महाराष्ट्र मंडल में महाशिवरात्रि पर 15 को सामूहिक लघु रुद्राभिषेक
- 12 ज्योतिर्लिंग की झांकियों के बीच सुबह नौ बजे से 61 जोड़े महिला आचार्यों के मार्गदर्शन में करेंगे लघु दुग्ध रुद्राभिषेक
- महाराष्ट्र संस्कार केंद्र की रजत जयंती पर 23 वर्षों से लगातार पूजन में बैठ रहे दंपतियों का किया जाएगा सम्मान
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर रविवार, 15 फरवरी को सामूहिक लघु रुद्राभिषेक किया जाएगा। महाराष्ट्र संस्कार केंद्र का 25वां वर्ष होने के कारण इस वर्ष मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में सामूहिक लघु रुद्राभिषेक को और भी भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। अजय पोतदार के मार्गदर्शन में बनाई जाने वाली 12 ज्योतिर्लिंग की झांकियां सभागृह में श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगी।
महाराष्ट्र मंडल के सचिव, महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संस्थापक और कार्यक्रम प्रमुख आचार्य चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि महाराष्ट्र संस्कार केंद्र का महाशिवरात्रि पर यह लगातार 23वां आयोजन है। इस विशेष मौके को यादगार बनाने के लिए गत 23 सालों से लगातार लघु रुद्राभिषेक पूजन में बैठने वाले दंपतियों का सम्मान किया जाएगा।
आचार्य चेतन के मुताबिक इस वर्ष 61 जोड़े दूध से लघु रुद्राभिषेक करेंगे। पूजन में बैठने के लिए महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। बताते चलें कि गत कुछ वर्षों की तरह इस साल भी महाराष्ट्र मंडल की महिला आचार्यों की ओर से लघु रूद्र के अनेक आवर्तन का पाठ किया जाएगा। साथ ही शिव तांडव स्त्रोत का समूह गायन भी होगा। लघु रुद्राभिषेक के बाद हमेशा की तरह महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण जुटेंगे।

.jpg)








Leave A Comment