'जाणता राजा’ का साइंस कॉलेज मैदान पर मंचन 19 से, ऑडिशन 17 फरवरी को
रायपुर। सुप्रसिद्ध नाटक ‘जाणता राजा’ का साइंस कॉलेज मैदान में लगातार चार दिनों तक भव्य स्वरूप में मंचन 19 से 22 फरवरी तक शाम छह बजे होगा। तीन घंटे के इस भव्य नाटक में छत्रपति शिवाजी महाराज की पूरी जीवनी को मंच जीवंत किया जाएगा। कलाकारों और नेपथ्य में काम करने वालों की लंबी फौज होने के बावजूद भव्य रंगमंच पर मंचित होने वाले इस नाटक में स्थानीय कलाकारों को भी कई महत्वपूर्ण भूमिका मिलने की गुंजाइश रखी गई है। यही वजह है कि रंगमंच के स्थानीय कलाकारों को ‘जाणता राजा’ में भूमिका तय करने के लिए महाराष्ट्र मंडल में मंगलवार, 17 फरवरी दोपहर तीन बजे ऑडिशन रखा गया है।
ऑडिशन के संयोजक व महाराष्ट्र मंडल के सचिव चेतन दंडवते ने बताया कि 10 से 15 वर्ष आयुवर्ग, 20 से 35 वर्ष आयुवर्ग और 40 से 50 वर्ष आयुवर्ग की तीन विभिन्न कैटेगरी में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं और प्रौढ़ स्त्री- पुरुष कलाकारों का चयन किया जाएगा। रंगमंच के ऐसे कलाकार, जो देश सर्वाधिक लोकप्रिय और मंचित नाटक ‘जाणता राजा’ में काम करने का एक ऐसा अनुभव लेना चाहते हैं, जिसे वे कभी भुला ही न सकें, तो उन्हें मंगलवार को महाराष्ट्र मंडल में पहुंचकर ऑडिशन में शामिल अवश्य होना चाहिए। file photo





.jpg)





Leave A Comment