बजट प्रतिक्रिया/श्री अमर अग्रवाल, पूर्व वित्त मंत्री और विधायक
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री अमर अग्रवाल ने केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा है कि यह बजट देश को चौथी बड़ी वैश्विक अर्थ-शक्ति के अगले सोपान को तय करेगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत की अवधारणा को साकार करने और देश के समक्ष मौजूद रोजगार और आर्थिक असमानता जैसी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यह बजट प्रस्तुत किया गया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि उत्पादकता में वृद्धि और विदेशी पूंजी का अधिकतम निवेश राष्ट्र की आर्थिक प्रगति का आधार माने जाते हैं और इस कसौटी पर यह बजट पूरी तरह खरा उतर रहा है। इसके अलावा तकनीकी विषयों को भी बजट में समाविष्ट कर विविधताओं वाले इस देश के ताजा बजट में सर्व समावेशी विकास की चुनौती से पार पाने की अदम्य इच्छाशक्ति दिखाई दे रही है। कुल मिलाकर, यह बजट रोजगार के अवसर बढ़ाने वाला, आर्थिक असमानता दूर करने वाला है। छत्तीसगढ़ के लिए इस बजट में किए गए प्रावधानों का स्वागत करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में यकीनन उछाल आएगा और विकसित छत्तीसगढ़ का हमारा विजन धरातल पर उतरेगा।












Leave A Comment