ब्रेकिंग न्यूज़

पुष्‍पेंद्र कुलश्रेष्‍ठ के कार्यक्रम को लेकर वन-टू-वन हो रहे फोन कॉल्स

 - महाराष्‍ट्र मंडल सहित अग्रवाल सभा, छत्‍तीसगढ़़ सिविल सोसायटी, अग्रवाल दाऊ समाज और गुजराती ब्रम्‍ह समाज भी आयोजन को भव्‍य बनाने की तैयारियों में जुटे

रायपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आगामी 21 नवंबर को होने वाले पुष्‍पेंद्र कुलश्रेष्‍ठ के प्रबोधन कार्यक्रम को लेकर वन-टू-वन टेलीफोनिक कॉल किए जा रहे हैं। महाराष्‍ट्र मंडल परिसर में महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले के नेतृत्‍व में आहूत की गई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। इसके बाद मंडल की महिलाओं की टीमें अधिक से अधिक लोगों से फोन कॉल्‍स और सीधे संपर्क कर कुलश्रेष्‍ठ के कार्यक्रम को लेकर आमंत्रित कर रहीं हैं। 
 ‘राष्‍ट्र के सामने चुनौतियां और उसका समाधान’ विषय पर पुष्‍पेंद्र कुलश्रेष्‍ठ शनिवार को शाम चार बजे संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र मंडल के साथ अग्रवाल सभा, छत्‍तीसगढ़ सिविल सोसायटी, अग्रवाल दाऊ समाज रायपुर और गुजराती ब्रम्‍ह समाज रायपुर भी कार्यक्रम के आयोजक हैं। इन समाजों- संस्‍थाओं की ओर से भी आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रचार- प्रसार की गतिविधियां तेज हो गईं हैं। कुलश्रेष्‍ठ के कार्यक्रम में पं. दीनदयाल उपाध्‍याय ऑडिटोरियम खचाखच भरा होना चाहिए। इसके लिए मंडल के अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले और सचिव चेतन दंडवते ने भी बैठक में कई टिप्‍स दिए।  
विशाखा तोपखानेवाले ने कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर बताया कि कार्यकर्ताओं को दीप प्रज्ज्वलन, अतिथियों के स्‍वागत सत्‍कार से लेकर आभार प्रदर्शन तक सभी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। अब इन्‍हीं से संबंधित समितियां भी बनाई जाएंगी। बैठक व्यवस्था में सबसे ज्यादा वॉलिंटियर्स लगेंगे, इसकी जिम्मेदारी युवाओं को सौंपी जाएगी। पूरी तैयारियों और व्‍यवस्‍था को लेकर अं‍तिम रूप गुरुवार, 19 नवंबर को शाम पांच बजे महाराष्‍ट्र मंडल में होने वाली बैठक में दिया जाएगा। बैठक के तत्‍काल बाद मंडल में ही छत्रपति शिवाजी महाराज की मासिक महाआरती शाम सात बजे की जाएगी। 
विशाखा के अनुसार अतिथियों के स्वागत की जिम्मेदारी युवा समिति की समीक्षा टोले और अक्षदा मातुरकर को सौंपी गई है। मंचीय व्यवस्था सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, शंकर नगर बाल वाचनालय प्रभारी सुबोध टोले, सियान गुडी प्रभारी प्रवीण क्षीरसागर देखेंगे। साउंड और माइक की जिम्मेदारी संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रभारी परितोष डोनगांवकर और सह प्रभारी नवीन देशमुख देखेंगे। इसी तरह बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी फिलहाल अजय पोतदार, सुमीत मोड़क, सुकृत गनोदवाले, शुभम पुराणिक, प्रिया बक्षी, अर्चना पराड़कर, रेणुका पुराणिक, अनिता लांगे और दिव्या पात्रीकर को सौंपी गई है। आयोजन से जुड़े अन्य समाज के पदाधिकारियों को भी अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाएंगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english