- Home
- खेल
- भुवनेश्वर। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम गोवा एफसी के भारतीय खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के आयोजाकों द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य और सुरक्षा मानदंडों के मुताबिक शनिवार को को समूह में अभ्यास शुरू कर दिया जबकि टीम के विदेशी खिलाड़ी गोवा पहुंचने लगे है। कोरोना वायरस के कारण लंबे समय तक खेल से दूर रहे खिलाड़ियों ने सहायक भारतीय कोच और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी स्टीवन डायस के मार्गदर्शन में टीम के बेतलातिम केन्द्र में अभ्यास शुरू किया। इस बीच विदेशी खिलाड़ी भी टीम के होटल में पहुंचने लगे है। अभ्यास शुरू होने पर डायस ने खुशी जताते हुए कहा, खिलाड़ियों ने हमारे स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग कोच जोन (कैसानोवा) के फिटनेस प्रशिक्षण दिशानिर्देश के तहत अपने कमरों में कड़ी मेहनत की होगी।
- ग्डिनिया। कीनिया की पेरेज जेपचिरचिर ने शनिवार को महिला हाफ मैराथन में अपने विश्व रिकॉर्ड का में सुधार करते हुए एक घंटा पांच मिनट और 16 सेकंड का समय निकाला। इस 27 साल की धाविका ने यहां आयोजित विश्व एथलेटिक्स हाफ मैराथन चैम्पियनशिप में अपने रिकार्ड में 18 सेकेंड का सुधार किया। इससे पहले पांच सितंबर को उन्होंने प्राग में आयोजित हाफ मैराथन में एक घंटा पांच मिनट और 34 सेकेंड का समय लिया था।
- कोलोन। शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्सांद्र जेवरेव और दूसरी वरीयता प्राप्त राबर्टो बातिस्ता आगुट ने संघर्षपूर्ण जीत दर्ज करके कोलोन इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनायी। जेवरेव ने दक्षिण अफ्रीका के लॉयड हैरिस को तीन सेट में 6-4, 3-6, 6-0 से हराया। विश्व में सातवीं रैंकिंग के जेवरेव का सामना अब स्पेन के अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना से होगा जिन्होंने डेनिस नोवाक को 6-3, 2-6, 6-3 से पराजित किया। बातिस्ता आगुट एक अन्य सेमीफाइनल में कनाडा के फेलिक्स आगुर अलिसामी से भिड़ेंगे। बातिस्ता ने ढाई घंटे तक चले मैच में हूबर्ट हरकाज को 7-6 (4), 5-7, 6-0 से शिकस्त दी। आगुर अलीसामी को हालांकि राडु अलबोट पर 6-3, 6-0 से जीत के लिये संघर्ष नहीं करना पड़ा।
- टोरंटो। टेनिस कनाडा ने कोविड-19 महामारी के कारण तीन चैलेंजर्स टेनिस प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया।टेनिस कनाडा ने घोषणा की कि अलबर्टा के कैलगरी ओर क्यूबेक के ड्रमोनडविले में होने वाले पुरुष चैलेंजर तथा न्यू ब्रूनसविक में होने वाली महिला प्रतियोगिता को कार्यक्रम से हटा दिया गया है। कैलगरी टूर्नामेंट फरवरी में जबकि ड्रमोनडविले और न्यू ब्रूनसविक की प्रतियोगिताएं मार्च में होनी थी। चैलेंजर प्रतियोगिताओं में शीर्ष स्तर पर नहीं खेल पाने वाले पेशेवर खिलाडिय़ों को अपने प्रदर्शन और रैकिंग में सुधार का मौका मिलता है।
- -राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर को स्टेट सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का दर्जारायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाडिय़ों का सपना अब साकार होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को खेल के मैदानों में उतारते हुए राज्य में खेलों के विकास का नया अध्याय जोड़ा है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार रायपुर में आवासीय हॉकी अकादमी प्रारंभ होने जा रही है।इसके साथ ही साथ बहतराई बिलासपुर में एक्सिलेंस सेन्टर प्रारंभ होने जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा खेलो इंडिया योजना के तहत रायपुर में आवासीय हॉकी अकादमी (बॉय एंड गर्ल्स) तथा बिलासपुर में एथलेटिक, कुश्ती एवं तैराकी के लिए एक्सिलेंस सेन्टर का प्रस्ताव भारतीय खेल प्राधिकरण को प्रेषित किया गया था, जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है।राज्य के युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें उपयुक्त प्रशिक्षण की व्यवस्था के लिए गढ़बो नवा छत्तीसगढ को खेल के क्षेत्र में साकार करने के प्रयास अब मूर्तरूप लेते जा रहे हैं। इसके पूर्व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा तीरंदाजी के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है। वर्तमान में रायपुर में तीरंदाजी का प्रशिक्षण खिलाडिय़ों को दिया जा रहा है। वन स्टेट वन गेम के तहत रायपुर में तीरंदाजी खेल के विकास की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।रायपुर में आवासीय हॉकी अकादमी तथा बिलासपुर में एथलेटिक, कुश्ती एवं तैराकी के लिए एक्सिलेंस सेन्टरÓ की मान्यता मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल ने युवा खिलाडिय़ों, खेल प्रशिक्षकों और राज्य के खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।छत्तीसगढ़ राज्य में उपलब्ध खेल अधोसंरचनाओं के रख रखाव तथा आवासीय खेल अकादमियों के संचालन हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया है। प्राधिकरण के माध्यम से राज्य भर में खेलों का विकास किया जा रहा है। रायपुर में प्रारंभ होने वाले आवासीय हॉकी अकादमी के लिए चयन कार्यक्रम की योजना खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा तैयार की जा रही है। आवासीय अकादमी हेतु चयनित प्रशिक्षणार्थी खिलाडिय़ों को छात्रावास, विद्यालय, किट, भोजन एवं आवासीय अकादमी से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।बहतराई बिलासपुर में प्रारंभ होने वाले एक्सिलेंस सेन्टर के लिए प्रारंभिक रुप से तीन खेलों एथलेटिक, तैराकी तथा कुश्ती का चयन किया गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश भर में प्रशिक्षकों के नए पदों के सृजन की कार्यवाही की जा रही है। एक्सिलेंस सेन्टर के माध्यम से राज्य में उपलब्ध खेल प्रतिभाओं तराशने का कार्य किया जाएगा। भारत सरकार की मान्यता मिलने से खेलों के विकास के लिए छत्तीसगढ़ के इन दोनों प्रमुख केन्द्रों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा भी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। छत्तीसगढ़ हॉकी अकादमी रायपुर के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण और राज्य सरकार के खेल और युवा कल्याण विभाग के मध्य जल्द ही एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के बहतराई स्थित एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम का 17 जून 2019 को लोकार्पण करते हुए इसका नामकरण पूर्व मंत्री स्वर्गीय बी. आर. यादव के नाम पर करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने इस स्टेडियम में 9वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया था। जिसमें 22 राज्यों के टीमों ने हिस्सा लिया था। बिलासपुर में सर्वसुविधायुक्त स्पोटर््स कॉम्पलेक्स बनकर तैयार है। छत्तीसगढ़ हॉकी अकादमी रायपुर और राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर को खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ इक्सलेंस को मान्यता मिलने से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को अपने खेल कौशल विकसित करने का अच्छा मौका मिलेगा। खिलाडिय़ों को बेहतर खेल अधोसंरचना के साथ बेहतर सुविधाएं और अच्छे प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण मिलेगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री ने इस वर्ष युवा महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर युवाओं को खेलबो-जीतबो-गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नया नारा देकर उन्हें खेलों के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया था।उल्लेखनीय है कि राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ में खेल अकादमी की स्थापना नहीं हो पाई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर रायपुर में छत्तीसगढ़ हॉकी अकादमी की स्थापना की गई, जिसमें बालक और बालिका हॉकी खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य सरकार द्वारा इस अकादमी की भारत सरकार से मान्यता के लगातार प्रयास किए जा रहे थे। रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के दो सर्वसुविधायुक्त हॉकी स्टेडियम पहले ही निर्मित किए जा चुके हैं। इस सिलसिले में भारतीय खेल प्राधिकरण और खेलो इंडिया के खेल विशेषज्ञों के दल ने रायपुर हॉकी अकादमी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध खेल अधोसंरचना और सुविधाओं की जानकारी ली थी।
- नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि वह देश भर के प्रशिक्षकों के लिये ऑनलाइन बेसिक कोचिंग कोर्स संचालित करेगा।यह पहला अवसर है जबकि हॉकी इंडिया ने इच्छुक प्रशिक्षकों को खुले मंच के जरिये आवेदन करने के लिये कहा है। इस ऑनलाइन कोर्स के लिये 60 स्थान ही उपलब्ध हैं। आज जारी हॉकी की विज्ञप्ति के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों के लिये न्यूनतम योग्यता उनका जिला, स्कूल या विश्वविद्यालय स्तर की हॉकी टीम के साथ कोचिंग का कम से कम तीन साल का अनुभव या फिर राष्ट्रीय या अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तर पर खेलने का कम से कम तीन साल का अनुभव है।विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस बेसिक कोचिंग कोर्स में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीद्वार भविष्य में हॉकी इंडिया के लेवल एक कोचिंग कोर्स में हिस्सा लेने की अर्हता हासिल कर लेंगे। इस कोर्स का कोई शुल्क नहीं होगा लेकिन हॉकी इंडिया लेवल एक कोचिंग कोर्स करने वाले उम्मीद्वारों को ही आवश्यक प्रमाणपत्र दिया जाएगा।-----
- हैदराबाद। ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग द्वारा यहां तैयार की गयी ‘गन फॉर ग्लोरी' निशानेबाजी अकादमी में मूसलाधार बारिश के कारण पानी घुसने से राइफल और पिस्तौल सहित 1.3 करोड़ रुपये के उपकरण खराब हो गए। नारंग ने सोशल मीडिया पोस्ट से बारिश से हुए नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘ गन फॉर ग्लोरी हैदराबाद के लिये 24 घंटे काफी मुश्किल रहे। उन्होंने बताया, ‘‘ निशानेबाजी रेंज में पानी घुसने से 80 नई राइफल और पिस्टल सहित 1.3 करोड़ रूपये के उपकरण खराब हो गये। बाढ ने गन फोर ग्लोरी टीम की नौ साल की मेहनत को बुरी तरह से प्रभावित किया।'' उन्होंने कहा, ‘‘पहले कोविड-19 और फिर बाढ़ ने हमें काफी परेशान किया। यह सब सामान कल के चैम्पियनों के लिए था।
- कोलोन। शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फर्नांडो वर्डास्को को हराकर कोलोन इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। जर्मनी के इस खिलाड़ी ने सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से जीत दर्ज की। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना लयोड हैरिस से होगा। उनके पास साल का पहला खिताब और जर्मनी में तीसरा खिताब जीतने का मौका है।
- ओडेन्से कोरोना वायरस के कारण सात महीने के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने गुरुवार को यहां जेसन एंथोनी हो शुई को सीधे गेम मे हराकर डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पांचवें वरीय भारतीय खिलाड़ी ने पुरुष एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में कनाडा के अपने प्रतिद्वंद्वी को सिर्फ 33 मिनट में 21-15 21-14 से हराया। यह सुपर 750 टूर्नामेंट इस साल बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के कैलेंडर में होने वाला एकमात्र टूर्नामेंट है। बीडब्ल्यूएफ को कोरोना वायरस महामारी के कारण कई टूर्नामेंट रद्द करने पड़े और एशियाई चरण तथा विश्व टूर फाइनल को अगले साल जनवरी तक स्थगित करना पड़ा। दुनिया के पूर्व नंबर एक और फिलहाल 14वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत अगले दौर में दूसरे वरीय चीनी ताइपे के टिएन चेन चाउ और आयरलैंड के एनहात एनगुएन के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे। भारत के लक्ष्य सेन को भी आज दूसरे दौर में मुकाबले में स्थानीय दावेदार हेन्स क्रिस्टियन सोल्बर्ग विटिंगस से भिड़ना है। शुभंकर डे और अजय जयराम को बुधवार को पहले दौर के मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।
- नई दिल्ली। क्रिकेटर विराट कोहली अगले साल जनवरी में पिता बनने वाले हैं लेकिन इससे पहले भारतीय कप्तान खेल और पिता की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने के लिये छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एम. सी. मेरीकोम से सीख लेना चाहते हैं।भारतीय कप्तान ने कहा कि वह स्टार मुक्केबाज और चार बच्चों की मां मेरीकोम के बताये गये रास्ते पर चलना चाहते हैं। कोहली ने मेरीकोम से इंस्टाग्राम चैट में कहा, मुझे नहीं लगता कि माता -पिता की भूमिका और व्यस्त कॅरिअर के बीच संतुलन बनाने के बारे में बात करने के लिये आपसे बेहतर कोई और हो सकता है। इन दोनों के बीच बातचीत से पहले छह बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज मेरीकोम ने कोहली और अनुष्का शर्मा को बधाई दी।कोहली ने अब भी रिंग में अपना दबदबा बनाने की इच्छा रखने वाली 37 वर्षीय मेरीकोम से पूछा, आप एक मां हैं। आपने अभ्यास, इतनी अधिक चैंपियनशिप में भाग लेना, यह सब कैसे किया। आपने कैसे संतुलन बनाया।मेरीकोम ने कहा कि परिवार की सहायता के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने कहा, शादी के बाद मेरे पति मेरा मजबूत पक्ष रहे हैं। उन्होंने मुझे बहुत अधिक सहयोग दिया। मैं जो चाहती हूं उन्होंने उस हर चीज का ख्याल रखा। वह आदर्श पति और पिता हैं। इसके अलावा मेरे बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं।कोहली ने कहा कि मेरीकोम ने जो राह दिखायी है उसका कोई भी माता पिता अनुसरण कर सकते हैं। भारतीय कप्तान ने कहा, आप देश की महिलाओं ही नहीं बल्कि हर किसी के लिये आदर्श हैं। आपने तमाम विपरीत परिस्थितियों और कम सुविधाओं तथा अन्य चुनौतियों के बावजूद खेल में इतना कुछ हासिल किया। उन्होंने कहा, आप आगे बढ़ती रही और अपनी राह सुगम बनाती रही। यह ऐसा है जो हर किसी के लिये प्रेरणादायी है। मैं यही कहना चाहता हूं कि आप हम सभी के लिये प्रेरणा हो। मैं आपसे यह सवाल पूछकर वास्तव में स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। कोहली ने कहा, हम माता- पिता बनने वाले हैं। आपने जो कुछ किया है हम उससे प्रेरणा लेते हैं। हम आपके बताये रास्ते पर ही आगे बढ़ेंगे।
- ऑकलैंड। न्यूजीलैंड के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान जॉन रीड का निधन हो गया है। वह 92 साल के थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। रीड को 50 और 60 के दशक में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आलराउंडरों में गिना जाता था। उन्होंने 34 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में ही न्यूजीलैंड ने पहली तीन जीत दर्ज की थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने बयान में कहा, ‘‘इस देश का जन जन उनके नाम से वाकिफ था और आगे भी रहेगा। उनके संज्ञान में जो भी बात लायी गयी उन्होंने उसके लिये मार्ग प्रशस्त करने में मदद की। '' एनजेडसी की विज्ञप्ति में हालांकि उनके निधन के कारण के बारे में नहीं बताया गया है। रीड का जन्म ऑकलैंड में हुआ था लेकिन उनकी शिक्षा दीक्षा वेलिंगटन में हुई। उन्होंने 246 प्रथम श्रेणी मैचों में 41.35 की औसत से 16128 रन बनाये जिसमें 39 शतक शामिल हैं। उन्होंने 22.60 की औसत से 466 विकेट भी लिये। आक्रामक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज रीड ने 1949 में 19 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने 58 टेस्ट मैच खेले तथा 33.28 की औसत से 3428 रन बनाने के साथ 33.35 की औसत से 85 विकेट भी लिये थे। रीड ने टेस्ट क्रिकेट में छह शतक लगाये। उनका उच्चतम स्कोर 142 रन था जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1961 में बॉक्सिंग डे टेस्ट में बनाया था। उन्होंने 1965 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। बाद में वह न्यूजीलैंड के चयनकर्ता, मैनेजर और आईसीसी मैच रेफरी बने थे।
- ओडेन्से। भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने दबदबे वाला प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के टॉबी पेंटी को सीधे गेम में हराकर डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने 37 मिनट तक चले मैच में टॉबी को 21-12, 21-18 से हराया। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी अगले दौर में हमवतन शुभंकर डे और कनाडा के जैसन एंथनी हो शुइ के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा। श्रीकांत ने मैच के बाद विश्व बैडमिंटन महासंघ से कहा, ‘‘ मैंने अच्छी शुरुआत की, लेकिन दूसरे गेम में वह अच्छा खेला। मैं लंबे समय के बाद खेल रहा हूं। यह (वापसी) किसी ‘साहसिक खेल' की तरह रही। यह नयी तरह की स्थिति है। मैं कभी इतने लंबे समय तक खेल से दूर नहीं रहा। जिस तरह का मुकाबला था उससे मैं खुश हूं।'' उन्होंने कहा, मैं पिछली बार ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट में खेला था लेकिन वहां पहले दौर में हार गया था। मुझे मैच अभ्यास का ज्यादा मौका नहीं मिला। मैं हालांकि धीरे-धीरे वापसी कर रहा हूं।'' लक्ष्य सेन मंगलवार को ही क्रिस्टो पोपोव पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में पहुंच गये थे। वह अगले दौर में डेनमार्क के हैंस क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंगस का सामना करेंगे। उन्नीस वर्षीय लक्ष्य ने पोपोव को 21-9, 21-15 से हराया था। डेनमार्क ओपन सुपर 750 इस साल होने वाला एकमात्र टूर्नामेंट है क्योंकि विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) को कोविड-19 के कारण कई प्रतियोगिताएं रद्द करनी पड़ी तथा एशिया चरण और विश्व टूर फाइनल को अगले साल तक स्थगित करना पड़ा।
-
कोलोन। एंडी मर्रे का खराब प्रदर्शन कोलोन इंडोर टेनिस टूर्नामेंट में भी जारी रहा जहां उन्हें पहले दौर में ही फर्नांडो वर्डास्को से हार का सामना करना पड़ा। वर्डास्को ने मर्रे की खराब सर्विस का फायदा उठाकर 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की। यह मैच जर्मन समय के अनुसार आधी रात को समाप्त हुआ। वर्डास्को ने मैच में चार बार मर्रे की सर्विस तोड़ी। मर्रे इससे पहले यूएस ओपन के दूसरे दौर में जबकि फ्रेंच ओपन के पहले दौर में हारकर बाहर हो गये थे। उन्होंने इन दोनों ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड के जरिये प्रवेश किया था। कोलोन में भी वह पहली बाधा पार करने में नाकाम रहे। यह उनकी इंडोर हार्डकोर्ट में 2015 के बाद पहली हार है। वर्डास्को अगले दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्सांद्र जेवरेव से भिड़ेंगे। जर्मनी के इस खिलाड़ी को पहले दोर में बाई मिली थी। क्रोएशिया के आठवीं वरीयता प्राप्त मारिन सिलिच ने पहले दौर में मार्कोस गिरोन को 6-2, 4-6, 6-3 से पराजित किया। अब उन्हें स्पेन के अलेजांद्रा डेविडोविच फोकिना से भिड़ना है जिन्होंने फिनलैंड के क्वालीफायर एमिल रूसुवोरी को 7-5, 6-4 से शिकस्त दी। ब्रिटेन के एक अन्य खिलाड़ी काइल एडमंड को दक्षिण अफ्रीका के लॉयड हैरिस ने पहले दौर में 7-5, 7-6 (1) से हराया। पहले दौर में बाई पाने वाले दूसरी वरीयता प्राप्त राबर्टो बातिस्ता आगुट दूसरे दौर में जाइल्स सिमोन से भिड़ेंगे। सिमान ने मार्टन फुस्कोविक्स को 6-0, 6-3 से पराजित किया। - दुबई,। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर मिली 20 रन की जीत के बाद कहा कि यह मुकाबला अच्छा रहा और अंत में दो अंक ही मायने रखते हैं।धोनी ने कहा, मुझे लगता है कि मायने यह रखता है कि आपको दो अंक मिले। आज हमने अच्छा किया, यह एक मैच था जो 'परफेक्ट' के करीब था। एक दो ओवर थोड़े बेहतर हो सकते थे लेकिन यह मैच अच्छा रहा। हम काफी सुधार कर सकते हैं, लेकिन हम अभी ठीक हैं। आप मैच जीतते रहो तो अंक तालिका भी ठीक हो जायेगी। अंक तालिका को देखने का कोई मतलब नहीं, लेकिन हम फिर देखेंगे कि हम किसमें सुधार कर सकते हैं। अहम यह है कि किसी भी चीज को छुपाओ नहीं क्योंकि आपने मैच जीता है। उन्होंने कहा, मैं आमतौर पर पहले छह ओवर के हिसाब से स्कोर का आकलन करता हूं। काफी कुछ तेज गेंदबाजों पर निर्भर था। हमें रणनीति के अच्छी तरह से कार्यान्वयन की जरूरत थी और उन्होंने ऐसा किया। धोनी ने कहा, सैम कुरेन हमारे लिये पूर्ण क्रिकेटर हैं और आपको ऐसे आल राउंडर की जरूरत होती है। वह गेंद को अच्छी तरह स्ट्राइक करता है, वह बल्लेबाजी में ऊपरी क्रम में खेल सकता है और वह स्पिनरों को बखूबी खेलता है। अगर आपको लय चाहिए तो वह हमें 15 से 45 रन दे सकता है। मुझे लगता है कि जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, वह डेथ गेंदबाजी से और सहज हो जायेगा।वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा, विकेट थोड़ा धीमा था, हम लक्ष्य का पीछा करने में लय नहीं पकड़ सके। अतिरिक्त बल्लेबाज को नहीं रखना गलती हुई। लेकिन क्रिकेट में ऐसा होता है, आप हमेशा जीत नहीं सकते।
- दुबई। चेन्नई सुपर किंग्स ने शेन वाटसन (42 रन) और अम्बाती रायुडू (41 रन) के बीच तीसरे विकेट के लिये 81 रन की साझेदारी के बाद गेंदबाजों की बदौलत मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रन से शिकस्त देकर वापसी की। वाटसन ने अपनी पारी के दौरान 38 गेंद में एक चौके और तीन छक्के जड़े जबकि रायुडू ने 34 गेंद में तीन चौके और दो छक्के लगाये। इससे सीएसके ने टॉस जीतकर छह विकेट पर 167 रन बनाये।रविंद्र जडेजा ने अंत में 10 गेंद में तीन चौके और एक छक्के से नाबाद 25 रन का योगदान दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिये केन विलियमसन की 57 रन (39 गेंद में सात चौके) की अर्धशतकीय पारी भी के काम नहीं आ सकी और टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन ही बना पायी। सीएसके के लिये कर्ण शर्मा और ड्वेन ब्रावो ने दो दो जबकि सैम कुरेन, जडेजा और शारदुल ठाकुर ने एक एक विकेट हासिल किया। सीएसके और सनराइजर्स हैदराबाद के तीन-तीन जीत से छह अंक हैं। लेकिन तालिका में हैदराबाद की टीम अब भी चेन्नई से ऊपर पांचवें स्थान पर है।
- ओडेन्से। भारत की उदीयमान शटलर लक्ष्य सेन ने 750,000 डॉलर इनामी डेनमार्क ओपन के पहले दौर में क्रिस्टो पोपोव को सीधे गेम में हराकर प्रतिस्पर्धी बैडमिंटन में सफल वापसी की। कोरोना वायरस महामारी के कारण सात महीने तक खेल ठप्प पड़े रहने के बाद इस टूर्नामेंट से बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की वापसी हो रही है। पिछले साल दो सुपर 100 टूर्नामेंट सहित पांच खिताब जीतने वाले 19 वर्षीय लक्ष्य ने पोपोव को 21-9, 21-15 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना डेनमार्क के हैंस क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंगस और बेल्जियम के मैक्साइम मोरील्स के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। डेनमार्क ओपन सुपर 750 इस साल होने वाला एकमात्र टूर्नामेंट है, क्योंकि विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) को कोविड-19 के कारण कई प्रतियोगिताएं रद्द करनी पड़ी तथा एशिया चरण और विश्व टूर फाइनल को अगले साल तक स्थगित करना पड़ा।
- नई दिल्ली। भारतीय पहलवान से एमएमए फाइटर बनीं रितु फोगाट (52.2 किग्रा) इस महीने के अंत में होने वाली ‘वन : इनसाइड द मैट्रिक्स' चैम्पियनशिप में कंबोडिया की नू स्रे पोव के सामने होंगी जिसमें चार विश्व खिताब बाउट और कुल छह रोमांचक मुकाबले खेले जायेंगे। वन चैम्पियनशिप ने मंगलवार को घोषणा की कि टूर्नामेंट का सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से सीधा प्रसारण 30 अक्टूबर को किया जायेगा। फोगाट ने कहा, जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है, तब से मैं अपने परिवार से दूर रह रही हूं। मैं अपने देश के लिये यह करना चाहती हूं और दुनिया को दिखाना चाहती हूं कि भारत एमएमए प्रतिभाओं का ‘पॉवरहाउस' है।
- वाशिंगटन। हेलंसिकी ओलंपिक 1952 में 400 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण पदक जीतने वाले अमेरिकी धावक चार्ली मूरे का निधन हो गया है। वह 91 वर्ष के थे। विश्व एथलेटिक्स के अनुसार मूरे का अग्नाशय के कैंसर के कारण गुरुवार को निधन हो गया था। कॉर्नेल विश्वविद्यालय ने भी अपने स्कूल के पूर्व एथलेटिक निदेशक और स्टार एथलीट के निधन की पुष्टि की है। मूरे ने 1952 ओलंपिक में 400 मीटर बाधा दौड़ 50.8 सेकेंड में पूरी करके स्वर्ण पदक जीता था और क्वार्टर फाइनल में बनाये गये अपने ही ओलंपिक रिकार्ड की बराबरी की थी। उन्होंने हेलंसिकी में अमेरिका की तरफ से चार गुणा 400 मीटर रिले में रजत पदक जीता था। ओलंपिक के बाद उन्होंने लंदन में ब्रिटिश एंपायर खेलों में 440 मीटर बाधा दौड़ में 51.6 सेकेंड के साथ विश्व रिकार्ड बनाया था।
-
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद शशांक मनोहर की जगह चेयरमैन पद के संभावित नाम भेजने के लिए अपने निदेशक मंडल बोर्ड आफ डायरेक्टर्स को सोमवार को 18 अक्टूबर तक का समय दिया। इससे के साथ नामांकन प्रक्रिया को लेकर चला आ रहा गतिरोध खत्म हो गया। इस प्रक्रिया की निगरानी आईसीसी की आडिट समिति का स्वतंत्र चेयरमैन करेगा। क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने हालांकि कई उम्मीदवारों की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया को लेकर रुख साफ नहीं किया। यही कारण है कि आईसीसी ने कहा है कि अगला चेयरमैन दिसंबर से ही पद संभाल पाएगा। आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, प्रकिया शुरू हो चुकी है जिसकी निगरानी आईसीसी आडिट समिति का स्वतंत्र चेयरमैन करेगा और पहला चरण संभावित उम्मीदवारों का नामांकन है जो मौजूदा बोर्ड आफ डायरेक्टर्स को 18 अक्टूबर 2020 तक करना है। आईसीसी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद बोर्ड पुष्टि करता है कि उसके अगले चेयरमैन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके दिसंबर की शुरुआत में संपन्न होने की उम्मीद है नामांकन की प्रक्रिया हालांकि पहले ही तरह रहेगी जिसमें बोर्ड आफ डायरेक्टर एक उम्मीदवार को नामांकित करता है और दूसरा निदेशक उसका अनुमोदन करता है। विज्ञप्ति के अनुसार, जैसा की आईसीसी संविधान में कहा गया है, पात्र होने के लिए, संभावित उम्मीदवार मौजूदा या पूर्व आईसीसी निदेशक होना चाहिए।
- नयी दिल्ली । पूर्व रेसर अकबर इब्राहिम को सोमवार को सर्वसम्मति से भारत में मोटरस्पोर्ट्स की संचालन संस्था एफएमएससीआई का दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। कोविड-19 महामारी के कारण चुनाव वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संपन्न हुए। इब्राहिम इससे पहले 2016 से 2018 तक एफएमएससीआई से अध्यक्ष रहे थे जिसके बाद जे पृथ्वीराज इस पद चुने गये थे। इब्राहिम ने बयान में कहा, ‘‘पूरा विश्व महामारी की जिस स्थिति का सामना कर रहा है उसमें निसंदेह यह वर्ष बेहद चुनौतीपूर्ण और मुश्किल रहा। मुझे पूरा विश्वास है कि एफएमएससीआई इस स्थिति से अच्छी तरह से निबटेगा। '' फारूख अहमद को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया। देश भर में 50 से अधिक संस्थाएं एफएमएससीआई से मान्यता प्राप्त हैं तथा 1200 से अधिक खिलाड़ी इससे पंजीकृत हैं।
- चेन्नई । मशहूर तमिल अभिनेता विजय सेतुपति श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर आधारित बायोपिक ‘800' में उनकी भूमिका अदा करेंगे। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल पर मुरलीधरन और सेतुपति के साथ 13 अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले किया जायेगा। मुरलीधरन टेस्ट मैचों के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और फिल्म का नाम ‘800' उनके लिये गये विकेटों पर रखा गया है, इस फिल्म का निर्देशन एम एस श्रीपति करेंगे।
- नयी दिल्ली। भारत की स्टार खिलाड़ी पी वी संधू को विश्व टूर फाइनल में सीधा प्रवेश नहीं मिलेगा क्योंकि विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने सत्र के आखिर में होने वाले इस टूर्नामेंट में मौजूदा विश्व चैंपियन को स्वत: प्रवेश नहीं देने का निर्णय लिया है। बीडब्ल्यूएफ के नियमों के अनुसार विश्व चैंपियन्स को प्रतिष्ठित विश्व टूर फाइनल्स में सीधा प्रवेश मिलता रहा है लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में व्यवधान पड़ा है और ऐसे में विश्व संस्था ने इस साल नियम को बदलने का फैसला किया। बीडब्ल्यूएफ ने रविवार को जारी बयान में कहा, ‘‘वर्तमान नियमों के अनुसार खिलाड़ियों को बैकाक में होने वाले बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स 2020 के लिये क्वालीफाई करना होगा। मौजूदा विश्व चैंपियन्स को सीधा प्रवेश नहीं मिलेगा और केवल विश्व टूर टूर्नामेंट में जीत गये अंकों के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। '' सिंधू ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने डेनमार्क ओपन से हटने का फैसला किया था और उन्हें अब विश्व टूर फाइनल्स में जगह बनाने के लिये एशियाई चरण के टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
- नयी दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान कार्लटन चैपमैन का सोमवार को बेंगलुरू में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे। चैपमैन को रविवार की रात को बेंगलुरू में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। एक समय चैपमैन के साथी रहे ब्रूनो कुटिन्हो ने गोवा से कहा, मुझे बेंगलुरू से उनके एक दोस्त में फोन पर बताया कि चैपमैन अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका आज तड़के निधन हो गया। वह हमेशा खुश रहने वाला इंसान था और दूसरों की मदद के लिये तैयार रहता था।' मिडफील्डर चैपमैन 1995 से 2001 तक भारत की तरफ से खेले थे। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 1997 में सैफ कप जीता था। क्लब स्तर पर उन्होंने ईस्ट बंगाल और जेसीटी मिल्स जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। टाटा फुटबॉल अकादमी से निकले चैपमैन 1993 में ईस्ट बंगाल से जुड़े थे और उन्होंने उस साल एशियाई कप विनर्स कप के पहले दौर के मैच में इराकी क्लब अल जावरा के खिलाफ टीम की 6-2 से जीत में हैट्रिक बनायी थी। लेकिन उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जेसीटी के साथ किया जिससे वह 1995 में जुड़े थे। चैपमैन ने पंजाब स्थित क्लब की तरफ से 14 ट्राफियां जीती थी। इनमें 1996-97 में पहली राष्ट्रीय फुटबॉल लीग (एनएफएल) भी शामिल है। उन्होंने आईएम विजयन और बाईचुंग भूटिया के साथ मजबूत संयोजन तैयार किया था। चैपमैन बाद में एफसी कोच्चि से जुड़े लेकिन एक सत्र बाद ही 1998 में ईस्ट बंगाल से जुड़ गये थे। ईस्ट बंगाल ने उनकी अगुवाई में 2001 में एनएफएल जीता था। उन्होंने 2001 में पेशेवर फुटबॉल से संन्यास ले लिया था। इसके बाद वह विभिन्न क्लबों के कोच भी रहे।
- वेंटवर्थ। भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने चौथे और अंतिम दौर में खराब शुरुआत से उबरकर एक ओवर 73 का कार्ड खेला जिससे वह बीएमडब्ल्यू पीजीए गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 48वें स्थान पर रहे। शर्मा पहले 11 होल के बाद तीन ओवर पर थे। इसके बाद उन्होंने दिन की पहली बर्डी बनायी लेकिन 14वें होल में फिर से बोगी कर गये। उन्होंने हालांकि आखिरी दो होल में बर्डी बनायी और कुल इवन पार 288 के स्कोर के साथ सप्ताह का समापन किया। स्थानीय खिलाड़ी टायरेल हैटन ने फ्रांस के विक्टर पेरेज से मिली कड़ी चुनौती के बावजूद अपने 29वें जन्मदिन से पहले खिताब जीता। उन्होंने अंतिम दौर में पांच अंडर 67 का कार्ड खेला और चार स्ट्रोक से जीत दर्ज की।
- मिलान। पुर्तगाल और फ्रांस का एक दूसरे के खिलाफ गोलरहित ड्रा खेलने से यूएफा नेशन्स लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में विजय अभियान भी थम गया जबकि बेल्जियम की इंग्लैंड के हाथों 2-1 से हार के साथ 13 मैचों से चला आ रहा अजेय अभियान रुक गया। दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ फारवर्ड रविवार को यहां स्टेडे डि फ्रांस में गोल करने में नाकाम रहे। पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास पहले हाफ के इंजुरी टाइम में मौका था लेकिन गोलकीपर ह्यूगो लोरिस ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया। फ्रांस के काइलन मबापे प्रभाव छोड़ने में असफल रहे और खेल के आखिरी क्षणों में उनकी जगह स्थानापन्न खिलाड़ी उतारा गया। पुर्तगाल लीग ए के गुप तीन में शीर्ष पर है। फ्रांस के भी उसके समान सात अंक हैं लेकिन गोल अंतर के कारण वह दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर क्रोएिशया है जिसने स्वीडन को 2-1 से हराया। इस बीच इंग्लैंड ने लीग ए के ग्रुप दो में पिछड़ने के बाद वापसी करके बेल्जियम को 2-1 से हराया। मार्कस रशफोर्ड ने पेनल्टी पर गोल करके बेल्जियम को बढ़त दिलायी लेकिन रोमेली लुकाकु ने पहले हाफ में ही पेनल्टी को गोल मं बदलकर इंग्लैंड को बराबरी दिला दी। मैसन माउंट ने इंग्लैंड की तरफ से विजयी गोल दागा। यह शीर्ष रैंकिंग की टीम के खिलाफ पिछले नौ वर्षों में उसकी पहली जीत है। इंग्लैंड अब भी ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया है। उसका बेल्जियम से एक अंक अधिक है। डेनमार्क ने आइसलैंड को 3-0 से हराया और वह तीसरे स्थान पर है। लीग ए के ग्रुप एक में में पोलैंड ने इटली को जबकि बोस्निया हर्जेगोविना ने नीदरलैंड को गोलरहित ड्रा पर रोका। इटली अब भी नीदरलैंड और पोलैंड से एक अंक आगे शीर्ष पर है। लीग बी के ग्रुप एक में एर्लिंग हालैंड की हैट्रिक की मदद से नार्वे ने रोमानिया को 4-0 से करारी शिकस्त दी जबकि आस्ट्रिया ने नार्दर्न आयरलैंड को 1-0 से हराया।




.jpg)

.jpg)







.jpg)












