ग-163जी के खम्मम खंड तक फोर लेन एक्सेस नियंत्रित ग्रीनफील्ड राजमार्ग' और 90 किमी लंबा 'फोर लेन एक्सेस नियंत्रित ग्रीनफील्ड राजमार्ग' शामिल हैं। इन सड़क परियोजनाओं को कुल लगभग 6400 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। परियोजनाओं से वारंगल और खम्मम के बीच यात्रा की दूरी लगभग 14 किलोमीटर और खम्मम तथा विजयवाड़ा के बीच लगभग 27 किलोमीटर कम हो जाएगी।प्रधानमंत्री एक सड़क परियोजना के तहत 'एनएच-365बीबी के 59 किमी लंबे सूर्यापेट से खम्मम खंड की चार लेन' भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह परियोजना लगभग 2,460 करोड़ रुपये की लागत से बनायी गयी है और यह परियोजना हैदराबाद-विशाखापत्तनम कॉरिडोर का एक हिस्सा है। इसे भारतमाला परियोजना के तहत विकसित किया गया है। यह खम्मम जिले और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगी।परियोजना के दौरान, प्रधानमंत्री '37 किलोमीटर जक्लेर-कृष्णा नई रेलवे लाइन' का भी लोकार्पण करेंगे। 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित, नया रेल लाइन खंड पहली बार नारायणपेट के पिछड़े जिले के क्षेत्रों को रेलवे मानचित्र पर ले आयेगा। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृष्णा स्टेशन से हैदराबाद (काचीगुडा)-रायचूर-हैदराबाद (काचीगुडा) पहली ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन सेवा तेलंगाना के हैदराबाद, रंगारेड्डी, महबूबनगर, नारायणपेट जिलों को कर्नाटक के रायचूर जिले से जोड़ेगी। यह सेवा महबूबनगर और नारायणपेट के पिछड़े जिलों के कई नए क्षेत्रों में पहली बार रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे क्षेत्र में छात्रों, दैनिक यात्रियों, मजदूरों और स्थानीय हथकरघा उद्योग को लाभ होगा।प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप कार्यक्रम के दौरान देश में लॉजिस्टिक दक्षता में सुधार को मद्देनजर रखते हुए महत्वपूर्ण तेल और गैस पाइपलाइन परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा। प्रधानमंत्री 'हसन-चेरलापल्ली एलपीजी पाइपलाइन परियोजना' राष्ट्र को समर्पित करेंगे। लगभग 2170 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह परियोजना कर्नाटक के हसन से चेरलापल्ली (हैदराबाद का उपनगर) तक एलपीजी पाइपलाइन, क्षेत्र में एलपीजी परिवहन और वितरण का एक सुरक्षित, लागत प्रभावी और पर्यावरण-अनुकूल उपाय उपलब्ध करायेगी। प्रधानमंत्री कृष्णापट्टनम से हैदराबाद (मलकापुर) तक 'भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की बहु-उत्पादक पेट्रोलियम पाइपलाइन' की आधारशिला भी रखेंगे। 425 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन 1940 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी। पाइपलाइन क्षेत्र में पेट्रोलियम उत्पादों की सुरक्षित, तेज़, कुशल और पर्यावरण अनुकूल आपूर्ति प्रदान करेगी।प्रधानमंत्री 'हैदराबाद विश्वविद्यालय के पांच नये भवन', यानी स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स; गणित एवं सांख्यिकी विद्यालय; प्रबंधन अध्ययन स्कूल; व्याख्यान कक्ष परिसर-III; और सरोजिनी नायडू स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड कम्युनिकेशन (एनेक्सी) का भी उद्घाटन करेंगे। हैदराबाद विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे का उन्नयन छात्रों और शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक कदम है।

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)










.jpg)
.jpg)





.jpg)
.jpeg)

.jpg)