सांसद खेल महोत्सव : तैयारियों को लेकर नगर निगम में हुई समीक्षा बैठक
रायपुर - रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देशानुसार आज नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल पर निकट भविष्य में रायपुर में होने जा रहे रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के प्रस्तावित आयोजन की रायपुर नगर निगम के 10 जोनों, बिरगांव नगर निगम, माना केम्प नगर पंचायत को 4 जोन में विभक्त कर तेजी के साथ प्रगतिरत तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक नगर निगम खेल और युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू की अध्यक्षता और रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव आयोजन व्यवस्था प्रभारी अधिकारी श्री अतुल शुक्ला, नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, जोन 2 जोन कमिश्नर डॉ. आर. के. डोंगरे, उपायुक्त श्री मोनेश्वर शर्मा,कार्यपालन अभियंता श्री डी. के. पैकरा, श्री पी. डी. धृतलहरे, जोन 1 एवं 2 के अन्य सम्बंधित अधिकारियों, खेल संगठनो के पदाधिकारियों की उपस्थिति में रखी गयी ।
बैठक में जोन 1 और 2 के जोन कमिश्नरो एवं कार्यपालन अभियंताओ से रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के प्रस्तावित आयोजन के संबंध में की जा रही निर्देशानुसार तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली गई।
बैठक में नगर निगम खेल एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी जोन कमिश्नर और कार्यपालन अभियंतागण स्कूल प्रबंधन खेल संगठन अधिक से अधिक खिलाडियो को रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने प्रेरित करें एवं अधिक से अधिक ऑफ लाईन फार्म भरवाये। तैयारियों के संबंध में आवश्यक जानकारी ली गई एवं अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।
सभी खिलाडियो एवं नागरिको से अपील की गई है कि वे रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के निकट भविष्य में रायपुर में होने जा रहे भव्य आयोजन को सफल बनाने अधिक से अधिक संख्या में आफलाईन फार्म भरकर इसमें सम्मिलित होवें एवं इस हेतु रायपुर नगर निगम के सभी जोन कार्यालयो सहित क्षेत्रीय खेल अधिकारियों स्कूल के प्राचार्यो वार्ड पार्षदो से संपर्क कर रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी इच्छुक नागरिक एवं खिलाडी प्राप्त कर सकते है।
नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनो के अंतर्गत समस्त 70 वार्डो में रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के आयोजन की जानकारी देने निर्देश दिये गये हैँ, ताकि खिलाडी इसमें सम्मिलित होकर इसका अधिकतम वांछित लाभ उठा सके।



.jpg)










Leave A Comment