हम अपने लिए भी बनाएं तंत्र: काले
- महाराष्ट्र मंडल भवन में अध्यक्ष काले और सखी निवास में चेतन दंडवते ने फहराया तिरंगा
-ऑनलाइन शॉपिंग की मानसिकता से निकलने के लिए आप भी बनाएं नियम: टोले
रायपुर। गणतंत्र दिवस पर हम अपने लिए भी कुछ नियम बनाएं और उसका पालन करें। अनुशासन में रहें। इस आशय के विचार सखी निवास (कामकाजी महिला वसती गृह- छात्रावास) में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहे। काले ने कहा कि यदि हम अपने लिए, अपने समाज के लिए और अपने देश के लिए अनुशासित हैं, तब तो हमारे लिए गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में सार्थक है।
मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जब भी भारत के संविधान की चर्चा होती है, तो सबसे पहले हमें अपने अधिकारों की जानकारी हासिल करनी होती है, जबकि हम कभी अपने कर्तव्यों को जानना ही नहीं चाहते। यह सर्वथा अनुचित है। हमें इस बात का भी गर्व है कि महाराष्ट्र मंडल का संविधान भी 26 जनवरी 1944 को अस्तित्व में आया।
बताते चलें कि चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन में अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने और सखी निवास में सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ किया।
सचिव चेतन दंडवते ने कहा कि आज हम सभी अपना एक संविधान बनाएं और उसका पालन करें। संविधान यानी नियम जो देश को चलाने के लिए बनाए गए। आपका संविधान आपको चलाने का नियम होगा। मैं इतने बजे उठूंगा, मैं अब सिर्फ इतने घंटे ही मोबाइल चलाऊंगा, ऐसा कुछ भी जो आपको लगे, लेकिन करके देखिए। आपको इसका फायदा नजर आएगा।
विशेष अतिथि बृहन्महाराष्ट्र मंडल के छत्तीसगढ़ कार्यवाह सुबोध टोले ने कहा कि हम वास्तव में स्वतंत्र और संविधान के दायरे में हैं। सबसे पहले हमें अपनी मानसिक गुलामी से स्वतंत्र होना होगा। मानसिक गुलामी मोबाइल पर अंगुलियां फेर- फेरकर रील्स देखने की, बेशुमार ऑनलाइन शॉपिंग करने की, अनावश्यक सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की। हमें अपने लिए सख्त नियम बनाकर इस मानसिक गुलामी से आजाद होकर अपने लिए सकारात्मक व सृजनात्मक समय निकाल कर उसका उपयोग करने की जरूरत है।
इस अवसर पर महाराष्ट्र भवन प्रभारी निरंजन पंडित, संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रभारी परितोष डोनगांवकर, सहप्रभारी नवीन देशमुख, वरिष्ठजन सेवा समिति के प्रभारी दीपक पात्रीकर, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत देशपांडे, निखिल मुकादम, किशोर साहू, पर्यावरण समिति के समन्वयक अभय भागवतकर, सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी, दिव्या पात्रीकर, आस्था काले, अक्षता पंडित, बी. नंदिनी नायडू, मंजरी भखाड़े सहित बड़ी संख्या में मंडल के सदस्य और सखी निवास में निवासरत बच्चियां उपस्थित थीं।




.jpg)



.jpg)


Leave A Comment