ब्रेकिंग न्यूज़

महिला केंद्रों में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

 0- महाराष्‍ट्र मंडल के सड्डू- मोवा, देवेंद्र नगर, रोहिणीपुरम, अमलीडीह और लालपुर सहित तमाम केंद्र की महिलाओं ने किया सामूहिक पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सभी महिला केंद्रों में राम रक्षा स्‍त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ के सामूहिक पाठ का उत्‍साह 6 जनवरी 2024 से जो शुरू हुआ, वह आज भी 109वें सप्ताह तक अनवरत जारी है। मंडल के सड्डू-मोवा, देवेंद्र नगर, रोहिणीपुरम, अमलीडीह, लालपुर सहित तमाम केंद्रों की महिलाओं ने स्थानीय मंदिरों में पहुंच राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। 
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि सड्डू- मोवा केन्द्र के सदस्यों ने आरेंज कंट्री मोवा के मंदिर में राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का मिलकर पाठ किया। इस दौरान शालिनी जोशी, उर्वशी उरगांवकर, मंजूषा कालकर, डॉ. संध्या उरगांवकर, स्वाति कोरान्ने, मनीषा अग्रवाल, निशा अग्रवाल, मीना अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, शशि‍ दुरेजा, अंजू राजपाल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने मिलकर हनुमान चालीसा पाठ के साथ आरती और भजन का सुमधुर गायन भी किया। 
इसी तरह देवेंद्र नगर महिला केंद्र की महिलाओं ने केंद्र की सभासद श्वेता सायंकर के घर राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का एक साथ पाठ किया। इस दौरान हर्षला भारम्बे, शीतल रणदीवे, रोशनी मेंढेकर, विद्या लोखंडे और श्वेता सायंकर शामिल हुईं। इसी तरह मंडल के 17वें महिला केंद्र न्यू राजेंद्र नगर- कमल विहार- लालपुर महिला केंद्र की सदस्यों ने भी पाठ किया। इस दौरान ज्योति बनकर, नीलिमा लाकपाले, अल्का बापट, मंगला मिश्रेकर, तृप्ति करमरकर, मैथिली ठोके, सुखदा लाखे, सरिता लुलु, साधना धगमवार, स्मिता कायंदे शामिल हुईं।  
इसी तरह रोहिणीपुरम केंद्र की ओर से किए गए राम रक्षा स्‍त्रोत व हनुमान चालीसा पाठ में कल्पना किरवईवाले, अपर्णा वराहपांडे, सीमा बक्षी, चित्रा बल्की, जयश्री भूरे, अलका कुलकर्णी, सोनाली कुलकर्णी, मीना विभूते, साधना बहिरट, अचला मोहरीकर, प्रांजल बल्लाल सहित कई महिलाएं शामिल हुई। अमलीडीह केंद्र की ओर से किए गए पाठ में अर्चना भाकरे, अक्षरा भगाड़े, शोभा जोशी, पुष्पलता देवांगन और कंचन साहनी उपस्थित थीं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english