ब्रेकिंग न्यूज़

 केंद्रीय बजट विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम : चन्देल

रायपुर। ​भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने संसद में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए आम बजट की सराहना करते हुए इसे 'गांव, गरीब और किसान' का बजट बताया है। श्री चन्देल ने कहा कि यह बजट न केवल आम जनता के हितों को सुरक्षित करता है बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करता है।
​भाजपा नेता श्री चन्देल ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि इसमें समाज के सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। यह "सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय" की भावना पर आधारित है। यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण 'विजन दस्तावेज' है और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का स्पष्ट मार्ग प्रशस्त करता है। श्री चन्देल ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट आर्थिक विकास की गति को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। इस बजट में विकसित भारत की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। यह एक दूरदर्शी प्रस्तुतिकरण है जो देश के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english