- Home
- मनोरंजन
- लातूर। अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में महाराष्ट्र के लातूर में अपने मताधिकार का उपयोग किया।बाॅलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बी-टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं। ये प्यारा कपल लोकसभा चुनाव 2024 में अपना वोट डालने के लिए महाराष्ट्र के लातूर में मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान उनके साथ रितेश की मां भी थी। सोशल मीडिया पर दोनों की इस दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा वोट डालने के लिए मतदान केंद्र के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रितेश कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, जेनेलिया पीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों वोट डालने के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखाई दिए।जेनेलिया और रितेश ने वोट देने के बाद पोलिंग बूथ के बाहर मीडिया से बात की। इस दौरान दोनों ने सभी से जाकर वोट करने का आग्रह किया।जेनेलिया डिसूजा ने कहा-'यह बहुत महत्वपूर्ण है। यह एक महत्वपूर्ण दिन है। मतदान महत्वपूर्ण है। सभी नागरिक को अवश्य जाकर मतदान करना चाहिए। मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है।'वर्कफ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख जल्द ही हाउसफुल 5, दिमाखीलाल, मस्ती 4, विस्फोट, काकुडा और राजा शिवाजी में नजर आएंगे। इसके अलावा वह अजय देवगन की रेड 2 में भी शामिल हो गए हैं। वहीं जेनेलिया देशमुख जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'सितारे जमीन पर' में नजर आएंगी।
-
मुंबई। बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका पादुकोण अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस इसी साल सितंबर में अपने बेबी का स्वागत कर सकती हैं। इन दिनों दीपिका पादुकोण मीडिया लाइमलाइट से दूर रहने की कोशिश कर रही हैं और इसी वजह से एक्ट्रेस कम ही बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखी हैं। वहीं, अब दीपिका की एक वायरल तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपने हसबैंड के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी की वजह से मेट गाल में नहीं गई हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह सीढ़ियों से उतरती हुई दिख रही हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने ऑवर साइज टीशर्ट और डेनिम पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने अपना कूल लुक बालों का बन और आंखों पर चश्मा लगाकर पूरा किया है। इस तस्वीर में दीपिका का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। दीपिका के पीछे ही व्हाइट आउटफिट में रणवीर सिंह भी हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के कुछ पोस्टर दीपिका और रणवीर ने शेयर भी किए हैं। इस बार फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ के अलावा और भी कई एक्टर्स होने वाले हैं। ये तमाम सेलेब्स इस एक्शन फिल्म में महत्वपूर्ण रोल निभाने वाले हैं।
-
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपनी बेटी राशा थडानी के साथ भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए हैं। रवीना टंडन ने बेटी के साथ की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रवीना टंडन और राशा थडानी भगवान महादेव की भक्ति में लीन में नजर आ रही हैं। रवीना टंडन और राशा थडानी की तस्वीरें वायरल होने पर उनके तमाम चाहने वाले फैंस इन्हें पसंद कर रहे हैं ।रवीना टंडन ने सोमवार को भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया है। रवीना टंडन और उनकी बेटी ने भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए हैं। इस दौरान मां-बेटी काफी खुश नजर आईं। रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। रवीना और राशा की तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
रवीना टंडन और राशा थडानी के माथे पर तिलक, हाथ में नारियल नजर आ रहा रहा है। वहीं, रवीना टंडन के गले में पीला पटका भी दिखाई दे रहा है। मां-बेटी का ये अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है।रवीना टंडन और राशा थडानी ने मंदिर परिसर में फोटोज क्लिक करवाईं। रवीना टंडन अक्सर अपनी बेटी राशा थडानी के साथा धार्मिक यात्रा पर निकलती हैं। मां-बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं और तेजी से वायरल हो जाती हैं।रवीना टंडन और राशा थडानी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। रवीना टंडन और राशा थडानी की सोशल मीडिया पर तस्वीरें देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। बताया जाता है कि राशा थडानी डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं।राशा थडानी ने भले ही अभी डेब्यू ना किया हो लेकिन वह लगातार लाइमलाइट में रहती हैं। राशा थडानी को लेकर लगातार खबरें आती रहती हैं और वह सुर्खियों में बनी रहती हैं।राशा थडानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। राशा थडानी की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम 1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। -
नयी दिल्ली. अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्होंने तमिल फिल्म ‘‘वेट्टैयन'' के लिए शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन ‘जय भीम' के टी जे ज्ञानावेल ने किया है और इसका निर्माण लायका प्रोडक्शंस ने किया है। रजनीकांत के साथ आखिरी बार 1991 में आई फिल्म ‘‘हम'' में साथ काम कर चुके बच्चन ने शनिवार को अपने निजी ब्लॉग में इस फिल्म के बारे में जानकारी दी। बच्चन (81) ने मुंबई में फिल्म के सेट से कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘मेरे लिए काम का एक और दिन खत्म हुआ और इस फिल्म का काम भी खत्म हुआ...लेकिन कभी-कभी इस बात पर संदेह होता है कि क्या जो काम किया उससे संतुष्ट हूं और क्या दोबारा काम करने तथा पिछले को सुधारने का मौका मिलेगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘हमेशा यह आशंका रहती है कि शायद प्रोडक्शन या निर्देशक एक और मौका न दें...लेकिन रात में यह बात याद करते हुए आप परेशान होते हैं...इसलिए एक अनुरोध किया गया है और वादा किया गया है कि काम में सुधार करने का मौका दिया जाएगा...लेकिन देखते हैं क्या होता है।'' ‘वेट्टैयन' रजनीकांत की 170वीं फीचर फिल्म है। इसमें फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, ऋतिका सिंह, मंजूर वार्रिएर और दुशारा विजयन भी अहम भूमिकाओं में हैं।
-
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सुहाना खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुहाना खान, अगस्त्य नंदा को डेट कर रही हैं। इस बीच सुहाना खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि सभी के होश उड़ गए हैं।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की दुनिया में आग की तरह फैल रहा है। सामने आए इस क्लिप में सुहाना खान ने कहा है कि उन्होंने ब्रेकअप कर लिया है। बस इतना सुनते ही लोग दंग रह गए। सोशल मीडिया पर लोग ये कह रहे हैं कि सुहाना ने अगस्त्य नंदा से ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि वीडियो में आगे चलकर सुहाना ने कहा कि उन्होंने अपने साबुन से ब्रेकअप कर लिया है। दरअसल सुहाना ने लक्स साबुन के लिए एक एड किया है। इस क्लिप को सुहाना ने शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे पास खबर है मेरा ब्रेकअप हो गया है...मेरे साबुन के साथ। लक्स के लिए मेरा पहला विज्ञापन देखें और जानें कि मैं लक्स मैजिकल ऑर्किड की खुशबू से क्यों मोहित हूं।'सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना खान अक्सर अपनी तस्वीरें और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। सुहाना के हर एक पोस्ट पर लोग प्यार बरसाते हैं। मालूम हो कि सुहाना खान की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। इस मामले में सुहाना खान बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। - मुंबई। किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' ने सिनेमाघरों में भले ही बहुत शानदार प्रदर्शन नहीं किया। मगर, ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिल्म की तारीफों का सिलसिला थम नहीं रहा। दर्शकों से लेकर फिल्मी सितारों तक, हर कोई इस फिल्म को देखने के बाद किरण राव का मुरीद हो गया है। इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी को भले ही प्रशंसा मिल रही है, लेकिन फिल्म में प्रतिभा द्वारा अभिनीत जया के किरदार को दुनिया भर की महिलाओं ने पसंद किया। उनके अभिनय ने जल्द ही फिल्म प्रेमियों का दिल जीत लिया है।हिमाचल प्रदेश के शिमला की रहने वाली प्रतिभा रांटा, आमिर खान प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से की है और मुंबई के उषा प्रवीण गांधी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से फिल्म निर्माण में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। प्रतिभा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर थिएटर आर्टिस्ट और डांसर के रूप में की थी। हालांकि, बाद में वह मॉडलिंग करने के लिए मुंबई आ गईं।मुंबई आने के बाद प्रतिभा ने अपने सपनों को पंख देना शुरू कर दिया। साल 2018 में उन्होंने मिस मुंबई का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया और शो 'कुर्बान हुआ' से घर-घर लोकप्रिय हो गईं। हाल ही में एक साक्षात्कार में, प्रतिभा ने खुलासा किया कि उन्होंने बड़े पर्दे पर बदलाव का फैसला किया क्योंकि उन्हें लगा कि टीवी में ज्यादा विकास नहीं हो रहा था।इंटरव्यू में आगे प्रतिभा ने उस पल को याद किया, जब उन्होंने 'लापता लेडीज' के लिए खुद आमिर खान के सामने ऑडिशन दिया था। अभिनेत्री ने कहा, "मुझे थोड़ा संघर्ष करना पड़ा क्योंकि मैं आमिर की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। भले ही आमिर को मेरा प्रदर्शन पसंद आया, लेकिन उस समय उन्होंने मुझे कोई ठोस पुष्टि नहीं दी थी।"अब हाल ही में, प्रतिभा को संजय लीला भंसाली की रिलीज वेब सीरीज 'हीरामंडी' में फिर से देखा गया। इस सीरीज में अभिनेत्री शमा की भूमिका निभाती नजर आईं, जो वेश्या संजीदा शेख की बेटी हैं। 'हीरामंडी' को दर्शकों की और आलोचकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
-
मुंबई. “हैरी पॉटर” फिल्मों के चर्चित अभिनेता टॉम फेल्टन निर्देशक हंसल मेहता की बहुप्रतीक्षित सीरीज “गांधी” में अभिनय करेंगे। मेहता ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। लेखक जे. आर. रॉलिंग की पुस्तकों पर आधारित आठ “हैरी पॉटर” फिल्मों में ड्रेको मेलफॉय की भूमिका निभाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल करने वाले फेल्टन “गांधी” सीरीज में सात अन्य कलाकारों-- लिबी माइ, मॉली राइट, राल्फ एडेनियी, जेम्स मर्रे, लिंडन एलेक्जेंडर, जोनो डेवीस और सिमोन लेनन -- के साथ अभिनय करते नजर आएंगे। मेहता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हम शूटिंग कर रहे हैं। टॉम फेल्टन, लिबी माइ, मॉली राइट, राल्फ एडेनियी, जेम्स मर्रे, लिंडन एलेक्जेंडर, जोनो डेवीस और सिमोन लेनन जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों से सजी सीरीज का निर्देशन करने को लेकर उत्साहित हूं।” अभिनेता प्रतीक गांधी सीरीज में महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं जबकि भामिनी ओझा कस्तूरबा गांधी का किरदार अदा कर रही हैं। यह सीरीज अप्लॉज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है। यह सीरीज इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा की पुस्तकों - “गांधी बिफोर इंडिया” और “गांधी: द इयर्स दैट चेंज्ड द वर्ल्ड” पर आधारित है। फेल्टन (36) ने एक बयान में कहा, “लंदन में महात्मा गांधी के आरंभिक वर्षों की कहानी बताने वाली इस सीरीज का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। यह इतिहास का महत्वपूर्ण पहलू है, जिसे पहले कभी स्क्रीन पर नहीं दिखाया गया। हंसल और प्रतीक के साथ काम करना सम्मानजनक और उत्साहजनक है।
- मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के सामने गोलीबारी करने के एक आरोपी ने मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के हवालात में बुधवार को आत्महत्या करने की कोशिश और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी 23 वर्षीय अनुज थापन ने हवालात के शौचालय में चादर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। थापन को सरकारी जीटी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि थापन मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था और उसे सोनू कुमार बिश्नोई के साथ कथित तौर पर शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पाल और गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
-
मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। बीते दिनों फिल्म रामायण के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिन्हें देख फैंस गदगद हो गए थे। इन फोटोज में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आ रहे थे। वहीं साई पल्लवी, माता सीता के लुक में दिखाई दी थीं। कुछ दिनों पहले ये खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता इस मूवी में कैकेयी का किरदार निभाने वाली हैं। इस विषय पर अब एक्ट्रेस लारा दत्ता ने खुद रिएक्ट किया है। लारा दत्ता ने कहा, 'काफी दिनों से मै भी ये बातें सुन रही हैं। इन अफवाहों को सुनना और पढ़ना काफी अच्छा लग रहा है। वैसे कौन रामायण का हिस्सा नहीं बनना चाहता है। इस फिल्म मैं मंदरोदरी या सूर्पनखा का रोल निभाने के लिए भी तैयार हो जाती ।'
बताते चलें कि रणबीर कपूर की फिल्म रामायण साल 2025 में दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फैंस इस मूवी को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। बीते साल प्रभास की मूवी आदिपुरुष सामने आई थी, जिसे लोगों ने कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लोग कैसा रिस्पॉन्स देते हैं। -
नयी दिल्ली. दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने मंगलवार को अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन के बाद से जीवन पहले जैसा नहीं रहा है। 'बॉबी', 'रफू चक्कर', 'कर्ज', 'अग्निपथ', 'कपूर एंड सन्स' और 'मुल्क' जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए लोकप्रियता पाने वाले ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को करीब दो साल तक कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया था। नीतू कपूर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ऋषि कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। दोनों ने साथ में 'रफू चक्कर', 'अमर अकबर एंथनी' और 'दो दूनी चार' सहित कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ''हमारे लिए चार साल... आपके बिना जिंदगी कभी पहले जैसी नहीं हो सकती।'' ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पिता के साथ अपनी बचपन की तस्वीर साझा की। साहनी ने एलेक्स मैकलीन की किताब 'ग्रेव सिचुएशन' के एक उद्धरण के साथ पोस्ट में लिखा, ''जिन्हें हम प्यार करते हैं वे दूर नहीं जाते, वे हर दिन हमारे साथ चलते हैं।'' ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' थी, जो 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
- मुंबई। हिंदी फिल्मों के अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अभिनेता आफताब शिवदासानी भी नजर आएंगे। शिवदासानी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए अक्षय कुमार को धन्यवाद दिया। शिवदासानी ने सोशल मीडिया मंच पर दोनों की तस्वीरों के साथ एक कोलाज भी साझा किया।उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''16 साल के अंतराल के बाद ली गई तस्वीर (2008 और 2024)। जैसा कि आप देख सकते हैं, कुछ भी नहीं बदला है। इस 'दीवाने' का इस 'पागल जंगल' में 'वेलकम' करने के लिए 'आवारा' को धन्यवाद।'' आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, परेश रावल, लारा दत्ता, राजपाल यादव, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडीज, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, दिशा पटानी, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक नजर आएंगे। गायक दलेर मेहंदी और मीका सिंह भी इसके कलाकारों में शामिल हैं। एए नाडियाडवाला के सहयोग से जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली इस फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और फिरोज ए नाडियाडवाला कर रहे हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 2007 में आई ‘वेलकम' और 2015 में आई ‘वेलकम बैक' की कड़ी में आने वाली तीसरी फिल्म होगी।
-
मुंबई। साउथ फिल्म अदाकारा श्रुति हासन की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि अदाकारा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ ब्रेकअप कर लिया है। अदाकारा श्रुति हासन हमेशा अपनी लव लाइफ को लेकर ओपन रही हैं। अदाकारा अपने अफेयर्स के बारे में खुलकर बात करती हैं। शांतनु हजारिका से पहले भी श्रुति हासन का नाम कई सितारों के साथ जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रुति हासन की जिंदगी में एक नहीं बल्कि 7 हैंडसम मुंडों की एंट्री हुई। मगर एक बार भी उनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा। देखें लिस्ट।
श्रुति हासन और धनुषसाउथ फिल्म स्टार श्रुति हासन और धनुष ने फिल्म 3 में काम किया था। इस फिल्म का निर्देशक धनुष की पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने ही किया था। इस दौरान ही श्रुति हासन का नाम धनुष से जुड़ने लगा था। जिसकी वजह से धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की जिंदगी में भी तूफान की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि एक्ट्रेस श्रुति हासन ने उस वक्त साफ किया कि अपनी दोस्ती किसी रयूमर की वजह से बर्बाद नहीं करना चाहती हैं। बाद में धनुष की पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने भी इन खबरों का खंडन किया था।श्रुति हासन और नागा चैतन्यसामंथा रुथ प्रभु से शादी रचाने से पहले नागा चैतन्य का नाम श्रुति हासन संग जुड़ा था। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों सीरियस रिश्ते में थे। यहां तक कि दोनों ने शादी भी प्लान कर ली थी। हालांकि बाद में दोनों के रिश्ते का दी एंड हो गया था। इसकी वजह सामने नहीं आ सकी। मगर मीडिया हलकों में छपी कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इनके ब्रेकअप की वजह श्रुति हासन की बहन अक्षरा थीं। जिनकी वजह से दोनों का बुरा ब्रेकअप हुआ।श्रुति हासन और रणबीर कपूरअदाकारा श्रुति हासन और रणबीर कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस वक्त दोनों किसी कमर्शियल के लिए शूट कर रहे थे। जिसके बाद इनके कथित अफेयर को लेकर खूब बातें बनीं। हालांकि श्रुति हासन और रणबीर कपूर ने हमेशा इन खबरों का खंडन किया था। उसी वक्त रणबीर कपूर और कटरीना कैफ का ब्रेकअप हुआ था। जिसकी वजह से श्रुति हासन संग एक्टर की लिंकअप रयूमर्स काफी वायरल हुईं।श्रुति हासन और सुरेश रैनाश्रुति हासन और सुरेश रैना की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए आईपीएल मैचों के दौरान हुई। उस वक्त श्रुति हासन ने आईपीएल मैचों में हिस्सा लेने शुरू कर दिया था। सुरेश ने उस वक्त उन्हें अपना 'लकी मैसकॉट' तक कह दिया था। दोनों ने कुछ वक्त तक अपने रिश्ते को मीडिया से छुपाने की कोशिश की। हालांकि बाद में दोनों ने इन खबरों को महज अफवाह करार दे दिया था।श्रुति हासन और माइकल कोर्सेलफिल्म स्टार श्रुति हासन ने इसके बाद लंदन में रहने वाले शख्स माइकल कोर्सेल को डेट करना शुरू कर दिया था। एक्टर ने कभी माइकल कोर्सेल संग अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया था। मगर वो अक्सर माइकल कोर्सेल संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रही थीं। बाद में दोनों ने अपने ब्रेकअप का ऐलान सोशल मीडिया पर कर दिया था।श्रुति हासन और शांतनु हजारिकाएक्ट्रेस श्रुति हासन का दिल डूडल आर्टिस्ट शांतनु हजारिका पर आया था। दोनों करीब 4 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। इस दौरान अदाकारा श्रुति हासन अक्सर अपने बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहीं। हालांकि अब इन दोनों सितारों का ब्रेकअप होने की जानकारी सामने आई है। -
मुंबई। साउथ सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण की मचअवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज डेट एक बार फिर बदल गई है। इस फिल्म को देखने का इंतजार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पहले ये मूवी अगले महीने 9 मई के दिन रिलीज होने वाली थी। मगर अब इस फिल्म की रिलीज डेट करीब डेढ़ महीने और आगे बढ़ गई है। इस बात का खुलासा खुद मेकर्स ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ किया है। यही नहीं, साथ ही मेकर्स ने 'कल्कि 2898 एडी' का एक नया पोस्टर भी जारी किया है। जिसमें सुपरस्टार प्रभास के साथ अदाकारा दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं।
इस नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने ऐलान किया है कि अब उनकी ये फिल्म 27 जून के दिन सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है। ऐसे में फिल्म को लेकर अब फैंस का इंतजार और बढ़ गया है। बावजूद इसके फैंस इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं। जिसके बाद लोग कमेंट सेक्शन में कमेंट कर इस फिल्म को अभी से ही ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। साथ ही कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा, 'पहली 2000 करोड़ी मूवी आने वाली है।' तो वहीं, कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा, 'सारे रिकॉर्ड्स चूर-चूर होने वाले हैं।' प्रभास और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म के पोस्टर ने एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में तहलका मचा दिया है।बता दें कि तेलुगु सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर ये मूवी भारत की पहली साई-फाई सुपरहीरो बेस्ड मूवी है। जिसे निर्माताओं ने बड़े स्तर पर बनाया है। इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने करीब 600 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार अश्वथामा का है। जबकि, प्रभास भैरव के रोल में दिखेंगे। अभी दीपिका पादुकोण के किरदार का खुलासा निर्माताओं ने नहीं किया है। अब जब फिल्म की रिलीज में पूरे 2 महीने का वक्त बाकी है। तो मेकर्स इसके प्रमोशन के लिए तैयारियां कर रहे हैं। -
मुंबई . अभिनेता अमिताभ बच्चन को बुधवार को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पांच मंगेशकर भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता की 2022 में मृत्यु हो जाने के बाद परिवार और ट्रस्ट ने सुर सम्राज्ञी की याद में पुरस्कार की स्थापना की थी। बच्चन (81) को यह सम्मान 24 अप्रैल को रंगमंच-संगीत के दिग्गज और मंगेशकर भाई-बहनों के पिता दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर मिला। ‘जंजीर', ‘दीवार', ‘शोले', ‘चुपके-चुपके', ‘मोहब्बतें', और ‘पीकू' जैसी फिल्मों में उत्कृष्ट अभिनय से किरदार में जान डाल देने वाले अभिनेता ने कहा कि वह आज यह पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। पुरस्कार ग्रहण करते हुए अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “मैंने कभी खुद को इस तरह के पुरस्कार के लायक नहीं समझा, लेकिन हृदयनाथ (मंगेशकर) जी ने बहुत कोशिश की कि मैं यहां आऊं। पिछले साल उन्होंने मुझे इस समारोह के लिए आमंत्रित भी किया था।” उन्होंने कहा, “हृदयनाथ जी, मैं आपसे पिछली बार के लिए माफी मांगता हूं। मैंने तब आपको बताया था कि मैं अस्वस्थ हूं। मैं स्वस्थ था लेकिन यहां आना नहीं चाहता था। इस साल मेरे पास कोई बहाना नहीं था, इसलिए मुझे यहां आना पड़ा।” मंगेशकर भाई-बहनों में तीसरे नंबर की गायिका उषा मंगेशकर ने बच्चन को पुरस्कार प्रदान किया। पहले, मंगेशकर की दूसरी बहन और प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को पुरस्कार प्रदान करना था लेकिन वह अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार के नाम से जाना जाने वाला यह पुरस्कार हर साल उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने राष्ट्र, उसके लोगों और समाज के प्रति अग्रणी योगदान दिया हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके पहले प्राप्तकर्ता थे, उसके बाद 2023 में आशा भोंसले को यह पुरस्कार दिया गया था। समारोह की अध्यक्षता मंगेशकर के सबसे छोटे भाई, संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर ने की।
-
नयी दिल्ली. निर्माण कंपनी ‘पेन स्टूडियोज' तीन मई को देशभर के सिनेमाघरों में समीक्षकों द्वारा प्रशंसित गुजराती फिल्म ‘कसूंबो' को हिंदी में प्रदर्शित करने के लिए तैयार है। विजयगिरी बावा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 13वीं शताब्दी की घटना पर आधारित है।
पेन स्टूडियोज के डॉ. जयंतीलाल गाडा ने कहा कि वह पूरे भारत में “कसूंबो” के प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हैं। गाडा ने एक बयान में कहा, “यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं है, यह हमारे पूर्वजों की वीरता और बलिदान को श्रद्धांजलि है, जिनकी कहानियां आज भी हमें प्रेरित करती हैं।” बावा ने कहा, “मैं इस नजरिये को पेश करने में उनके अटूट समर्थन के लिए पेन स्टूडियोज का आभारी हूं।”
निर्माताओं ने कहा कि ‘पेन मरुधर' अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए फिल्म का वितरण करेगा। -
नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म गदर 2 साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया था सभी लोग दंग रह गए थे। इस मूवी में सनी देओल ने पाकिस्तान को जमकर धोया था। फिल्म में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी नजर आई थी। इस बीच अब सनी देओल की अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 की चर्चा तेज हो गई है। इस मूवी को लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट सामने आ रहे है। अब ये खबर सामने आई है कि इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है।
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आई इन तस्वीरों के जरिए प्रीति जिंटा अपने फैंस को ये बता रही हैं कि लाहौर 1947 की शूटिंग शुरू हो गई है। बता दें कि इस फोटो में प्रीति जिंटा के साथ डायरेक्टर राजकुमार संतोषी नजर आ रहे हैं। प्रीति जिंटा और राजकुमार की ये फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रीति जिंटा की हर अदा पर लोग फिदा हैं।बताते चलें कि वैसे तो प्रीति जिंटा ने कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा हैं इस लिस्ट में चोरी चोरी चुपके चुपके', 'कोई मिल गया', 'कल हो ना हो', 'वीरा जारा' के नाम शामिल है। हालांकि अब सालों बाद प्रीति जिंटा बॉलीवुड में धमाल मचाने वाली हैं। इस बात से उनके फैंस काफी खुश हैं। बता दें कि सनी देओल के लिए सला 2023 काफी अच्छा गया था। उनकी फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। -
मुंबई। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी सीरियल 'अनुपमा' लगातार सुर्खियों में बना रहा है। टीआरपी में टॉप पर रहने वाले इस टीवी सीरियल में लगातार नए-नए और दिलचस्प ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं। जिसकी वजह से दर्शकों का उत्साह हमेशा इस हिट टीवी शो को लेकर बना रहता है। बीते कुछ दिनों से चर्चाएं चल रही थीं कि रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर इस टीवी सीरियल से जल्दी ही एक्टर की छुट्टी होने वाली हैं। हालांकि अब एक्टर ने इन रिपोर्ट्स पर खुद रिएक्शन दे दिया है। टीवी सीरियल स्टार 'अनुपमा' में गौरव खन्ना का किरदार अनुज कपाड़िया लोगों को खासा पसंद आ रहा है। हालांकि अब उनके शो से छुट्टी की खबरों ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। अनुज कपाड़िया उर्फ गौरव खन्ना का किरदार दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है। ऐसे में उनके इस शो की छुट्टी की खबरों से हलचल मच गई है। अनुज कपाड़िया ने इन रिपोर्ट्स पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता कि ये सारी खबरें कहां से आती हैं। मुझे इन खबरों में कोई सच्चाई नजर नहीं आतीं क्योंकि मैं अपने शो को लेकर पूरी तरह से समर्पित हूं। मुझे ऐसी किसी खबर के बारे में पता नहीं हैं। इन खबरों की कोई वजह नही हैं। आजकल ऑनलाइन ऐसी कई खबरें सामने आती हैं। मैं समझता हूं कि जब कोई शो दर्शकों को खूब पसंद आता है तो उनके भी ओपिनियन होते हैं। लेकिन ये खबर बिल्कुल भी सही नहीं हैं।' टीवी इंडस्ट्री के इस चर्चित शो में अनुज और अनुपमा के बीच की बॉन्डिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। हालांकि अनुज और अनुपमा के बीच दिखाई गई दूरी दर्शकों को बिल्कुल भी रास नहीं आई। शो में अनुज की दूसरी शादी को लेकर बज बना हुआ है। इधऱ, लेटेस्ट खबरों की मानें तो आने वाले दिनों में अनुज और अनुपमा के बीच की सारी दूरियां फिर खत्म होने वाली हैं। इसके साथ ही ये दोनों एक बार फिर से साथ आते दिखेंगे।
-
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर मूवी वॉर 2 की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है। इन दोनों सुपरस्टार की अपकमिंग मूवी को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह है। खबर है कि इस मूवी में दोनों सितारों के बीच 'नाटू नाटू' की तरह एक जबरदस्त डांस होगा।
अभी तक देखा जाए तो यशराज फिल्म्स की अगली स्पाई यूनिवर्स वाली मूवी 'वॉर 2' को लेकर मेकर्स ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। मगर इस मूवी को लेकर शुरुआत से ही बज बना हुआ है। सुपरस्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच बनने वाली यशराज फिल्म्स की अपकमिंग मूवी वॉर 2 को लेकर जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। जिसका एक शिड्यूल मुंबई में शूट किया जा रहा है। अब इस फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। जो फैंस को खुशी से झूमने के लिए मजबूर कर देगी। लेटेस्ट खबरों की मानें तो ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की अपकमिंग मूवी 'वॉर 2' में दोनों के बीच जबरदस्त डांस होगा। इस बारे में बॉलीवुड हंगामा ने एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया कि फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच टक्कर होगी। लेकिन मेकर्स ने इसके साथ ही एक ऐसी संभावना भी तलाश कर ली है। जब दोनों के बीच एक जबरदस्त डांस होगा। ये एक कैची सॉन्ग होगा। जिसे प्रीतम बनाने वाले हैं।यही नहीं, सूत्र ने कहा कि ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर दोनों ही अपने डांस मूव्स के लिए जाने जाते हैं। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही हाल ही में दो हीरो वाली फिल्म में नजर आए। ऋतिक रोशन वॉर में और जूनियर एनटीआर आरआरआर में। और दोनों ही फिल्मों में जबरदस्त डांस रखे गए थे। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। ऐसे में वॉर 2 के लिए भी दोनों के बीच एक ऐसा ही जबरदस्त डांस रखा जाएगा। जो सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने वाली है। ये बिल्कुल 'जय जय शिवशंकर' और 'नाटू नाटू' की तर्ज पर होगा।इतना ही नहीं, सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि आदित्य चोपड़ा और निर्देशक अयान मुखर्जी दोनों इस बात को लेकर क्लियर हैं कि ये मूवी सिर्फ एक्शन एंटरटेनर ही नहीं, बल्कि एक पूरी तरह मास मसाला मूवी होगी। जिसमें संगीत एक बड़ा रोल प्ले करेगा। साथ ही ये मूवी की कहानी को आगे ले जाएगा। अगर ये बातें सहीं निकलीं तो ये मूवी सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने की तैयारी में हैं। बता दें कि ये मूवी अगले साल 14 अगस्त 2025 के दिन सिनेमाघर पहुंचेगी। -
मुंबई। बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरों के साथ-साथ एक्ट्रेस के मजेदार कैप्शन्स भी फैंस का दिल जीत लेते हैं। अब हाल ही में अदाकारा श्रद्धा कपूर ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें अदाकारा पहाड़ों की वादियों में घूमती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ ही अदाकारा ने एक बेहद मजेदार कैप्शन दिया है। जो एक बार फिर श्रद्धा कपूर के फैंस का भी दिल जीत ले गई हैं। अदाकारा श्रद्धा कपूर की इन तस्वीरों पर लोग भी जमकर कमेंट्स करते दिखे।
श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में हिल वेकेशन तस्वीरों की झलक दिखाई है। सामने आईं इन बेहद खूबसूरत तस्वीरों में अदाकारा श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूर नजर आईं। ये तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मजाल है कोई मुझे यहां से ले जाए।' जिसके बाद ये कैप्शन भी फैंस का दिल जीत ले गया। जिसके बाद लोगों ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। श्रद्धा कपूर की ये तस्वीर भी फैंस का दिल जीत ले गई है। इस तस्वर में श्रद्धा कपूर पहाड़ी जानवरों पर प्यार लुटाती दिखीं। ये तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच ले गईं।श्रद्धा कपूर ने सामने आईं तस्वीरों में सुहावने मौसम की झलक फैंस को दिखाई है। यहां कि खूबसूरती देखते ही बनती है। हालांकि अदाकारा ने ये नहीं बताया कि वो किस जगह पर हैं। श्रद्धा ने इस दौरान कैमरे में यादगार पल कैद कर लिए। ये तस्वीरें शेयर कर श्रद्धा कपूर ने फैंस से भी एक दिलचस्प सवाल किया था। अदाकारा ने तस्वीरें शेयर कर पूछा कि 'बताओ मैं कहां हूं।' जिसके बाद लोग भी कई खूबसूरत जगहों के नाम लेकर गैस करने लगे। श्रद्धा कपूर ने इस तस्वीर में अपनी सनकिस्ड फोटो शेयर की है। जिसमें अदाकारा की स्किन खूब ग्लो करती दिखी। अदाकारा की ये तस्वीरें देख फैंस भी उनकी सुंदरता में खोते दिखे। श्रद्धा कपूर की ये तस्वीरें बयां कर रही हैं कि वो अपनी वेकेशन पर खूब एन्जॉय कर रही हैं। अदाकारा की ये तस्वीरें उनके मस्ती भरे पलों की गवाही दे रही हैं। -
नयी दिल्ली. फिल्मकार पायल कपाड़िया ने कहा है कि उनकी फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' का 2024 के कान फिल्म महोत्सव के प्रतिस्पर्धा वर्ग का हिस्सा बनना बहुत सम्मान की बात है। ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' 30 साल में भारत की पहली फिल्म है और किसी भारतीय महिला फिल्म निर्देशक की भी पहली फिल्म है जिसे इस प्रतिष्ठित फिल्मोत्सव में मुख्य खंड में प्रदर्शित किया जाएगा। इससे पहले 1994 में शाजी एन करुण की ‘स्वहम' का प्रदर्शन इस श्रेणी में हुआ था।
कपाड़िया ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘कान की प्रतियोगिता श्रेणी में चुना जाना वास्तव में रोमांचकारी है, खासकर यह देखते हुए कि मैं इस खंड में अतीत और वर्तमान दोनों में चुने गए कई निर्देशकों की कितनी बड़ी प्रशंसक हूं। उनके बीच अपनी फिल्म दिखना एक बहुत बड़ा सम्मान है।'' मलयालम और हिंदी भाषा की इस फिल्म को लिखा भी कपाड़िया ने है।
‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' नर्स प्रभा की कहानी है, जिसे लंबे समय से अलग रह रहे अपने पति से एक अप्रत्याशित उपहार मिलता है, जिससे उसका जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। इसमें उसकी साथ नर्स अनु की भी कहानी जुड़ी है। कान फिल्म महोत्सव 2024 का आयोजन 14 मई से 25 मई के बीच होगा. -
नई दिल्ली। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सालों से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है। इस शो को छोड़ चुके कलाकार आज भी किसी ना किसी वजह के चलते सुर्खियों में छाए रहते हैं। इस शो में अहम रोल अदा कर चुकी रीवा की राजकुमारी उर्फ मोहिना कुमारी सिंह लगातार लाइमलाइट बटोरती आ रही हैं। एक्ट्रेस ने शादी के बाद से एक्टिंग लाइन से किनारा कर लिया था, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ के चलते खबरों में बनी रही। इन दिनों मोहिना कुमारी सिंह अपने हर एक पोस्ट की वजह से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। दरअसल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस ने बीते दिनों ही अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आया था। उस समय लोग कन्फ्यूज थे कि क्या ये वीडिया पुराना है। खैर अब एक्ट्रेस ने इस खबर पर मुहर लगा दी है कि वह दोबारा जल्द ही मां बनने वाली हैं।
बता दें कि हाल ही में मोहिना कुमारी सिंह ने अपने बेबी बंप वाले लुक के साथ पूरी फैमिली के साथ फोटोशूट करवाया है। इन तस्वीरों में मोहिना कुमारी सिंह के चेहरे का ग्लो देखते ही बन रहा है। मोहिना कुमारी सिंह इन तस्वीरों में गुलाबी रंग के खूबसूरत आउटफिट में नजर आ रही हैं। बेबी बंप की झलक दिखाते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'परिवार में जल्द ही नए मेंबर का स्वागत करने वाले हैं। ग्रेटफुल हूं और आशीर्वाद की गिनती कर रही हूं।' बता दें कि मोहिना कुमारी सिंह की इन तस्वीरों पर ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।मोहिना कुमारी सिंह ने शादी के बाद एक्टिंग वर्ल्ड को अलविदा कहने का फैसला लिया था। बता दें कि जीटीवी के डांसिंग रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के जरिए ही मोहिना ने इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी। शादी होने और मां बनने के बाद मोहिना अपने परिवार के साथ ही समय बिता रही हैं। आखिरी दफा उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति सिंघानिया के किरदार में देखा गया था। इस किरदार के जरिए मोहिना को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। -
मुंबई। बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान, कृति सेनॉन और तबू स्टारर फिल्म 'क्रू' दर्शकों को गुदगुदाने में कामयाब रही है। फिल्म स्टार करीना कपूर खान स्टारर इस मूवी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। जिसकी वजह से फिल्म ने पहले दिन भी उम्मीद से आगे बढ़कर धमाकेदार कमाई अपने नाम की। करीना कपूर खान की मूवी 'क्रू' की कमाई की ये रफ्तार दूसरे दिन भी जारी रहने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर खान, तबू और कृति सेनॉन स्टारर ये मूवी दूसरे दिन भी डबल डिजिट में ही कमाई करने वाली है।
एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में फिल्म के कारोबार को लेकर सामने आ रहीं लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'क्रू' दूसरे दिन भी 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली है। मूवी दूसरे दिन आराम से 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई हासिल कर लेगी। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 2 दिन के अंदर 20 करोड़ रुपये के पार होने वाला है। जो किसी फीमेल सेंट्रिक मूवी के लिहाज से काफी ज्यादा है।फिल्म के मेकर्स ने बीती रात लेटेस्ट रिपोर्ट के साथ बताया कि मूवी ने पहले दिन ही वर्ल्डवाइड स्तर पर अपने खाते में शानदार 20 करोड़ रुपये जोड़े हैं। इसके साथ ही ये मूवी इंडियन सिनेमा में पहले दिन 20 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली फीमेल सेंट्रिक मूवी बन गई है।रेहा कपूर और एकता कपूर के को-प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को मेकर्स ने करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से बनाया है। फिल्म का बजट इसकी एयरलाइन थीम की वजह से बढ़ा। ऐसे में जरूरी है कि मूवी हिट का स्टेट्स हासिल करने के लिए कम से कम 75 करोड़ रुपये की कमाई करे। ये आंकड़ा मूवी कितने दिनों में हासिल कर पाती है। ये देखने वाली बात होगी। अगर कमाई की यही रफ्तार जारी रही तो करीना कपूर खान की 'क्रू' जल्दी ही ये आंकड़ा पार कर लेगी। -
मुंबई. अभिनेता राजकुमार राव की, मशहूर उद्योगपति श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित फिल्म ‘श्रीकांत' 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह घोषणा की। पहले इस फिल्म का नाम ‘श्री' रखा गया था। इसका निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है और इसकी कहानी जगदीप सिद्धू तथा सुमित पुरोहित ने लिखी है। बॉलीवुड स्टूडियो टी-सीरीज के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी ने इसका निर्माण किया है। टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कहा, ‘‘एक अद्भुत यात्रा जो आपकी आंखें खोल देगी। पहले ‘श्री' शीर्षक वाली फिल्म ‘श्रीकांत' 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रिलीज हो रही है।'' ‘श्रीकांत' में उद्योगपति श्रीकांत बोला की जिंदगी का चित्रण किया गया है जो दृष्टि बाधित होने के बावजूद साहसी तरीके से अपने सपनों को पूरा करता है और बोलेंट इंडस्ट्रीज की स्थापना करता है। इस फिल्म में अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर भी अहम भूमिकाओं में हैं।
- मुंबई. सुपरस्टार अक्षय कुमार ने तापसी पन्नू और वाणी कपूर अभिनीत अपनी आगामी फिल्म "खेल खेल में" की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म की पटकथा का लेखन और निर्देशन मुदस्सर अजीज का है, जो रोमांटिक-कॉमेडी "हैप्पी भाग जाएगी" तथा "पति पत्नी और वो" के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में एमी विर्क, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल भी हैं।अभिनेता फरदीन खान भी इस फिल्म का हिस्सा हैं जो लंबे समय के बाद पर्दे पर नजर आएंगे।प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज़ ने शुक्रवार रात अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के बारे में जानकारी साझा की। "खेल खेल में" फिल्म की शूटिंग पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुई थी।
-
मुंबई. अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और अभिनेता सिद्धार्थ बुधवार को शादी के बंधन में बंध गये। दोनों की शादी की खबरें पूरे दिन सोशल मीडिया पर छाई रहीं। हालांकि किसी भी अभिनेता या उनके करीबी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई। अदिति और सिद्धार्थ के विवाह बंधन में बंधने की खबर की पुष्टि यहां उनकी आगामी 'नेटफ्लिक्स सीरीज' ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की तारीख की घोषणा से जुड़े कार्यक्रम में की गई। अदिति इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं और उनकी अनुपस्थिति पर कार्यक्रम के 'होस्ट' सचिन कुंभार ने कहा कि आज उनकी शादी हो गई है।

.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpeg)
.jpeg)


