खट्टी- मीठों यादों के साथ टीचर के प्यार और डांट को सहेजा बच्चों ने
- संत ज्ञानेश्वर स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का फूलों की वर्षा से किया गया स्वागत
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में 12वीं के बच्चों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाला प्रभारी परितोष डोनगांवकर, प्राचार्य मनीष गोवर्धन सहित टीचर्स स्टाफ ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं अपनी खट्टी- मीठी यादों के साथ बच्चे अपने टीचर्स के प्यार और डांट को सहेजते नजर आए। छात्र व छात्राएं पारंपरिक परिधान में पहुंचे, जिनका पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने कहा कि सफलता का सबसे बड़ा आधार मेहनत होती है। अभी आप सभी की 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं होगी। इसमें सफलता का परचम लहराने के लिए कड़ी मेहनत आवश्यक है। मेहनत का फल सिर्फ परीक्षा में नहीं, बल्कि जीवन के हर पल में आपको मिलेगा। 12वीं के बाद आप लोगों के सामने आगे की पढ़ाई चुनने का बड़ा मौका मिलेगा। यह वह पल होगा, जहां से आप अपने भविष्य के निर्माण की नींव रखेंगे। इसलिए यह आवश्यक है, काफी सोच समझकर और सही मार्गदर्शन के साथ कदम आगे बढ़ाएं।
प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने विगत वर्ष विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का स्मरण किया। उपप्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार ने बच्चों को उनकी छोटी-छोटी शरारत याद दिलाते हुए माहौल को हल्का किया। हेड गर्ल श्रद्धा ईश्वर ने प्राचार्य और सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया और आगे भी सहयोग की आकांक्षा की। शिक्षिका चित्रा जाऊलकर, तृप्ति अग्निहोत्री, सुनिधि रोकड़े, अपर्णा आठले, सरिता पांडे आदि शिक्षकों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थित दी।


.jpeg)









Leave A Comment