ब्रेकिंग न्यूज़

 महाराष्‍ट्र मंडल में रास गरबा आज से

0- प्रथमेश हॉस्पिटल के सौजन्‍य से मंडल की युवा समिति के तीन दिवसीय आयोजन में ट्रेडिशनल  ड्रेसकोड के साथ भक्ति गीतों पर किया जाएगा गरबा
रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल की युवा समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय रास गरबा का शुक्रवार को भव्‍य शुभारंभ होने जा रहा है। शारदीय नवरात्रि के षष्ठी की शाम सात बजे से शुरू हो रहे नि:शुल्‍क रास गरबा के प्रयोजक प्रथमेश हॉस्पिटल अमलीडीह हैं। युवा समिति के पुरुष प्रमुख शुभम् पुराणिक ने बताया कि राग गरबा ट्रेडिशनल ड्रेसकोड के साथ देवी मां के भक्ति गीतों के साथ बकायदा घेरा बनाकर खेला जाएगा। हर रोज सर्वश्रेष्‍ठ परिधान, अनुशासन, स्‍टेप्‍स जैसे अनेक केटेगरी में प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्‍कार देकर प्रोत्‍साहित किया जाएगा।
चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्‍ट्र मंडल के लॉन एरिया में होने वाले रास गरबा में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्‍क है, लेकिन इसमें शामिल होने वालों को पहले मंडल कार्यालय में आकर पास लेना अनिवार्य है। इसके लिए दो दिनों से मंडल कार्यालय में पास लेने के लिए सभासदों में मानो होड़ मची हुई है। 
युवा समिति की महिला प्रमुख श्रावणी मुकादम के अनुसार राग गरबा में नवरात्रि के दौरान उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी खास व्‍यवस्‍था की गई है। नींबू पानी से लेकर फलाहारी आयटमों के स्‍टाल्‍स की उपलब्‍धता के चलते उन्‍हें गरबा करते हुए चक्‍कर आने या थकान जैसी शिकायत नहीं होगी। बिना उपवास वालों के लिए तो और भी बहुत कुछ मजेदार व चटपटा होगा। महाराष्ट्र मंडल के दिव्यांग बालिका विकास गृह में निवासरत् मूक- बधिर बच्चियों में रास गरबा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english