छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने भगवान पशुपति नाथ जी के दर्शन किए
-भगवान पशुपति नाथ की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ वासियों की सुख समृद्धि की कामना की
रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ सदस्य और छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने अपने नेपाल प्रवास के दौरान काठमांडू स्थित भगवान पशुपति नाथ जी के दर्शन किए। उन्होंने भगवान पशुपति नाथ की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
श्री गुप्ता ने बताया कि काठमांडू में भगवान श्री विष्णु जी का शेषनाग में लेटे हुए बहुत ही प्राचीन मंदिर है, जहां पूर्णिमा के दिन बड़ा मेला लगता है। पूर्णिमा के दिन ही भगवान के दर्शन हुए। वहीं भगवान गणेश जी की छोटी सी बहुत ही सुंदर मूर्ति है, जो मंदिर में विराजमान है। उनके भी दर्शन हुए। काठमांडू में ही बहुत बड़ा और सुंदर बौद्ध स्तूप है उनके भी दर्शन प्राप्त हुए।
श्री गुुप्ता ने बताया कि पूरे बिहार चुनाव में प्रचार के दौरान राजीव पांडेय भी उनके साथ रहे। उन्होंने कहा कि यह बताते हुए उन्हें अत्यंत हर्ष हो रहा है कि नेपाल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का बड़ा सा कार्यालय है। जब वे काठमांडू पहुंचे को वहां संभागीय प्रचारक श्री कपिल उन्हें लेने एयरपोर्ट तक आए और मंदिर दर्शन एवं पूजन की व्यवस्था की। वे दूसरे दिन भी उनके साथ रहे और संघ के स्वयं सेवक उन्हें छोडऩे एयरपोर्ट तक पहुंचे।
श्री गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत ही नहीं बल्कि नेपाल ने भी राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर है। श्री गुप्ता ने संघ के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।










Leave A Comment