कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण
-अनियमितता पाए जाने पर संचालक निलंबित
रायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज शासकीय उचित मूल्य दुकान जय बजरंग औद्योगिक भण्डार चंदनडीह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान में संचालक की अनुपस्थिति तथा तौल मशीन बंद पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त की।कलेक्टर डॉ. सिंह ने तत्काल जिला खाद्य नियंत्रक को संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निलंबित करने के निर्देश दिए। निर्देश के पश्चात खाद्य नियंत्रक द्वारा राशन दुकान चंदनडीह के संचालक को निबंलन आदेश कर दिया गया।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत हितग्राहियों को समय पर एवं निर्धारित मापदंडों के अनुसार राशन वितरण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन, डीसीपी ट्रैफिक श्री विकास कुमार, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, एडीसीपी श्री विवेक शुक्ला, एसीपी श्री गुरजीत सिंह, एसीपी श्री सतीश ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment