ब्रेकिंग न्यूज़

 पहले दिन अपने धान की बिक्री करने का अवसर मिलने पर प्रसन्नचित हुआ किसान सावंत राम साहू

0- खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं की सराहना की, धान खरीदी योजना को बताया किसानों के लिए अत्यंत हितकारी  
बालोद. समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को लेकर समूचे छत्तीसगढ़ राज्य सहित बालोद जिले के किसानों में भी सर्वस्व हर्ष व्याप्त है। इसी कड़ी में धान खरीदी के पहले दिन आज 14 नवंबर को धान खरीदी केन्द्र कुसुमकसा में अपने धान की बिक्री करने पहुँचे डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गिधाली (बकलीटोला) के कृषक श्री सावंत राम साहू पहले दिन ही अपने धान की बिक्री करने का अवसर प्राप्त होने पर बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि धान की बिक्री हेतु उसका आज ही टोकन कटने के कारण उन्हें धान खरीदी केन्द्र गिधाली में सबसे पहले धान की बिक्री करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। जो कि इनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। किसान श्री सावंत राम ने बताया कि उनके पास कुल ढाई एकड़ जमीन है। जिस पर वे खेती-किसानी एवं मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होेंने बताया कि आज उन्होंने धान खरीदी केन्द्र कुसुमकसा में पहुँचकर कुल 47 क्विंटल 60 पतला धान की बिक्री की है। 
किसान श्री सावंत राम साहू ने राज्य सरकार की धान खरीदी योजना को किसानों के लिए अत्यंत कल्याणकारी एवं मददगार बताते हुए इस योजना की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी योजना के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर उनकी धान की खरीदी के फलस्वरूप मिलने वाली राशि उनके एवं उनके परिवार के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बनता है। किसान सावंत राम ने कहा कि पिछले खरीफ विपणन वर्ष में धान बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग बैंक के छोटे-मोटे कर्ज को पटाने के अलावा अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, इलाज तथा अन्य जरूरी कार्य के लिए किया है। इस योजना के फलस्वरूप समय पर राशि प्राप्त हो जाने से जरूर समय में राशि की प्रबंध करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नही होती। किसान श्री सावंत राम ने बताया कि इस वर्ष से वे धान खरीदी से मिले राशि का उपयोग सहकारी समिति से खाद बीज के लिए ऋण को चुकाने के अलावा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं अन्य जरूरी कार्यों में करेंगे। किसान सावंत राम ने राज्य शासन के धान खरीदी योजना को किसानों के लिए अत्यंत कल्याणकारी बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने के निर्णय की भूरी-भूरी सराहना की। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english