रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने उद्यान सौंदर्यीकरण के लिए किया भूमिपूजन
रायपुर/ रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 अंतर्गत सिविल लाईन वार्ड क्रमांक 46 के पंचशील नगर में उद्यान सौंदर्यीकरण कार्य का रायपुर उत्तर विधायक निधि मद से 20 लाख रू. की स्वीकृत लागत से शीघ्र करने वार्ड 46 पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना संतोष हियाल सहित गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन, श्री गुलाबचंद कर्ष की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए वार्डवासियों को शानदार सौगात दी.
नगर निगम जोन 4 द्वारा रायपुर उत्तर विधायक निधि मद से पंचशील नगर उद्यान को शीघ्र संवारा जायेगा. सुरक्षा हेतु बाउंड्रीवाल निर्माण, भीतर परिसर में सामुदायिक हाल का निर्माण, लैंड स्केपिंग कार्य, पाथवे निर्माण एवं विकास सहित मरम्मत के आवश्यक कार्य करवाकर उद्यान को सुव्यवस्थित स्वरूप दिया जायेगा.
रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने नगर निगम जोन 4 के सम्बंधित अधिकारियों को रायपुर उत्तर विधायक निधि मद से स्वीकृति अनुसार सिविल लाईन वार्ड के पंचशील नगर स्थित उद्यान को सुव्यवस्थित कर जनसदुपयोग हेतु सजाने और संवारने का कार्य तत्काल प्रारम्भ करवाकर तय समयसीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता सहित प्राथमिकता से जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया.





.jpg)



.jpg)

.jpg)


Leave A Comment