आपदा से बचाव एवं राहत कार्य के संचालन हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित
नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07749-223250
बालोद/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार दैवीय विपत्ती एवं प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत कार्य के संचालन हेतु जिला कार्यालय के रिसेप्शन कक्ष में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी देने या प्राप्त करने हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07749-223950 पर 24 घण्टे संपर्क की जा सकती है। अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकड़ा को दैवीय विपत्ति एवं प्राकृतिक आपदा के संबंध में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी श्री अजय किशोर लकड़ा का मोबाईल नंबर 9425252314 है। इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी सिंचाई विभाग श्री हीरालाल साहू को नियंत्रण कक्ष प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनका का मोबाईल नम्बर 9340857169 है। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष के 24 घंटे सुव्यवस्थित संचालन हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अंतर्गत 01 अगस्त से 31 अगस्त तक नियंत्रण कक्ष में सहायक ग्रेड 03 श्रीमती पुष्पा ठाकुर एवं भृत्य श्रीमती मधु यादव को सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह सहायक ग्रेड 03 श्री बृजेश ठाकुर एवं भृत्य श्री खेम प्रकाश का दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा स्टोर क्लर्क श्री भूपेन्द्र गोरे एवं भृत्य श्री रविशंकर कचलाम का रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह 01 सितंबर से 30 सिंतबर तक सहायक ग्रेड 03 श्रीमती टामिन यादव एवं भृत्य श्रीमती जगदेश्वरी नायडू का सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक तथा सहायक ग्रेड 03 श्रीमती महेश्वरी ठाकुर का दोपहर 02 बजे से शाम 06 एवं भृत्य श्री जय प्रकाश नायक का शाम 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा सहायक ग्रेड 03 श्री दीपक कुमार मारगिया और भृत्य श्री रविशंकर कचलाम का रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है।

.jpeg)



.jpg)



.jpg)




Leave A Comment