ब्रेकिंग न्यूज़

निगम भिलाई के पदोन्नत कर्मचारियो को मिला नियुक्ति पत्र

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में पदोन्नति हेतु नियमित पद नहीं होने के कारण लम्बे अवधि से निगम के कुछ कर्मचारियो का पदोन्नति विगत 14 वर्षो से लंबित था। जैसे ही पद रिक्त हुआ आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर छानबीन समिति गठित की गई। सिन्यारटी एवं योग्यता को आधार मानते हुए 5 कर्मचारियो को पदोन्नत किया गया। आज पदोन्नत कर्मचारियो को आयुक्त द्वारा पदोन्नति पत्र प्रदान किया गया। राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम को सहायक राजस्व अधिकारी, चैकीदार शशिभूषण मोहंती को सहायक ग्रेड-3, संतराम देवांगन, दिनेश बेलचंदन एवं कोमल पटेल को चैकीदार पद से पदोन्नत करते हुए सहायक राजस्व निरीक्षक बनाया गया। 
 वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल से सभी कर्मचारियो को शुभकामना देते हुए उनसे अपने पदोन्नत पद के अनुरूप अच्छे से कार्य करने के लिए कहे। यह भी बताए की जो भी नागरिक निगम में काम लेकर आते है, उनसे अच्छे से व्यवहार करना है, सबकी समस्या को सूनना है और अपने से जो हो सके शीध्र निराकरण करें। जो नहीं हो सकता है उससे उच्च अधिकारियो को अवगत करावें, यह पहल सबको करना है। आयुक्त श्री पाण्डेय ने स्थापना अधीक्षक रिता चतुर्वेदी को निर्देश दिए है कि अन्य किसी कर्मचारी का पदोन्नति या अनुकंपा नियुक्ति लंबित है, तो सभी प्रकरणो को शीध्रता से प्रस्तुत किया जावे। जिससे समय अवधि में सबका निवारण किया जा सके।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english