निगम जोन 9 द्वारा सड्डू में नाले पर किया गया अतिक्रमण हटाया गया
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैय्यद जोहेब, उपअभियंता श्री आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत सड्डू में सावित्री बाई फुले स्कूल के समीप नाले पर किये गये अतिक्रमण को स्थल पर अभियान चलाकर जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़कर हटाने एवं नाला क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त करवाने त्वरित कार्यवाही की गई। नाले के अतिक्रमण को तहसीलदार के निर्देश पर पटवारी की उपस्थिति में हटाकर नाले का सीमांकन करने कार्यवाही की जा रही है।







.jpg)


Leave A Comment