ब्रेकिंग न्यूज़

 जल बोर्ड के अधिकारी पानी आपूर्ति के समय फील्ड में घूमकर जलसमस्या  का त्वरित निदान करें- सभापति

-अवैध नल कनेक्शनो को अभियान चलाकर विच्छेद करने की कार्यवाही के दिये निर्देश 
-टैंकरो और हाईड्रोलिक वाहनो को आवश्यक रूप से सुधारने कहा, जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू सहित अधिकारियों की ली बैठक
- रायपुर -  नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने नगर निगम जलकार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू की विशेष उपस्थिति में नगर निगम रायपुर में नवगठित जलबोर्ड में सम्मिलित अधिकारियों नगर निगम अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौड, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा जुनियर, सहायक अभियंता श्री अनुराग पाटकर, उपअभियंता श्री योगेन्द्र साहू, श्री शुभम तिवारी की उपस्थिति में नगर निगम जल बोर्ड के कार्य दायित्वो एवं गतिविधियों को लेकर आवश्यक बैठक कार्यालय कक्ष में ली एवं गर्मी की पूर्व तैयारियों की समीक्षा कर जलबोर्ड के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। सभापति ने जल बोर्ड अधिकारियों को रायपुर नगर निगम क्षेत्र की सभी लगभग 46 पानी टंकियो और जलागारो में प्रतिदिन सुबह शाम जल का पूर्ण भराव नियमित सतत मॉनिटरिंग कर सुनिश्चित करने निर्देशित किया है ताकि नगर वासियों को गर्मी में पर्याप्त प्रेशर से पेयजल आपूर्ति सतत की जा सके।
             सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने जलबोर्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रतिदिन नियमित रूप से शहर के विभिन्न जोनो के विभिन्न वार्डो में सुबह 6 बजे से और शाम 6 बजे से 1 घंटे फील्ड में रहकर पाईप लाईनो का सर्वे कर जल समस्या निरीक्षण कर उसका त्वरित निदान स्थल पर करवाने कार्यवाही करें। ताकि पेयजल वितरण व्यवस्था सुव्यवस्थित रूप से गर्मी में निरंतर जारी रहें और सभी लगभग 46 जलागारो और टंकियो से शहर के नागरिको को टेल एण्ड तक पर्याप्त प्रेशर से पानी मिल सके। सभापति ने नगर निगम जलबोर्ड के सभी अधिकारियों को तत्काल गर्मी में सुगम पेयजल आपूर्ति की तैयारी व्यापक स्तर पर करने फील्ड पर जाकर पसीना बहाने और मेहनत की पराकाष्ठा करने का सुझाव दिया है।
         सभापति ने अभियान चलाकर नगर निगम क्षेत्र के सभी जोनो और वार्डो में अवैध नल कनेक्शनो को विच्छेद कर उनका नियमितिकरण करवाकर उन्हें करारोपण में शामिल करने की कार्यवाही निगम हित में प्राथमिकता से करने जलबोर्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया है। सभापति ने जोनो की टीम के साथ फील्ड में पाईप लाईन सर्वे कर नालियों से गुजर रही पाईप लाईनो को तत्काल अभियान चलाकर शिफ्ट करने का कार्य योजनाबद्ध तरीके से करने के निर्देश जल बोर्ड के अधिकारियों को दिये है।
        सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने नगर निगम जलबोर्ड के अधिकारियों को शहर हित में सुझाव दिया कि वे प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत नगर निगम रायपुर में आपस में बैठक कर विभिन्न जोनो के क्षेत्र में कार्य करने कार्य विभाजन सहमति बनाकर करें एवं इस संबंध में शीघ्र निर्देश जारी करवाकर प्रतिदिन सुबह व शाम पेयजल आपूर्ति के समय फील्ड में रहे एवं नागरिको को पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति टेल एण्ड तक करवाना जोनो की टीम के साथ मिलकर सुनिश्चित करें। जल विभाग एवं जोनो के टैंकरो और हाईड्रोलिक वाहनो की प्राथमिकता से आवश्यकतानुरूप मरम्मत और सुधार का कार्य करवाया जाये ताकि लगभग डेढ माह बाद गर्मी प्रारंभ होने पर टैंकरो से पेयजल आपूर्ति की जा सके। सभापति ने जलबोर्ड के अधिकारियों को वार्ड पार्षदो से समन्वय रखकर वार्डो की पेयजल समस्याओ का अभी से तैयारी कर त्वरित निदान करने निर्देशित किया है साथ ही विगत वर्ष के पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्रो का स्थल भ्रमण कर समस्या से अवगत होकर फील्ड में उतरकर पेयजल समस्या से ग्रस्त उक्त क्षेत्रो को चिन्हित कर समस्या निदान का कार्य प्राथमिकता से करने निर्देशित किया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english