वित्तमंत्री ने लोक लेखाकारों से नई तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया
नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामण ने आज कहा कि लोक वित्त प्रबंधन प्रणाली के कामकाज को सुचारू बनाने के लिए लोक लेखा अधिकारियों को ज्यादा कुशलता लानी चाहिए और तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए।
उन्होंने नई दिल्ली में आज 44-वें सिविल एकाउंट्स यानी लोक लेखा दिवस के समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारियों को न केवल सक्षम लेखाकार होना चाहिए बल्कि तकनीक का जानकार भी होना चाहिए। श्रीमती सीतारामण ने कहा कि प्रतिदिन नए संस्करण सामने आ रहे हैं। इसलिए अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा कुशलता लानी चाहिए और तकनीक अपनानी चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण तथा वस्तु और सेवा-कर को देश में मूक क्रांति के रूप में देखा जा रहा है।
Leave A Comment