ब्रेकिंग न्यूज़

गणतंत्र दिवस-2026 पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों, सुरक्षा बलों व स्वयंसेवकों का सम्मान

 *मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने प्रदान किए प्रमाणपत्र व प्रशंसा पत्र*

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में गणतंत्र दिवस समारोह-2026 के सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों, सुरक्षा बलों एवं स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में परेड एवं आयोजन से जुड़े दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने वालों को प्रमाणपत्र एवं लेटर ऑफ एप्रिसिएशन प्रदान किए गए।समारोह की अध्यक्षता न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने की। 
               मुख्य न्यायाधीश द्वारा उच्च न्यायालय सुरक्षा कंपनी (02वीं वाहिनी) के कंपनी कमाण्डर बाबूलाल सोनवानी, 13वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की कंपनी के कंपनी कमाण्डर  बबीता कुमार नायक, 07वीं वाहिनी एनसीसी छत्तीसगढ़ (डी.पी. विप्र कॉलेज, बिलासपुर) तथा राष्ट्रीय सेवा योजना, अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय, बिलासपुर के अमन लहरे को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन एवं समन्वय में उल्लेखनीय भूमिका निभाने हेतु कैप्टन आशीष शर्मा, मनोज सिन्हा, श्रीमती संगीता साहू एवं श्री धर्मेंद्र सिंह बैस को लेटर ऑफ एप्रिसिएशन प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई। उच्च न्यायालय प्रशासन द्वारा सभी सम्मानित व्यक्तियों की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारीगण तथा न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english