फंदे में फंसे जख्मी तेंदुए की मौत, आरोपी ग्रामीण हिरासत में
मोहला। मानपुर जिला अंतर्गत नक्सल प्रभावित आदिवासी बाहुल्य मानपुर ब्लॉक के मेंढा गांव में एक ग्रामीण द्वारा लगाए गए फंदे में फंस कर जख्मी हुए तेंदुए की मौत हो गई है। उक्त तेंदुए को क्षेत्रीय वन विभाग द्वारा रायपुर से पहुंची ट्रेंकुलाइजर टीम की मदद से रेस्क्यू कर रायपुर जंगल सफारी भेजा गया था। जहां उक्त तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुए के मौत की पुष्टि मोहला-मानपुर डी.एफ.ओ. दिनेश पटेल ने की है।
मामला उत्तर वन परिक्षेत्र मानपुर का है जहां कोरचा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम मेंढ़ा निवासी ग्रामीण किसान नवल सिंह ने गांव से लगे खुद के खलिहान में अपने पालतू जीव जंतुओं की जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिहाज से तार का फंदा लगा रखा था , जिसमेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेें तेंदुआ फंस गया।
वन महकमे से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 7 अक्टूबर की देर रात उक्त तेंदुआ खलियान में लगे फंदे की चपेट में आ गया। सुबह ग्रामीणों की जानकारी में घटना आने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग तेंदुए का रेस्क्यू करने में असफल रहा। इस बीच तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने की विधिवत परमिशन लेकर रायपुर से ट्रेंकुलाइज एक्सपर्ड को बुलाया गया। अगली सुबह 9 अक्टूबर को रायपुर से पहुंचे डाक्टर राकेश वर्मा ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया। तब जाकर जख्मी व आक्रामक तेंदुए को पिंजरे में कैद किया जा सका। उक्त तेंदुए को रायपुर जंगल सफारी ले जाया गया। जहां 10 अक्टूबर को तेंदुए की मौत हो गई।
दूसरी ओर तेंदुए की मौत के बाद आरोपी ग्रामीण किसान को वन महकमे ने तत्काल अपने हिरासत में ले लिया। डी एफ ओ दिनेश पटेल ने बताया कि मेंढ़ा निवासी आरोपी ग्रामीण नवल सिंह को हिरासत में लिया गया ह। उसके पास से शिकार संबंधी कुछ सामान भी जप्त किया गया है। बहरहाल आरोपी को अंबागढ़ चौकी के न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से जारी निर्णय के आधार पर आगे कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।










.jpg)

.jpg)

Leave A Comment