सेवा सहकारी समिति भर्रीटोला एवं कुआगोंदी में 18 जनवरी को किया जाएगा ऋण वसुली शिविर का आयोजन
बालोद/जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बालोद द्वारा ऋण वसूली शिविर का आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सेवा सहकारी समिति भर्रीटोला एवं कुआगोंदी में 18 जनवरी को ऋण वसुली शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बालोद ने बताया कि 18 जनवरी 2024 को जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड अंतर्गत सेवा सहकारी समिति भर्रीटोला में सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तथा डौण्डी विकासखण्ड अंतर्गत सेवा सहकारी समिति कुआगोंदी में दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे तक ऋण वसूली शिविर आयोजित की जाएगी। उन्होंने संबंधित ऋणी, जमानतदार कृषकों को ऋण वसूली शिविर में उपस्थिति होने को कहा है।


.jpeg)









.jpg)
.jpg)
Leave A Comment