ब्रेकिंग न्यूज़

तेंदूपत्ता पर टीसीएस कटौती घटने से छत्तीसगढ़ के 13 लाख संग्राहक परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ : भाजपा

-प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने केन्द्रीय बजट को राज्य के वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के लिए एक बड़ा आर्थिक संबल बताया
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि केंद्रीय बजट में तेंदूपत्ता पर लगने वाले टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (टीसीएस) को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत करने के फैसले स्वागत योग्य है। श्री ठाकुर ने इस निर्णय को राज्य के वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के लिए एक बड़ा आर्थिक संबल बताया है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने तेंदूपत्ता पर टीसीएस की दर में 3 प्रतिशत की कटौती की है, जिससे अब यह 5 फीसद के बजाय केवल 2 फीसद रह गई है। छत्तीसगढ़ में लगभग 13 लाख परिवार तेंदूपत्ता संग्रहण के कार्य से जुड़े हैं। इस कटौती का सीधा लाभ इन परिवारों की आय में वृद्धि के रूप में मिलेगा। तेंदूपत्ता संग्रहण में मुख्य रूप से आदिवासी और जनजातीय समाज के लोग शामिल हैं। यह निर्णय उनके आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। श्री ठाकुर ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दूरदर्शी निर्णय तथा राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों के लिए छत्तीसगढ़ के संग्राहक परिवारों की ओर से आभार व्यक्त किया।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय सदैव जनजातीय परिवारों और तेंदूपत्ता संग्राहकों की आर्थिक उन्नति के लिए समर्पित रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा टीसीएस में की गई यह कटौती उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। इससे हमारे प्रदेश के लाखों परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। यह निर्णय छत्तीसगढ़ की ग्रामीण और जनजातीय अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला साबित होगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english