बेटियों व मातृशक्ति को मिलेगा सीधा लाभ
बजट प्रतिक्रिया/सुश्री लता उसेण्डी, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक लता उसेण्डी ने कहा कि बजट में केंद्र सरकार ने देश के हर जिले में महिला छात्रावास खोलने की घोषणा की है, जिसका सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिले की बेटियों व मातृशक्ति को मिलेगा। कैंसर के इलाज के लिए 17 नई दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है, जिससे राज्य के मरीजों के लिए इलाज सस्ता होगा। देश में 3 नए आयुर्वेद कॉलेज खोले जाएंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। 3 नए फार्मास्युटिकल शिक्षा संस्थान स्थापित करने की घोषणा की गई है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के लिए रेलवे बजट में भारी बढ़ोतरी जारी रखी गई है। राज्य में खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा (278 किमी) और रावघाट-जगदलपुर (140 किमी) जैसी महत्वपूर्ण रेल लाइनों के काम में तेजी लाने के लिए पर्याप्त फंड दिया गया है।












Leave A Comment