बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुनिश्चित करने नोडल अधिकारी कर रहे हैं माॅनिटरिंग
-उपार्जन केन्द्रों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने जिला स्तरीय अधिकारियों की लगाई गई है ड्यूटी
बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। इसके अंतर्गत जिले के सभी 143 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। उक्त नोडल अधिकारी नियमित रूप से धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर धान खरीदी कार्य के सुचारू रूप से संचालन कर रहे हैं। नोडल अधिकारियों के द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी हेतु उपलब्ध सभी आवश्यक संसाधनों के साथ ही धान की बिक्री हेतु आने वाले किसानों को शुद्ध पेयजल, समुचित छांव की व्यवस्था, शौचालय आदि सभी जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता आदि की माॅनिटरिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया जा रहा है। आज जिले के सभी विकासखण्डों में स्थित धान उपार्जन केन्द्रों में नोडल अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर धान खरीदी के कार्य का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधितों को दिए गए।











.jpeg)

Leave A Comment