ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रदेश में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने विशेष पहल

-सभी कर्मियों के लिए आई-जीओटी प्रशिक्षण अनिवार्य
-सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
 रायपुर /छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य में सुशासन, दक्ष प्रशासन एवं क्षमता आधारित कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आई-जीओटी कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम का संभाग एवं जिला स्तर पर शुरूआत 9 फरवरी से होने जा रही है। 
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार राज्य के सभी संभाग आयुक्त, जिला कलेक्टर तथा उनके अधीनस्थ कार्यालयों में आई-जीओटी कर्मयोगी के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य शासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक प्रशासनिक दक्षताओं, डिजिटल गवर्नेंस, व्यवहारिक प्रशासनिक कौशल एवं भूमिका आधारित प्रशिक्षण से सशक्त बनाना है, जिससे शासन की कार्यप्रणाली अधिक परिणामोन्मुखी एवं नागरिक हितैषी बन सके।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत द्वारा प्रदेशव्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम की गंभीरता एवं प्राथमिकता से क्रियान्वयन करने हेतु सभी विभागों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि मिशन कर्मयोगी के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए क्षमता निर्माण को शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है। 
जारी कार्यक्रमानुसार संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रायपुर संभाग में 09 फरवरी, बस्तर में 12 फरवरी, बिलासपुर संभाग में 18 फरवरी, दुर्ग संभाग में 24 फरवरी तथा सरगुजा संभाग में 26 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आईजीओटी प्लेटफॉर्म प्रशासनिक क्षमता निर्माण, सेवा वितरण में गुणवत्ता सुधार, डिजिटल कार्य संस्कृति के विस्तार तथा परिणामोन्मुखी शासन व्यवस्था को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है। यह पहल राज्य में पारदर्शी, उत्तरदायी एवं नागरिक केंद्रित प्रशासन को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय हेतु अवर सचिव एवं नोडल अधिकारी (आईजीओटी कर्मयोगी) सुश्री अंजू सिंह द्वारा संभाग एवं जिला मुख्यालयों में पहुंचकर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं समन्वय किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए अवर सचिव एवं नोडल अधिकारी (आईजीओटी कर्मयोगी) सुश्री अंजू सिंह, मोबाइल नंबर 9285303900 अथवा ईमेल [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english