ब्रेकिंग न्यूज़

चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया

नयी दिल्ली.  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात 'अर्नब' के प्रभाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की और लोगों की मुश्किलें कम करने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार रात जारी बुलेटिन में कहा था कि तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्र में बना भीषण चक्रवाती तूफान पिछले छह घंटों के दौरान लगभग आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धीरे-धीरे आगे बढ़ा और कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया। आईएमडी ने कहा, ''अगले 48 घंटों के दौरान इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। यह 28 अक्टूबर, 2026 की मध्यरात्रि तक कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा।'' शाह ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम सक्रिय हो गई है और युद्धस्तर पर बचाव एवं राहत अभियान जारी है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, ''चक्रवात 'अर्नब' के मद्देनजर मैंने आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस आपदा का सामना कर रहे लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी।'' उन्होंने कहा, ''आपदा के असर का आकलन करने और आगे की आवश्यक सहायता को लेकर जानकारी जुटाने के लिए जल्द कई अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आईएमसीटी) भेजी जाएंगी। भारत सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है।''

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english