ब्रेकिंग न्यूज़

 सामाजिक अंकेक्षण इकाई टीम का द्वितीय चरण प्रारंभ हुआ 9 फरवरी से

 दंतेवाड़ा ।जिला पंचायत से दी गई जानकारी अनुसार  जिला सामाजिक अंकेक्षण का प्रमुख उद्देश्य महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना जो अब ’’वीबी जी राम जी’’ योजना के नाम से परिवर्तित हुआ है। उसके अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जाना है, ताकि योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन मदद मिले व स्थानीय समुदायों की भागीदारी बढे। इस क्रम में जिला पंचायत दंतेवाड़ा के सामाजिक अंकेक्षण इकाई टीम द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में के अंतर्गत प्रथम चरण में अंकेक्षण हेतु 143 ग्राम पंचायतों का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया गया। और इकाई ने द्वितीय चरण का सामाजिक अंकेक्षण हेतु विगत 09 फरवरी 2026 से पुनः प्रारंभ कर दिया है। यहा पुरे राज्य मे गौरवशाली उपलब्धि रही। क्योंकि सामाजिक अंकेक्षण के प्रथम चरण को पूर्ण करते हुए द्वितीय चरण का अंकेक्षण प्रारंभ करना पूरे प्रशासनिक टीम की  के लिए एक चुनौती था। जबकि अन्य जिले इस चरण तक नहीं पहुंच पाए है। यह प्रयास सुनिश्चित करता है कि जब समाज और शासन मिलकर काम करते है, तो विकास की राह और भी उज्जवल हो जाती है। जिला प्रशासन व सामाजिक अंकेक्षण टीम व सबकी मेहनत और समर्पण ही इस कार्य को सफल बनाया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english