सहयोग केन्द्र में कार्यकर्ताओं के आवेदनों हो रहा निराकरण
रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र में आज 60 से अधिक विषयों से संबंधित कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए। सहयोग केन्द्र में सोमवार को कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर उनके आवेदनों का निराकरण किया। इस दौरान सहयोग केंद्र में लगभग 100 कार्यकर्ता पहुंचे। आज विकास से जुड़े विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। बहुत से आवेदनों का तत्काल निराकरण भी किया गया। इस दौरान सहयोग केंद्र में प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, श्रीमती रंजना साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज मौजूद रहे।











Leave A Comment