राष्ट्रीय आजीविका मिशन से मोहला- मानपुर जिले की महिलाएं हो रहीं सशक्त
-विहान योजना के तहत मुर्गी व बटेर पालन से अर्जित कर रहीं हैं बड़ी आमदनी
मोहला। भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से नक्सल प्रभावित आदिवासी बाहुल्य मोहला- मानपुर जिले की महिलाएं स्वरोजगार से जुडकर न केवल खुद को सशक्त बना रहीं हैं बल्कि बड़ी आय अर्जित कर अपने परिवार के पालन पोषण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
NRLM के तहत शासन की विहान योजना रोजगार के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने का अहम जरिया बनी हुई है। दरअसल विहान योजना के तहत जिले के मोहला विकासखंड में गठित मां बम्लेश्वरी गंगा महिला समूह मुर्गी पालन व बटेर पालन को बतौर व्यवसाय अपना कर इससे शालाना लाखों में आमदनी अर्जित कर रही हैं।
मां बम्लेश्वरी गंगा महिला समूह की अध्यक्ष फूलवती तारम ने जिला प्रशासन के मार्फत समूह के कामयाबी की जानकारी देते हुए बताया कि, पहले वे घर में घरेलू कार्यों तक ही सीमित थी। फिर कुछ ही वर्ष पहले विहान योजना अंतर्गत उन्होंने 5 महिलाओं से युक्त मां बम्लेश्वरी गंगा महिला समूह गठित कर मुर्गी पालन व बटेर पालन का व्यवसाय उक्त समूह द्वारा शुरू किया। आज उनका ये समूह मुर्गी व बटेर पालन के व्यवसाय से शालाना 2 से 3 लाख रुपए आय अर्जित कर रहा है। वहीं इस आय से समूह की प्रत्येक महिला को शालाना 40 से 50 हजार रुपए आमदनी हो रही है। जिससे महिलाएं स्वयं सशक्त बन अपने परिवार के पालन पोषण में अहम भागीदारी निभा रही हैं।
समूह अध्यक्ष फूलवती तारम ने यह भी बताया कि पहले वे और उनकी साथी महिलाएं घरेलू खर्चों के लिए दूसरे पर निर्भर रहती थी। फिर उन्होंने अतिरिक्त आय करने की मंशा के साथ विहान योजना अंतर्गत समूह का गठन कर मुर्गी व बटेर पालन करने की ठानी। व्यवसाय शुरू करने के शुरुआती दौर में उक्त व्यवसाय से संबंधित अनुभव न होने के चलते उन्हें दिक्कतें भी हुई। ऐसे में उन्होंने जनपद पंचायत मोहला में संपर्क कर NRLM यानी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मुर्गी व बटेर पालन व्यवसाय का प्रशिक्षण स्थानीय प्रशासन के जरिए प्राप्त किया। प्रशिक्षण उपरांत वे बेहतर ढंग से मुर्गी व बटेर पालन कर अपना व्यवसाय चला रही हैं। व्यवसाय अच्छा चल रहा है। तथा समूह की प्रत्येक महिला शालाना लाख रुपए से अधिक आय अर्जित कर लखपति दीदी बनने की ओर अग्रसर हो रही हैं।










.jpg)



Leave A Comment