कांकेर जिले में 21 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
- 18 हथियारों के साथ किया सरेंडर
-इन नक्सलियों ने पूना मार्गम पहल के तहत आत्मसमर्पण किया
कांकेर। जिले के अंतागढ़ में 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन नक्सलियों ने 18 हथियारों के साथ समर्पण किया है।
इन नक्सलियों में 4 डीवीसीएम (डिवीजन वाइस कमेटी मेंबर), 09 एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) और 08 पार्टी सदस्य शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में 13 महिला कैडर और 8 पुरुष कैडर हैं। सरेंडर करने वालो में डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश भी शामिल है। ये सभी नक्सली लंबे समय से अंतागढ़ इलाके में सक्रिय थे। इन 21 नक्सलियों ने पूना मार्गम पहल के तहत आत्मसमर्पण किया है। ये सभी नक्सली आज सुबह अंतागढ़ के बर्रेबेड़ा गांव से आत्मसमर्पण करने निकले थे। वहीं नक्सलियों को लेने पुलिस की टीम भी पहुंची.
18 हथियारों के साथ किया सरेंडर
नक्सलियों ने 18 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। इनमेंं- 3 एके-47 रायफल, 4 एसएलआर रायफल, 2 इंसास रायफल, 6 संख्या में .303 रायफल, 2 सिंगल शॉट रायफल और 01 बीजीएल हथियार शामिल हैं।



.jpg)
.jpg)







.jpg)
Leave A Comment