ब्रेकिंग न्यूज़

इच्छुक फर्म एवं प्लेसमेंट एजेंसियों से 12 फरवरी 2026 तक दर आमंत्रित

जनगणना कार्य हेतु राज्य एवं जिला स्तर पर 18 तकनीकी सहायक एवं 1 बहु कार्य कर्मचारी की नियुक्ति एजेंसी के माध्यम से पारिश्रमिक आधार पर की जाएगी
बालोद/भारत की जनगणना 2027 के कार्य हेतु मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ऑकड़ो का संग्रह, जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली पोर्टल का उपयोग, मकान सूचीकरण ब्लॉक निर्माण वेब एप्लिकेशन, स्व-गणना पोर्टल जैसे कार्यो को समूचित रूप से संपादन के लिए राज्य, जिला स्तर पर 18 तकनीकी सहायक व 01 बहु-कार्य कर्मचारी (एमटीएस) की नियुक्ति  2027 तक के लिए एजेंसी के माध्यम से किया जाएगा। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कार्यालय बालोद द्वारा इस कार्य के लिए इच्छुक फर्म एवं प्लेसमेंट एजेंसियों से 12 फरवरी 2026 को दोपहर 01.30 बजे तक निविदा आमंत्रित की गई है। अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री अजय किशोर लकरा ने बताया कि निविदा प्रपत्र समाचारों पत्रों में प्रकाशन की तिथि से 11 फरवरी तक संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 48 में सुबह 10.30 बजे से संध्या 05 बजे तक 02 हजार रूपये नगद भुगतान कर प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्राप्त निविदा को 13 फरवरी 2026 को अपरान्ह 03 बजे कलेक्टर द्वारा गठित समिति के सदस्यों की उपस्थिति में निविदाकर्ताओं के समक्ष खोली जाएगी। निर्धारित तिथि एवं नियत समयावधि के पश्चात् प्राप्त किसी भी निविदा पर विचार नही किया जाएगा। निविदा का प्रारूप एवं शर्त आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी बालोद जिले के वेबसाईट बालोद डाट जीओवी डाट इन पर प्राप्त की जा सकती है। 
जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 के कार्य 02 चरणों में आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूची एवं मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक और द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना (पीई) का कार्य फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english