राम रसायन’ वैचारिक अनुष्ठान 25 जनवरी को
- महाराष्ट्र मंडल के दिव्यांग बालिका विकास गृह में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति गीतों की होगी सुमधुर प्रस्तुति
रायपुर। देश और धर्म के प्रति प्रेम व आस्था का सुमधुर आयोजन और वैचारिक अनुष्ठान ‘राम रसायन’ का आयोजन रविवार, 25 जनवरी को मंडल द्वारा संचालित सियान गुड़ी, दिव्यांग बालिका विकास गृह समता कालोनी में शाम 6 बजे से किया जा रहा है।
आचार्य चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर स्थापना की वर्षगांठ पर यह आयोजन किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कला एवं संस्कृति समिति की ओर से देशभक्ति गीतों की संगीत संध्या का आयोजन किया गया है। इसके बाद देश के प्रसिद्ध पत्रकार, आध्यात्मिक चिंतक, प्रखर वक्ता संदीप अखिल के साथ समाज में समरसता लाने का वैचारिक अनुष्ठान ‘राम रसायन’ का आयोजन शाम सात बजे तक होगा। संदीप अखिल की कथा का श्रवण कर जीवन में नवऊर्जा और नवचेतना का संचार होता है।
आचार्य चेतन ने बताया कि 'राम रसायन कथा' का हमारे जीवन में आध्यात्मिक और नैतिक महत्व है। यह कथा केवल भगवान श्रीराम के जीवन की घटनाओं का वर्णन नहीं करती, बल्कि उनके आदर्शों, गुणों, और मर्यादाओं को जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी देती है।






.jpg)



Leave A Comment