ब्रेकिंग न्यूज़

इंटरनेट पर थोड़ी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

- सुरक्षित इंटरनेट दिवस: आईटी विशेषज्ञ परितोष डोनगांवकर ने सचेत किया, कहा- आसान न रखें पासवर्ड और बदलें बार- बार
रायपुर।
एटीएम से लेकर ऑनलाइन पैसों का लेन- देन करने वालों को हमेशा सावधान रहने की जरूरत है। उससे भी ज्‍यादा जरूरत है बार- बार एटीएम, ऑनलाइन पेमेंट एप सहित विभिन्‍न सोशल मीडिया एकाउंट का पासवर्ड बदलने की, ताकि कोई भी आपको आर्थिक व मानसिक नुकसान न पहुंचा पाए। महाराष्ट्र मंडल राष्ट्रीय सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर विशेष कार्यशाला में आईटी विशेषज्ञ परितोष डोनगांवकर ने इस आशय के सुझाव दिए।
परितोष ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आसान शब्‍दों में समझाया कि इंटरनेट की व्यापक दुनिया में खुद को और परिजनों को सुरक्षित रखना आसान तो है, लेकिन इसके लिए जरूरी सावधानियों को ध्‍यान में रखना होता है। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि कभी भी अपनी या स्‍वजनों की जन्‍मतिथि, 1234 4567 या 9876 जैसे पासवर्ड नहीं रखने चाहिए। फ्रॉड करने वाले सबसे पहले ऐसे नंबरों को खंगाल कर आपका पासवर्ड क्रेक करने की कोशिश करते हैं।   
परितोष ने बताया कि सुरक्षित इंटरनेट दिवस यानी ‘सेफर इंटरनेट डे’ का उद्देश्य बच्चों और वयस्कों को इंटरनेट के जिम्मेदार, सुरक्षित और स्मार्ट उपयोग के लिए प्रेरित करना है। उन्‍होंने कहा कि इंटरनेट या सोशल मीडिया के किसी भी प्‍लेटफार्म पर अपनी व्‍यक्तिगत जानकारी साझा न करें। उन्‍होंने अनजान लिंक पर क्लिक न करने और संदिग्ध ऑनलाइन व्यवहार की रिपोर्ट साइबर क्राइम में तत्‍काल दर्ज करने का सुझाव भी दिया।  
आईटी विशेषज्ञ परितोष ने सावधान किया कि आजकल ओटीपी और यूपीआई फ्राड अधिक हो रहे हैं। अपराधी बुजुर्गों को ज्यादा निशाना बनाते हैं, इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने घरों के बुजुर्गों को इसके लिए अलर्ट करें। वहीं इनवेस्टमेंट फ्रॉड भी इन दिनों तेजी से बढ़ा है। उन्‍होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज नहीं होती। ऐसे कोई फर्जी कॉल आते हैं, तो कॉल को डिसकनेक्‍ट करें और दोबारा कॉल आने पर तत्‍काल साइबर क्राइम सेल को सूचना दें।
परितोष डोनगांवकर ने कहा कि किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर खोजने के लिए हम गुगल में  सर्च करते हैं। यहां भी फ्राड की गुंजाइश अधिक होती है। इसलिए जिस कंपनी का कस्टमर केयर सर्च कर रहे हैं, तो उसकी स्पेलिंग सही लिखें। इस अवसर पर सह सचिव मालती मिश्रा, वरिष्‍ठ रंगसाधक अनिल श्रीराम कालेले, संत ज्ञानेश्‍वर स्कूल के सह प्रभारी नवीन देशमुख, वरिष्ठ जन सेवा समिति के प्रभारी दीपक पात्रीकर, पूर्व पदाधिकारी अरविंद जोशी, रविंद्र ठेंगड़ी, अथर्व, अमेय जोशी सहित अनेक पदाधिकारी व सभासद उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english