ब्रेकिंग न्यूज़

 जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं रिव्यु समिति की बैठक सम्पन्न

-कलेक्टर श्री लंगेह ने की विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा
 महासमुंद  / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय रिव्यु समिति की संयुक्त बैठक गुरुवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित हुआ। बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले में संचालित विभिन्न बैंकिंग, वित्तीय एवं स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, आरबीआई के प्रतिनिधि श्री दीपेश तिवारी, नाबार्ड के प्रबंधक श्री प्रियव्रत साहू, जिला अग्रणी बैंक मैनेजर श्री अभय पारे एवं जिले के अन्य बैंकों के प्रतिनिधि एवं शासकीय अधिकारी मौजूद थे।
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने शैक्षिक ऋण, एसएमआई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) वित्त पोषण तथा मुद्रा ऋण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित बैंकों से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को आवश्यकता अनुसार आसान और सरलीकृत तरीके से ऋण उपलब्ध कराएं तथा किसानों को केसीसी लोन, छोटे व्यवसायियों के लिए मुद्रा एवं शासकीय विभागों द्वारा संचालित लोन को अविलंब स्वीकृति दें। कलेक्टर ने किसान क्रेडिट कार्ड अंतर्गत डेयरी एवं मत्स्य पालन से संबंधित ऋण प्रकरणों की स्वीकृति पर चर्चा करते हुए मत्स्य पालन, डेयरी एवं पशुपालन गतिविधियों को विशेष महत्व देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि बैंक आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वित्तीय साक्षरता शिविर का सतत आयोजन करें तथा उनका प्रचार प्रसार भी सुनिश्चित करें। लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके भी बताएं ताकि उनकी जमा पूंजी बैंकों में सुरक्षित रहे। साथ ही कहा कि बैंक किसी भी तरह के फ्रॉड गतिविधियों में संलिप्त न हो और न ही बिना नियमानुसार कोई भी प्रकरण स्वीकृत करें। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकती है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत पात्र केसीसी खातों के शत-प्रतिशत कवरेज के निर्देश दिए गए। साथ ही भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा संचालित “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान की तीन माह की समीक्षा भी की गई।
बैठक में भारतीय स्टेट बैंक की बिछिया शाखा को तहसील बसना के ग्राम भंवरपुर में स्थानांतरित किए जाने संबंधी अनुमोदन प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। जिला स्तरीय रिव्यु समिति की बैठक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनाएवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। नाबार्ड द्वारा आकांक्षी जिलों में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्र प्रधानमंत्री जनधन योजना खाताधारकों के नामांकन को बढ़ाने हेतु विशेष पहल पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री जनधन योजना एवं बचत खातों में आधार एवं मोबाइल सीडिंग, रूपे कार्ड वितरण की प्रगति तथा मुद्रा योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
बैठक में एनयूएलएम, एनआरएलएम, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) बैंक ऋण लिंकेज, पीएमईजीपी, सीएमईजीपी, अंत्यावसायी एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना, पीएम स्वनिधि तथा किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँचाया जाए तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में बैंकों से संबंधित जिला अग्रणी बैंक मैनेजर श्री अभय पारे ने विभिन्न आंकड़ों के माध्यम से बैंकों के प्रगति की जानकारी प्रस्तुत किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english