जिले में धान खरीदी की व्यवस्थाओं की समीक्षा : कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने ली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक
*अवैध धान खरीदी एवं बेचने पर होगी कड़ी कार्यवाही :- कलेक्टर डॉ सिंह*
रायपुर/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी सभा कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी धान उपार्जन केंद्रों के नोडल अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने धान खरीदी की प्रगति और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्टर ने निर्देश दिया कि धान खरीदी केंद्रों पर हमाल की व्यवस्था, किसानों के लिए पानी, छांव में बैठने की व्यवस्था, मॉइश्चर मशीन सॉफ्टवेयर की जांच और सटीक कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
डॉ. सिंह ने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की अवैध धान खरीदी या बेचने की जानकारी मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अवैध धान खरीदी पर अधिकारी विशेष नजर बनाए रखे।
जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने कहा कि सभी किसानों की एंट्री ऑनलाइन गेट पास सॉफ्टवेयर में होनी चाहिए और अगर आपके केंद्र में 15 से 20 टोकन कटते हैं, तो सभी टोकन की एंट्री अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर रोज इसकी समीक्षा की जाएगी, साथ ही अधिकारी सभी किसानों के फोटो के साथ गेट पास में एंट्री होना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर सहित,एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, रायपुर एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



.jpg)





.jpg)
Leave A Comment